महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन, अब तक 4 शव बरामद, 100 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भूस्खलन में 30 से ज्यादा परिवारों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि करीब 100 लोग फंसे हुए हैं। जिस जगह हादसा हुआ, वह मोरबी बांध से 6 किलोमीटर दूर है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन।
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन की घटना सामने आई है। अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 22 लोगों को बचाया गया है।

भूस्खलन में 30 से ज्यादा परिवारों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि करीब 100 लोग फंसे हुए हैं। जिस जगह हादसा हुआ, वह मोरबी बांध से 6 किलोमीटर दूर है। हादसे में कई लोगों को मारे जाने की आशंका है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत और दादा भुसे घटनास्थल पहुंचे हैं। उन्होंने भचाव अभियान का जायजा लिया।


डीएम ने बताया कि जिस जगह पर भूस्खलन हुआ, वहां पहुंचने के लिए 2 घंटे की चढ़ाई करनी पड़ती है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण है। पनवेल और नवी मुंबई के सभी अस्पतालों को सूचित कर दिया गया है और उन्हें प्रभावितों को सभी जरूरी चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia