बड़ी खबर LIVE: वायुसेना ने अपने ‘ओल्डेस्ट’ फाइटर पायलट दलीप सिंह मजीठिया का सौवां जन्मदिन मनाया

भारतीय वायुसेना ने आज सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया के 100वें जन्मदिन का जश्न मनाया। दलीप सिंह मजीठिया अगस्त 1947 में सेवानिवृत्त हुए थे और अब उन्हें भारतीय वायु सेना के ‘सबसे पुराने’ लड़ाकू विमान पायलट होने का गौरव प्राप्त है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

28 Jul 2020, 12:07 AM

महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को 3044 नए कोरोना केस मिले, 38 संक्रमितों की हुई मौत

28 Jul 2020, 12:06 AM

असम में पूर्व सीएम तरूण गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

27 Jul 2020, 11:37 PM

त्रिपुरा में आज कोरोना के 147 नए केस मिले, 4027 सैंपलों की हुई जांच


27 Jul 2020, 11:03 PM

दिल्ली में सुबह 10 से शाम 8 बजे तक फेरीवालों को अनुमति, साप्ताहिक बाजार अभी नहीं लगेंगे

दिल्ली सरकार ने कन्टेन्मेंट जोन छोड़कर स्ट्रीट वेंडरों और फेरीवालों को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक कारोबार करने की अनुमति दी है। फिलहाल यह आदेश एक सप्ताह के लिए है, उसके बाद हालात के अनुसार फैसला होगा। फिलहाल अगले आदेश तक दिल्ली में साप्ताहिक बाज़ारों को अनुमति नहीं दी गई है।

27 Jul 2020, 10:57 PM

असम में 24 घंटे में कोरोना के 1348 नए केस मिले, अकेले गुवाहाटी में 155 केस


27 Jul 2020, 10:31 PM

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, पूंछ के मेंढर सेक्टर में की गोलीबारी, मिला जवाब

27 Jul 2020, 10:23 PM

वायुसेना ने अपने 'ओल्डेस्ट' स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया के 100वें जन्मदिन का जश्न मनाया

भारतीय वायुसेना ने आज सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया के 100वें जन्मदिन का जश्न मनाया। दलीप सिंह मजीठिया अगस्त 1947 में सेवानिवृत्त हुए थे और अब उन्हें भारतीय वायु सेना के 'सबसे पुराने' लड़ाकू विमान पायलट होने का गौरव प्राप्त है।


27 Jul 2020, 10:20 PM

झारखंड में आज कोरोना के 324 नए केस मिले, 4 संक्रमितों की मौत

27 Jul 2020, 10:18 PM

अंडमान और निकोबार द्विप में कोरोना के कुल 338 केस, वर्तमान में 145 एक्टिव केस


27 Jul 2020, 10:17 PM

राजस्थान में आज कोरोना के 1134 नए केस मिले, राज्य में कुल 10097 एक्टिव केस

27 Jul 2020, 9:41 PM

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 245 नए केस दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 7863 पहुंची


27 Jul 2020, 9:40 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संंक्रमितों की संख्या 2270 पहुंची, 1025 एक्टिव केस

27 Jul 2020, 9:38 PM

ऑस्ट्रिया में भारत के राजदूत जयदीप मजूमदार को मॉन्टेनिग्रो के राजदूत के तौर पर भी मान्यता


27 Jul 2020, 9:37 PM

माली में भारत के राजदूत अंजनी कुमार को मौरीटानिया का भी राजदूत बनाया गया

27 Jul 2020, 9:31 PM

बीजेपी ने सोमू वीराजू को आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया


27 Jul 2020, 9:30 PM

दिल्ली में सिलाई कर परिवार की मदद करने वाली फाजिया ने 12वीं बोर्ड में 96% अंक हासिल किए

27 Jul 2020, 9:20 PM

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2112 नए केस, 39 मौत, 60,830 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा


27 Jul 2020, 9:16 PM

लाहौर में गुरुद्वारे के मस्जिद में बदलने की खबरों पर भारत ने पाकिस्तान से कड़ा विरोध जताया

27 Jul 2020, 9:15 PM

मुंबई में आज कोरोना के 1,033 नए केस मिले, 39 की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 110129 हुई


27 Jul 2020, 8:32 PM

बिहार : पटना में कोरोना से मौत वाला शव जलाने के विरोध पर प्राथमिकी दर्ज

बिहार की राजधानी पटना के गंगा के तट पर स्थित बांस घाट शवदाह गृह में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति का शव जलाने को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने, सरकारी अनुमति के बिना जुलूस निकालने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने के आरोप में बुद्धा कॉलोनी थाने में एक प्राथमिक दर्ज कराई गई है। इस प्राथमिकी में छह लोगों को नामजद और 15 से 20 अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

27 Jul 2020, 8:29 PM

ओडिशा में कोरोना के कुल 26892 केस, अब तक 147 लोगों की मौत


27 Jul 2020, 8:24 PM

गुजरात में आज कोरोना से 22 लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में 1052 नए मामले आए सामने

27 Jul 2020, 8:23 PM

हरियाणा में कोरोना के 795 नए मामले आए सामने, राज्य में 397 लोग गंवा चुके हैं जान


27 Jul 2020, 8:19 PM

गोवा में कोरोना के 258 नए मामले आए सामने, अब तक 36 लोगों की मौत

27 Jul 2020, 8:18 PM

पंजाब में कोरोना के 557 नए मामले, राज्य में कुल केस 13769


27 Jul 2020, 8:05 PM

असम में कोरोना से 7 और लोगों की मौत, अब तक कुल 86 लोगों की मौत

27 Jul 2020, 8:02 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 7924 नए केस, 227 लोगों की मौत


27 Jul 2020, 7:57 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 224 नए मामले, राज्य ें कुल संक्रमितों की संख्या 6328 हुई

27 Jul 2020, 7:48 PM

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव: अमेरिकी मीडिया


27 Jul 2020, 7:22 PM

मध्य प्रदेश में कोरोना से 9 और लोगों की मौत, 789 नए केस

27 Jul 2020, 7:15 PM

पुडुचेरी में आज कोरोना के 86 नए केस आए सामने, केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की कुल संख्या 2872 हुई


27 Jul 2020, 7:02 PM

केंद्र ने मार्च-2020 का राज्यों के हिस्से का 13806 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन जारी किया

27 Jul 2020, 7:00 PM

मुंबई के धारावी इलाके में आज कोरोना के 9 नए मरीज मिले, झुग्गी में संक्रमितों की संख्या 2540 हुई


27 Jul 2020, 6:58 PM

कर्नाटक में नहीं थम रहा कहर, आज कोरोना के 5324 नए केस मिले, 75 मरीजों की मौत

27 Jul 2020, 6:37 PM

भारतीय रेल ने बांग्लादेश रेलवे को दिए 10 लोकोमोटिव इंजन, रेल मंत्री और विदेश मंत्री ने दिखाई हरी झंडी


27 Jul 2020, 6:34 PM

तमिलनाडु में कोरोना से हालात भयावह, 24 घंटे में 6993 नए केस और 77 मौत

27 Jul 2020, 6:32 PM

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में बढ़ीं करण जौहर की मुश्किलें, इसी सप्ताह दर्ज कराना होगा बयान


27 Jul 2020, 6:21 PM

केरल में आज कोरोना से 2 मौतें और 702 नए मामले दर्ज किए गए

27 Jul 2020, 6:11 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6051 नए केस, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार, अब तक 1090 लोगों की मौत


27 Jul 2020, 5:35 PM

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3578 नए केस, 31 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3478 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 31 और लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है।

27 Jul 2020, 5:34 PM

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च की कोरोना टेस्टिंग फैसिलिटी


27 Jul 2020, 5:17 PM

झारखंड में अब तक 645 पुलिस कर्मी COVID19 पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें से 44 रिकवर हो चुके हैं

27 Jul 2020, 5:15 PM

पंजाब: अमृतसर में केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन


27 Jul 2020, 5:13 PM

चंडीगढ़ में कोरोना के 23 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 910 हुई

27 Jul 2020, 5:00 PM

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कोरोना प्रभावित हिस्सों में 6 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का किया ऐलान


27 Jul 2020, 4:54 PM

‘मध्य प्रदेश में इंजीनियरिंग और फॉर्मेसी के स्नातक छात्रों की परीक्षाएं 24 अगस्त से 9 सितंबर के बीच ऑनलाइन होंगी’

मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “इंजीनियरिंग और फॉर्मेसी के स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की सैद्धांतिक और प्रयोगिक परीक्षाएं 24 अगस्त 2020 से लेकर 9 सितंबर 2020 के बीच 'ऑनलाइन' आयोजित होंगी।”

27 Jul 2020, 4:43 PM

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ 30 जुलाई को करेंगी वर्चुअल बैठक

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 30 जुलाई को पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ एक वर्चुअल बैठक आयोजित करेंगी, जिसमें "वर्तमान राजनीतिक स्थिति और कोरोना" पर चर्चा की जाएगी।


27 Jul 2020, 4:36 PM

झारखंड में अब तक 645 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं

27 Jul 2020, 4:13 PM

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का फिलहाल इलाज जारी है।


27 Jul 2020, 4:10 PM

हिमाचल प्रदेश के चंबा में 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

27 Jul 2020, 3:58 PM

बेंगलुरु में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी के अन्य नेताओं ने पुलिस द्वारा उनके रास्ते में रोकने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। वे 'स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी' अभियान के तहत केपीसीसी कार्यालय से बेंगलुरु के राजभवन तक रैली निकाल रहे थे।


27 Jul 2020, 3:39 PM

यूपी में कल 106962 सैंपल टेस्ट किए गए

27 Jul 2020, 3:23 PM

मध्य प्रदेश: छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “छतरपुर में सड़क हादसे में 8 लोगों की असामयिक मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।”


27 Jul 2020, 3:19 PM

बिहार में कोरोना के 812 नए मामले, राज्य में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 41111 हुई

27 Jul 2020, 3:14 PM

दिल्ली: लग्ज़री गाड़ी चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, 10 गाड़ियां बरामद


27 Jul 2020, 3:00 PM

दिल्ली: दिल्ली: भारतीय रेलवे द्वारा बांग्लादेश रेलवे को सौंपा जा रहा 10 डीजल इंजन, केंद्रीय रेल मंत्री और विदेश मंत्री हरी झंडी दिखाई

27 Jul 2020, 2:47 PM

भारत सरकार ने 47 और चीनी ऐप्स पर लगाए बैन


27 Jul 2020, 2:18 PM

देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर रामेश्वरम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के परिजनों ने उनकी 5 वीं पुण्यतिथि पर आज सुबह रामेश्वरम में स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

27 Jul 2020, 2:15 PM

हरियाणा कांग्रेस ने 'लोकतंत्र के लिए बोलिए' अभियान के तहत प्रदर्शन किया


27 Jul 2020, 2:03 PM

सुशांत सिंह सुसाइड केस में महेश भट्ट तक जांच की आंच, सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ बयान

अभिनेता सुशांत सिंह सुसाइड केस में जांच की आंच फिल्मकार महेश भट्ट तक पहुंच गई है। पुलिस द्वारा बुलाए जाने के बाद महेश भट्ट मुंबई के शांतक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया।

27 Jul 2020, 1:35 PM

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 613 नए मामले आए सामने, 26 लोगों की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 613 नए मामले सामने आए हैं और 26 मौतें हुई हैं। इसके अलावा 1497 लोग को डिस्चार्ज किया गया है। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,31,219 हो गई है, जिसमें 1,16,372 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 3853 मौतें शामिल हैं।


27 Jul 2020, 1:33 PM

उत्तराखंड के देहरादून में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत

देहरादून: डोईवाला इलाके में ट्रेन से टकराने से एक हाथी के बच्चे की मौत हुई। फॉरेस्ट रेंजर ने बताया, "सुबह 5बजे के करीब रेल की पटरी से हाथी और उसका बच्चा गुजर रहा था। सामने से रेल आई और उसकी टक्कर लगने के बाद बच्चा 10-15फुट गहरे नाले में गिर गया। ये 2-3साल का है।"

27 Jul 2020, 1:32 PM

तलंगाना में कोरोना के 1473 नए केस आए सामने, 8 लोगोंं की मौत


27 Jul 2020, 1:08 PM

ओडिशा में कोरोना के 1503 नए मामले आए सामने

ओडिशा में कोरोना के 1,503 नए मामले सामने सामने आए हैं। इसके ही साथ कुल मामलों की संख्या 26,892 हो गई है, जिसमें 16,793 रिकवर और 9,918 सक्रिय मामले शामिल हैं। मरने वालों की कुल संख्या 147 है।

27 Jul 2020, 1:07 PM

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना के 101 नए केस आए सामने और एक जवान की मौत


27 Jul 2020, 12:52 PM

दिल्ली वालियों को कोरोना की मार के बीच पानी की हो सकती है किल्लत, 25% आपूर्ति में आई कमी

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “हरियाणा से प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है, औद्योगिक कचरे को छोड़ने के कारण पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। इससे जल उपचार संयंत्र प्रभावित हुए हैं। दिल्ली में पानी की आपूर्ति में 25 फीसदी की कमी आई है।”

27 Jul 2020, 12:21 PM

नागालैंड में कोरोना के 45 नए मामले आ सामने


27 Jul 2020, 12:20 PM

दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार है: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार है। आज दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरे देश और दुनिया में हो रही है। दिल्ली में रिकवरी की रेट 88 फीसदी है, केवल 9 फीसदी लोग अब बीमार हैं और 2 से 3 फीसदी लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है।”

सीएम केजरीवाल ने कहा, “कोरोना महामारी के दौरान लोगों की नौकरियां चली गईं। दिल्ली सरकार वेबसाइट jobs.delhi.gov.in लॉन्च कर रही है। जिन लोगों को काम के लिए स्टाफ चाहिए और जिनको नौकरी चाहिए वो सभी इस पर अपनी क्वालिफिकेशन भर सकते हैं। इस वेबसाइट पर हम रोजगार बाज़ार शुरू कर रहे हैं। जहां पर नौकरी देने वाले और नौकरी लेने वाले आएंगे। लोगों को नौकरियां मिलेगीं।”

सीएम केजरीवाल ने कहा, “पहले 100 लोगों का टेस्ट करते थे तो 35 लोग कोरोना के मरीज मिलते थे लेकिन अब हम 100 का टेस्ट करते हैं तो 5 कोरोना के मरीज़ मिलते हैं। इसे पॉजिटिविटी अनुपात कहते हैं इसमें काफी कमी आई है। हमारे अस्पतलों में साढ़े 15 हज़ार बेड हैं जिसमें केवल 2800 मरीज बचे हैं, साढ़े 12 हज़ार बेड खाली है।”

27 Jul 2020, 12:06 PM

लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पीएल पुनिया को हिरासत में लिया गया

लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस नेता पीएल पुनिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस नेता ‘लोकतंत्र के लिए बोलें' अभियान के तहत राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। इस अभियान के तहत पूरे देश में कांग्रेस पार्टी आज प्रदर्शन कर रही है।


27 Jul 2020, 11:36 AM

राजस्थान मुद्दे पर कांग्रेस का तमिलनाडु में प्रदर्शन

27 Jul 2020, 11:35 AM

राजस्थान में कोरोना के 448 नए केस आए सामने, 7 और लोगों की मौत


27 Jul 2020, 11:34 AM

देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

राजस्थान में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्यपाल कलराज मिश्रा के रवैये के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी आज प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिसस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली के अलावा गुजरात के अहमदाबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। साथ ही कार्यकर्ता राजभवन घेरने की कोशिश कर रहे हैं। गुजरात पुलिस की ओर से कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है।

27 Jul 2020, 11:22 AM

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सिलों से मुठभेड़ में एक सीएएफ जवान शहीद


27 Jul 2020, 11:19 AM

महाराष्ट्र: नवी मुंबई के वाशी इलाके में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम

27 Jul 2020, 11:16 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर में आज सुबह करीब 10:30 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में LoC पर अकारण सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।


27 Jul 2020, 10:51 AM

असम के 30 जिलों में कुल 56,71,018 लोग बाढ़ से प्रभावित

असम बाढ़ में 22 मई से अब तक 30 जिलों में कुल 56,71,018 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार ने अब तक 615 राहत शिविर लगाए हैं और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 102 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

27 Jul 2020, 10:09 AM

राहुल गांधी का देश के नाम वीडियो संदेश, LAC विवाद को लेकर केंद्र पर फिर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने वीडियो संदेश में केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, “चीनियों ने भारतीय भूमि पर कब्जा कर लिया है। सच्चाई को छिपाना और उन्हें इसे लेने की अनुमति देना राष्ट्र-विरोधी है। इसे लोगों के ध्यान में लाना देशभक्ति है।”


27 Jul 2020, 9:43 AM

दिल्ली में ISBT के पास भारी ट्रैफिक जाम

27 Jul 2020, 9:42 AM

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटा


27 Jul 2020, 9:16 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 49,931 नए केस, 708 लोगों की मौत, कुल संक्रमित 14 लाख के पार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 49,931 नए केस सामने आए हैं और 708 लोगों की मौत हो गई है।

27 Jul 2020, 9:04 AM

उत्तराखंड: चमोली के गौचर में ITBP कैंप के पास भूस्खलन, बद्रीनाथ राजमार्ग बंद

उत्तराखंड में आज सुबह चमोली जिले के गौचर में ITBP कैंप के पास भूस्खलन हुआ है, जिससे बद्रीनाथ राजमार्ग बंद हो गया। हाइवे को खाली कराया जा रहा है।


27 Jul 2020, 8:46 AM

यूपी: महोबा के जिला अस्पताल में भरा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में बारिश के बाद जिला अस्पताल में जलभराव हो गाय है। डॉ. एके सक्सेना ने बताया, "ऐसा कई सालों से चल रहा है। इससे यहां इलाज करने में दिकक्त होती है। इस सबंध में शासन को पत्र भी लिखा गया है। डीएम ने यहां आकर निरीक्षण किया है, वो अपने स्तर पर जो भी कार्रवाई करेंगे उसके अनुसार, कार्य होगा"

27 Jul 2020, 8:42 AM

सावन का चौथा सोमवार, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के लिए भक्त कतार में खड़े


27 Jul 2020, 8:16 AM

मुंबई के दादर में भारी बारिस के बाद जलभराव

27 Jul 2020, 8:15 AM

साउथ की अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में हैं भर्ती

दक्षिण भारत की अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी की कोशिश की। उन्हें बचा लिया गया है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। विजयलक्ष्मी ने इससे पहले कई वीडियोज सोशल मीडिया पर डाले थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया के सहारे उन्हें काफी बुली किया जा रहा है जिसके चलते वे भारी तनाव में हैं। वही रविवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और दावा किया कि उन्होंने कुछ ब्लड प्रेशर की दवाईयां खा ली हैं, जिससे उनका ब्लड प्रेशर कम होता चला जाएगा और उनकी मौत हो जाएगी।


27 Jul 2020, 8:11 AM

अंडमान निकोबार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 मरीज आए सामने

पिछले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है, जिसमें 182 डिस्चार्ज हो चुके मरीज शामिल हैं।

27 Jul 2020, 8:10 AM

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटे में बारिश की संभावना


27 Jul 2020, 8:06 AM

सावन का चौथा सोमवार, उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा

मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 'सावन' माह के चौथे सोमवार के अवसर पर 'भस्म आरती' की गई।

27 Jul 2020, 8:05 AM

सावन का चौथा सोमवार, दिल्ली के कनॉट प्लेस के प्राचीन शिव मंदिर में लोग पूजा करते दिखें

दिल्ली में सावन महीने के चौथे सोमवार पर आज कनॉट प्लेस के प्राचीन शिव मंदिर में लोग पूजा करते हुए दिखें।


27 Jul 2020, 7:55 AM

अमेरिका में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 55 हजार नए केस आए सामने, अब तक करीब 44 लाख लोग संक्रमित

अमेरिका में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना संक्रमण के 55 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 445 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक कुल 43 लाख 71 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या डेढ़ लाख के करीब पहुंच गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia