कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर का हाइब्रिड आतंकी इमरान गनी, कल की थी दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी इमरान बशीर गनी जिंदा पकड़ा गया था, जिसके बाद उसने जो खुलासे किए थे, उनके आधार पर छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच शोपियां के नौगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई।

फोटो: Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी इमरान बशीर गनी के मारे जाने की खबर मिली है। ये एक हाइब्रिड आतंकी था। खबरों के मुताबिक, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शोपियां में मुठभेड़ हुई थी, उसी दौरान दूसरे आतंकी की गोली से इमरान की मौत हो गई। 

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी इमरान बशीर गनी जिंदा पकड़ा गया था, जिसके बाद उसने जो खुलासे किए थे, उनके आधार पर छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच शोपियां के नौगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दूसरे आतंकी की गोली से इमरान की मौत हो गई।


बता दें कि कल जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुए आतंकवादी हमले में उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की मौत हो गई थी। दोनों मजदूर कन्नौज जिले के रहने वाले थे। कश्मीर जोन पुलिस ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था, "आतंकवादियों ने हरमन में हथगोला फेंका, जिसमें यूपी के दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। दोनों कन्नौज के रहने वाले थे।" बता दें, कुछ दिनों पहले ही शोपियां में एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: शोपियां में आतंकियों ने यूपी के दो मजदूरों पर ग्रेनेड से किया हमला

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia