बड़ी खबर LIVE: ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ईडी ने गिरफ्तार किया

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय आईसीआईसीआई बैंक से कर्ज लेने वाली कंपनी वीडियोकॉन द्वारा कोचर की कंपनी में निवेश करने की जांच कर रही थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Sep 2020, 12:04 AM

पुड्डुचेरी में आज कोरोना के 292 नए केेस मिले, 11 मरीजों की मौत, कुल केस 17316 पहुंचा

07 Sep 2020, 11:46 PM

मेघालय में आज कोरोना के 29 नए केस मिले, 3034 हुई संक्रमितों की कुल संख्या

07 Sep 2020, 11:45 PM

ओडिशा में होम गार्ड की कथित हत्या में 36 लोग गिरफ्तार, पुलिस टीम पर हमले में हुई थी मौत


07 Sep 2020, 11:31 PM

अंडमान-निकोबार द्विप समूह में आज कोरोना के 27 नए केस मिले, 3359 पहुंचा कुल केस

07 Sep 2020, 11:30 PM

कर्नाटक में बाढ़ के हालात की समीक्षा के लिए पहुंची केंद्रीय टीम, सीएम येदियुरप्पा के साथ बैठक


07 Sep 2020, 11:28 PM

झारखंड में आज कोरोना के 1553 नए केस मिले, कुल केस 52620 पहुंचा

07 Sep 2020, 11:22 PM

पुणे में कोरोना संक्रमित रिश्तेदार की मौत पर एमएनएस नेता ने अधिकारी की गाड़ी को तोड़ा

महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना संक्रमित रिश्तेदार की मौत होने पर एमएनएस नेता की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। मृतक रिश्तेदार को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एमएनएस नेता वसंत मोरे ने नगरपालिका के अधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ की।


07 Sep 2020, 11:20 PM

SFF कमांडो नीमा तेंजिन को तिब्बत वासियों ने दी श्रद्धांजलि, मैकलोड गंज में निकाला कैंडल मार्च

07 Sep 2020, 11:17 PM

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 16429 नए केस मिले, 423 मरीजों की मौत भी दर्ज


07 Sep 2020, 11:15 PM

कर्नाटक में जारी ड्रग्स केस की जांच में पुलिस ने मंगलुरू में 90 हिस्ट्रीशीटरों का परेड कराया

07 Sep 2020, 11:13 PM

असम में आज कोरोना के 2785 नए केस मिले, राज्य में कुल केसों की संख्या 128244 हुई


07 Sep 2020, 10:37 PM

अरुणाचल प्रदेश के लापता 5 लोगों का कोई सुराग नहीं, चीन द्वारा अपहरण की खबर गर्म

07 Sep 2020, 10:35 PM

अंबाला एयरबेस के आसपास गंदगी को लेकर एयर मार्शल ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा


07 Sep 2020, 10:23 PM

ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ईडी ने गिरफ्तार किया

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय आईसीआईसीआई बैंक से कर्ज लेने वाली कंपनी वीडियोकॉन द्वारा कोचर की कंपनी में निवेश करने की जांच कर रही थी।

07 Sep 2020, 10:16 PM

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 245 नए केस मिले, 7660 पहुंचा कुल केस


07 Sep 2020, 10:15 PM

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में भारी बारिश से कई इलाकों में भारी जलजमाव

07 Sep 2020, 10:14 PM

राजस्थान में आज कोरोना के 1580 नए केस मिले, 14 मरीजों की मौत


07 Sep 2020, 10:13 PM

केंद्रीय वित्त मंत्रालय का बयान, राजस्व वसूली में राज्यों के मुआवजे का भुगतान किया जाएगा

07 Sep 2020, 9:46 PM

तेलगु अभिनेता प्रभास ने खजिपल्ली वन क्षेत्र की 1650 एकड़ जमीन को गोद लिया

आंध्र प्रदेश के सांसद जोगिनपल्ली संतोष कुमार के ग्रीन इंडियन चैलेंज कार्यक्रम के तहत तेलगु अभिनेता प्रभास ने आज 1650 एकड़ के खज़िपल्ली आरक्षित वन क्षेत्र को गोद लिया। इस वन क्षेत्र को एक शहरी ईको-पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसकी नींव आज अभिनेता, सांसद और वन मंत्री ए इंद्रकरन रेड्डी ने रखा।


07 Sep 2020, 9:27 PM

भारतीय सेना ने अरुणाचल में एलएसी के पार भटक कर आए 13 याक और 4 बछड़ों को चीन को सौंपा

एक मानवीय पहल के तहत भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में 31 अगस्त को एलएसी के पार भटक कर आ गए में 13 याक और 4 बछड़ों को आज चीन को सौंप दिया। चीनी अधिकारियों ने भारतीय सेना को इस दया भाव के लिए धन्यवाद दिया।

07 Sep 2020, 9:21 PM

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने जगती टाउनशिप का दौरा किया, लोगों से की मुलाकात


07 Sep 2020, 9:18 PM

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी विधायक रीता धीमान कोरोना पॉजिटिव, विधानसभा सत्र में हुई थीं शामिल

07 Sep 2020, 9:17 PM

सुशांत केस की जांच में गिरफ्तार अनुज केसवानी को मुंबई कोर्ट ने 5 दिन की एनसीबी की रिमांड में भेजा


07 Sep 2020, 9:01 PM

आगरा में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया

07 Sep 2020, 8:46 PM

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर गिरफ्तार, ED ने किया अरेस्ट


07 Sep 2020, 8:40 PM

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5776 नए मामले, 89 की मौत

07 Sep 2020, 8:28 PM

कर्नाटक में कोरोना के 5773 नए केस, आज 141 और लोगों की मौत


07 Sep 2020, 8:18 PM

रिया की शिकायत पर सुशांत के पिता के वकील बोले-जांच को गुमराह करने की कोशिश

07 Sep 2020, 8:17 PM

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1885 नए मामले, 17 की मौत


07 Sep 2020, 8:12 PM

हरियाणा में कोरोना के 2224 नए मामले,  पिछले 24 घंटे में 23 की मौत

07 Sep 2020, 8:11 PM

पंजाब में आज कोरोना के 2110 नए केस, 61 की मौत, राज्य में अब तक 1923 लोगों ने तोड़ा दम


07 Sep 2020, 7:47 PM

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1330 नए केस, 15 और लोगों कीि मौत

07 Sep 2020, 7:46 PM

पजांब सरकार का लॉकडाउन में राहत का ऐलान, रात की कर्फ्यू में भी छूट


07 Sep 2020, 7:44 PM

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 807 नए मामले, राज्य में अब तक 348 की मौत

07 Sep 2020, 7:43 PM

महाराष्ट्र में 179 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव, 3 और की मौत


07 Sep 2020, 7:41 PM

मणिपुर में आज कोरोना के 84 नए मामले, राज्य में अब तक 38 की मौत

07 Sep 2020, 7:26 PM

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्रिटिश प्रसारक डेविड एटनबरो को वर्चुअल इवेंट में इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा


07 Sep 2020, 7:07 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच सेवानिवृत्त डॉक्टरों और विशेषज्ञों के लिए सेवाओं के तीन महीने के विस्तार की घोषणा की

07 Sep 2020, 6:57 PM

चंडीगढ़ में कोरोना के 232 नए मामले, 3 की मौत


07 Sep 2020, 6:49 PM

मेरठ में कल दो अवैध हथियार निर्माण कारखानों का भंडाफोड़ हुआ, 80 देसी पिस्टल बरामद

07 Sep 2020, 6:43 PM

सुशांत सिंह केसः रिया चक्रवर्ती से कल भी जारी रहेगी पूछताछ


07 Sep 2020, 6:40 PM

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 1013 नए केस, केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 801 की मौत

07 Sep 2020, 6:37 PM

बिहार विधानसभा चुनाव को स्थगित करने को लेकर राष्ट्रवादी जनता पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की


07 Sep 2020, 6:30 PM

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने आज फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, राजौरी के सुंदरबनी में गोलीबारी

07 Sep 2020, 6:29 PM

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2077 नए केस, 32 की मौत


07 Sep 2020, 6:11 PM

सुशांत सिंह केसः NCB ऑफिस से निकलीं रिया चक्रवर्ती, दूसरे दिन की पूछताछ खत्म

07 Sep 2020, 6:09 PM

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1648 नए केस, राज्य में कुल 22066 मामले एक्टिव


07 Sep 2020, 5:56 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 28 नए केस, राज्य में अब तक 54 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 7489 हुई

07 Sep 2020, 5:36 PM

जम्मू-कश्मीर: बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने की आतंकियों की घेराबंदी, एनकाउंटर शुरू 


07 Sep 2020, 5:27 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 8368 नए केस, पिछले 24 घंटे में 70 और लोगों की मौत

07 Sep 2020, 5:10 PM

पंजाब: LIP के नेता और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ FIR दर्ज, कोरोना को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप 


07 Sep 2020, 4:54 PM

आगरा में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश जारी

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

07 Sep 2020, 4:53 PM

हमने सीएम से जो 10 सवाल पूछे थे, उन्होंने जवाब नहीं दिया: तेजस्वी यादव


07 Sep 2020, 4:51 PM

देश मोदी सरकार-निर्मित कई आपदाएं झेल रहा है, जिनमें से एक अनावश्यक निजीकरण है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आज देश मोदी सरकार-निर्मित कई आपदाएं झेल रहा है जिनमें से एक है अनावश्यक निजीकरण। युवा नौकरी चाहते हैं पर मोदी सरकार PSUs का निजीकरण करके रोज़गार व जमा पूंजी नष्ट कर रही है। फायदा किसका?”

07 Sep 2020, 4:40 PM

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के बडगाम के कावूसा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षा बल वहां पहुंचे हैं। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।


07 Sep 2020, 4:32 PM

ओडिशा में अब शराब की दुकानें सुबह 10.30 बजे से रात के 10.30 बजे तक खुलेंगी

07 Sep 2020, 4:31 PM

रिया चक्रवर्ती की मुंबई पुलिस में शिकायत, सुशांत की बहन समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग


07 Sep 2020, 4:04 PM

केरल में कोरोना पीड़िता से रेप के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

07 Sep 2020, 3:50 PM

लंदन कोर्ट में प्रवर्तन पर सुनवाई में जेल से वीडियो लिंक से शामिल हुए नीरव मोदी, ईडी अधिकारी भी मौजद


07 Sep 2020, 3:45 PM

लंदन की कोर्ट में नीरव मोदी के प्रवर्तन पर बहस जारी, वकील ने सुनवाई में पत्रकारों पर रोक की मांग की

07 Sep 2020, 3:40 PM

कंगना रनोट को केंद्र से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने उठाया सवाल

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि यह आश्चर्यजनक और दुखद है कि जो लोग मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान करते हैं, उन्हें केंद्र द्वारा 'वाई' स्तर की सुरक्षा दी जा रही है। महाराष्ट्र न केवल एमसीपी, शिवसेना या कांग्रेस का है, बल्कि बीजेपी और जनता का भी है। महाराष्ट्र का अपमान करने पर सभी दलों के लोगों को इसकी निंदा करनी चाहिए।


07 Sep 2020, 3:38 PM

हिमाचल सरकार ने मनाली में कंगना रनौट की दी सुरक्षा, कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य टीम भी पहुंची

07 Sep 2020, 3:32 PM

दिल्ली कैबिनेट ने 1 दिन का विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया, 14 सितंबर को आयोजित होगा


07 Sep 2020, 3:17 PM

कोरोना महामारी के मद्देनजर JNU में नवंबर के महीने में वर्चुअल दीक्षांत समारोह होगा

07 Sep 2020, 2:58 PM

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को 5 दिन की CCB हिरासत में भेजा गया


07 Sep 2020, 2:53 PM

अगले 2 घंट के दौरान हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना: मौसम विभाग

07 Sep 2020, 2:37 PM

दिल्ली: MCD कर्मचारियों के समर्थन में AAP का प्रदर्शन

दिल्ली में MCD के कर्मचारियों (जिन्हें सैलरी नहीं मिली) के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। दुर्गेश पाठक (AAP) ने बताया, "पिछले 6 महीने से MCD के कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली, ये कितने दुर्भाग्य की बात है हमारी एक ही मांग है कि BJP वालों इस्तीफा दो या सैलरी दो।"


07 Sep 2020, 2:34 PM

आईएफएस आर मासाकुई को जमैका में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया

07 Sep 2020, 2:05 PM

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव


07 Sep 2020, 1:55 PM

यूपी में कोरोना ने लिया भयावह रूप, हल निकालने की बजाय अपनी झूठी पीठ थपथपा रही सरकार- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “यूपी सीएम का कोरोना पर बयान हास्यास्पद है। यूपी में कोरोना के मामले भयावह रूप ले चुके हैं। लखनऊ के अस्पतालों के सारे बेड और आईसीयू फुल हैं। अव्यवस्थाओं से लोगों की जानें जा रही हैं। सरकार इन समस्याओं को हल करने की बजाय अपनी झूठी पीठ थपथपाने में लगी है।”

07 Sep 2020, 1:48 PM

सीएम नीतीश को बिहार में बढ़ते अपराध पर बात करनी चाहिए: तेजस्वी यादव


07 Sep 2020, 1:45 PM

अजमेर शरीफ दरगाह आज से लोगों के खोली गई

राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह आज से लोगों के खोल दी गई है। दरगाह में जाने से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के इंतजाम किए गए हैं।

07 Sep 2020, 1:26 PM

दिल्ली: अदालत ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की ईडी हिरासत को 10 सितंबर तक बढ़ाया

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत को 10 सितंबर तक बढ़ाया।


07 Sep 2020, 1:15 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 19 नए केस आए सामने

07 Sep 2020, 12:28 PM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 69,564 मरीज डिस्चार्ज किए गए


07 Sep 2020, 12:01 PM

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकवादी उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार

उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद। वे पंजाब में भी कुछ मामलों में आरोपी हैं।

07 Sep 2020, 11:47 AM

कोरोना के बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी जवाब दें: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस से बात करते हुए कहा, “अधिकतर विशेषज्ञों के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी वेव चल रही है, कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक, सामुदायिक प्रसार शुरू हो चुका है। परंतु सरकार को या तो इस बारे में जानकारी नहीं या फिर समझ नहीं। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री जवाब दें।”


07 Sep 2020, 11:35 AM

महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय मॉनसून सत्र जारी

07 Sep 2020, 11:31 AM

ओडिशा में कोरोना के 3861 नए केस आए सामने, 10 लोगों की मौत


07 Sep 2020, 11:14 AM

राजस्थान में कोरोना के 722 नए केस आए सामने

07 Sep 2020, 11:05 AM

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बोले- और बदतर हो सकती है इकॉनमी की हालत, राहत पैकेज बढ़ाए सरकार

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जीडीपी के आंकड़ों से सभी को अलर्ट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को अमेरिका और इटली से भी ज्यादा नुकसान हुआ है। यह दोनों देश कोरोना वायरस महामारी सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं।

राजन ने कहा कि राजन ने कहा कि जब तक कोरोना वायरस पर काबू नहीं पाया जाता है तब तक भारत में विवेकाधीन खर्च की स्थिति कमजोर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक जो राहत दी है, वह नाकाफी है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में प्रोत्साहन पैकेज देने के लिए आज संसाधनों को बचाने की रणनीति पर चल रही है जो आत्मघाती है। सरकारी अधिकारी सोच रहे हैं कि वायरस पर काबू पाए जाने के बाद राहत पैकेज देंगे, वे स्थिति की गंभीरता को कमतर आंक रहे हैं। तब तक इकॉनमी को बहुत नुकसान हो जाएगा।


07 Sep 2020, 10:34 AM

दिल्ली: आजादपुर मंडी में सब्जिों और फलों के दाम बढ़े

07 Sep 2020, 10:31 AM

मुंबई: NCB ने अनुज केसवानी को ड्रग पेडलिंग के आरोप में किया गिरफ्तार

मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक अनुज केसवानी को ड्रग पेडलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनका नाम काइजन इब्राहिम से पूछताछ के दौरान सामने आया था


07 Sep 2020, 10:14 AM

पश्चिम बंगाल में आज पूर्ण लॉकडाउन, सड़कों पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस

07 Sep 2020, 10:12 AM

हैदराबाद में मेट्रो सेवा शुरू


07 Sep 2020, 9:50 AM

देश में 6 सितंबर तक कोरोना कुल 4,95,51,507 सैंपल टेस्ट किए गए

07 Sep 2020, 9:48 AM

मोदी सरकार देश को संकट में पहुंचाकर समाधान ढूढने की बजाए शुतुरमुर्ग बन जाती है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी सरकार देश को संकट में पहुंचाकर समाधान ढूंढने की बजाए शुतुरमुर्ग बन जाती है। हर गलत दौड़ में देश आगे है- कोरोना संक्रमण के आकड़े हो या जीडीपी में गिरावट।”


07 Sep 2020, 9:42 AM

देश में 24 घंटे में फिर कोरोना के 90 हजार से ज्यादा केस, 1016 लोगों की गई जान

देश में 24 घंटे में फिर कोरोना वायरस के 90 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं और 1,016 लोगों जान चली गई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 42 लाख के पार पहुंच गई है।

07 Sep 2020, 9:30 AM

हम कोरोना के मद्देनजर पूरी सावधानी बरत रहे हैं: DMRC

डीएमआरसी के डायरेक्टर ऑपरेशन एके गर्ग ने कहा, “हमने सारे स्टेशन पर बहुत तैयारियां की हैं, सैनिटाइजेशन का इंतजाम है और थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। जहां अधिक भीड़ लगने की उम्मीद हैं वहां हमने ज्यादा सुपरवाइजर, ऑफिसर तैनात किए हैं। हमें CISF, दिल्ली, UP, हरियाणा पुलिस से पूरा सहयोग मिल रहा है।”


07 Sep 2020, 9:19 AM

आज दिल्ली में 2 बजे से लोक जनशक्ति पार्टी बिहार प्रदेश की संसदीय बोर्ड की बैठक होगी

07 Sep 2020, 9:02 AM

नोएडा मेट्रो आज से चलनी शुरू

नोएडा मेट्रो आज से चलनी शुरू हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर परी चौक मेट्रो स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है।


07 Sep 2020, 8:51 AM

सीएम नीतीश की वर्चुअल रैली पर तेजस्वी का निशाना

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “आज नीतीश कुमार जब वर्चुअल रैली कर रहे हैं तो मैं कहना चाहूंगा कि बिहार युवाओं का प्रदेश है। हम उनसे वास्तविक बातें करना चाहेंगे। नीतीश कुमार जी को बताना चाहिए कि 15 सालों में उन्होंने कितने लोगों को रोजगा
र दिया और कोरोना और बाढ़ में वो गायब क्यों रहे?”

07 Sep 2020, 8:48 AM

मुंबई में सुबह 8 बजे 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए


07 Sep 2020, 8:25 AM

बेंगलुरु में आज से मेट्रो सेवा शुरू

07 Sep 2020, 8:24 AM

मिजोरम में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,114 हुई


07 Sep 2020, 8:23 AM

तमिलनाडु: राज्य के भीतर आज से 13 विशेष ट्रेनें चलेंगी

07 Sep 2020, 8:16 AM

विशाखापट्टनम: टिक्कवनिपलेम समुद्र तट पर कल समुद्र में बहने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत


07 Sep 2020, 8:14 AM

महाराष्ट्र: पुणे में कल कोरोना 4,447 नए केस आए सामने, 80 लोगों की मौत

07 Sep 2020, 8:11 AM

लखनऊ में सुबह 7 बजे से मेट्रो सेवा शुरू

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मेट्रो आज से लोगों के लिए शुरू हो गई है। लखनऊ मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी।


07 Sep 2020, 8:03 AM

दिल्ली में 169 दिनों से बंद मेट्रो एक बार फिर पटरी पर लौटी

दिल्ली में 169 दिनों से बंद मेट्रो एक बार फिर पटरी पर लौट आई है। आज सुबह से मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है। फिलहाल मेट्रो सेवा येलो लाइन (समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर) पर शुरू हुई है। सुबह 7 बजे हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए मेट्रो रवाना हुई।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia