बड़ी खबर LIVE: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से संबंधित शुगर फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

नागपुर के बेला में शनिवार को 'मानस एग्रो इंडस्ट्रीज एंड शुगर लिमिटेड' संयंत्र के बॉयलर में एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

01 Aug 2020, 10:27 PM

उत्तर प्रदेश कल नहीं रहेगा लॉकडाउन, रक्षाबंधन के कारण सरकार ने हटाने का लिया फैसला

01 Aug 2020, 10:26 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमर सिंह के निधन पर जताया दुख

01 Aug 2020, 10:13 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2589 नए केस, 48 लोगों की मौत


01 Aug 2020, 10:08 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 25 नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2634 हुई

01 Aug 2020, 9:50 PM

असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1457 नए केस, अब तक 101 लोगों की मौत


01 Aug 2020, 9:34 PM

राजस्थान में कोरोना के 1160 नए मामले, 14 लोगों की मौत 

01 Aug 2020, 9:32 PM

गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 280 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 6193 हुई


01 Aug 2020, 9:14 PM

मध्य प्रदेश में कोरोना के 808 नए मामले, 9 लोगों की मौत

01 Aug 2020, 9:01 PM

बिहार में आज कोरोना के 2502 नए केस आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 54508 हुई


01 Aug 2020, 8:49 PM

मुंबई में कोरोना के 1059 नए मामले, 45 लोगों की मौत

01 Aug 2020, 8:36 PM

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9601 नए केस, 322 लोगों की मौत


01 Aug 2020, 8:34 PM

हरियाणा में कोरोना के 739 नए केस, 7 और लोगों की मौत, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 29080 हुई

01 Aug 2020, 8:09 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 264 नए केस, अब तक 83 लोगों की मौत


01 Aug 2020, 8:04 PM

नागालैंड में कोरोना के 130 नए मामले, एक दिन में सबसे ज्यादा केस

01 Aug 2020, 8:02 PM

करेल में कोरोना के 1129 नए केस, 9 लोगों की मौत


01 Aug 2020, 7:40 PM

पंजाब में कोरोना के 944 नए मामले, 19 लोगों की मौत 

01 Aug 2020, 7:29 PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से संबंधित शुगर फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

नागपुर के बेला में शनिवार को 'मानस एग्रो इंडस्ट्रीज एंड शुगर लिमिटेड' संयंत्र के बॉयलर में एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, विस्फोट ने कारखाने को हिला दिया, जो मानस समूह का हिस्सा है और पहले 'इसे पूर्ति पॉवर एंड शुगर फैक्ट्री के रूप में जाना जाता था' जिसका मालिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का परिवार रहा है।

इनपुट- आईएएनएस


01 Aug 2020, 7:16 PM

चंडीगढ़ में कोरोना के कुल 1079 मामले, 378 एक्टिव केस

01 Aug 2020, 7:03 PM

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1136 नए मामले सामने आए


01 Aug 2020, 6:58 PM

कर्नाटक: 24 घंटे में राज्य में 5172 नए कोरोना के केस सामने आए

01 Aug 2020, 6:42 PM

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में 613 कोरोना के नए केस और 11 लोगों की मौत हई 


01 Aug 2020, 6:33 PM

तेलंगाना में भारी बारिश के चलते राजभवन रोड पर जलभराव

01 Aug 2020, 6:26 PM

महाराष्ट्र: नागपुर के बेला स्थित मानस एग्रो में ब्लास्ट, 5 की मौत


01 Aug 2020, 6:23 PM

तमिलनाडु में 24 घंटे में 5879 लोग कोरोना की चपेट में आए, 99 लोगों की मौत भी हुई

01 Aug 2020, 6:22 PM

अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया


01 Aug 2020, 6:14 PM

उपराज्यपाल ने पलटा होटल और वीकली मार्केट खोलने का फैसला, मनीष सिसोदिया ने लिखा अमित शाह को पत्र

राजधानी दिल्ली में होटल और साप्ताहिक बाजार को खोलने के फैसले को पलटने पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

01 Aug 2020, 6:11 PM

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1129 नए केस सामने आए


01 Aug 2020, 5:57 PM

आध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 9,276 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए

01 Aug 2020, 5:41 PM

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमर सिंह को श्रद्धांजलि दी


01 Aug 2020, 5:29 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमर सिंह के निधन पर दुख जताया

01 Aug 2020, 5:22 PM

हिमाचल प्रदेश में 2,596 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अबतक 12 की मौत हुई


01 Aug 2020, 4:54 PM

 वीडियो में खुद को साधारण होने का दिखावा कर रही है रिया: सुशांत के परिवार के वकील

01 Aug 2020, 4:51 PM

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, सिंगापुर के अस्पताल में चल रहा था इलाज

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया है। अमर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था। साल 2013 में अमर सिंह की किडनी फेल हो गई थी। इसके बाद उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी।


01 Aug 2020, 4:35 PM

अगर सुशांत के पिता चाहते हैं तो वो सीबीआई जांच की मांग कर सकते हैं : बिहार DGP

01 Aug 2020, 4:23 PM

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1118 नए कोरोना के मरीज मिले

दिल्ली में कोरोना के1118 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 26 लोगों की मौत हुई है। 1201 लोग ठीक भी हुए हैं।


01 Aug 2020, 4:17 PM

कोरोना से ठीक होने वाले मामलों की कुल संख्या लगभग 11 लाख है: स्वास्थ्य मंत्रालय

01 Aug 2020, 4:07 PM

मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए 


01 Aug 2020, 3:58 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1,677 पहुंचा

01 Aug 2020, 3:44 PM

कर्नाटक के कृषि मंत्री, उनकी पत्नी और दामाद कोरोना पॉजिटिव


01 Aug 2020, 3:43 PM

सुशांत सिंह राजपूत केस में पूछताछ के लिए फिल्ममेकर रूमी जाफरी के घर पहुंची बिहार पुलिस

01 Aug 2020, 3:26 PM

आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम हादसे में CM वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने एक्शन के दिए आदेश


01 Aug 2020, 3:01 PM

आंध्र प्रदेशः विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में क्रेन गिरी, 11 की मौत

आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के हिंदुस्तान शिपयार्ड में दर्दनाक हादसा हुआ है। विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में शनिवार को एक भारी-भरकम क्रेन गिरी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसमें एक शख्स घायल भी है।

01 Aug 2020, 3:00 PM

रिया से अभी पूछताछ की ज़रूरत नहीं है, वह हमारी निगरानी में है: बिहार पुलिस


01 Aug 2020, 2:40 PM

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में हज हाउस की आधारशिला रखी

01 Aug 2020, 2:38 PM

सुशांत केस की जांच करने मुंबई आई बिहार पुलिस बांद्र पुलिस स्टेशन से निकली

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती ने कहा, मुंबई पुलिस मदद कर रही है


01 Aug 2020, 2:14 PM

वीडियो: विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से 10 की मौत 

01 Aug 2020, 2:02 PM

रामेश्वरम: पेशे से मिस्त्री मुरुगेसन लगभग 200 बच्चों को मुफ्त में परंपरागत मार्शल आर्ट 'सिलम्बम' सीखाते हैं


01 Aug 2020, 1:54 PM

कथित गोरक्षकों ने मीट ले जा रहे शख्स को हथौड़े से पीटा, अबतक एक आरोपी गिरफ्तार

01 Aug 2020, 1:36 PM

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने आत्महत्या की


01 Aug 2020, 1:34 PM

दिल्ली में सीरो सर्वे की शुरूआत हुई

01 Aug 2020, 1:29 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 10 नए केस सामने आए हैं, अबतक राज्य में 12 लोगों की मौत हुई है


01 Aug 2020, 1:06 PM

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने पर विचार कर रही है बिहार पुलिस :मीडिया रिपोर्ट्स

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में FIR दर्ज होने के बाद से ही रिया चक्रवर्ती गायब बताई जा रही हैं। उनका मोबाइल भी बंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार पुलिस रिया को ढूंढ रही है, अब बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने पर विचार कर रही है।

01 Aug 2020, 12:50 PM

पुडुचेरीः 139 नए कोरोना के केस सामने आए, 3593 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 139 नए मामले सामने आए। पुडुचेरी में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,593 है और कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 1,357 है


01 Aug 2020, 12:29 PM

केरल में सोने की तस्करी का मामला: अभियुक्तों को 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया 

केरल में सोने की तस्करी के मामले में अभियुक्त स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को 21 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

01 Aug 2020, 12:05 PM

दिल्लीः सुबह 5 बजे हाजिर न होने पर 36 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया

डीसीपी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली ने बताया कि बकरीद के मौके पर सुबह 5 बजे न हाजिर होने पर 36 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।


01 Aug 2020, 11:51 AM

पश्चिम बंगालः बकरीद के मौके पर बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश के जवानों ने एक दूसरे को मिठाई दी

01 Aug 2020, 11:41 AM

एलओसी पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सिपाही रोहिन कुमार शहीद


01 Aug 2020, 11:15 AM

दिल्ली में आज से सीरो सर्वे शुरू किया जाएगा: सत्येंद्र जैन

01 Aug 2020, 11:12 AM

ACP ट्रैफिक संकेत पर 25 जुलाई को कार से टक्कर मारकर फरार होने वाले ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है

दिल्‍ली के रजोकरी फ्लाईओर पर एसीपी ट्रैफिक संकेत पर कार चढ़ाने वाले ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे के बाद संकेत को एम्स ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।


01 Aug 2020, 11:05 AM

ओड़िशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1602 नए केस सामने आए

01 Aug 2020, 11:04 AM

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 232 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 232 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि एक कर्मी की मौत भी हुई है। अब तक 103 पुलिस कर्मी की मौत हुई है।


01 Aug 2020, 10:58 AM

राजस्थान में कोरोना के 563 नए मामले सामने आए, 10 लोगों की मौत भी हुई

01 Aug 2020, 10:57 AM

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाक की ओर से फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद


01 Aug 2020, 10:56 AM

सुशांत के साथ आखिरी फिल्म तक काम करने वाले कलाकारों से बिहार पुलिस पूछताछ कर सकती है

न्यूज एजेंसी ANI ने बिहार पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताय कि बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म तक उनके साथ काम करने वाले अभिनेताओं के बयान रिकॉर्ड करेगी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में है।

01 Aug 2020, 10:48 AM

दिल्ली अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में 12वें नंबर पर आ चुका है: सत्येंद्र जैन


01 Aug 2020, 10:47 AM

झारखंड में आज 78 नए कोरोना मरीज पाए गए, 11,366 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या

01 Aug 2020, 10:06 AM

तमिलनाडु: ईद के मौके पर भी राज्य में लॉकडाउन के चलते कोयम्बटूर में एक घर की छत पर नमाज अदा की गई


01 Aug 2020, 9:43 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 57 हजार से ज्यादा केस आए सामने, 764 लोगों की मौत

देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के रिकॉर्ड 57,117 नए केस सामने आए हैं और 764 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,95,988 हो गई है। इसमें 5,65,103 सक्रिय मामले हैं। वहीं इलाज के बाद 10,94,374 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 36,511 लोगों की मौत हो चुकी है।

01 Aug 2020, 9:42 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए संघर्ष विराम के उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया है।


01 Aug 2020, 9:41 AM

बकरीद के मौके पर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सुरक्षा कड़ी

01 Aug 2020, 9:40 AM

देश में 31 जुलाई तक कोरोना के 1,93,58,659 सैंपल टेस्ट किए गए


01 Aug 2020, 9:20 AM

बिहार: मुजफ्फरपुर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

01 Aug 2020, 9:00 AM

बुलंदशहर में वकील की लाश मिलने पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैलता जा रहा है। क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है। बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली। कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?”


01 Aug 2020, 8:53 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, “ईद मुबारक। ईद-उल-अजहा का त्‍योहार आपसी भाईचारे और त्‍याग की भावना का प्रतीक है, लोगों को सभी के हितों के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस मुबारक मौके पर हम अपनी खुशियों को जरूरतमंद लोगों से साझा करें और कोरोना की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।”

01 Aug 2020, 8:41 AM

यूपी: बुलंदशहर में जुलाई से गायब हुए वकील धर्मेंद चौधरी का शव मिला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 25 जुलाई को गायब हुए वकील धर्मेंद्र चौधरी का शव आधी जली हालत में गोदाम में मिला। बुलंदशहर के एसएसपी ने बताया, "25 जुलाई की रात को धर्मेंद्र अपने दोस्त विक्की के यहां खाना खाने गए थे। विक्की ने धर्मेंद्र से ब्याज पर पैसे लिए थे और उनका 70-80 लाख का लेनदेन था।"


01 Aug 2020, 8:39 AM

पंजाब के अमृतसर में पढ़ी गई ईद की नमाज

01 Aug 2020, 8:38 AM

आज सुबह 9.45 बजे तक दिल्ली से सटे नोएडा समेत यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना


01 Aug 2020, 8:18 AM

आप सभी को ईद अल-अज़हा मुबारक: राहुल गांधी

01 Aug 2020, 8:09 AM

उत्तराखंड: आज से सैलानियों के लिए खोली गई फूलों की घाटी


01 Aug 2020, 8:03 AM

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ईद-उल-अजहा की नमाज अपने घर अदा की

01 Aug 2020, 8:00 AM

दिल्ली के जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देते लोग


01 Aug 2020, 7:59 AM

दिल्ली के जामा मस्जिद में पढ़ी गई ईद-उल-अजहा की नमाज

01 Aug 2020, 7:47 AM

अमेरिका में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 1442 लोगों की मौत, लगातार चौथे दिन 1200 से ज्यादा मौतें

अमेरिका में कोरोना वायरस कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,442 लोगों की मौत हो गई है। यह लगातार चौथा दिन है, जब अमेरिका में 1,200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia