बड़ी खबर LIVE: राजीव त्यागी के निधन से शोक की लहर, राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने अपना एक बब्बर शेर खो दिया

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थ। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

13 Aug 2020, 12:01 AM

असम में आज कोरोना के 4593 नए केस, 68999 पहुंचा कुल केस

12 Aug 2020, 11:21 PM

बेंगलुरू के हिंसा प्रभावित दोनों थाना इलाकों में धारा 144 को 15 अगस्त तक बढ़ाया गया

12 Aug 2020, 10:41 PM

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी और तबादले पर 30 सितंबर लगी रोक


12 Aug 2020, 10:40 PM

पंजाब में आज कोरोना संक्रमण से 39 की मौत, 675 हुई मृतकों की संख्या

12 Aug 2020, 10:37 PM

बेंगलुरू हिंसा को कांग्रेस ने पूरी तरह से लॉ एंड ऑर्डर की विफलता करार दिया


12 Aug 2020, 10:31 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 439 नए केस मिले, 4 मौत से 140 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

12 Aug 2020, 10:26 PM

दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी रहने की जताई संभावना


12 Aug 2020, 9:33 PM

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के अंतिम स्तर के केसों की शुरू होगी नियमित सुनवाई, कमेटी की सिफारिश

12 Aug 2020, 9:20 PM

आंध्र प्रदेश के विजयानगरम जिले के जंगल में एक हाथी का शव मिला, जांच जारी


12 Aug 2020, 9:05 PM

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया

12 Aug 2020, 8:50 PM

हरियाणा में कोरोना के 797 नए मामले, राज्य में अब तक 503 लोगों की मौत


12 Aug 2020, 8:47 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2936 नए केस, 54 लोगों की मौत

12 Aug 2020, 8:45 PM

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1132 नए केस, 50 लोगों की मौत


12 Aug 2020, 8:37 PM

राजीव त्यागी के निधन पर सुरजेवाला बोले- एक सबसे प्यारा दोस्त, एक अनथक साथी, एक छोटा भाई, एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी, खो गया, चला गया, बिछड़ गया

12 Aug 2020, 8:33 PM

मध्य प्रदेश में कोरोना के 870 नए केस, 15 लोगों की मौत


12 Aug 2020, 8:30 PM

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, कहा- उनकी असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है

12 Aug 2020, 8:15 PM

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12712 नए मामले, राज्य में अब तक 18650 लोगों की मौत


12 Aug 2020, 8:05 PM

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 439 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 10886 हुई

12 Aug 2020, 8:04 PM

पंजाब में आज कोरोना के 1020 नए केस आए सामने, 39 लोगों की मौत


12 Aug 2020, 8:03 PM

चंडीगढ़ में आज कोरोना के 81 नए केस, 1 की मौत

12 Aug 2020, 7:55 PM

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी क निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थ। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे।


12 Aug 2020, 7:46 PM

गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 480 नए केस, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9924 हुई 

12 Aug 2020, 7:32 PM

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4583 नए मामले, 55 लोगों की मौत


12 Aug 2020, 7:30 PM

मुंबई में बिहार के किसी पुलिस पदाधिकारी पर कोई मुक़दमा दर्ज नहीं किया गया

12 Aug 2020, 7:20 PM

हिमाचल प्रदेश: स्थानीय लोगों ने आज कुल्लू जिले के लुहरी इलाके में सतलुज नदी के बीच में फंसे तीन लोगों को बचाया


12 Aug 2020, 7:16 PM

कर्नाटक में कोरोना के 7883 नए मामले, 113 लोगों की मौत

12 Aug 2020, 7:08 PM

जम्मू और कश्मीर में 482 नए #COVID19 मामले, 8 लोगों की मौत


12 Aug 2020, 6:59 PM

मणिपुर में पिछले 24 घंटों में 41 नए #COVID19 पॉजिटिव मामले और 76 रिकवर मामले सामने आए

12 Aug 2020, 6:40 PM

आंध प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 9597 नए मामले सामने आए हैंं


12 Aug 2020, 6:18 PM

तमिलनाडु में आज कोरोना के 5871 नए मामले सामने आए हैं

तमिलनाडु में कोरोना के 5871 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 119 की मौत हुए हैं। राज्य में कुल केस 314,520 हुए, अब तक 5278 की मौत हो चुकी है

12 Aug 2020, 6:18 PM

केरल में आज कोरोना के 1212 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5 लोगों की मौत हुई है


12 Aug 2020, 6:17 PM

हिमाचल प्रदेश: 82 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं

12 Aug 2020, 6:05 PM

कोरोना वैक्सीन पर बने एक्सपर्ट ग्रुप ने आज की पहली बैठक


12 Aug 2020, 5:59 PM

मुंबई के धारावी में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं

12 Aug 2020, 5:59 PM

कोरोना माहामारी को देखते हुए एयर इंडिया ने विएना, मिलान, मैड्रिड, कोपेनहेगन, स्टॉकहोम के अपने स्टेशन को बंद करने का ऐलान किया


12 Aug 2020, 5:35 PM

अब 28 अगस्त को राज्यव्यापी टोटल लॉकडाउन नहीं होगा : पश्चिम बंगाल सरकार

12 Aug 2020, 5:34 PM

कोलकाता के हर पुलिस स्टेशन में 2-4 अनुभवी डॉक्टर होंगे जो जरूरत पड़ने पर कोरोना को लेकर मेडिकल इमर्जेंसी की स्थिति से निपटने में मदद करेंगे


12 Aug 2020, 5:20 PM

जम्मू-कश्मीरः टेरर फंडिंग केस में उत्तरा कश्मीर के जिलों से आतंकियों के 3 मददगार गिरफ्तार

12 Aug 2020, 5:20 PM

जन्माष्टमीः मध्य प्रदेश के ग्वालियर के श्रीगोपाल मंदिर में तैयारियां जारी।


12 Aug 2020, 4:56 PM

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक शख्स ने सूइसाइड कर लिया, लेकिन इसकी इतनी चर्चा क्यों हो रही है? शरद पवार

12 Aug 2020, 4:47 PM

संजू के प्रशंसक अटकलों और अनुचित अफवाहों पर विश्वास न करें: मान्यता दत्त

मान्यता दत्त ने बुधवार को एक बयान जारी कर प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे अपने पति बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में अटकलों और अनुचित अफवाहों पर ध्यान न दें। फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दिया कि संजय दत्त को लंग कैंसर हो गया है, जिसके बाद उनके प्रसंशक चिंतित हो गए हैं। नाहटा के ट्वीट के बाद संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने एक बयान जारी किया।

मान्यता दत्त ने व्यक्त किया, "मैं सभी को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने संजू के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। हमें इस वक्त को पार करने के लिए ताकत और प्रार्थना की जरूरत है। पिछले वर्षों में परिवार बहुत कठिन समय से गुजरा है, लेकिन मुझे विश्वास है, यह भी गुजर जाएगा।"

उन्होंने कहा, "संजू के प्रशंसकों से मेरा दिल से अनुरोध है कि वे अटकलों और अनुचित अफवाहों पर विश्वास न करे, बल्कि अपने प्यार, गर्मजोशी और समर्थन से मदद करें। संजू हमेशा एक फाइटर रहे हैं और इसी तरह हमारा परिवार भी रहा है। आगे की चुनौतियों से उबरने के लिए भगवान ने हमें फिर से परीक्षण करने के लिए चुना है।"


12 Aug 2020, 4:24 PM

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस्कॉन मंदिर में पूजा की

12 Aug 2020, 4:16 PM

मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट


12 Aug 2020, 4:05 PM

सुशांत सिंह राजपूत मामले में शरद पवार ने कहा, मुझे महाराष्ट्र पुलिस पर भरोसा है

12 Aug 2020, 4:04 PM

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1113 नए मामले सामने आए हैं

दिल्ली में आज कोरोना के 1113 नए केस रिपोर्ट हुए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल केस 148504 हुए, अब तक 4153 की मौत।


12 Aug 2020, 4:03 PM

मध्य प्रदेश: सतना में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात

12 Aug 2020, 3:51 PM

पंजाब: स्वास्थ्य मंत्री ने 30 सितंबर तक विभागीय स्थानांतरण और छुट्टियों पर 30सितंबर तक रोक लगा दी है

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने 30 सितंबर तक विभागीय स्थानांतरण और छुट्टियों पर 30सितंबर तक रोक लगा दी है।


12 Aug 2020, 3:33 PM

यूपी: मथुरा में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक निजी बस और एक अज्ञात वाहन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मथुरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस यात्रियों में मृतक की पहचान मोहम्मद रमजानी, मोहम्मद शमशेर और गोपाल सिंह के तौर पर हुई है, ये सभी बिहार के कटिहार के मूल निवासी हैं, वहीं वाहन चालक की पहचान प्रयागराज के नरेंद्र मिश्रा के रूप में हुई।

12 Aug 2020, 3:31 PM

बंगरा घाट महासेतु को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ वह बंगरा घाट महासेतु का उत्घाटन कर रहे थे और दूसरी तरफ उसी रास्ते पर 12 दिन पहले पुल गिर गया है।


12 Aug 2020, 3:19 PM

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में आज हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर आजाद ललहारी मार गिराया

12 Aug 2020, 3:07 PM

अटकलों, अफवाहों के शिकार न हों, संजय दत्त के स्वास्थ्य पर पत्नी मानयता दत्त का बयान


12 Aug 2020, 2:54 PM

दिल्ली में 15 अगस्त का कार्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम में नहीं किया जाएगा: गोपाल राय

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, “सरकार ने फैसला लिया है कि 15 अगस्त का कार्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम में नहीं किया जाएगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे और कार्यक्रम दिल्ली सचिवालय में आयोजित होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वहां पर 100 लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है।”

12 Aug 2020, 2:37 PM

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को ऋण, तेल की सप्लाई देने से मना किया


12 Aug 2020, 2:23 PM

दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जन्माष्टमी के मौके पर पूर्वी कैलाश में इस्कॉन मंदिर में पूजा की

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जन्माष्टमी के मौके पर ईस्ट ऑफ कैलाश में इस्कॉन मंदिर में पूजा की।

12 Aug 2020, 2:10 PM

महाराष्ट्र: गोंडिया पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोटक बरामद किया


12 Aug 2020, 1:59 PM

केरल: इडुक्की के राजमाला में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 54 हुई

केरल में दो शव मिलने के बाद राजमाला भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हुई। 16 लोग अभी भी लापता हैं। इडुक्की के जिला कलेक्टर ने यह जानकारी दी है।

12 Aug 2020, 1:58 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 39 नए मामले आए सामने

हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 39 नए मामले सामने आए और 19 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,536 है जिसमें 1,200 सक्रिय मामले, 2,292 ठीक हो चुके मामले और 16 मौतें शामिल हैं।


12 Aug 2020, 1:57 PM

यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में 13 और 15 अगस्त को बारिश की संभावना

12 Aug 2020, 1:40 PM

यूपी: शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश की

यूपी के शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने कथित रूप से कॉलेज प्रशासन द्वारा उत्पीड़न की वजह से आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्रा ने बताया,"कोविड में ड्यूटी के लिए हमने पीपीई किट की मांग की। लेकिन उन्होंने धमकी दी कि अगर तुम ड्यूटी नहीं करती हो तो हम तुम्हें गायब और गोली मार देंगे।"

शाहजहांपुर की एसपी अर्पणा गौतम ने कहा, “एक वीडियो में एक बच्ची द्वारा बताया गया कि उसकी ड्यूटी में कुछ समस्याएं आ रही है और वो समाधान चाहती है। हमने संज्ञान लिया और प्रशासन उनकी जो भी मदद कर सकता है उस संदर्भ में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।”


12 Aug 2020, 1:27 PM

महाराष्ट्र पुलिस में 24 घंटे में कोरोना के 264 नए केस आए सामने, तीन लोगों की मौत

12 Aug 2020, 1:09 PM

दिल्ली: आर्मी अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हलत अभी भी गंभीर


12 Aug 2020, 12:52 PM

ओडिशा में 12वीं क्लास के नतीजे घोषित

12 Aug 2020, 12:44 PM

राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए

राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। बीसीसीआई प्रोटोकॉल के मुताबिक, वो अपने आपको 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर रहे हैं।


12 Aug 2020, 12:25 PM

पुडुचेरी में कोरोना के 481 नए केस आए सामने, 5 लोगों की मौत

12 Aug 2020, 12:01 PM

सुशांत के परिवार ने बयान जारी कर किया बड़ा खुलासा! कहा- हमें दी जा रही सबक सिखाने की धमकी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने बयान जारी कर कहा है कि आरोप है कि उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी जा रही है। उनका कहना है कि परिवार के सभी सदस्यों पर एक-एक करके सबके चरित्र पर कीचड़ उछाला जा रहा है। सुशांत के परिवार ने कई सवाल भी पूछे हैं।


12 Aug 2020, 11:42 AM

ओडिशा में कोरोना के 1876 नए केस आए सामने, 9 लोगों की मौत

ओडिशा में कोरोना के 1876 नए मामले सामने आए हैं, 1785 रिकवरी और 9 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 50672 हो गई है, जिसमें 15509 सक्रिय मामले, 34805 रिकवरी और 305 मौतें शामिल हैं।

12 Aug 2020, 11:32 AM

छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ में बस्तर के आईजी ने बताया कि सुकमा में जगरगुंडा इलाके में सशस्त्र बलों के जॉइंट ऑपरेशन में चार नक्सली मार गिराए गए हैं। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।


12 Aug 2020, 11:17 AM

तेलंगाना में कोरोना के 1897 नए केस आए सामने, 9 लोगों की मौत

तेलंगाना में 11 अगस्त को कोरोना के 1,897 नए मामले, 1,920 रिकवरी और 9 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 84,544 हो गई है, जिसमें 22,596 सक्रिय मामले, 61,294 रिकवरी और 654 मौतें शामिल हैं।

12 Aug 2020, 10:50 AM

राजस्थान में कोरोना के 595 नए केस आए सामने, 10 लोगों की मौत

राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना के 595 नए मामले और 10 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 55,482 हो गई है, जिसमें 14,103 सक्रिय मामले, 37,917 डिस्चार्ज मामले और 821 मौतें शामिल हैं।


12 Aug 2020, 10:49 AM

उत्तराखंड: पंतनगर के कोविड सेंटर में मरीजों का प्रदर्शन, ठीक से भोजन नहीं देने का आरोप

12 Aug 2020, 10:35 AM

हिमाचल: किन्नौर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से अक्पा रोड पर पुल बहा

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से अक्पा रोड पर एक पुल बह गया। स्कीबा गांव को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।


12 Aug 2020, 10:27 AM

जीडीपी में गिरावट की आशंता पर राहुल गांंधी का तंज, बोले- मोदी है तो मुमकिन है

12 Aug 2020, 10:14 AM

वृंदावन के श्री राधा रमण मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण का मंगल ​अभिषेक किया गया

उत्तर प्रदेश के वृंदावन के श्री राधा रमण मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण का मंगल
अभिषेक किया गया।


12 Aug 2020, 9:52 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 60 963 नए केस आए सामने, 834 लोगों की मौत

12 Aug 2020, 9:49 AM

देश में 11 अगस्त तक कोरोना के 2,60,15,297 सैंपल टेस्ट किए गए


12 Aug 2020, 9:29 AM

शेयर बाजार: सेंसेक्स 245.89 गिरा

12 Aug 2020, 9:04 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं


12 Aug 2020, 9:01 AM

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एकाउंटर में एक जवान शहीद, एक आतंकी मारा गया

12 Aug 2020, 8:42 AM

कर्नाटक: चितदुर्ग जिले में बस में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 27 लोग झुलसे


12 Aug 2020, 8:21 AM

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के कामराजीपोरा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

12 Aug 2020, 8:19 AM

यूपी के कई जिलों में अगले दो घंटे में बारिश की संभावना: मौसम विभाग


12 Aug 2020, 8:18 AM

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में मंगला आरती की गई

उत्तर प्रदेश के मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंगला आरती की गई।

12 Aug 2020, 8:14 AM

मध्य प्रदेश: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जबलपुर के पंचमठा मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु

मध्य प्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जबलपुर के पंचमठा मंदिर में श्रद्धालु पूजा करते दिखे।


12 Aug 2020, 8:13 AM

उत्तराखंड: चंपावत के बनबसा में शारदा बैराज का जलस्तर बढ़ा

12 Aug 2020, 8:10 AM

बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 24 हुई, 75 लाख लोग प्रभावित


12 Aug 2020, 8:08 AM

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है- जहां सत्य व धर्म हैं, वहीं ईश्वर है। असत्य और अधर्म का विनाश करने वाले भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।”

12 Aug 2020, 8:03 AM

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के कामराजीपोरा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के कामराजीपोरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। खबरों के मुताबिक, दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia