बड़ी खबर LIVE: डोनल्ड ट्रम्प का ऐलान, अगर 15 सितंबर तक माइक्रोसॉफ्ट ने नहीं खरीदा टिकटॉक तो अमेरिका में कर देंगे बैन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ऐलानकिया है कि अगर माइक्रोसॉफ्ट ने चीनी वीडियो ऐप टिकटॉक को 15 सितंबर तक नहीं खरीदातो वे इसे अमेरिका में बैन कर देंगे।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

03 Aug 2020, 11:41 PM

डोनल्ड ट्रम्प का ऐलान, अगर 15 सितंबर तक माइक्रोसॉफ्ट ने नहीं खरीदा टिकटॉक तो अमेरिका में कर देंगे बैन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अगर माइक्रोसॉफ्ट ने चीनी वीडियो ऐप टिकटॉक को 15 सितंबर तक नहीं खरीदा तो वे इसे अमेरिका में बैन कर देंगे।

03 Aug 2020, 11:13 PM

सुशांत केस में बिहार पुलिस ने अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज किए

सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें सुशांत के क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी, मैनेजर दीपेश सावंत और मित्र सिद्धार्थ गुप्ता शामिल हैं।

03 Aug 2020, 10:41 PM

सुशांत के पिता के वकील का दावा, मुंबई पुलिस के पास कुछ ऐसा है जिसे छिपाना चाहती है, CBI जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा है कि, ‘यह स्पष्ट हो गया है कि मुंबई पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं चाहती। इनके पास कुछ बहुत जबरदस्त छुपाने के लिए है, ये नहीं चाहते कि वो बिहार पुलिस के हाथ पड़े। ये उसे दबाना चाहते हैं।’


03 Aug 2020, 10:19 PM

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में भारी बारिश

03 Aug 2020, 10:01 PM

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने रक्षाबंधन पर चलाया रक्षा सूत्र मास् अभियान, बांटे 12 लाख मास्क


03 Aug 2020, 9:58 PM

श्रीनगर में आज से 5 अगस्त तक धारा 144 लागू, आम लोगों के आवागमन पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

श्रीनगर के जिलाधिकारी ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पूरे जिले में आम लोगों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की है। ये प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और 4 और 5 अगस्त 2020 तक लागू रहेंगे।

03 Aug 2020, 9:52 PM

अगले 3 घंटों में रायगड़, मुंबई और ठाणे में भारी बारिश की संभावना


03 Aug 2020, 9:23 PM

गोवा में आज कोरोना के 286 नए केस मिले, संक्रमितों की कुल संख्या 6816 पहुंची

03 Aug 2020, 9:22 PM

कोरियाई राजनयिक का दावा, अयोध्या से कोरिया का खास रिश्ता, देश के इतिहास में जिक्र


03 Aug 2020, 9:21 PM

मुंबई गई बिहार पुलिस पर शिवसेना का बड़ा आरोप, बीजेपी नेता के बीएमडब्ल्यू में घुमने पर उठाए सवाल

03 Aug 2020, 8:59 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना से 53 और लोगों की मौत, 1731 नए केस


03 Aug 2020, 8:56 PM

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7 लोगों की मौत, 654 नए मामले आए सामने

03 Aug 2020, 8:46 PM

केरल में कोरोना के 962 नए मामले, राज्य में कुल 11484 केस एक्टिव


03 Aug 2020, 8:42 PM

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए 8968 मामले, 266 लोगों की मौत

03 Aug 2020, 8:07 PM

पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 677 नए केस, 19 लोगों की मौत


03 Aug 2020, 8:06 PM

गुजरात में कोरना के 1009 नए केस, 22 लोगों की मौत, कुल मृतकों की संख्या 2509 हुई

03 Aug 2020, 7:49 PM

जम्मू-कश्मीर- बीते 24 घंटे में कोरोना के 590 नए केस, नौ मरीजों की मौत


03 Aug 2020, 7:48 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 207 नए मामले, राज्य में कुल 3134 मामले एक्टिव

03 Aug 2020, 7:42 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 7822 नए केस, 24 लोगों की मौत, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 166586 हुई


03 Aug 2020, 7:40 PM

कर्नाटक में कोरोना के 4752 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 98 लोगों की मौत

03 Aug 2020, 7:26 PM

पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन की तारीखों में फिर से बदलाव किया


03 Aug 2020, 6:55 PM

पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन की तारीखों में फिर से बदलाव किया हैराहुल गांधी जैसे भाई पर गर्व, जिनसे मैंने 'प्यार, सच्चाई और धैर्य का मूल्य सीखा है: प्रियंका गांधी

03 Aug 2020, 6:48 PM

मुबंई पुलिस ने बिहार पुलिस के आरोपों को गलत बताया, कहा- हर तरह से सहयोग कर रहे


03 Aug 2020, 6:47 PM

चीनी प्रयोजकों को रख बीसीसीआई ने देश का अपमान किया- स्वदेशी जागरण मंच 

03 Aug 2020, 6:44 PM

मणिपुर में कोरोना के 84 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 2920 हुई


03 Aug 2020, 6:34 PM

सुशांत मामले में सीए संदीप श्रीधर से पूछताछ कर रही ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किए जाने के बाद जांच एजेंसी की एक टीम चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर के आवास पर पहुंची है। ईडी के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के लंबे समय तक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) रहे श्रीधर से दिवंगत अभिनेता के वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की जा रही है।

आईएएनएस

03 Aug 2020, 6:30 PM

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 805 नए केस, 17 लोगों की मौत


03 Aug 2020, 6:16 PM

सुशांत सिंह राजपूत के पिता का बड़ा आरोप, मुंबई पुलिस को दी थी जानकारी, बताया था बेटे के जान को है खतरा

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा है कि मैंने 25 फरवरी को ही मुंबई पुलिस को बताया था कि मेरे बेटे की जान को खतरा है। उसके बाद मेरे बेटे की जान चली गई। 40 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

03 Aug 2020, 6:16 PM

कोरोना के मामले में भारत को अन्य देशों की तुलना में बेहतर बताने वाले मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तंज, पीएम की बातों को किया ट्वीट


03 Aug 2020, 6:09 PM

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोन के 4,473 नए मामले, 50 लोगों की मौत

03 Aug 2020, 5:53 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 5609 नए केस, 109 लोगों की मौत, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 263222 हुई


03 Aug 2020, 5:52 PM

बिहार भगवान भरोसे, बस लीपा-पोती में लगी है नीतीश सरकार: तेजस्वी यादव

03 Aug 2020, 5:47 PM

सीएम गहलोत ने टिड्डी की वजह से होने वाली फसल बर्बादी को लेकर पीएम को लिखा खत, कहा- आपदा घोषित करें


03 Aug 2020, 5:20 PM

कुलभूषण जाधव केस: इस्लामाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई सितंबर तक टली

03 Aug 2020, 5:11 PM

हमने क्वारंटाइन गाइडलाइंस की जांच की, इसकी कोई जरूरत नहीं थी: बिहार DGP


03 Aug 2020, 5:09 PM

वैश्विक तौर पर कोरोना मामलों की रफ्तार पांच गुनी बढ़ी, डेथ केस तीन गुना: WHO

03 Aug 2020, 4:44 PM

‘राम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में 36 आध्यात्मिक परंपराओं के 135 संतों को निमंत्रण भेजा गया है’

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बताया कि हमने इस (राम जन्मभूमि शिलान्यास) आयोजन में भारत के लगभग 36 आध्यात्मिक परंपराओं के 135 संतों को निमंत्रण भेजा है। उन्होंने बताया कि महात्मा संतों को मिलाकर लगभग पौने दो सौ लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। हमने इक़बाल अंसारी और फैजाबाद निवासी जिनको पद्म श्री मिला है मोहम्मद शरीफ (लावारिस शवों का उनके धर्मानुसार अंतिम संस्कार करते हैं) उनको भी निमंत्रण भेजा है।


03 Aug 2020, 4:40 PM

अहमदाबाद: सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों ने वीडियो कॉल के जरिए रक्षाबंधन का पर्व मनाया

03 Aug 2020, 4:28 PM

अयोध्या: हनुमानगढ़ी मंदिर में सीएम योगी ने पूजा की


03 Aug 2020, 4:18 PM

मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया, रिया ने पुलिस का पूरा सहयोग किया: रिया के वकील

सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंदे ने कहा,
“मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया। रिया ने पुलिस का पूरा सहयोग किया। आज तक बिहार पुलिस द्वारा उसे कोई नोटिस, समन प्राप्त नहीं हुआ है और उनके पास जांच के लिए कोई अधिकार नहीं आया है।”

03 Aug 2020, 4:04 PM

शिलान्यास हमने 1989 में किया था: विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष

विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, “5 अगस्त को राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसका शिलान्यास हमने 1989 में किया था। आज मैंने दिग्विजय सिंह का ट्वीट भी देखा कि यह राजीव गांधी की सहमति से हुआ था। लेकिन 1989 के बाद 31 साल निर्माण शुरू होने में लग गए।”


03 Aug 2020, 4:00 PM

अफगानिस्तान: नंगरहार जेल के हमले में 29 लोगों की मौत, 50 घायल

03 Aug 2020, 3:47 PM

सीएम शिवराज सिंह चौहान की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव


03 Aug 2020, 3:43 PM

पटना: बिहार विधानसभा में सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे पर हंगामा, सीबीआई जांच की मांग

03 Aug 2020, 3:15 PM

जैसलमेर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रक्षाबंधन के पर्व पर महिला MLA's ने राखी बांधी


03 Aug 2020, 3:01 PM

अयोध्या: 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमिपूजन के लिए हनुमानगढ़ी मंदिर में आज विशेष आरती की गई

03 Aug 2020, 2:49 PM

दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नर्सों के साथ रक्षाबंधन मनाया


03 Aug 2020, 2:38 PM

अयोध्या: 5 अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास समारोह की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा

अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास समारोह की तैयारियों का सीएम योगी आदित्नाथ ने जायजा लिया।

03 Aug 2020, 2:32 PM

शिवमोगा: कांग्रेस नेता आर प्रसन्ना कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए

बेंगलुरु से लौटने के बाद कांग्रेस नेता आर. प्रसन्ना कुमार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। उन्होंने 27 जुलाई को बेंगलुरु में एक पार्टी में हिस्स लिया था। उन्होंने कहा, "मेरे में कोई लक्षण नहीं हैं। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें टेस्ट कराना चाहिए।"


03 Aug 2020, 2:26 PM

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए

03 Aug 2020, 2:15 PM

कर्नाटक: शिमोगा के कई हिस्सों में बारिश हुई


03 Aug 2020, 2:13 PM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक नर्स ने राखी बांधी

अस्पताल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक नर्स ने राखी बांधी। जिस वार्ड में शिवराज सिंह चौहान भर्ती हैं, वहां सरोज (नर्स) ड्यूटी पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

03 Aug 2020, 2:00 PM

तेलंगाना में कल कोरोना के 983 केस सामने आए, 11 लोगों की मौत


03 Aug 2020, 1:58 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,710 हुई

03 Aug 2020, 1:55 PM

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद सेल आइसोलेशन में गए, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से की थी मुलाकात


03 Aug 2020, 1:53 PM

कर्नाटक सीएमओ के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

03 Aug 2020, 1:29 PM

सुशांत सिंह के पिता, बहन और जीजा का बयान 16 जून को रिकॉर्ड किया गया था: मुंबई पुलिस के कमिश्नर

मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने प्रेस से बात करते हुए कहा, “सुशांत के पिता, बहन और जीजा का बयान 16 जून को दर्ज किया गया था। उस समय उन्होंने कोई संदेह नहीं उठाया और न ही उन्होंने हमारी जांच में किसी चूक के बारे में शिकायत की।”

मुंबई पुलिस आयुक्त ने कहा, “यह बात सामने आई है कि उसे (सुशांत को) बाइपोलर डिसऑर्डर था, उसका इलाज चल रहा था और इसके लिए दवाइयां ली जा रही थीं। उनकी मृत्यु के कारण कौन सी परिस्थितियां हमारी जांच का विषय हैं। अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है कि यह एक पेशेवर प्रतिद्वंद्विता है, वित्तीय लेनदेन या स्वास्थ्य।”

उन्होंने कहा, “मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ किए गए 56 लोगों में से रिया चकवर्ती एक थीं। उनका बयान दो बार दर्ज किया गया और उन्हें कई बार पुलिस स्टेशन बुलाया गया। मैं उनके ठिकाने के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता। बिहार पुलिस की एफआईआर में कहा गया है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए। जांच के दौरान, हमने पाया कि उनके खाते में 18 करोड़ रुपये थे, जिनमें से लगभग 4.5 करोड़ रुपये अभी भी हैं। अब तक रिया चक्रवर्ती के खाते में कोई प्रत्यक्ष हस्तांतरण नहीं मिला है, फिर भी जांच की जा रही है।”

मुंबई पुलिस आयुक्त ने कहा, “जांच के दौरान किसी राजनेता का नाम सामने नहीं आया। किसी भी पार्टी के किसी भी राजनेता के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। बिहार पुलिस के असहयोग का कोई सवाल ही नहीं है, हम कानूनी तौर पर जांच कर रहे हैं कि क्या सुशांत सिंह राजपूत केस में उनका (बिहार पुलिस का) अधिकार क्षेत्र है या नहीं। फिर भी अगर उन्हें अधिकार क्षेत्र मिल गया है, तो उन्हें यह साबित करना चाहिए।”


03 Aug 2020, 1:18 PM

कानपुर: रक्षाबंधन पर पेड़ों पर राफेल राखी बांधी गई

03 Aug 2020, 1:08 PM

अयोध्या: पीएम मोदी के पहुंचने से पहले हनुमानगढ़ी मंदिर को सैनिटाइज किया जा रहा


03 Aug 2020, 1:06 PM

बिहार विधानसभा में उठा सुशांत सिंह सासाइड मामला, CBI जांच की मांग

बीजेपी विधायक और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार नीरज कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा में अभिनेता की मौत का मुद्दा उठाया और सीबीआई जांच की मांग की। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उनकी मांग का समर्थन किया। नीरज कुमार सिंह की पत्नी विधान परिषद सदस्या नूतन ने विधान परिषद में भी यही मांग उठाई।

03 Aug 2020, 12:34 PM

अयोध्या भूमि विवाद मामले में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को राम मंदिर शिलान्यास समारोह का निमंत्रण मिला

अयोध्या भूमि विवाद मामले में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को राम मंदिर शिलान्यास समारोह का निमंत्रण मिला है। इकबाल ने कहा, "यह राम जी की इच्छा है कि मुझे निमंत्रण मिला। मैं इसे स्वीकार करता हूं। जिस दिन प्रधानमंत्री जी आएंगे उस दिन अयोध्या की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।"


03 Aug 2020, 12:01 PM

कानपुर: रक्षाबंधन पर मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू भाइयों को और हिंदू महिलाओं ने मुस्लिम भाइयों को राखी बांधी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रक्षाबंधन के मौके पर मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू भाइयों को और हिंदू महिलाओं ने मुस्लिम भाइयों को राखी बांधी। एक मुस्लिम महिला ने बताया,"हम कई सालों से हिन्दू भाइयों को राखी बांधते आए हैं, हम उन्हें अपने भाई की तरह ही मानते हैं।हमारे अंदर कभी हिंदू-मुस्लिम की भावना नहीं आई"

03 Aug 2020, 12:00 PM

पुडुचेरी में कोरोना 178 नए मामले आए सामने

पुडुचेरी में आज सुबह 10 बजे तक कोरोना के 178 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,982 हो गई है।


03 Aug 2020, 11:59 AM

सुशांत सिंह सुसाइड केस: मुंबई पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है- महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख

सुशांत सिंह सुसाइड केस पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, मुंबई पुलिस की जांच एकदम सही दिशा में चल रही है।

03 Aug 2020, 11:57 AM

अयोध्या: महिलाओं ने भगवान राम को राखी बांधी

अयोध्या में रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं ने भगवान राम को राखी बांधी। एक बालिका ने राखी बांधने के पीछे अपने उद्देश्य को बताया, "हम तीन बहनें हैं हमारा कोई भाई नहीं है। भगवान राम सिर्फ हमारी ही नहीं बल्कि हमारे घर और पूरे जगत की रक्षा कर रहे हैं इसलिए मैंने उन्हें राखी बांधी है।"


03 Aug 2020, 11:40 AM

पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को कोरोना पॉजिटिव पाया गया

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, वे होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।

03 Aug 2020, 11:30 AM

मुंबई: एक टीम ने SP विनय तिवारी को होम क्वारंटाइन अवधि में छूट के लिए आवेदन करने के लिए निर्देशित किया- BMC

बीएमसी ने अपने एक बयान में कहा, “प्रशासन को बिहार पुलिस के एक अधिकारी (एसपी विनय तिवारी) के आने की सूचना मिली थी। घरेलू हवाई यात्री होने के नाते उन्हें 25 मई की राज्य सरकार की नोटिफिकेशन के अनुसार, होम क्वारंटाइन होना था। एक टीम ने उन्हें होम क्वारंटाइन अवधि में छूट के लिए आवेदन करने के लिए निर्देशित किया है।”


03 Aug 2020, 11:05 AM

दिल्ली: राज्यसभा सांसद अमर सिंह की अंतमि यात्रा शुरू

दिल्ली में राज्यसभा सांसद अमर सिंह के पार्थिव शरीर को उनके छतरपुर स्थित आवास से श्मशान ले जाया जा रहा है। एक अगस्त को सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ था।

03 Aug 2020, 11:03 AM

राजस्थान में कोरोना के 562 नए केस आए सामने, 9 और लोगों की मौत

राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक कोरोना के 565 नए मामले सामने हैं। 242 रिकवर और 9 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 44,975 हो गई है, जिसमें 12,802 सक्रिय मामले और 715 मौतें शामिल हैं।


03 Aug 2020, 10:42 AM

ओडिशा में कोरोना के 1384 नए मामले आए सामने

03 Aug 2020, 10:41 AM

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 8 लाख रुपये ईनामी नक्सली ने किया सरेंडर


03 Aug 2020, 10:40 AM

मुंबई में एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने के मुद्दे पर बिहार के डीजेपी करेंगे बात: सीएम नीतीश कुमार

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जांच कर रहे पटना नगर (पूर्वी) एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटाइन करने के मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “उनके (विनय तिवारी) साथ जो हुआ वो गलत है। यह राजनीतिक नहीं है, बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। हमारे डीजीपी उनसे बातचीत करेंगे।”

03 Aug 2020, 10:37 AM

आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं: राहुल गांधी


03 Aug 2020, 10:19 AM

यूपी: मुरादाबाद में पुलिस अधिकारी पर बाल श्रम कराने का लगा आरोप, बाल आयोग नें लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पुलिस अधिकारी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी घोड़े पर बैठकर माइक से लॉकडाउन से जुड़ी कुछ घोषणाएं करता हुआ दिखाई दे रहा है। घोड़े की लगाम दो बच्चों ने पकड़ी हुई है। यूपी बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने कहा, "प्रथम दृष्टया मुझे बच्चे नाबालिग और बाल श्रमिक लग रहे हैं।"

उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा, “बाल संरक्षण आयोग इस घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक और डीजी को चिट्ठी भेजेगा। पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी होगी कि वो उन बच्चों का मेडिकल करवाएं। अगर दोनों बाल श्रमिक पाए जाते हैं तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।”

03 Aug 2020, 9:50 AM

देश में अब तक कोरोना के 2 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में 2 अगस्त तक कोरोना के कुल 2,02,02,858 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें 3,81,027 सैंपल कल टेस्ट किए गए थे।


03 Aug 2020, 9:43 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 52972 नए केस आए सामने, 771 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52,972 मामले और 771 मौतें रिपोर्ट की गई। कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 18,03,696 हो गई है जिसमें 5,79,357 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट और 38,135 मौतें शामिल हैं।

03 Aug 2020, 9:39 AM

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा से जो लोग 2-3 दिनों के भीतर मिलने हैं, उनकी कोरोन जांच होगी


03 Aug 2020, 9:37 AM

दिल्ली: अमर सिंह को उनके आवास पर पहुंचकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह को उनके निवास (छतरपुर में) पर श्रद्धांजलि दी।

03 Aug 2020, 9:20 AM

उत्तराखंड: हल्द्वानी में वन अनुसंधान केन्द्र द्वारा रामायण वाटिका बनाई गई

उत्तराखंड के हल्द्वानी में वन अनुसंधान केन्द्र द्वारा रामायण वाटिका बनाई गई, जिसमें लगभग 60-65 प्रकार के पौधे रोपे गए हैं। केन्द्र के क्षेत्राधिकारी ने बताया, "श्री राम के वनवास के दौरान उनके सफर में 6 पढ़ाव आए थे। उस समय जो वनस्पतियां मौजूद थीं उन्हें यहां डिस्प्ले किया गया है।"


03 Aug 2020, 9:19 AM

नियमों के तहत पटना के SP बिनय तिवारी को क्वारंटाइन किया गया: BMC

03 Aug 2020, 9:02 AM

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रक्षाबंधन के मौके पर छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रक्षाबंधन के मौके पर छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधी। एक छात्र ने बताया,"इस त्योहार पर हमने पेड़ों को राखी बांधी ताकि समाज में पर्यावरण को लेकर के एक अच्छा मैसेज जाए, अगर हम पेड़ों को सुरक्षित रखते हैं तो उससे हमें कई लाभ मिलेंगे।"


03 Aug 2020, 9:01 AM

यूपी: मुरादाबाद में दुर्गा वाहिनी के सभी लड़कियों ने कोरोना वॉरियर्स को राखी बांधी

03 Aug 2020, 8:40 AM

भारत और चीन के कोर कमांडरों के बीच पांचवें दौर की बैठक कल करीब 9:30 बजे खत्म हुई

भारत और चीन के कोर कमांडरों के बीच पांचवें दौर की बैठक कल लगभग 9:30 बजे समाप्त हुई। 10 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में चीनी पक्ष द्वारा पैंगॉन्ग त्सो झील क्षेत्र से विस्थापन पर भारतीय पक्ष ने चर्चा की।


03 Aug 2020, 8:20 AM

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा की बेटी को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया, अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा की बेटी को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले कल सीएम येदियुरप्पा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

03 Aug 2020, 8:18 AM

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु मणिपाल अस्पताल ने अपने बयान में कहा, “कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा को निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे चिकित्सकीय रूप से स्थिर हैं, हमारी टीम द्वारा उनकी बारीकी से निगरानी की जाएगी। येदियुरप्पा कल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।”


03 Aug 2020, 8:16 AM

बिहार: मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

03 Aug 2020, 8:15 AM

सावन का आखरी सोमवार, दिल्ली के चांदनी चौके के गौरी शंकर मंदिर में पूजा करने पहुंचे भक्त

'सावन' महीने के अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन पर भक्तों ने आज दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा की। मंदिर में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और यहां हैंड सैनिटाइजर मशीन भी लोगों के लिए रखी गई है।


03 Aug 2020, 8:12 AM

सावन का आखिरी सोमवार आज, उज्जैन के महाकाल मंदिर में की गई भस्म आरती

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 'सावन' महीने के अंतिम सोमवार पर आज सुबह 'भस्म आरती' की गई।

03 Aug 2020, 8:00 AM

पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर तैनात 13 सुरक्षा कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

बिहार की पूर्व सीएम और आरजेडी नेता राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर तैनात 13 सुरक्षा कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद राबड़ी देवी और उनके दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia