बड़ी खबर LIVE: कर्नाटक के सीएम बी एस येदियुरप्पा कोरोना पाजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी 

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई जिसमें वे पाजिटिव आए हैं।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस
user

नवजीवन डेस्क

03 Aug 2020, 12:55 AM

कर्नाटक के सीएम बी एस येदियुरप्पा कोरोना पाजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई जिसमें वे पाजिटिव आए हैं

02 Aug 2020, 11:03 PM

अफगानिस्तान:  जलालाबाद के PD4 में जेल के अंदर दो धमाके हुए और भारी हिंसा की खबर है

02 Aug 2020, 10:28 PM

बिहार के 14 जिलों में बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई


02 Aug 2020, 10:00 PM

असम: काजीरंगा नेशनल पार्क के स्टाफ ने एक गेंडे के बच्चे का रेस्क्यू किया

02 Aug 2020, 9:35 PM

कानपुर एनकाउंटर: यूपी एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया


02 Aug 2020, 9:34 PM

कगोवा में आज 337 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

02 Aug 2020, 9:34 PM

राजस्थान में आज कोरोना के 1167 नए केस सामने आए, 12 लोगों की मौत भी हुई


02 Aug 2020, 9:09 PM

दिल्ली: छतरपुर फार्महाउस लाया गया अमर सिंह का पार्थिव शरीर

02 Aug 2020, 8:51 PM

बीसीसीआई ने किया कंफर्म 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होगा आईपीएल

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग खत्म हो चुकी है। BCCI के मुताबिक IPL के लिए भारत सरकार ने अनुमति दे दी है। आईपीएल का फाइनल शेड्यूल तय हो गया है। अब यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक UAE में खेला जाएगा।

इसके अलावा BCCI ने साफ किया है कि महिलाओं का IPL भी खेला जाएगा। IPL के सभी प्रायोजक बरकरार हैं, जिसका मतलब है कि आईपीएल के मुख्य प्रायोजक के रूप में चीनी स्पॉन्सर वीवो बरकरार रहेगा।


02 Aug 2020, 8:38 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2739 नए केस, 49 लोगों की मौत

02 Aug 2020, 8:29 PM

मुंबई में कोरोना के 1105 नए मामले, 49 लोगों की मौत


02 Aug 2020, 8:23 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 146 नए केस, अब तक 86 लोगों की मौत

02 Aug 2020, 8:16 PM

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 921 नए मामले, 10 लोगों की मौत


02 Aug 2020, 8:15 PM

राजस्थान सरकार शहरी क्षेत्रों में 'इंदिरा रसोई योजना' शुरू करेगी, 8 रुपए में मिलेगा खाना

02 Aug 2020, 8:04 PM

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 22 लोगों की मौत, 1101 नए मामले


02 Aug 2020, 8:01 PM

राजस्थान राज्य मंत्रिमंडल ने राजस्थान न्यायिक सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी

02 Aug 2020, 7:59 PM

केरल में कोरोना के 1169 नए केस, राज्य में संक्रमितों की संख्या 25000 के पार


02 Aug 2020, 7:58 PM

पश्चिम बंगाल पीसीसी अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का शोक संदेश

02 Aug 2020, 7:55 PM

मध्य प्रदेश: शिवपुरी में पुलिस हिरासत में युवक की मौत

पश्चिम बंगाल पीसीसी अध्यक्ष श्री सोमेन मित्रा के निधन पर श्रीमती को सोनिया गांधी का शोक संदेशमध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बकरी चोरी के एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस इसे 'डायल 100' के वाहन से कूदकर भागने की कोशिश में घायल होने के बाद हुई मौत करार दे रही है। जानकारी मिली है कि राजपुर निवासी चंद्रभान को पप्पू परिहार के घर से बकरी चोरी के मामले में एक अन्य साथी के साथ रविवार को हिरासत में लिया गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर डायल 100 के वाहन में थाने ला रही थी। इसी बीच चंद्रभान सिंह गुर्जर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चंद्रभान के सिर में गंभीर चोट का निशान बताया जा रहा है।

इनपुट-आईएएनएस


02 Aug 2020, 7:46 PM

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9509 नए केस, 206 लोगों की मौत

02 Aug 2020, 7:45 PM

पंजाब में कोरोना के 792 नए केस, 18 लोगों की मौत, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 17853 हुई


02 Aug 2020, 7:36 PM

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 53 लोगों की मौत, 3853 नए केस आए सामने

02 Aug 2020, 7:23 PM

कर्नाटक में कोरोना के 5532 नए मामले, 84 और लोगों की मौत, राज्य में अब तक 2496 लोगों की गई जान


02 Aug 2020, 7:21 PM

टिड्डियों की समस्या राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, किसानों को मुआवजा मिले: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

02 Aug 2020, 7:19 PM

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8555 नए मामले, राज्य में कुल केस 158764 हुए


02 Aug 2020, 7:01 PM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में डायरेक्टर कुशल जावेरी का बयान दर्ज किया गयाः बिहार पुलिस

02 Aug 2020, 7:00 PM

चंडीगढ़ में कोरोना के 38 नए मामले सामने आए हैं


02 Aug 2020, 6:59 PM

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 444 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 444 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 8 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 21416 हुए, अब तक 396 की मौत।

02 Aug 2020, 6:46 PM

अयोध्या में राम लाल के लिए तैयार कपड़े मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास को सौंपे


02 Aug 2020, 6:37 PM

राहुल गांधी ने कोरोना के चपेट में आए अतिम शाह स्वास्थ्य में जल्द सुधार की कामना की

02 Aug 2020, 6:27 PM

तमिलनाडु में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 5875 नए मामले सामने आए हैं

तमिलनाडु में आज कोरोना के 5875 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 98 लोगों की मौत हुई है। कुल केस 2,57,613 हुए। अब तक 4132 की मौत।


02 Aug 2020, 6:25 PM

गृह मंत्री शाह के स्वास्थ्य का जायजा लेने एम्स के डॉक्टरों की टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल जाएगी

गृह मंत्री शाह के स्वास्थ्य का जायजा लेने एम्स के डॉक्टरों की टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल जाएगी। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में जाएगी टीम।

02 Aug 2020, 6:25 PM

मुंबई: धारावी में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं


02 Aug 2020, 6:13 PM

केरल में 24 घंटे के अंदर 1169 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं

02 Aug 2020, 6:04 PM

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव


02 Aug 2020, 5:53 PM

नोएडा में 5 अगस्त से खुलेंगे जिम

02 Aug 2020, 5:51 PM

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी कोरोना पॉजिटिव


02 Aug 2020, 5:50 PM

विदेशों से आने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

विदेशों से आने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन। 14 दिनों का क्वारंटीन अनिवार्य। 7 दिन पेड इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन और 7 दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। सभी यात्रियों को भारत आने से कम से केम 72 घंटे पहले newdelhiairport.in पर सेल्फ डेक्लेरेशन देना होगा। 8 अगस्त से लागू होगी नई गाइडलाइन।

02 Aug 2020, 5:49 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल 2654 मामले अब तक सामने आ चुके हैंः स्वास्थ्य विभाग


02 Aug 2020, 5:49 PM

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर एंबुलेंस से मुंबई के अपने जलसा बंगले पर पहुंचे अमिताभ बच्चन, देखें वीडियो

02 Aug 2020, 5:20 PM

सुशांत सिंह राजपुत सुसाइड केस: पटना (सेंट्रल) के SP विनय तिवारी मुंबई पहुंचे

पटना (सेंट्रल) के SP विनय तिवारी मुंबई पहुंचे। उन्होंने बताया, "पिछले एक सप्ताह से हमारी टीम यहां काम कर रही है। जांच की अपनी प्रक्रिया होती है जिसमें अगला क्रम सुपरविजन है। उसी के लिए मुझे भेजा गया है। ताकि मैं टीम के साथ मीटिंग करूं और आगे की दिशा तय करें"


02 Aug 2020, 5:01 PM

कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद अमिताभ बच्चन को अस्पताल से मिली छुट्टी

02 Aug 2020, 4:47 PM

गृह मंत्री अमित शाह को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, अस्पताल में भर्ती

गृह मंत्री अमित शाह को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।”


02 Aug 2020, 4:37 PM

राम मंदिर में लगने वाली मूर्तियां तैयार की जा रही हैं

2013 से रंजीत मंडल राम मंदिर के लिए मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। उनके पिता नारायण चंद्र मंडल भी 2015 से उनकी सहायता कर रहे हैं। रंजीत ने कहा, "राम मंदिर के परिसर में पुत्रेष्टि यज्ञ से राज्याभिषेक तक की मूर्तियां लगाई जाएंगी। सीताहरण तक की मूर्तियां तैयार हो गई हैं।"

02 Aug 2020, 4:23 PM

उत्तराखंड के जोशीमठ में ITBP के जवानों को महिलाओं बांधी राखी


02 Aug 2020, 4:05 PM

असम सरकार ने राज्य में नई गतिविधियों के लिए गाइडलाइंस जारी की

असम सरकार ने राज्य में जिन गतिविधियों को अनुमत दी है, उससे संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। आदेश आज शाम 7 बजे से 14 अगस्त शाम 7 बजे तक वैध रहेगा। अंतर जिला आवाजाही की अनुमति केवल सोमवार और मंगलवार को होगी, किसी अन्य अनुमति/अनुमोदन/ ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।

02 Aug 2020, 3:48 PM

फ्रेंडशिप डे पर कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर कसा तंज


02 Aug 2020, 3:43 PM

यूपी की मंत्री कमला रानी वरुण के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

02 Aug 2020, 3:01 PM

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 961 नए केस आए सामने

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 961 नए मामले सामने आए हैं, 1186 लोगो को डिस्चार्ज किया गया है और 15 मौतें दर्ज की गई। कुल मामले अब 1,37,677 हो गए हैं, जिनमें 1,23,317 डिस्चार्ज और 4004 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 10,356 है।


02 Aug 2020, 2:58 PM

अयोध्या में भूमिपूजन से पहले सुरक्षा कड़ी की गई

आयोध्या के डीआईजी दीपक कुमार ने कहा, “5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बना कर प्रधानमंत्री जी को सुरक्षा दी जाएगी। हम लोग सब जगह कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं, कोविड प्रोटोकॉल के चलते हम 5 से ज़्यादा लोगों को इकट्ठा होने नहीं देंगे। शहर की दुकानें खुली रहेंगी। बाहर के लोग भूमिपूजन के दिन अयोध्या में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हम लोग 12 जगह पर बैरिकेडिंग लगा रहे हैं।”

02 Aug 2020, 2:36 PM

भूमिपूजन से पहले अयोध्या को सैनिटाइज किया जा रहा

5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले अयोध्या में सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है। इस काम में उत्तर प्रदेश फायर सर्विस की मदद ली जा रही है। फायर सर्विस के सब इंस्पेक्टर प्रदीप पांडे ने बताया, "इस काम में फायर सर्विस की 10-15 गाडियां लगी हैं।"


02 Aug 2020, 2:25 PM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को CBI को दे देना चाहिए: आरके सिंह

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को CBI को दे देना चाहिए, इससे 2 राज्यों के बीच विवाद से जांच पर जो असर पड़ता है वो नहीं होगा। अब लगता है कि परिवार का यकीन मुंबई पुलिस से हट गया है,ये स्वाभाविक है 40-45 दिन में उन्होंने कुछ नहीं किया।

02 Aug 2020, 2:03 PM

बिहार: मुजफ्फरपुर के मीनापुर ब्लॉक में कई गांव बाढ़ के पानी में डूबे


02 Aug 2020, 1:43 PM

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, मानवीय विकास, ज्ञान प्राप्ति, क्रिटिकल थिंकिंग और जिज्ञासा की भावना हुई दरकिनार: रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नई शिक्षा नीति में ऑनलाइन शिक्षा के आधार पर जीईआर(Gross Enrollment ratio) को 26% से बढ़ाकर 50% करने की बात कही गई है। क्या मोदी जी को ये मालूम है कि इससे देश में गरीब, मध्यम वर्गीय और अमीर के बच्चों के बीच नया डिजिटल डिवाइड पैदा हो जाएगा।

02 Aug 2020, 1:33 PM

शांत द्वारा जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था, उनमें से कोई भी उनके नाम पर पंजीकृत नहीं था: बिहार पुलिस

बिहार पुलिस ने कहा कि सुशांत द्वारा जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था, उनमें से कोई भी उनके नाम पर पंजीकृत नहीं था। उनमें से एक सिम कार्ड उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर पंजीकृत था। अब हम कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDRs) ट्रैक कर रहे हैं।


02 Aug 2020, 1:10 PM

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच करने वाली टीम को एसपी विनय तिवारी लीड करेंगे

02 Aug 2020, 12:57 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 2643 केस सामने आ चुके हैं


02 Aug 2020, 12:51 PM

असम बाढ़ में अब तक 109 लोगों की मौत

असम के 30 जिलों में बाढ़ की वजह से 22 मई से कुल 56,89,584 लोग प्रभावित हुए। राज्य सरकार ने 621 राहत शिविर लगाए हैं और अब तक 109 लोगों की बाढ़ से जान गई है।

02 Aug 2020, 12:27 PM

राम मंदिर की नींव में 151 से ज्यादा पवित्र नदियों का जल डाला जाएगा

दो भाई राधे श्याम पांडे और शब्द वैज्ञानिक महाकवि त्रिफला जिनकी उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है राम मंदिर की नींव में डालने के लिए 151 से ज्यादा पवित्र नदियों का जल लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। शब्द वैज्ञानिक महाकवि बचपन से ही देख नहीं सकते हैं।


02 Aug 2020, 12:23 PM

मध्य प्रदेश के भेपाल में लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर पसरा सन्नाटा

02 Aug 2020, 11:56 AM

कश्मीर के राजनीतिक नेताओं को बंदी बनाने के मुद्दे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा


02 Aug 2020, 11:50 AM

तेलंगाना में कोरोना के 1891 नए केस आए सामने

तेलंगाना में कल कोरोना के 1891 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 66,677 हो गई है। राज्य में 18547 सक्रिय मामले और 47,590 रिकवरी मामले हैं। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 540 है।

02 Aug 2020, 11:48 AM

पुडुचेरी में कोरोना के 200 नए केस आए सामने

पुडुचेरी में आज सुबह 10 बजे तक कोरोना के 200 नए मामले सामने आए हैं, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3806 हो गई है, जिसमें 1445 सक्रिय मामले, 2309 रिकवरी मामले और 52 मौतें शामिल हैं।


02 Aug 2020, 11:47 AM

महाराष्ट्र पुलिस में अब तक 9566 कोरोना केस सामने आ चुके हैं

02 Aug 2020, 11:22 AM

ओडिशा में कोरोना के 1434 नए केस आए सामने

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,434 नए मामले सामने आए। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 34,913 है और सक्रिय मामलों की संख्या 13,404 है।


02 Aug 2020, 11:13 AM

दिल्ली के रक्षाबंधन से पहले लोग करोल बाग में मिठाई, दूसरे जरूरी सामान की खरीदारी करते दिखे

दिल्ली के रक्षाबंधन से पहले लोग करोल बाग में मिठाई और दूसरे जरूरी सामान की खरीदारी करते दिखे। बीकानेरवाला में काम करने वाले राम लाल ने बताया, "हमने यहां सभी सावधानियां बरती हैं, लोग आ रहे हैं। लेकिन पहले जैसा उत्साह नहीं है।"

02 Aug 2020, 10:57 AM

कोरोना से मचे कोहराम के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी खुशखबरी!

कोरोना से मचे कोहराम के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी अच्छी खबर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी/डेथ रेशियो 96.84%: 3.16% हो गया है। वहीं देश में रिकवरी रेट बढ़कर 65.44 प्रतिशत हो गई है।


02 Aug 2020, 10:51 AM

राजस्थान में कोरोना के 561 नए केस आए सामने

राजस्थान में आज कोरोना के 561 नए मामले और 9 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 43,804 हो गई है, जिसमें से 12,391 मामले सक्रिय हैं। इलाज के बाद कुल 30,710 मरीज़ो को डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब तक कोरोना से 703 लोग मारे गए हैं।

02 Aug 2020, 10:50 AM

देश में 1 अगस्त तक कोरोना के 1,98,21,831 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में 1 अगस्त तक कोरोना के कुल 1,98,21,831 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें 4,63,172 सैंपल कल टेस्ट किए गए।


02 Aug 2020, 10:41 AM

सुशांत सिंह राजपूत केस अब तक नहीं मिले जांच के लिए बेसिक दस्तावेज नहीं मिले: बिहार के डीजीपी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले पर बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, “हमे जांच में आगे बढ़ने के लिए जो बेसिक दस्तावेज चाहिए वो हमें अभी नहीं मिले हैं, जैसे हमारे पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की वीडियोग्राफी, मुंबई पुलिस ने किस-किस से पूछताछ की है ये नहीं हैं।”

गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, “मुझे पूरी उम्मीद है कि मुंबई पुलिस हमारा पूरा सहयोग करेगी, उन्हें करना पड़ेगा पूरा देश देख रहा है। हम किसी को फंसाना नहीं चाहते लेकिन हम चाहते हैं कि बिहार के इस बेटे के साथ न्याय हो और लोगों को पता चले कि सच्चाई क्या है।”

02 Aug 2020, 10:28 AM

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का लखनऊ में निधन


02 Aug 2020, 9:47 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के फिर 50 हजार से ज्यादा केस, 853 की मौत, कुल संक्रमित 17 लाख के पार

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 54736 नए केस सामने आए हैं और 853 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है।

02 Aug 2020, 9:42 AM

जो व्यक्ति सबको सिखाता था वो डिप्रेशन में कैसे जा सकता है?: सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व कुक

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व कुक अशोक ने कहा, “सितंबर 2019 तक सुशांत ने कभी दवाई नहीं ली। जब तक मैं था तब तक वो अपने परिवार के लोगों से हमेशा टच में थे और अपने दोस्तों से मिलते भी थे। मेरा यही सवाल है कि जो व्यक्ति सबको सिखाता था वो डिप्रेशन में कैसे जा सकता है?”


02 Aug 2020, 9:27 AM

लिपुलेख में हमारी सीमा पर चीनी दुस्साहस: रणदीप सुरजेवाला

02 Aug 2020, 9:13 AM

अयोध्या में भूमिपूजन से पहले पीएम मोदी हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे: महंत राजू दास

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने कहा, “5 अगस्त को प्रधानमंत्री भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। यहां विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी। हमें 7 मिनट दिए गए हैं, इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे।”


02 Aug 2020, 8:44 AM

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तरीय आज वार्ता होगी

भारत और चीन की सेनाओं के बीच आज वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के चीन की तरफ में मोल्दो में कोर कमांडर स्तर की वार्ता होगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होनी है, भारत का फोकस फिंगर एरिया से चीन द्वारा पूरी तरह से डिसएंगेजमेंट होगा। भारतीय सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

02 Aug 2020, 8:22 AM

तमिलनाडु: कोरोना के चलते चेन्नई में ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के लोगों के लिए जीवनयापन करना हुआ मुश्किल

तमिलनाडु में कोरोना महामारी के चलते चेन्नई में संगीतकारों और ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के लोगों के लिए जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। गायिका फेमिना ने बताया, "मेरे पति संगीतकार हैं वो प्रोग्राम में जाते हैं, उससे हमारी जरूरतें पूरी होती हैं। बीते 4 महीनों से हम बहुत जूझ रहे हैं।


02 Aug 2020, 8:17 AM

गुजरात: 58 IPS समेत 74 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर

गुजरात सरकार ने कल राज्य में 58 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों सहित 74 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए।

02 Aug 2020, 8:14 AM

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन घंटे में बारिश की संभावना


02 Aug 2020, 8:10 AM

अमेरिका में कोरोना से 10 दिन में करीब 11 हजार मौतें, 1 दिन में 58 हजार से ज्यादा केस, 1102 की मौत

अमेरिका में कोरोना का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। अमेरिका में 10 दिन में कोरोना से 10,928 मौतें हो चुकी हैं। अमेरिका में कोरोना के अब तक 47 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 61,262 नए मामले सामने आए और 1,051 मौतें हुईं। यह लगातार पांचवा दिन है जब अमेरिका में कोरोना वायरस के 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia