बड़ी खबर LIVE: ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को पाया गया कोरोना पॉजिटिव

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

12 Jul 2020, 10:40 PM

साउथैम्पट टेस्ट के 5वें दिन वेस्टइंडीज ने मेजबान इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की

12 Jul 2020, 10:37 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 357 नए केस सामने आए हैं, 10 लोगों की मौत भी हुई है

12 Jul 2020, 10:34 PM

असम में 468 लोग आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए


12 Jul 2020, 10:31 PM

सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंकने वाले दो संदिग्ध गिरफ्तार

12 Jul 2020, 10:29 PM

बुलंदशहर: अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला किया


12 Jul 2020, 10:13 PM

सिक्किम: लगातार बारिश की वजह से मंगन में स्थित एक 4 मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया

12 Jul 2020, 9:57 PM

गोवा: जुआ खेलते हुए 5 लोग गिरफ्तार, एक लाख रुपये भी बरामद


12 Jul 2020, 9:48 PM

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1388 कोरोना के मामले सामने आए हैं, 21 लोगों की मौत भी हुई

12 Jul 2020, 9:20 PM

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 431 नए मामले सामने आए, जबकि 9 लोगों की मौत भी हुई 


12 Jul 2020, 9:19 PM

 उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों में अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं 

12 Jul 2020, 9:17 PM

राजस्थान में आज 644 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं


12 Jul 2020, 9:10 PM

हरियाणा में आज 658 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

12 Jul 2020, 9:05 PM

तेलंगाना में कोरोना के 1269 नए मामले सामने आए हैं, 1563 मरीज ठीक हुए हैं


12 Jul 2020, 8:40 PM

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने नवसेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया

12 Jul 2020, 8:16 PM

गोवा में कोरोना के 85 नए केस, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2453 हुई


12 Jul 2020, 8:06 PM

तेलंगाना: राजभवन में तैनात 10 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

12 Jul 2020, 7:56 PM

गुजरात में कोरोना के 879 नए केस, 13 लोगों की मौत


12 Jul 2020, 7:55 PM

कर्नाटक में कोरोना के 2627 नए केस, 71 लोगों की मौत

12 Jul 2020, 7:53 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 20 नए केस, राज्य में कुल 3537 केस


12 Jul 2020, 7:38 PM

मणिपुर में कोरोना के 16 नए केस, राज्य में कुल 713 एक्टिव केस

12 Jul 2020, 7:31 PM

मुंबई में कोरोना के 1263 नए केस, 44 लोगों की मौत


12 Jul 2020, 7:24 PM

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1560 नए केस, 26 लोगों की मौत, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30013 हुई

12 Jul 2020, 7:12 PM

जम्मू-कश्मीर: सोपोर के रेबन इलाके में एनकाउंटर में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया


12 Jul 2020, 7:10 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 4244 नए केस, 68 लोगों की मौत

12 Jul 2020, 7:08 PM

ओडिशा के मलकानगिरी में दो माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण


12 Jul 2020, 6:57 PM

मुजफ्फरनगर : बच्चों की यौन प्रताड़ना में आश्रम का मालिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रताल स्थित एक आश्रम में रह रहे बच्चों ने कहा कि आश्रम के मालिक, जिसे 'महाराज' कहा जाता है, ने 'कोरोनावायरस' की दवा बताकर उन्हें शराब पीने के लिए मजबूर किया। बच्चों की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन ने थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद गुरुवार की देर रात गोदिया मठ आश्रम के मालिक स्वामी भक्ति भूषण उर्फ 'महाराज' को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीन दिन पहले, इस आश्रम में रहने वाले 10 लड़कों को आश्रम से मुक्त कराया गया है। इन लड़कों का कहना है कि उन्हें यौन प्रताड़ना दी गई, मारा-पीटा गया और मजदूर की तरह काम करने के लिए मजबूर किया गया।

12 Jul 2020, 6:56 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 7827 नए मामले सामने आए हैं


12 Jul 2020, 6:45 PM

महाराष्ट्रः एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी अरविंद त्रिवेदी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी अरविंद त्रिवेदी को ठाणे कोर्ट ने 21 जुलाई तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

12 Jul 2020, 6:41 PM

राष्ट्रीय राजधानी में आज 9,443 RTPCR टेस्ट और 11,793 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं

दिल्ली सरकार के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आज 9,443 RTPCR टेस्ट और 11,793 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। अब तक टेस्ट किए गए की कुल संख्या 789853 है।


12 Jul 2020, 6:20 PM

कोरोना: केरल में 435 नए केस

12 Jul 2020, 6:20 PM

दिल्ली में कोरोना वायरस 1573 नए मामले सामने आए हैं

दिल्ली में आज 1,573 कोविड 19 मामले, 2,276 ठीक हो चुके मामले और 37 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामलों की संख्या अब 1,12,494 हो गई है, जिसमें 89,968 ठीक/ डिस्चार्ज / माइग्रेट, 19,155 सक्रिय मामले, और 3,371 मौतें शामिल हैं।


12 Jul 2020, 6:08 PM

जम्मू-कश्मीर में कोविड से 3 और मौतें, अधिकारियों से लॉकडाउन लगाने की मांग

जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के कारण तीन और मरीजों की मौत हो गई। इस बीमारी से यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों से जहां अधिकारी चिंता में हैं, वहीं लोगों में दहशत व्याप्त है। डॉक्टरों ने बताया कि जीवन के लिए संघर्ष कर रहे तीन कोरोना मरीज रविवार सुबह यह जंग हार गए। इससे पहले शनिवार को राज्य में 11 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें नौ कश्मीर डिवीजन के और दो जम्मू डिवीजन के थे।

12 Jul 2020, 6:06 PM

ओडिशा में कोरोना वायरस के 595 नए मामले

ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में 595 लोगों को पॉजिटिव पाया गया और इस वायरस से तीन लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 13,121 तक पहुंच गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को दी। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन पुरुषों की मौत हुई है जिनकी उम्र 56, 50 और 65 वर्ष थी। वे गंजम जिले के रहने वाले थे, जो कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित जिला है। इस जिले में मरने वालों की संख्या 64 हो गई है।


12 Jul 2020, 5:50 PM

हिमाचल प्रदेश: कोरोना वायरस से 1191 लोग संक्रमित हो चुके हैं

12 Jul 2020, 5:39 PM

मुंबई के धारावी में कोरोना के 5 नए मामले आए सामने


12 Jul 2020, 5:38 PM

मध्य प्रदेश के भोपाल में बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

12 Jul 2020, 5:18 PM

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर पंजाबी गायक भुल्लर गिरफ्तार

लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता गुरनाम भुल्लर को उनके वीडियो निर्देशक खुशपाल सिंह के साथ पंजाब पुलिस ने कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए एक वीडियो अल्बम की शूटिंग को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि पटियाला के पास राजपुरा शहर के एक मॉल में छापा मारने के दौरान हमने देखा कि वहां बिना अनुमति के शूटिंग चल रही थी और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने उनके शूटिंग उपकरण को भी कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मॉल के मालिक, गुरनाम भुल्लर, विडियो निर्देशक खुशपाल सिंह और 41 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


12 Jul 2020, 5:05 PM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस, प्रशासन ने की सख्ती

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने कहा, “लॉकडाउन हटने के बाद से यहां कोरोना पॉजिटिव मामलों और मौतों में वृद्धि हुई है। आज यहां कुल 1611 पॉजिटिव केस हो गई है, जिसमें 1100 सक्रिय मामले शामिल हैं। हमने मास्क न पहनने वालों का फाइन 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है।”

12 Jul 2020, 4:20 PM

बिहार में कोरोना के आज 1266 नए मामले आए सामने

बिहार में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। बिहार में आज कोरोना के 1266 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 16,305 हो गई है।


12 Jul 2020, 4:04 PM

16 जुलाई तक मुंबई ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिले में 16 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

12 Jul 2020, 3:42 PM

नेपाल के पीएम ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की


12 Jul 2020, 3:27 PM

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को लॉकडाउन की खबरों को प्रशासन ने झूठा बताया

जम्मू के डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि कल से जम्मू में कोई लॉकडाउन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में खबरें सिर्फ एक अफवाह है।

12 Jul 2020, 3:03 PM

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को पाया गया कोरोना पॉजिटिव

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है। इससे पहले शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।


12 Jul 2020, 3:00 PM

आंध्र प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 1933 केस आए सामने

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,933 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,168 है जिसमें 13,428 सक्रिय मामले, 15,412 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 328 मौतें शामिल हैं।

12 Jul 2020, 2:47 PM

कोरोना: यूपी में अनलॉक को लेकर नई गाइडलाइंस जारी

उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे। इस दौरान बाजारों में सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।


12 Jul 2020, 2:46 PM

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने छत्तरपुर के राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बने 10,000 बेड के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया। यहां उन्होंने मरीजों से भी बात की।

12 Jul 2020, 2:22 PM

हेमा मालिनी ने अनपी तबीयत खराब होने की खबरों का खंडन किया


12 Jul 2020, 2:21 PM

दिल्ली में अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने की उम्मीद: मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने बताया, “दिल्ली में अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। परसों (14 जुलाई) से
बारिश नहीं होगी, 16 जुलाई से फिर बारिश शुरू होगी।”

12 Jul 2020, 2:17 PM

जम्मू-कश्मीर: सोपोर के रेबन इलाके में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, सोपोर के रेबन इलाके में चल रहे एनकाउंटर में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। ऑपरेशन जारी है।


12 Jul 2020, 2:10 PM

बेंगलुरु: सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कोरोना पर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की

12 Jul 2020, 1:58 PM

मुंबई: राजभवन में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बोले- मैं ठीक हूं


12 Jul 2020, 1:55 PM

मुंबई: राजभवन को सैनिटाइज किया जा रहा, 18 लोग पाए गए हैं पॉजिटिव

मुंबई के राजभवन को सैनिटाइज किया जा रहा है। राजभवन के 18 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं।

12 Jul 2020, 1:42 PM

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में करकोट्टी नक्सली हमले की 11वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के पुलिस लाइन में आज कोरकोट्टी नक्सली हमले की 11वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। 12 जुलाई साल 2009 को नक्सली हमले में पुलिस के 29 जवान शहीद हो गए थे।


12 Jul 2020, 1:38 PM

उत्तर प्रदेश अब हर शनिवार को लागू रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, हफ्ते में अब सिर्फ पांच दिन खुलेंगे बाजार और दफ्तर

उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। यूपी सरकार के मुताबिक, अब प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में प्रदेश में अब हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही ऑफिस और बाजार खुलेंगे।

12 Jul 2020, 1:24 PM

ओडिशा में कोरोना के 595 नए केस आए सामने


12 Jul 2020, 12:50 PM

पुडुचेरी में कोरोना के कुल 1418 मामले हैं, सक्रिय मामले 661 हैं

पुडुचेरी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1,418 है। सक्रिय मामलों की संख्या 661 है और अब तक 18 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

12 Jul 2020, 12:49 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 2 नए केस आए सामने

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,184 हो गई है, जिसमें 262 सक्रिय मामले, 898 ठीक हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं।


12 Jul 2020, 12:40 PM

मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकाल मंदिर में अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए विशेष पूजा

12 Jul 2020, 12:37 PM

कानपुर: SIT की टीम गैंगस्टर विकास दुबे के गांव पहुंची

कानपुर में विशेष जांच दल की टीम विकास दुबे के बिकरु गांव पहुंची है।


12 Jul 2020, 12:32 PM

एमपी पुलिस के सामने क्यों गिड़गिड़ाया था गैंगस्टर विकास दुबे? एक जवान ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर गिरफ्तार करने के बाद उसे यूपी पुलिस के हवाले करने वाले मध्य प्रदेश के एक पुलिस जवान ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस कर्मी ने बताया कि विकास दुबे रास्ते में गिड़गिड़ा रहा था कि मुझे यूपी पुलिस के हवाले मत करो। वह कह रहा था कि उसे एमपी में ही जेल में बद कर दिया जाए।

विकास दुबे के पकड़े जाने से पहले उसके कई साथियों का यूपी पुलिस एनकाउंटर कर चुकी थी। कहा जा रहा है कि विकास दुबे को भी इस बात का डर कि कहीं यूपी पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। उज्जैन में सरंडर करते समय उसने चिल्ला कर यह कहा था कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला। उसने ऐसा कर यह जताने की कोशिश की थी कि वह जिंद खुद को पुलिस के हवाले कर रहा है।

12 Jul 2020, 11:44 AM

झारखंड में कोरोना के 162 नए केस आए सामने

झारखंड में कल (11 जुलाई) को सामने आए कोरोना वायरस के 162 नए मामलों के बाद झारखंड में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 3,680 हो गई है। राज्य में अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1,393 है, ठीक हो चुके मामलों की कुल संख्या 2,263 है और मौतों का आंकड़ा 24 है।


12 Jul 2020, 11:41 AM

दिल्ली: निजामुद्दीन रेलवे यार्ड में लगी आग पर काबू पाया गया

दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे यार्ड में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

12 Jul 2020, 11:34 AM

पंजाब: ड्रग तस्करी के आरोप में बीएसएफ का जवान गिरफ्तार

पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। जवान सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर तैनात था। उसके पास से एक पिस्टल, 3 मोबाइल फोन, 2 मैगजीन बरामद हुई है। जांच जारी है।


12 Jul 2020, 11:28 AM

कर्नाटक: हुबली में 'पूर्ण लॉकडाउन' के दौरान दुकानें बंद, सड़कें सुनसान

कर्नाटक के हुबली में 'पूर्ण लॉकडाउन' के दौरान दुकानें बंद हैं और सड़कें सुनसान। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में 2 अगस्त तक हर रविवार को 'पूर्ण लॉकडाउन' रहेगा।

12 Jul 2020, 11:25 AM

उत्तर प्रदेश: कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी बिकरु गांव पहुंचे


12 Jul 2020, 11:24 AM

दिल्ली: निजामुद्दीन रेलवे यार्ड में लगी आग

12 Jul 2020, 11:22 AM

राजस्थान में कोरोना के 153 नए केस आए सामने, 4 लोगों की मौक

राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक कोरोना वायरस के 153 नए मामले सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,901 है, जिसमें 5,492 सक्रिय मामले और 507 मौतें शामिल हैं।


12 Jul 2020, 11:17 AM

कर्नाटक: जेजेएम मेडिकल कॉलेज के छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर गए

कर्नाटक के दावानगेरे में जेजेएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों और प्रशिक्षुओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने उन्हें पिछले 16 महीनों से वजीफा नहीं दिया है। छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं।

12 Jul 2020, 11:03 AM

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, PCS अधिकारी मणिमंजरी राय आत्महत्या केस की जांच की मांग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में यूपी के बलिया में आत्महत्या करने वाली पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय आत्महत्या केस की जांच की मांग हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “मणिमंजरी राय के साथ अचानक घटी दुखद घटना से उनके परिजन परेशान हैं। परिजनों का कहना है कि इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए। मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर इसमें एक पारदर्शी जांच कर सभी तथ्यों को सामने लाने का निवेदन किया है।आशा है कि मणि मंजरी जी के परिजनों को न्याय मिलेगा।”


12 Jul 2020, 10:54 AM

जम्मू-कश्मीर: तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहराई को पुलिस ने हिरासत में लिया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहराई को श्रीनगर में उनके आवास से हिरासत में ले लिया है।

12 Jul 2020, 10:52 AM

मुंबई: BMC ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर कंटेनमेंट जोन का बैनर लगाया

मुंबई में बीएमसी के अधिकारियों ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर कंटेनमेंट जोन का बैनर लगाया।


12 Jul 2020, 10:45 AM

ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के रहते भारत माता की पवित्र ज़मीन को चीन ने छीन लिया?: राहुल गांधी

भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के रहते भारत माता की पवित्र ज़मीन को चीन ने छीन लिया?”

12 Jul 2020, 10:40 AM

ओडिशा में कोरोना के 595 नए केस आए सामने


12 Jul 2020, 10:38 AM

बीजेपी सरकार रोजगार से पूरी तरह मुंह मोड़ चुकी है, उसे युवाओं की कोई फिक्र नहीं: कांग्रेस

12 Jul 2020, 10:37 AM

हरियाणा: गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में CRPF एकेडमी में ‘अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान’ में हिस्सा लिया


12 Jul 2020, 10:20 AM

गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश से कानपुर लाने वाली STF टीम का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया

मध्य प्रदेश से विकास दुबे को कानपुर लेकर आने वाली एसटीएफ टीम का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। विकास दुबे के एनकाउंटर में शामिल इस जवान के साथ चार और जवान भी उसकी गाड़ी में बैठे हुए थे। जवान के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब एसटीएफ की पूरी टीम की निगरानी की जा रही है।

12 Jul 2020, 9:53 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 28637 केस आए सामने, 551 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,637 नए मामले सामने आए हैं और 551 मौतें हुईं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8,49,553 है, जिसमें 2,92,258 सक्रिय मामले हैं और 5,34,621 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना से अब तक 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है।


12 Jul 2020, 9:39 AM

मुंबई: राज्यपाल भवन में 18 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव- बीएमसी के सूत्र

12 Jul 2020, 9:37 AM

मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले को सैनिटाइज करने के लिए पहुंची बीएमसी की टीम

मुंबई में बीएमसी के कर्मचारी अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को सेनिटाइज करने पहुंच गए हैं। कल अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।


12 Jul 2020, 9:26 AM

उत्तर प्रदेश: लॉकडाउन के बीच गाजियाबाद में दुकानें बंद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लॉकडाउन के बीच बाजार बंद है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में कल (13 जुलाई) सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की अनुमति दी गई है।

12 Jul 2020, 9:24 AM

हरियाणा: गुरुग्राम में बदला मौसम, आसमान में छाए काले बादल, मानेसर से तस्वीरें


12 Jul 2020, 9:17 AM

दिल्ली-NCR में अगले 2 घंटे में हल्की बारिश का अलर्ट

12 Jul 2020, 9:14 AM

उत्तर प्रदेश: कानपुर में लॉकडाउन के बीच दुकानें बंद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लॉकडाउन के दौरान सड़कें सुनसान नजर आ रहीं हैं और दुकानें बंद हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में कल (13 जुलाई) सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।


12 Jul 2020, 8:28 AM

संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा: संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि संसद का मानसून सत्र निश्चित रूप से आयोजित किया जाएगा। सरकार सभी औपचारिकताएं करेगी और सभी सावधानी बरती जाएंगी।

12 Jul 2020, 8:26 AM

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूर्ण लॉकडाउन के बीच दुकानें बंद, सड़कें सुनसान


12 Jul 2020, 8:24 AM

कर्नाटक: कलबुर्गी में 'पूर्ण लॉकडाउन' के दौरान दुकानें बंद, सड़कें सुनसान

कर्नाटक के कलबुर्गी में 'पूर्ण लॉकडाउन' के दौरान दुकानें बंद हैं और सड़कें सुनसान हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में 2 अगस्त तक हर रविवार को 'पूर्ण लॉकडाउन' रहेगा।

12 Jul 2020, 8:20 AM

तेलंगाना: निजामाबाद में कोरोना मरीज के शव को दफनाने के लिए ऑटो रिक्शा में ले जाया गया

तेलंगाना के निजामाबाद सरकारी अस्पताल से कोरोना मरीज के शव को दफनाने के लिए एक ऑटो-रिक्शा में ले जाया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एन राव ने कहा, "अस्पताल में काम करने वाले मृत व्यक्ति के रिश्तेदार ने हमसे शव मांगा। उन्होंने एम्बुलेंस का इंतजार नहीं किया।"


12 Jul 2020, 8:15 AM

कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर: नानावती अस्पताल

अभिनेता अमिताभ बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नानावती अस्पताल के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की हालत फिलहाल स्थिर है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

12 Jul 2020, 8:14 AM

अमेरिका में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 66528 नए केस आए सामने


12 Jul 2020, 8:12 AM

जम्मू-कश्मरी के सोपोर के रेब्बन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मरी के सोपोर के रेब्बन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। खबरों के मुताबिक, एक घर में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

12 Jul 2020, 8:02 AM

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बैंक लुटेरों को लगी गोली

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस और बैंक लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवाबी फायरिंग में 2 लुटेरों को गोली लगी है। लुटेरों के पास से 3 लाख रुपये और 2 पिस्टल बरामद हुई है। वहीं, एक लुटेरा फरार हो गया। यह जानकारी इंदौर के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने दी है। इंदौर में कुछ दिन पहले बैंक में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia