बड़ी खबर LIVE: रिया चक्रवर्ती को 14 दिन के लिए भेजा गया जेल, लेकिन NCB ऑफिस में ही कटेगी आज की रात

अभिनेता सुशांत की मौत के केस में सामने आए ड्रग्स एंगल की जांच में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को मुंबई की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हालांकि, सरकारी वकील ने बताया कि रिया की आज की रात एनसीबी ऑफिस में ही कटेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

09 Sep 2020, 12:03 AM

असम में आज कोरोना के 2579 नए मामले, 130823 पहुंचा कुल केस, अब तक 378 की मौत

08 Sep 2020, 11:58 PM

बंगाल में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा दुर्गा पुजा भत्ता, कोलकाता में 2000, बाहर 1000 मिलेगा

08 Sep 2020, 11:51 PM

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर सलाह के लिए तमिलनाडु ने 13 सदस्यीय समिति का गठन किया


08 Sep 2020, 11:17 PM

NCB ऑफिस में ही कटेगी रिया की आज की रात, कल सुबह भेजा जाएगा जेल

अभिनेता सुशांत की मौत के केस में सामने आए ड्रग्स एंगल की जांच में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को मुंबई की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हालांकि, सरकारी वकील ने बताया कि रिया की आज की रात एनसीबी ऑफिस में ही कटेगी।

08 Sep 2020, 11:04 PM

सोना तस्करी और बेंगलुरू ड्रग केस में ईडी ने केरल के सीपीएम सचिव के बेटे को भेजा समन


08 Sep 2020, 10:46 PM

रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ड्रग्स एंगल में NCB ने किया है गिरफ्तार

अभिनेता सुशांत की मौत के केस में सामने आए ड्रग्स एंगल की जांच में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को मुंबई की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पेशी के दौरान एनसीबी ने रिया के रिमांड की मांग नहीं की।

08 Sep 2020, 10:26 PM

त्रिपुरा के पूर्व सीएम माणिक सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना केस पर जताई चिंता, सरकार पर उठाया सवाल


08 Sep 2020, 10:25 PM

दिल्ली के छावला इलाके में 86 साल की बुजुर्ग से रेप, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

08 Sep 2020, 10:22 PM

घरेलू उड़ान शुरू होने से विमान यात्रियों की सख्या धीरे-धीरे हो रही है बढ़ोतरी


08 Sep 2020, 10:21 PM

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तत्काल प्रभाव से लागू, सरकार ने जारी किया आदेश

08 Sep 2020, 10:20 PM

ICMR का दावा- 7 सितंबर को भारत में कोरोना टेस्ट की संख्या 5 करोड़ के पार, हर दिन 10 लाख टेस्ट


08 Sep 2020, 9:47 PM

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दो आदिवासी बहनों से गैंगरेप, दोनों ने खाया जहर, एक की मौत

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के राजगंज में दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से आहत दोनों बहनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की जिससे एक बहन की मौत हो गई। दूसरी बहन की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चौथे की गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी है।

08 Sep 2020, 9:45 PM

राजस्थान में आज कोरोना के 1590 नए केस मिले, 13 संक्रमितों की मौत, कुल केस 94126 पहुंचा


08 Sep 2020, 9:33 PM

गोवा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 21630 पहुंची, अब तक 256 लोगों की मौत

08 Sep 2020, 9:32 PM

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 20131 नए केस मिले, 380 मरीजों की मौत, 13234 मरीज हुए ठीक


08 Sep 2020, 9:31 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस दौरे पर मास्को पहुंचे, वरिष्ठ रूसी अधिकारियों ने किया स्वागत

08 Sep 2020, 9:30 PM

महाराष्ट्र के पुणे में डांस और थियेटर शुरू करने के लिए थियेटर कलाकारों ने प्रदर्शन किया


08 Sep 2020, 9:28 PM

ओडिशा के कई इलाकों में आज भारी बारिश, भुवनेश्वर समेत कई जिलों में मौसम बदला

08 Sep 2020, 9:26 PM

कर्नाटक में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 7866 नए केस मिले, 146 मरीजों की मौत


08 Sep 2020, 9:25 PM

राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 3609 नए केस मिले, 19 मरीजों की हुई मौत

08 Sep 2020, 9:16 PM

गुजरात के वडोडरा में अस्पताल के कोविड और इमरजेंसी वार्ड में लगी आग पर काबू पाया गया

गुजरात के वडोडरा मंगलवार शाम को सर सयाजीराव हॉस्पिटल के कोविड और इमरजेंसी वार्ड में भीषण आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। वार्ड में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।


08 Sep 2020, 8:14 PM

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 1864 नए केस मिले, 20 मरीजों की मौत, 77323 पहुंचा कुल केस

08 Sep 2020, 8:13 PM

पंजाब में आज कोरोना के 1964 नए केस मिले, 67 मौत भी दर्ज, 2307 संक्रमित ठीक हुए


08 Sep 2020, 8:12 PM

चंडीगढ़ में आज कोरोना के 377 नए केस मिले, एक मरीज की मौत

08 Sep 2020, 8:12 PM

उत्तराखंड में आज कोरोना के 658 नए केस मिले, 427 मरीज हुए ठीक


08 Sep 2020, 7:48 PM

रूस ने पाकिस्तान को आर्म्स सप्लाई रोकने के दिए संकेत, कहा- भारत के आग्रह पर निर्भर

08 Sep 2020, 7:46 PM

उत्तर प्रदेश में बछड़े को बचाने कुंए में उतरे 5 युवकों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान


08 Sep 2020, 7:44 PM

चीन ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर घातक हथियारों से लैस कई जवान तैनात किए

08 Sep 2020, 7:35 PM

बीएसएफ डीजी राकेश अस्थाना ने कश्मीर के बांदीपुर और कुपवाड़ा के अग्रिम फ्रंट का दौरा किया


08 Sep 2020, 7:25 PM

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 10,601 नए केस मिले, 73 मरीजों की मौत, कुल केस 5 लाख के पार

08 Sep 2020, 7:23 PM

कंगना रनौत 9 सितंबर को जाएंगी मुंबई, हिमाचल सीएम ने डीजीपी को दिया सुरक्षा देने का निर्देश


08 Sep 2020, 7:21 PM

मणिपुर में 24 घंटे में कोरोना के 96 नए केस मिले, 7202 पहुंची संक्रमितों की कुल संख्या

08 Sep 2020, 7:19 PM

भारत-चीन के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री की मुलाकात पर रूस ने जताई खुशी


08 Sep 2020, 7:17 PM

दिल्ली में बिना डॉक्टर की पर्ची के होगा कोरोना टेस्ट, कोई भी करा सकता है जांच

08 Sep 2020, 7:15 PM

रिया के पास कोई मादक पदार्थ जब्त नहीं, पूछताछ में पर्याप्त साक्ष्य मिलेः डिप्टी डीजी, NCB


08 Sep 2020, 7:04 PM

थोड़ी देर में होगी रिया की कोर्ट में पेशी, NCB नहीं मांगेगी रिमांड, पर जमानत का करेगी विरोध

अभिनेता सुशांत की मौत की जांच में सामने आए ड्रग्स एंगल में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की अब से थोड़ी देर में मुंबई की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। इस दौरान एनसीबी ने कहा है कि वह रिया की रिमांड नहीं मांगेगी, लेकिन जमानत का विरोध करेगी।

08 Sep 2020, 7:00 PM

उत्तर प्रदेश में आज कोरोना के 6743 नए केस मिले, मौतों का आंंकड़ा 4047 पहुंचा


08 Sep 2020, 6:59 PM

दिल्ली में कोरोना जांच के लिए लोगों को आधार कार्ड और ICMR फॉर्म भरना होगाः हाईकोर्ट

08 Sep 2020, 6:58 PM

मुंबई के धारावी में 6 नए केस के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 2830 पहुंची


08 Sep 2020, 6:41 PM

जम्मू यूनिवर्सिटी का मेन कैंपस 9,10 और 11 सितंबर को बंद रहेगा, नई तारीखों पर होगी परीक्षा

08 Sep 2020, 6:39 PM

तमिलनाडु में आज कोरोना के 5684 नए केस मिले, 87 मरीजों की हुई मौत, पौने पांच लाख हुआ कुल केस


08 Sep 2020, 6:38 PM

महाराष्ट्र विदानसभा का सत्र 7 दिसंबर तक स्थगित, अगला सत्र नागपुर में होगा

08 Sep 2020, 6:37 PM

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 1355 नए केस मिले, कुल केस 45925 पहुंचा


08 Sep 2020, 6:19 PM

रिया की गिरफ्तारी पर बिहार डीजीपी ने जताई उम्मीद, सीबीआई जांच से सुशांत को मिलेगा इंसाफ

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि एनसीबी जांच अपने नतीजे पर पहुंची और रिया को गिरफ्तार किया गया। ईडी और सीबीआई अभी भी जांच कर रही हैं, जिसका नतीजा भी जल्द आएगा और वह चौंकाने वाला होगा और मेरी समझ से सुशांत को इंसाफ मिलेगा।

08 Sep 2020, 6:08 PM

केरल में आज कोरोना के 3026 नए केस मिले, 1862 संक्रमित ठीक भी हुए


08 Sep 2020, 5:57 PM

चीन के खिलाफ पूरा देश सरकार के साथ, लेकिन सच्चाई तो बताए सरकार: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

08 Sep 2020, 5:33 PM

दिल्ली में कोरोना टेस्ट कराने के लिए दिल्ली का आधार और आईसीएमआर फार्म भरना होगा जरूरी: दिल्ली हाई कोर्ट


08 Sep 2020, 5:30 PM

चीन ने पुष्टि की कि अरुणाचल प्रदेश के लापता युवक उसके क्षेत्र में पाए गए: किरण रिजिजू

08 Sep 2020, 5:05 PM

रिया चक्रवर्ती की शाम 7.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी, रिमांड नहीं मांगेगी NCB

आज शाम 7.30 बजे रिया को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। रिया की ये पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। आजतक के मुताबिक एनसीबी रिया की रिमांड नहीं मांगेगी। एनसीबी ने रिया के 3 दिन के बयान को NDPS एक्ट में लिया। ऐसे में पूरी संभावना है कि रिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।


08 Sep 2020, 5:05 PM

पुडुचेरी में कोरोना के 440 नए केस, 12 की मौत

08 Sep 2020, 5:04 PM

दिल्ली मेट्रो कल से ब्लू लाइन - द्वारका सेक्टर 21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली और पिंक लाइन - मजलिस पार्क से शिव विहार तक सेवाएं शुरू करेगी


08 Sep 2020, 4:49 PM

मोदी सरकार के कुप्रबंध की वजह से भारत कोरोना प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर है: राहुल गांधी

08 Sep 2020, 4:45 PM

भीमा कोरेगांव मामले में NIA ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की

एनआईए ने भीमा कोरेगांव मामले के संबंध में कल अभियुक्त सागर तात्याराम गोरखे और रमेश मुरलीधर को और आज ज्योति राघोबा जगताप को गिरफ्तार किया। अभियुक्त प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के फ्रंटल संगठन कबीर कला मंच के सदस्य हैं।


08 Sep 2020, 4:35 PM

14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां 5000 से कम कोरोना मामले हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय

08 Sep 2020, 4:29 PM

मुंबई: गिरफ्तारी के बाद रिया को मेडिकल जांच के लिए लेकर गई NCB

मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया।


08 Sep 2020, 4:21 PM

रिया का ड्रग्स पेडलर से संबंध था, ये बात पूरी तरह से उजागर हो गई है: बिहार के डीजीपी

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, “यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि रिया का ड्रग पेडलर के साथ संबंध था। यह स्थापित किया गया है, इसीलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।”

08 Sep 2020, 4:13 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 3 और लोगों की मौत, 43 नए केस


08 Sep 2020, 3:53 PM

अंडमान-निकोबार में कोरोना के 27 नए केस, कुल 3359 लोग संक्रमित 

08 Sep 2020, 3:40 PM

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अरेस्ट, NCB ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को NCB ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया की गिरफ्तारी भी ड्रग्स के मामले में ही हुई है।


08 Sep 2020, 3:31 PM

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6743 नए केस, राज्य में कुल 63,256 मामले एक्टिव

08 Sep 2020, 3:25 PM

सुशांत सिंह के पिता ने डॉक्टर सुजैन वॉकर के खिलाफ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में शिकायत दर्ज करवाई


08 Sep 2020, 3:03 PM

ICICI-वीडियोकॉन मामले में दीपक कोचर को 19 सितंबर तक ईडी रिमांड में भेजा गया

ICICI-वीडियोकॉन मामला में मुंबई की विशेष अदालत ने दीपक कोचर को 19 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है। कल उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था।

08 Sep 2020, 2:45 PM

NCB ने सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ नीरज सिंह, केशव को तलब किया


08 Sep 2020, 2:12 PM

अध्ययन सुमन ने एक इंटरव्यू में बताया कि कंगना रनौत ड्रग लेती हैं: महाराष्ट्र के गृह मंत्री

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने काह, “विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक ने विधानसभा में मुझे आज जो निवेदन किया उसके जवाब में मैंने बोला कि कंगना रनौत की शेखर सुमन के लड़के अध्ययन सुमन से दोस्ती थी और अध्ययन सुमन ने डीएनए के एक इंटरव्यू में बताया कि कंगना रनौत ड्रग लेती हैं।”

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने यह भी कहा, ”अध्ययन सुमन ने बताया कि उन्हें भी कई बार जबरन ड्रग देने की कोशिश की। इसकी पूरी जानकारी मुंबई पुलिस लेगी।”

08 Sep 2020, 2:00 PM

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की मांग, तेलंगाना विधानसभा में प्रस्ताव पारित

तेलंगाना विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को 'भारत रत्न' पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित किया है।


08 Sep 2020, 1:48 PM

चीन का आरोप भीरतीय सैनिकों ने एलएसी को क्रॉस किया

चीन विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा, “7 सितंबर को भारतीय सैनिकों ने अवैध रूप से LAC पार किया और पैंगोंग त्सो के दक्षिण तट में प्रवेश किया। भारतीय सैनिकों ने परामर्श के लिए हमारी सीमा पर गश्त करने वाले सैनिकों को चेतावनी भरे शॉट दागे।”

चीन ने अपने बयान में आगे कहा, “भारत के व्यवहार ने समझौतों का उल्लंघन किया। यह गंभीर सैन्य उकसावे की कार्रवाई है। हमने राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से अभ्यावेदन दिया है, जिससे उन्हें खतरनाक चालों को तुरंत रोकने के लिए कहा गया है। लाइन पार करने वाले लोगों को पीछे हटने के लिये कहा गया है।”

08 Sep 2020, 1:21 PM

हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 28 नए केस आए सामने


08 Sep 2020, 1:16 PM

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी झंडे फहराने के आरोप में पुलिस ने तीन से ज्यादा लोग गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के हाजिन जिले के एक बाजार में पाकिस्तानी झंडे फहराने के आरोप में पुलिस ने तीन से अधिक जमीनी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने झंडे तैयार करने में प्रयुक्त एक हथगोला, कपड़ा, सिलाई मशीन और अन्य सामग्री बरामद की। बांदीपोरा पुलिस ने यग जानकारी दी है।

08 Sep 2020, 1:03 PM

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक जारी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक हो रही है। संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चल रही है।


08 Sep 2020, 12:42 PM

बेंगलुरु: कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने मैसूर दशहरा उत्सव पर एक उच्च स्तरीय बैठक की

08 Sep 2020, 12:30 PM

मुंबई: ईडी दीपक कोचर को को अदालत लेकर गई

मुंबई में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से अदालत में ले जाया गया। ईडी के अधिकारियों ने ICICI बैंक-वीडियोकॉन मामले में कल उन्हें गिरफ्तार किया था।


08 Sep 2020, 12:08 PM

मुंबई: अवैध निर्माण मामले में BMC का अभिनेत्री कंगना राणावत को नोटिस

मुंबई में बीएमसी ने ने अभिनेत्री कंगना रनौत के मणिकर्णिका फिल्म्स कार्यालय के बाहर नोटिस लगाया है। नोटिस में परिसर में अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया है।

08 Sep 2020, 12:06 PM

तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रण करने के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग वाली याचिका SC से खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।


08 Sep 2020, 11:36 AM

उत्तराखंड सचिवालय में स्वास्थ्य, कृषि और बागवानी सहित आठ विभागों को सील किया गया

08 Sep 2020, 11:11 AM

राजस्थान में कोरोना के 348 नए केस आए सामने, एक की मौत

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 721 नए मामले सामने आए और 7 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 93,257 हो गई है जिसमें 1,158 मौतें, 76,467 रिकवरी और 15,632 सक्रिय मामले शामिल हैं।


08 Sep 2020, 11:10 AM

यूपी में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं, फैक्ट्रियों में ताला है, बुनकर करघा बेंच रहे हैं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “ईस ऑफ डूइंग बिजनेस पर यूपी सरकार का खुदकी पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता MOUs के बल पर निवेश कराना। प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। फैक्ट्रियों में ताला है, बुनकर करघा बेंच रहे हैं। वास्तव में यहां केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला है।”

08 Sep 2020, 11:01 AM

LAC पर ताजा तनाव पर भारतीय सेना ने कहा- हमने संयम बरता, चीन ने की फायरिंग

एलएसी पर ताजा तनाव और चीन के आरोपो को लेकर भारतीय सेना ने बयान जारी किया है। सेना का कहना है कि भारत, जहां एलएसी पर तनाव कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, चीन आगे बढ़ने के लिए उत्तेजक गतिविधियां कर रहा है।

चीन के आरोपों पर भारतीय सेना ने कहा कि किसी भी स्तर पर भारतीय सेना ने एलएसी पार नहीं किया और फायरिंग समेत किसी भी आक्रामकता का इस्तेमाल नहीं किया। चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सैन्य और राजनयिक पर बातचीत के बीच समझौते का उल्लंघन कर रहा है और आक्रमक युद्धाभ्यास कर रहा है।


08 Sep 2020, 10:34 AM

चीन ने खुले तौर पर और पारदर्शी रूप से कोरोना वायरस पर काम किया: शी जिनपिंग

चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन ने कोरोना वायरस के प्रकोप पर खुले और पारदर्शी तरीके से काम किया और ठोस प्रयास किए, जिससे महामारी के दौरान दुनिया भर में लाखों लोगों को बचाने में मदद मिली।

08 Sep 2020, 10:29 AM

आज सुबह 09:50 बजे महाराष्ट्र के नासिक के 103 किमी पश्चिम में आया भूकंप

आज सुबह 09:50 बजे महाराष्ट्र के नासिक के 103 किमी पश्चिम में रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।


08 Sep 2020, 10:27 AM

कर्नाटक: मंगलुरु में 6 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी संख्या में जनवरों के चमड़े बरामद

08 Sep 2020, 9:46 AM

मुंबई: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने घर से NCB ऑफिस के लिए निकलीं

मुंबई में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने घर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ऑफिस के लिए रवाना हो गई हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पिछले 2 दिनों से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है।


08 Sep 2020, 9:43 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 75809 नए केस आए सामने, 1133 लोगों की गई जान

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 75,809 मामले सामने आए और 1,133 मौतें हुईं। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,80,423 है, जिसमें 8,83,697 सक्रिय मामले, 33,23,951 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 72,775 मौतें शामिल हैं।

08 Sep 2020, 9:25 AM

मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो' मुहीम चला रहे हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो' मुहीम चला रहे हैं। खुद की बनायी आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की सम्पत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है। जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पे रखकर LIC को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।”


08 Sep 2020, 9:11 AM

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने तेलुगु अभिनेता जया पांडे रेड्डी के निधन पर दुख जताया

08 Sep 2020, 9:02 AM

देश में 7 सितंबर तक कोरोना के कुल 5,06,50,128 सैंपल टेस्ट किए गए


08 Sep 2020, 8:39 AM

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जयपुर में पत्रिका गेट का उद्घाटन करेंगे

08 Sep 2020, 8:15 AM

सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती की शिकायत के अनुसार, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया

मुंबई पुलिस के पीआरओ ने बताया कि रिया चक्रवर्ती की शिकायत के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार, इस मामले को आगे की जांच के लिए विधिवत केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को ट्रांसफर कर दिया गया है।


08 Sep 2020, 8:03 AM

विदेश मंत्री एस.जयशंकर मॉस्को में SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए रवाना होंगे: सूत्र

सूत्र के मुताबिक, विदेश मंत्री एस.जयशंकर मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए रवाना होंगे। वो आज ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ से मिल सकते हैं।

08 Sep 2020, 8:00 AM

अगले 2 घंटों में यूपी और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटों में औरंगाबाद, पलवल, नजीबाबाद, नूंह और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी होने की संभावना है।


08 Sep 2020, 7:57 AM

मिजोरम में कोरोना के कल 9 नए केस आए सामने

मिजोरम में कल कोरोना के 9 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,123 हो गई है, जिसमें 732 डिस्चार्ज और 391 सक्रिय मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण कोई मौत नहीं हुई है।

08 Sep 2020, 7:57 AM

उत्तर-पश्चिम लद्दाख में आज सुबह 05:47 बजे 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए


08 Sep 2020, 7:51 AM

LAC पर पेंगोंग के पास चीनी सैनिकों ने की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया जवाब

एलएसी पर भारत-चीन में तनाव बरकरार है। पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग के पास चीनी सेना ने फायरिंग की है। यह गोलीबारी बीती रात भारतीय चौकी की तरफ की गई। इसका जवाब देते हुए भारतीय सेना ने भी फायरिंग की।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */