बड़ी खबर LIVE: सचिन पायलट ने राजस्थान में कमेटी गठन का किया स्वागत, सोनिया गांधी का जताया आभार

सचिन पायलट ने अपनी शिकायतों पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस द्वारा कमेटी गठन किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

11 Aug 2020, 12:03 AM

100 नंबर पर फोन कर पीएम को मारने की धमकी देने वाले शख्स को नोएडा पुलिस ने पकड़ा

11 Aug 2020, 12:01 AM

दिल्ली एम्स के 22 वर्षीय छात्र ने होस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या की

10 Aug 2020, 11:59 PM

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर पर, सेना के अस्पताल में हैं भर्ती


10 Aug 2020, 11:57 PM

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 427 नए केस, 3 संक्रमितों की मौत, कुल केस 12625 पहुंचा

10 Aug 2020, 11:25 PM

आंध्रप्रदेश के कोविड अस्पताल में आग लगने के मामले में हॉस्पिटल के 3 अधिकारी गिरफ्तार


10 Aug 2020, 11:06 PM

कर्नाटक के धारावाड़ का कलेक्टर ऑफिस दो दिन के लिए सील, संक्रमित मिले थे पांच कर्मचारी

10 Aug 2020, 11:04 PM

झारखंड में आज कोरोना के 531 नए केस, राज्य में कुल एक्टिव केस 8849


10 Aug 2020, 11:03 PM

बेरूत विस्फोट से नाराज लोगों के प्रदर्शन के आगे झुकी लेबनान सरकार, दिया इस्तीफा

10 Aug 2020, 10:50 PM

सचिन पायलट ने राजस्थान में कमेटी गठन का किया स्वागत, सोनिया गांधी का जताया आभार

सचिन पायलट ने अपनी शिकायतों पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस द्वारा कमेटी गठन किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे।


10 Aug 2020, 10:39 PM

सचिन पायलट ने राजस्थान में कमेटी गठन का किया स्वागत, सोनिया गांधी का जताया आभार

सचिन पायलट ने अपनी शिकायतों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लंबी मुलाकात के बाद कांग्रेस द्वारा कमेटी गठन किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे।

10 Aug 2020, 10:36 PM

मणिपुर में 24 घंटे में कोरोना के 100 नए केस मिले, संक्रमितों की संख्या 3853 पहुंची


10 Aug 2020, 10:35 PM

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2905 नए केस, राज्य में संक्रमितों की संख्या 98459 हुई

10 Aug 2020, 9:56 PM

मणिपुर के पूर्व सीएम ने बीजेपी के विश्वास प्रस्ताव पर उठाया सवाल, कहा- राज्य में नहीं है कानून का राज


10 Aug 2020, 9:54 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3463 हुई, 1215 एक्टिव केस, अब तक 15 की मौत

10 Aug 2020, 9:34 PM

लगातार भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु के होगेनक्कल जलप्रपात में जल स्तर बढ़ा


10 Aug 2020, 9:32 PM

मणिपुर विधानसभा में मौखिक वोटिंग से बीजेपी सरकार ने विश्वास प्रस्ताव जीता, कांग्रेस ने किया विरोध

10 Aug 2020, 9:27 PM

सुशांत केस से जुड़े मामले में घंटों की पूछताछ के बाद रिया के भाई और पिता भी ईडी दफ्तर से निकले


10 Aug 2020, 9:22 PM

सुशांत सिंह केस में घंटों पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर से बाहर निकली रिया चक्रवर्ती

10 Aug 2020, 9:01 PM

राजस्थान में आज कोरोना से 11 और लोगों की मौत, 1173 नए मामले आए सामने


10 Aug 2020, 9:00 PM

गोवा में आज कोरोना के 317 मामले आए सामने, अब तक 80 लोगों की मौत

10 Aug 2020, 9:00 PM

हरियाणा में कोरोना के 794 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 42429 हुई


10 Aug 2020, 8:20 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 389 नए मामले, अब तक 134 लोगों की मौत

10 Aug 2020, 8:09 PM

चंडीगढ़ में कोरोना के 80 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1595 हुई


10 Aug 2020, 8:07 PM

पंजाब में कोरोना के 988 नए केस, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24889 हुई 

10 Aug 2020, 7:54 PM

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 293 लोगों की मौत, 9181 नए केस 


10 Aug 2020, 7:52 PM

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7665 नए मामले, 80 लोगों की मौत

10 Aug 2020, 7:39 PM

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 51 लोगों की मौत, 4113 नए मामले


10 Aug 2020, 7:38 PM

एयरटेल नेटवर्क से जूम ऐप पर वीडियो कॉल करने पर देना होगा आईएसडी चार्ज, उपभोक्ताओं को आ रहे मैसेज

10 Aug 2020, 7:23 PM

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5914 नए केस, 114 लोगों की मौत


10 Aug 2020, 7:18 PM

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन किया

10 Aug 2020, 7:17 PM

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल पहुंचे


10 Aug 2020, 6:48 PM

मुंबई के धारावी में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं

10 Aug 2020, 6:42 PM

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में पोलक-स्ट्रीट पर एक इमारत में आग लगी, 6 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे


10 Aug 2020, 6:32 PM

केरल में कोरोना के 1184 नए मामले सामने आए हैं

10 Aug 2020, 6:31 PM

बिहार में COVID19 मामले अब 82,741 हो गए हैं जिसमें 28,151 सक्रिय मामले हैं

बिहार में COVID19 मामले अब 82,741 हो गए हैं जिसमें 28,151 सक्रिय मामले, 54,139 डिस्चार्ज और 450 मौतें शामिल हैं। राज्य में रिकवरी रेट 65.43% है


10 Aug 2020, 6:31 PM

पुडेचेरी के कृषि मंत्री आर कमलाकन्नन कोरोना पॉजिटिव पाए गए, JIPMER अस्पताल में भर्ती

10 Aug 2020, 6:15 PM

सरकार को कोरोना वॉरियर्स को सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएं देनी ही होंगी: राहुल गांधी


10 Aug 2020, 6:12 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 470 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं

10 Aug 2020, 5:43 PM

कोरोना संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने अस्पताल पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ


10 Aug 2020, 5:33 PM

मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को आज #COVID19 से रिकवर होने के बाद बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

10 Aug 2020, 5:20 PM

पूर्व नौकरशाह शाह फैसल ने जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा


10 Aug 2020, 5:19 PM

कोरोना कहर के बीच दिल्ली से आई अच्छी खबर, जानिए कितना हुआ रिकवरी रेट

देश की राजधानी ने कोरोना वायरस पर 90 फीसदी तक काबू पा लिया है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो यहां कोरोना के 90 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्‍ली में रिकवरी रेट 89.79% हो गया है। यहां अबतक आए कुल 1,45,427 मामलों में से 1,30,587 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट के मामले में दिल्‍ली देश में पहले नंबर पर है।

10 Aug 2020, 4:57 PM

झारखंड: रांची मैं सैलून एसोसिएशन का प्रदर्शन, सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की मांग


10 Aug 2020, 4:34 PM

कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात

10 Aug 2020, 4:25 PM

असम के कोकराझार में हथियार और गोला-बारूद बरामद


10 Aug 2020, 4:23 PM

महाराष्ट्र: पुणे के कई इलाकों में बारिश

10 Aug 2020, 4:00 PM

अभिनेता संजय दत्त को मिली अस्पताल से छुट्टी, सांस लेने की दिक्कत के बाद हुए थे भर्ती


10 Aug 2020, 4:00 PM

बाढ़ पर पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बात

पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बात। असम, बिहार, महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों से बात की। मॉनसून और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों पर हुई बातः

10 Aug 2020, 3:52 PM

सुशांत सिंह राजपूत केसः रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की है। मीडिया ट्रायल और ऐक्टर की मौत के लिए दोषी घोषित करने का लगाया आरोप।


10 Aug 2020, 3:40 PM

महाराष्ट्र: पुणे के गणेश मूर्ति निर्माताओं का कारोबार #COVID19 के कारण प्रभावित।

10 Aug 2020, 3:10 PM

सुशांत मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की यह उनकी मजबूरी है: संजय राउत

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की यह उनकी मजबूरी है, सीबीआई केंद्र सरकार की एजेंसी है। केंद्र सरकार की ऐसे मामले में अपनी मजबूरी होती है, बिहार सरकार ने सिफारिश कर दी। बिहार सरकार का कोई संबंध नहीं है। यह 'मेरे आंगन में तुम्हारा क्या काम है' ऐसा है।”


10 Aug 2020, 3:05 PM

महाराष्ट्र: पुणे में मूर्तिकारों पर पड़ा कोरोना महामारी का असर

10 Aug 2020, 3:00 PM

उत्तराखंड: भूस्खलन की वजह से कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग दो जगहों पर बंद

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण दो स्थानों पर बंद हो गया है।


10 Aug 2020, 2:43 PM

इडुक्की भूस्खलन में मारे गए लोगों दी जाने वाले मुआवजे की राशि को सरकार बढ़ाए: ओमन चांडी

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा, “केरल में कई प्राकृतिक आपदाएं आई हैं, लेकिन ये (इडुक्की भूस्खलन) उनसे ज्यादा गंभीर है। सरकार को मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये देने की अपनी घोषणा पर पुनर्विचार करना चाहिए और राशि को बढ़ाना चाहिए। मैं भूस्खलन वाली जगह पर जा रहा हूं।”

10 Aug 2020, 2:40 PM

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी मुंबई में ईडी के ऑफिस पहुंचे

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी मुंबई में ईडी के ऑफिस पहुंचे हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने आज पेश होने को कहा था।


10 Aug 2020, 2:25 PM

दिल्ली HC का DU को निर्देश, मेडिकल कॉलेजों से स्नातक करने वाले डॉक्टरों को डिजिटल डिग्री प्रमाणपत्र जारी करें

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 2017 और 2018 में दिल्ली के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से स्नातक करने वाले डॉक्टरों को 13 अगस्त को या उससे पहले ईमेल द्वारा डिजिटल डिग्री प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया।

10 Aug 2020, 2:22 PM

उत्तर प्रदेश: नोएडा में कई जगहों पर हुई बारिश


10 Aug 2020, 2:01 PM

उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में घुसा पानी

उत्तराखंड में भारी बारिस के बाद तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से देहरादू के टपकेश्वर मंदिर में पानी घुस गया है।

10 Aug 2020, 2:00 PM

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के सांकरी तालुका में नदी पार करने के लिए अस्थायी पुल का करते हैं इस्तेमाल

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के सांकरी तालुका के लोग नदी को पार करने के लिए एक अस्थायी पुल का उपयोग करते हैं, जोकि बेहद खतरनाक है।


10 Aug 2020, 1:56 PM

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के सिरवाडी में बादल फटने से कई घर तबाह

10 Aug 2020, 1:33 PM

हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 4 नए मामले आए सामने


10 Aug 2020, 1:32 PM

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “एक अस्पताल के दौरे पर आया था जहां जांच के बाद मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। पिछले हफ्ते मेरे साथ संपर्क में आए उन सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना की जांच करवाएं।”

10 Aug 2020, 1:23 PM

‘जम्मू-कश्मीर में डिजिटल सैटेलाइट फोन टर्मिनल के लिए 1409 जगह की योजना बनाई है’

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, “जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान,
बिहार, उत्तराखंड में जो सामरिक महत्व के 354 गांव मोबाइल नेटवर्क की कवरेज में नहीं हैं, वहां मोबाइल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की प्राथमिकता की योजना चल रही है। इसमें 337 करोड़ का टेंडर हो गया है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारे सेना के जवान अपने परिवार से बात करना चाहते हैं। इसके लिए हमने जम्मू-कश्मीर में डिजिटल सैटेलाइट फोन टर्मिनल के लिए 1409 जगह की योजना बनाई है। इसमें 200 जगह पर VSAT लग चुका है और 183 जगह पर VSAT काम कर रहा है।”


10 Aug 2020, 1:11 PM

देश में पिछले 24 घंटे में 54,859 कोरोना मरीज हुए रिकवर

10 Aug 2020, 1:00 PM

दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की


10 Aug 2020, 12:49 PM

पुडुचेरी में कोरोना के 245 नए मामले आए सामने, 2 लोगों की मौत

10 Aug 2020, 12:39 PM

कोझिकोड प्लेन क्रैश: 56 घायलों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया

केरल के कोझिकोड प्लेन क्रैश में 56 घायलों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 7 अगस्त को कोझिकोड हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी।


10 Aug 2020, 12:26 PM

अगले दो घंटे में यूपी के कई जिलों में बारिश का संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटे के दौरानयूपी के आगरा, टूंडला, नोएडा, भिवानी, पानीपत, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, नारनौल और करनाल के आस-पास क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

10 Aug 2020, 12:23 PM

केरल: राजमाला भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हुई

पांच और शव मिलने के बाद केरल के राजमाला भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को इडुक्की जिले में भूस्खलन हुआ था।


10 Aug 2020, 12:01 PM

ओडिशा में कोरोना के 1528 नए केस आए सामने, 14 लोगों की मौत

10 Aug 2020, 11:55 AM

गुजरात में मास्क नहीं पहने वालों पर लगने वाली जुर्माने की राशि को सरकार ने बढ़ाया, अब 1 हजार रुपये लगेगा

गुजरात में मास्क न पहनने पर जुर्माने को 11 अगस्त से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यह जानकारी दी।


10 Aug 2020, 11:53 AM

केरल सोना तस्करी केस: आरोपी स्वप्ना सुरेश की जमानत याचिका खारिज

कोच्चि कि विशेष एनआईए कोर्ट ने सबूतों और केस डायरी के आधार पर केरल सोना तस्करी मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा, "प्रथम दृष्टया सबूत है कि स्वप्ना सुरेश सोने की तस्करी में शामिल थी।"

10 Aug 2020, 11:36 AM

प्रशांत भूषण की सफाई को कबूल करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, अवमानना मामले में होगी सुनवाई

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के 11 साल पुराने मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रशांत भूषण के स्पष्टीकरण को मंजूर करने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना था कि मामले में वह स्पष्टीकरण को मंजूर करे या अदालत की अवमानना के लिए कार्रवाई आगे बढ़े।


10 Aug 2020, 11:31 AM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी ईडी दफ्तर पहुंचीं

10 Aug 2020, 11:17 AM

राजस्थान में कोरोना के 598 नए केस आए सामने, 6 और लोगों की मौत

राजस्थान में आज कोरोना के 598 नए मामले सामने आए हैं और 6 मौतें हुई हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 53,095 हो गई है और कुल 795 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,946 हो गई है।


10 Aug 2020, 11:17 AM

सुशांत केस: रिया, उनके भाई और पिता मुंबई में ईडी दफ्तर पहुंचे

मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और उनके पिता पहुंचे हैं।

10 Aug 2020, 11:05 AM

लखनऊ: सीएम योगी कोरोना पर 'कोविड-19 प्रबंधन टीम -11' के अधिकारियों के साथ बैठक की


10 Aug 2020, 10:56 AM

अमरोहा में 50 करोड़ रुपये की चंदन की लकड़ी जब्त

10 Aug 2020, 10:51 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कर रही है।


10 Aug 2020, 10:42 AM

केरल: इडुक्की के मुन्नार से 15 वालंटियर राजमला में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हुए

10 Aug 2020, 10:23 AM

असम के जोरहाट में ऑटोमोबाइल मरम्मत की दुकान में आग लगने से दो की मौत, 3 लोग घायल

असम के जोरहाट में एक ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग शॉप में कल आग लगने से दो लोगों की मौत। आग पर काबू पा लिया गया है। अपर असम चैंबर ऑफ कॉमर्स के डिप्टी चेयरमैन दिलीप अग्रवाल ने बताया,"घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है।"


10 Aug 2020, 10:21 AM

तमिलनाडु: चेन्नई में आज से लोगों के ​लिए जिम खुले

10 Aug 2020, 10:09 AM

मणिपुर विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट होगा

मणिपुर विधानसभा में आज होने वाले फ्लोर टेस्ट के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है।


10 Aug 2020, 9:44 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 62,064 नए केस आए सामने, 1007 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आकंड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62,064 मामले सामने आए हैं और 1,007 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,15,075 हो गई है। इसमें 6,34,945 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 15,35,744 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना से अब तक 44,386 लोगों की मौत हो चुकी है।

10 Aug 2020, 9:38 AM

देश में 9 अगस्त तक कोरोना के कुल 2,45,83,558 टेस्ट किए गए


10 Aug 2020, 9:28 AM

नोएडा: बॉल पेन बनाने वाली कंपनी में आग से गार्ड की मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-63 में एक बॉल पेन बनाने वाली कंपनी में कल रात लगी आग में गार्ड की मौत हुई। आग पर काबू पा लिया गया है।

10 Aug 2020, 9:02 AM

हरियाणा: हिसार के होटल में थाईलैंड की दो महिलाओं से रेप

हरियाणा के हिरास में 7 अगस्त को एक होटल में थाईलैंड की दो महिलाओं के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया। पुलिस का कहना है, "एक होटल प्रबंधक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।"


10 Aug 2020, 8:41 AM

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटे में बारिश की संभावना: मौसम विभाग

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, सहारनपुर जिलों के आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर अगले तीन घंटों के दौरान आज बारिश होनी की संभावना है।

10 Aug 2020, 8:40 AM

हांगकांग का मीडिया टाइकून राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार


10 Aug 2020, 8:37 AM

EIA2020 ड्राफ्ट का मकसद साफ है- #LootOfTheNation: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “EIA2020 ड्राफ्ट का मकसद साफ है- #LootOfTheNation, यह एक और खौफनाक उदाहरण है कि बीजेपी सरकार देश के संसाधन लूटने वाले चुनिंदा सूट-बूट के ‘मित्रों’ के लिए क्या-क्या करती आ रही है।”

10 Aug 2020, 8:21 AM

केरल: अलप्पुझा में बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित


10 Aug 2020, 8:17 AM

जम्मू-कश्मीर: बडगाम जिला बीजेपी अध्यक्ष अब्दुल हमीद की इलाज के दौरान मौत

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिला बीजेपी अध्यक्ष अब्दुल हमीद ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा दिया है। उन्हें कल कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

10 Aug 2020, 8:16 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर 3:30 बजे 'आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे


10 Aug 2020, 8:14 AM

मिजोरम में कोरोना के 620 नए मामले आए सामने

मिजोरम में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 620 हो गई है, सक्रिय मामलों की संख्या 322 है।

10 Aug 2020, 8:11 AM

यूपी: प्रयागराज में बदमाशों ने वकील से की मारपीट, गोली भी चलाई, बाल-बाल बचे

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। प्रयागराज के धूमगंज इलाके में एक वकील के साथ बदमाशों ने कल रात मारपीट की। साथ ही उनके ऊपर गोली भी चलाई। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बचाया कि फायरिंग में वकील बाल-बाल बच गए। कहा जहा रहे है कि यह बदमाश माफिया अतीक अहम गैंग के थे।


10 Aug 2020, 8:05 AM

कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच भारत के लिए खुशखबरी!

कोरोना से मचे कोहराम के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है। भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों की संख्या 15 लाख के पार पहुंच गई है। संक्रमण अभी भी 10 राज्यों में केंद्रित है, जिसकी कोरोना वायरस के नए मामलों में 80 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है। यह जानकारी केंद्रयीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia