बड़ी खबर LIVE: गिरिश चंद्र मुर्मू देश के CAG बनाए गए, शनिवार को राष्ट्रपति भवन में लेंगे शपथ

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्पाल गिरिश चंद्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) नियुक्त किया गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू ने कल ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था।

फोटो: सोशल  मीडिया
i

बिहार में आई बाढ़ में अब तक 21 लोगों की मौत, 69 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

मणिपुर में कोरोना से निपटने के लिए पूर्ण लॉकडाउन और कर्फ्यू 15 अगस्त तक बढ़ाया गया

लेबनान के बेरूत में हुए धमाके में 5 भारतीय भी घायल, मामूली चोट की खबर


कोरोना संकट में वंदे भारत मिशन के तहत 9,30,000 भारतीय विदेश से देश लाए गए

सिक्किम में भारी बारिश के कारण रंगिट नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ा


गिरिश चंद्र मुर्मू देश के CAG बनाए गए, शनिवार को राष्ट्रपति भवन में लेंगे शपथ

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्पाल गिरिश चंद्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) नियुक्त किया गया है। वह शनिवार को राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ लेंगे। पूर्व आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू ने कल ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था।

असम में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 2372 नए केस मिले, कुल केस 52817 पहुंचा


केरल के कन्नूर में दुबई से लौटे दो शख्स के बैग से 932 ग्राम तस्करी का सोना बरामद, दोनों गिरफ्तार

हरियाणा में आज कोरोना के 755 नए केस मिले, 3 की मौत, 680 संक्रमित हुए ठीक


दिल्ली में 12 साल की बच्ची से हैवानियत करने का आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव, 30 जुलाई को लिया था शपथ

हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सुखराम चौधरी ने हाल ही में 30 जुलाई को शिमला में राज्य के मंत्री के रूप में शपथ लिया था। इस समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे।


पीएम मोदी ने श्रीलंका के पीएम राजपक्षे से की बात, सफल चुनाव पर दी बधाई

गोवा में आज कोरोना के 191 नए केस मिले, 2 संक्रमितों की मौत, 166 हुए ठीक


लखनऊ के एक होटल में एक महिला और पुरुष का शव मिला, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मुंबई में आज कोरोना के 910 नए केस मिले, 57 मौत भी दर्ज, 988 संक्रमित हुए ठीक


बिहार सरकार का बड़ा फैसला, मैट्रिक और इंटर में एक या दो विषयों में फेल छात्र होंगे पास

पंजाब में आज कोरोना के 1049 नए केस मिले, 26 संक्रमितों की हुई मौत


सुशांत सिंह मौत मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों पर दर्ज किया एफआईआर

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक मामले की जांच विजय माल्या केस की जांच करने वाली टीम करेगी।

वेबसाइट से दस्तावेज हटाने से नहीं बदलेंगे तथ्य, राहुल गांधी ने चीनी घुसपैठ पर सरकार को फिर घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीनी घुसपैठ को लेकर मोदी सरकार के रुख पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चीन का सामना करना तो दूर की बात, प्रधानमंत्री में उसका नाम तक लेने का साहस नहीं। इस बात से इनकार करना कि चीन हमारी मातृभूमि पर है और वेबसाइट से दस्तावेज़ हटाने से तथ्य नहीं बदलेंगे।


तमिलनाडु में आज कोरोना के 5684 नए केस मिले, 110 की हुई मौत

असम सरकार ने लाइसेंस धारक बारों को शराब परोसने की दी अनुमति


ईडी ने चेन्नई आधारित ज्वेलरी व्यवसायी की 7 करोड़ की संपत्ति को मनी लॉंड्रिंग केस में जोड़ा

कर्नाटक के बंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी को गला रेत कर मारा


सेना के सूत्रों के मुताबिक थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे चीन बॉर्डर पर तेजपुर के दौरे पर हैं।

जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 499 नए केस सामने आए हैं


दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 1299 नए मामले सामने आए हैं

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 1299 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 1008 लोग ठीक भी हुए हैं। एक दिन में 15 मरीजों की मौत भी हो गई है। दिल्ली में इस समय 10348 केस ऐक्टिव हैं।

मुंबई के धारावी में कोरोना के 8 नए केस सामने आए हैं


उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4,658 नए कोरोना मामले और 63 मौतें रिपोर्ट हुईं

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4,658 नए कोरोना मामले और 63 मौतें रिपोर्ट हुईं। सक्रिय मामले 43,654 और मरने वालों की संख्या 1,918 हुई।

चंडीगढ़ में कोरोना की संख्या1327 तक पहुंची

चंडीगढ़ में COVID-19 मामलों की संख्या 1,327 हुई। कुल सक्रिय मामले 529 और अब तक 20 मौतें दर्ज़ हुई हैं


जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे मनोज सिन्हा

सुशांत सिंह राजपुत: भारत सरकार से नोटिफिकेशन मिलने के बाद, CBI केस को रजिस्टर करने की प्रक्रिया में है

सुशांत सिंह राजपुत मामले पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बताया कि भारत सरकार से नोटिफिकेशन मिलने के बाद, CBI केस को रजिस्टर करने की प्रक्रिया में है। हम बिहार पुलिस के साथ भी संपर्क में हैं।


बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा, ये दरिंदे केवल सजा-ए-मौत के लायक हैं

12 साल की बच्ची से रेप की घटना पर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा, ये दरिंदे केवल सजा-ए-मौत के लायक हैं।

दिल्ली: 12 साल की बच्ची से रेप के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एम्स के बाहर किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ एम्स में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 12 साल की रेप पीड़िता दिल्ली एम्स में भर्ती है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की है।


दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल को होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार खोलने का प्रस्ताव भेजा- सूत्र

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिल्ली सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में गिरावट का हवाला देते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल को होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार खोलने का प्रस्ताव भेजा है।

दिल्ली: रेप पीड़िता के माता-पिता से मिले सीएम अरविंद केजरीवाल

एम्स में 12 साल की रेप पीड़िता के माता-पिता से मिलने के बाद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बच्ची ही हालत गंभीर है, उसे अंदर तक चोटें आई हैं। बच्ची बेहोशी की हालत में हैं, उसकी सर्जरी की गई है। हम लोग परिवार को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे।”


राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के नेताओं से की वर्चुअल चर्चा

बिहार में इस साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर यहां कोरोना काल में भी राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। इस बीच, कांग्रेस भी अपना जनाधार बढ़ाने को लेकर कमर कस रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के कांग्रेस नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। पार्टी सूत्रों, के अनुसार, बैठक के दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति, बाढ़ और कोरोना से राज्य की हालत और विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कोरोना और बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर चर्चा हुई तथा लोगों को इस काल में सुविधा नहीं मिलने का भी मामला उठाया गया। बैठक में, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी बढ़ने पर भी चिंता व्यक्त की गई।

वंदेभारत मिशन के अंतरगत चीन से भारत के लिए रवाना हुए 233 भारतीय


मुंबई: दादर में भारी बारिश के बाद एक मकान गिरा

सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता श्यामलाल चक्रवर्ती का कोलकाता के अस्पताल में आज निधन हो गया

सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री श्यामलाल चक्रवर्ती का कोलकाता के अस्पताल में आज निधन हो गया। वह 76 साल के थे।


बीसीसीआई और वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आईपीएल 2020 में अपनी साझेदारी स्थगित करने का फैसला किया है

कर्नाटक के तटीय इलाकों में 6 से 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है

मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक के तटीय इलाकों में 6 से 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है।


हरियाणा सरकार ने ऐग्रो बेस्ड इंडस्ट्री और उससे जुड़े प्रोजेक्ट को बिजली बिल में छूट देने का फैसला किया है

तेलंगाना राष्ट्र समिति के डुब्बक से विधायक का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति के डुब्बक से विधायक एस.रामलिंगा रेड्डी का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।


सुशांत मामले की जांच करने गई पटना पुलिस टीम वापस लौटी, आइपीएस अधिकारी मुंबई में 'क्वारंटीन'

सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को लेकर जांच करने गई चार सदस्यीय पटना पुलिस टीम गुरुवार को वापस पटना लौट गई। हालांकि टीम को मदद करने के लिए मुंबई गए पटना के नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी फिलहाल मुंबई में अभी भी क्वारंटीन हैं। टीम गुरुवार को दोपहर पटना हवाईअड्डे पर पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने पत्रकारों से खुलकर तो बात नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में सुशांत मामले में जो भी साक्ष्य मिला है, वह इकट्ठा किया गया है। टीम के सदस्यों ने कहा, "जितना समय मिला, उतना अनुसंधान किया गया। हालांकि अनुसंधान की सभी बातें नहीं बताई जा सकती।"

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2928 हुई


बेंगलुरु: अस्पताल में भर्ती कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया की हालत स्थिर

पंजाब: पाकिस्तानी तस्करों की मदद के आरोप में गिरफ्तार BSF कांस्टेबल को नौकरी से बाहर किया गया

पाकिस्तानी तस्करों की मदद करने के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार बीएसएफ कांस्टेबल को सेवा से बाहर कर दिया गया है। बीएसएफ की ओर से यह जानकारी दी गई है।


सैफुद्दीन सोज के साथ कैदी जैसा व्यवहार करके बीजेपी सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सैफुद्दीन सोज साहब ने भारतीय लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी सा व्यवहार करके बीजेपी सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। जम्मू-कश्मीर में एक साल से तानाशाही कायम है। मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।”

केरल: सोना तस्करी मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 10 अगस्त को होगी


शीना बोरा केस: इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका मुंबई की विशेष कोर्ट से खारिज

दक्षिण कन्नड़: भारी बारिश से नेत्रवती नदी का जलस्तर बढ़ा


सुषमा स्वराज को उनकी पहली पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया याद

NCW ने महेश भट्ट, उर्वशी रौतेला और अन्य को जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महेश भट्ट, उर्वशी रौतेला और अन्य को सोशल एक्टिविस्ट योगिता भैया द्वारा कंपनी के प्रमोटर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करने और लड़कियों को मॉडलिंग का ऑफर देने के बहाने कथित रूप से ब्लैकमेल करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में एक शिकायत दर्ज करने के लिए ताजा नोटिस जारी किया।


लॉकडाउन के पहले देश में कोरोना मामलों की वृद्धि दर करीब 36% था, आज 2.83% है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशकों के साथ वर्चुअल बैठक करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा, “लॉकडाउन के पहले देश में कोरोना मामलों की वृद्धि दर (ग्रोथ रेट) करीब 36 फीसदी था, आज यह 2.83 फीसदी है। आज देश के 82 फीसदी सक्रिय मामले सिर्फ 10 राज्यों में हैं।”

मुंबई के मरीन ड्राइव से हाई टाइड की तस्वीरें


तेलंगाना में कोरोना के 2092 नए मामले आए सामने, 13 लोगों की मौत

मुंबई: रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा ईडी ऑफिस पहुंचे

रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले के सिलसिले में मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे हैं। ईडी ने कल भी उनसे पूछताछ की थी।


पुडुचेरी में आज सुबह 10 बजे तक कोरोना के 195 नए केस आए सामने, 5 लोगों की मौत

पुडुचेरी में आज सुबह 10 बजे तक कोरोना के 195 नए मामले सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4621 हो गई है, जिसमें 1743 सक्रिय मामले, 2808 रिकवरी और 70 मौतें शामिल हैं।

मुंबई में सुशांत केस की जांच करने पहुंचे बिहार के चार अधिकारी पटना लौटे

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच के लिए मुंबई में गए जांच अधिकारी समेत बिहार पुलिस के चार अधिकारी बिहार लौट आए हैं। मुंबई में पटना (सेंट्रल) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय तिवारी अभी भी क्वारंटाइन हैं।


दिल्ली में कल कोरोना के 1076 नए केस आए सामने

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “दिल्ली में कल कोरोना के 1,076 मामले सामने आए। दिल्ली में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,40,232 है, एक्टिव मामलों की संख्या 10,072 है।”

राहुल गांधी ने कांग्रेस की बिहार इकाई के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कांग्रेस की बिहार इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।


मुंबई में टीवी अभिनेता समीर शर्मा का शव घर में पंखे से लटका मिला

टीवी जगत से एक बार फिर एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी अभिनेता समीर शर्मा का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि 44 साल के समीर शर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उनकी लाश मुंबई के मलाड पश्चिम में अहिंसा मार्ग स्थित नेहा सीएचएस अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली है।

दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए


झारखंड में कोरोना के कल 1060 नए मामले सामने आए

झारखंड में कल कोरोना के 1060 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 15,130 हो गई है।

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना के 137 नए केस आए सामने, 2 लोगों की मौत

महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 137 नए मामले सामने आए हैं और 2 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस पॉजिटिव पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़कर 10,163 हो गई है, जिसमें 1,865 सक्रिय मामले शामिल हैं। मौत का आंकड़ा 109 है।


रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4 प्रतिशत रखा गया: RBI गवर्नर

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर ने बताया कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि आपको ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर कोई राहत नहीं मिलेगी। रिवर्स रेपो रेट भी बिना किसी बदलाव के साथ 3.35 प्रतिशत रखा गया है।

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में बाढ़ की वजह से 9 राज्य हाइवे समेत 34 सड़कें यातायात के लिए बंद

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बाढ़ की वजह से 9 राज्य राजमार्ग सहित 34 सड़कें ट्रैफिक की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई हैं। राजाराम बांध अभी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।


उत्तर प्रदेश: नदियां उफान पर, प्रशासन ने सीमावर्ती गांव खाली कराए

उत्तर प्रदेश में शारदा, घाघरा और मोहना नदियों में बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण इनके किनारे बसे दर्जनों गांवों के लोगों को मजबूरन बाढ़ राहत शिविरों में जाना पड़ा है। इससे सबसे अधिक प्रभावित धौरहरा तहसील का गांव रैनी हुआ है। इसके अधिकांश घरों और लगभग सभी फसलों को बाढ़ के पानी ने नष्ट कर दिया गया है। यहां के 110 प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है।

मुंबई: वडाला में भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी


केरल: मल्लपुरम में भारी बारिश की वजह से ​चलियार नदी ओवरफ्लो

चीन में कोरोना के बाद एक नए वायरस से कोहराम! अब तक 7 लोगों की मौत, 60 बीमार

चीन में कोरोना वायरस के बाद एक दूसरे वायरस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस नए वायरस से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 लोग बीमार हैं। यह वायरस एक कीड़े के काटने से फैल रहा है। ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, पूर्वी चीन के जियांगशू और अनहुई प्रांत में दर्जनों लोग बीमार हो रहे हैं।


अहमदाबाद के अस्पताल में मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए गुजरात सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

गुजरात सरकार ने अहमदाबाद के अस्पताल में आग से जिन 8 लोगों का मौत हुई है, उनके परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

राजस्थान में कोरोना के 539 ने मामले सामने आए

राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना के 539 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 48,383 हो गई है। अब तक इलाज के बाद 34,318 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना से अब तक राज्य में 753 लोगों की मौत हो चुकी है।


महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव

LAC मुद्दे पर राहुल गांधी ने पीएम को फिर घेरा, पूछा पीएम मोदी झूठ क्यों बोल रहे हैं?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एलएसी मुद्दे पर पीएम को फिर घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि आखिर पीएम मोदी इस मुद्दे पर क्यों झूठ बोल रहे हैं? मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा प्रतिष्ठान ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि चीनी सैनिकों ने भारत की सीमा में घुसपैठ किया था। इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी पीएम मोदी से यह सवाल पूछा है।


अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 3.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 09:46 बजे 3.0 तीव्रता के भूकंप के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच शुरू

अहमदाबाद के अस्पताल में आग की घटना पर यहां के जेसीपी ने कहा, “हम जांच में फायर और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं। जो भी तथ्य हमारे सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। हम अस्पताल के एक ट्रस्टी से पूछताछ करेंगे और आगे की जांच करेंगे।”


बिहार बाढ़ में NDRF और SDRF की 33 टीमें हैं तैनात

देश में 24 घंटे में कोरोना के 56282 नए केस आए सामने, 904 लोगों की मौत


सीएम रूपाणी ने अहमदाबाद के अस्पताल में लगी आग के जांच के दिए आदेश

गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, “सीएम विजय रूपानी ने अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आग लगने की घटना पर जांच के आदेश दिए हैं। संगीता सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) जांच का नेतृत्व करेंगी। CM ने 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।”

अहमदाबाद के अस्पताल में आग से 8 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख

अहमदाबाद के अस्पताल में 8 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से दुखी। मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना और जो घायल हुए हैं वो जल्द ठीक हो जाएं ऐसी मेरी कामना है। इस स्थिति को लेकर सीएम और मेयर से बात की। प्रभावितों को प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”


गुजरात: अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आज सुबह आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।

कर्नाटक: कोडागू के भागामंदाला में लगातार बारिश के बाद जलभराव


गुजरात: अहमदाबाद के एक अस्पताल में आग लगी

मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, मोदी सरकार में रह चुके हैं मंत्री

मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे। मनोज सिन्हा मोदी सरकार में रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से कल इस्तीफा दे दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए