ये है गैंगस्टर विकास दुबे की ‘क्राइम कुंडली’, जानें 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला कैसे बना खूंखार अपराधी

विकास दुबे साल 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी रहा है। संतोष शुक्ला साल 2001 में राजनाथ सिंह के सरकार में मंत्री थे। कहा जाता है कि विकास दुबे ने उस समय संतोष शुक्ला की हत्या थाने में घुसकर कर दी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के मास्टरमांइड गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से नाटकीय ढंग से पकड़ लिया गया है। विकास के पकड़े जाने के बाद उसकी ‘क्राइम कुंडली’ के बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं, जोकि बेहद भयावह है। आइए आपको बताते हैं विकास दुबे की ‘क्राइंड कुंडली’ के बारे में।

कुख्यात अपराधी विकास दुबे यूपी में कानपुर के बिठूर के शिवली थाना क्षेत्र के बिकरु गांव का रहने वाला है। कुछ दिन पहले तक उसने अपने घर को किले की तरह बना रखा था, जिसे अब बहुत हद तक तोड़ दिया गया है। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे साल 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी रहा है। संतोष शुक्ला साल 2001 में राजनाथ सिंह के सरकार में मंत्री थे। कहा जाता है कि विकास दुबे ने उस समय संतोष शुक्ला की हत्या थाने में घुसकर कर दी थी।

साल 2000 में कानपुर के शिवली थाना क्षेत्र में स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या में भी विकास दुबे का नाम शामिल था। कानपुर के शिवली थाना क्षेत्र में ही साल 2000 में रामबाबू यादव की हत्या के मामले में विकास दुबे पर जेल के भीतर रह कर साजिश रचने का आरोप है। इसके अलावा साल 2004 में हुई केबल व्यवसायी दिनेश दुबे की हत्या के मामले में भी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे आरोपी है।


अब विकास दुबे अपने साथियों के साथ मिलकर अपने गांव में ही पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। 2 जुलाई, 2020 को हुए पुलिस टीम पर हमले में एक डीएसपी समेत 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद विकास दुबे फरार हो गया था। वारदात के 7वें दिन यानी आज उसकी उज्जैन से गिरफ्तारी हुई है। खबरों के मुताबिक, कुख्यात हिस्ट्रीशटर विकास दुबे के खिलाफ 60 मुकदमे दर्ज हैं। इस क्राइम कुंडली से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विकास दुबे कितना खूंखार अपराधी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Jul 2020, 2:59 PM