देशभर में किसानों का रेल रोको आंदोलन आज, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। आज किसानों ने रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन चलेगा।

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। आज किसानों ने रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन चलेगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा, आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। रेल चल ही नहीं चल रही है। हरियाणा के पलवन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
किसान आंदोलन को देखते हुए हर जगह रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी की जा रही है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
वहीं, लखनऊ में किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के विधायक ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
- Farmers Protest
- Farm Laws
- Kisan Rail Roko Andolan
- Farmers Rail Roko Andolan
- Kisan Rail Roko Andolan Updates
- Rail Roko Andolan Updates
