लखीमपुर खीरी कांड: दुष्कर्म के बाद की गई थी दलित लड़कियों की हत्या, जानें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में और क्या-क्या है?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को नाबालिग दलित बहनों की हत्या के मामले में पुलिस सूत्रों से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर अहम जानकारियां मिली हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को नाबालिग दलित बहनों की हत्या के मामले में पुलिस सूत्रों से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर अहम जानकारियां मिली हैं। सूत्रों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप, गला घोंटने और लटकाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि मौत का कारण गला घोंटने से दम घुटना रहा। इससे पहले पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई खुलासे किए। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

लड़कियों को बहला-फुसला कर खेत में ले गए थे आरोपी

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि आरोपी लड़कियों को बहला-फुसला कर खेत में ले गए थे। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य आरोपी छोटे मौके पर मौजूद नहीं था। सुहेल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कबूल की है। मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही किशोरियों से इनकी दोस्ती कराई थी। लेकिन बुधवार को आरोपी बहला फुसला कर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए और वहां दुष्कर्म किया।


एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया एक आरोपी

एसपी संजीव सुमन ने कहा कि निघासन में हुई इस घटना में हमने अभी छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि जबरदस्ती अगवा करने जैसा मामला नहीं है। लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। लड़कियां मर्जी से बाईक पर बैठी थीं। वहां उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए गए। उनकी हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों छोटू गौतम, जुनैद, सुहैल, करीमुद्दीन, आरिफ, हफीर्जुहमान को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एनकाउंटर के दौरान जुनैद को गोली लगी है। कहा कि छोटू ने बाकी युवकों से लड़कियों की दोस्ती कराई है। वो घटना के वक्त मौजूद नहीं था।

बुधवार को पेड़ पर लटके मिले थे दो सगी बहनों के शव

बता दें कि बुधवार को लखीमपुर के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव में दो दलित सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। ये दोनों का बुधवार को गायब थी जिसके बाद नजदीकी गन्ने के खेत में लगे एक पेड़ से दोनों के शव झूलते मिले। मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि बड़ी बेटी 17 और छोटी 15 साल की थी। दोनों घर के बाहर बैठी हुई थीं, इस बीच जब वह घर के अंदर गई तभी बाइक सवार 3 युवक पहुंच गए। उन तीनों मे से 2 लड़कों ने बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए। उसके बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ पर लटके मिले।


गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार देर रात निघासन चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एसपी संजीव सुमन की ग्रामीणों से झड़प हो गई। इसके बाद, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सख्त हिदायत दी। कहा, रोड जाम करना कोई विकल्प नहीं है। काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया गया। खुद आईजी लक्ष्मी सिंह ने रातभर गांव में कैंप किया। रात में ही वह घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके बाद परिजन से मुलाकात की।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia