बड़ी खबर LIVE: असम में खतरनाक हुआ कोरोना, एक दिन में 568 नए केस, अकेले गुवाहाटी में 355 संक्रमित मिले

असम में कोरोना खतरनाक रूप लेता जा रहा है। आज एक दिन में राज्य में 568 नए कोरोना केस मिले, जिसमें अकेले गुवाहाटी शहर के 355 केस हैं। राज्य में सक्रमितों की संख्या अब 14600 पहुंच गई है, जिनमें 5423 सक्रिय केस हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 27 मौतें हो चुकी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Jul 2020, 12:01 AM

असम में खतरनाक हुआ कोरोना, एक दिन में 568 नए केस, अकेले गुवाहाटी में 355 संक्रमित मिले

असम में कोरोना खतरनाक रूप लेता जा रहा है। आज एक दिन में राज्य में 568 नए कोरोना केस मिले, जिसमें अकेले गुवाहाटी शहर के 355 केस हैं। राज्य में सक्रमितों की संख्या अब 14600 पहुंच गई है, जिनमें 5423 सक्रिय केस हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 27 मौतें हो चुकी हैं।

09 Jul 2020, 11:47 PM

एयर इंडिया पायलटों ने नौकरी छोड़ने की इजाजत मांगी, बकाये वेतन के भुगतान की भी मांग

09 Jul 2020, 11:18 PM

यूपी पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया, लखनऊ में पूछताछ जारी

कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की सुबह उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद शाम को उसकी पत्नी और बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पत्नी ऋचा और बेटे को पुलिस ने लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके से उठाया है और इन्हें पूछताछ के लिए किसी अज्ञात जगह पर ले गई है। इसके साथ ही विकास के नौकर को महेश को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।


09 Jul 2020, 11:10 PM

बीसीसीआई ने सीईओ राहुल जौहरी का इस्तीफा मंजूर किया, कई महीने पहले छोड़ा था पद

09 Jul 2020, 11:09 PM

झारखंड में आज कोरोना के 76 ऩए केस मिले, 3268 पहुंची संक्रमितों की कुल संख्या


09 Jul 2020, 11:08 PM

मुंबई में बाबा साहेब के घर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा, जांच जारी

09 Jul 2020, 11:07 PM

यूपी पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी को हिरासत में लिया, कानपुर में ही हो रही है पूछताछ


09 Jul 2020, 10:32 PM

मुंबई के अस्पताल में 20 साल के ब्लड कैंसर मरीज ने लगाई फांसी, कोरोना को दे चुका था मात

09 Jul 2020, 10:21 PM

हरियाणा बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत, 9वीं से 12वीं तक के सिलेबस में कटौती का फैसला


09 Jul 2020, 10:15 PM

गोवा में आज कोरोना के 112 नए केस मिले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 2151 पहुंची

09 Jul 2020, 10:13 PM

जम्मू में ट्रक से उच्च कोटि का 49 किलो चरस बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार


09 Jul 2020, 10:12 PM

तेलंगाना में कोरोना का कहर जारी, आज 1410 नए केस मिले, 7 की हुई मौत, कुल केस 30946 पहुंचा

09 Jul 2020, 10:11 PM

हिमाचल प्रदेश में करोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1140 पहुंची, अब तक 9 की मौत


09 Jul 2020, 10:10 PM

केरल सरकार ने सोना तस्करी मामले में एनआईए जांच का स्वागत किया, कहा- सच सामने आना चाहिए

09 Jul 2020, 10:08 PM

जी नरेंद्र कुमार होंगे दिल्ली के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, आदेश जारी


09 Jul 2020, 10:07 PM

राजस्थान में आज कोरोना के 500 नए केस मिले, 9 मरीजों की मौत, 204 ठीक होकर लौटे

09 Jul 2020, 9:28 PM

नागालैंड में कोरोना के मामले बढ़कर 673 पहुंचे, अब तक 304 लोग हुए ठीक


09 Jul 2020, 9:25 PM

उत्तर प्रदेश में कल रात से 13 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच योगी सरकार ने कल रात 10 बजे से 13 जुलाई की शाम तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। इस दौरान सभी कार्यालय, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को अनुमति होगी और ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।

09 Jul 2020, 9:23 PM

विकास के पास मिला था चाकू, उज्जैन पुलिस ने बिना केस गैंगस्टर को यूपी एसटीएफ को सौंपा

मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबेको यूपी एसटीएफ को सौंप दिया है। लेकिन उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तारी के वक्त विकासदुबे के पास से चाकू मिलने के मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया। इस बारे में पूछेजाने पर उज्जैन एसपी मनोज कुमार ने कहा कि जो भी साक्ष्य होगा वो यूपी पुलिस केसाथ साझा करेंगे।


09 Jul 2020, 9:04 PM

मुंबई में कोरोना के 1282 नए केस, 68 लोगों की मौत

09 Jul 2020, 9:03 PM

UP एसटीएफ ने विकास दुबे को हिरासत में लिया, कानपुर लेकर आ रही पुलिस


09 Jul 2020, 8:48 PM

हरियाणा में कोरोना के 679 नए ममाले, राज्य में कुल मामले 19369 

09 Jul 2020, 8:46 PM

गुजरात में कोरोना के 861 नए केस, 15 और लोगों की मौत


09 Jul 2020, 8:45 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 240 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 9501 हुई

09 Jul 2020, 8:33 PM

दिल्ली में कोरोना के 2187 नए मामले, 45 लोगों की मौत


09 Jul 2020, 8:22 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 1088 नए मामले, 27 लोगों की मौत

09 Jul 2020, 8:06 PM

केरल में सोने की तस्करी मामले की जांच NIA करेगी


09 Jul 2020, 7:58 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 47 नए केस, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3305 हुई

09 Jul 2020, 7:51 PM

कर्नाटक में कोरोना के 2228 नए केस, 17 लोगों की मौत


09 Jul 2020, 7:35 PM

विकास दुबे की संदिग्ध गिरफ्तारी की सीबीआई जांच हो : अजय लल्लू

कांग्रेस कमेटी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या को अंजाम देने वाले विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

09 Jul 2020, 7:34 PM

महाराष्टॅ में कोरोना के 6875 नए केस, 219 लोगों की मौत


09 Jul 2020, 7:33 PM

मणिपुर में कोरोना के 15 नए केस, राज्य में कुल 1450 पॉजिटिव मामले

09 Jul 2020, 7:32 PM

ICSE की 10वीं और ISC की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे होगा जारी


09 Jul 2020, 7:31 PM

गलवान घाटी, हॉट स्प्रिंग और गोगरा में पीछे हटीं दोनों सेनाएं, पैंगोंग में कम हुआ चीनी जमावड़ा : सूत्र

09 Jul 2020, 7:29 PM

सिपाही जितेंद्र कुमार के भाई बोले- विकास दुबे और उसके साथियों का सीधा एनकाउंटर होना चाहिए


09 Jul 2020, 7:26 PM

शहीद कांस्टेबल बबलू कुमार के पिता बोले- जैसे हमारा बेटा खत्म हुआ वैसा ही विकास दुबे के साथ होना चाहिए

09 Jul 2020, 7:15 PM

आगरा: शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई


09 Jul 2020, 7:14 PM

केरल में कोरोना के 339 नए मामले, राज्य में कुल 6534 केस

09 Jul 2020, 6:55 PM

भारत में कोरोना की रिकवरी रेट 62.09 फीसदी हैः भारत सरकार


09 Jul 2020, 6:50 PM

विकास की गिरफ्तारी से 1 दिन पहले महाकाल थाना प्रभारी का तबादला संयोग या षड्यंत्र? : कांग्रेस नेता

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता और ग्वालियर-चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी से पहले महाकाल थाने के प्रभारी के तबादले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि यह संयोग है या षड्यंत्र। कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिस जवानों की हत्या का आरोपी उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। उसे पकड़ने में निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी की अहम भूमिका है।

मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, “यह संयोग है या षड्यंत्र? विकास दुबे के राजनैतिक सरेंडर के पूर्व कल ही महाकाल थाने के प्रभारी वास्केल का तबादला कर अरविंद तोमर को लाया गया। विकास कानपुर से सटे 56 क्षेत्रों का भाजपा प्रभारी रहा है! यूपी पुलिस विकास का एनकाउंटर चाह रही थी, भाजपा बचाना? फरारी में क्लीन सेव जैसे दूल्हा, वाह?"

09 Jul 2020, 6:45 PM

भारत में कोरोना के रिकवरी के मामले कोरोना के ऐक्टिव केस से 1.75 गुना ज्यादा हैंः भारत सरकार


09 Jul 2020, 6:44 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 4231 नए केस सामने आए हैं और 65 लोगों की मौत हुई है

तमिलनाडु में कोरोना के 4231 नए केस सामने आए हैं और 65 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 1,26,581 हुए। अब तक 1765 लोगों की मौत हो चुकी है।

09 Jul 2020, 6:44 PM

दिल्ली में अगले तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है: मौसम विभाग


09 Jul 2020, 6:15 PM

F-1 वीजा के तहत अमेरिका में ऑनलाइन क्लासेज ले रहे छात्रों के मामले पर बोला विदेश मंत्रालय, इसे लेकर हम चिंतित हैं

09 Jul 2020, 6:13 PM

चंडीगढ़ में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं


09 Jul 2020, 6:03 PM

भारत- यूरोपियन यूनियन का 15वां समिट 15 जुलाई को वर्चउल तरीके से होगा: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत- यूरोपियन यूनियन का 15वां समिट 15 जुलाई को वर्चउल तरीके से होगा। इसमें पीएम, यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट, यूरोपियन कमिशन के प्रेसिंडेट हिस्सा लेंगे और भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच बातचीत की समीक्षा करेंगे। कोरोना को लेकर भी होगा चर्चा।

09 Jul 2020, 5:59 PM

देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए परीक्षाएं कराना संभव नहीं है: पंजाब के सीएम

पंजाब सीएम कैप्टन ने कहा कि देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। इसलिए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में परीक्षाएं रद्द करवाने के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखेंगे।


09 Jul 2020, 5:37 PM

सभी स्मारकों को 6 जुलाई से खोलने की इजाजत दी गई है: केंद्रीय पर्यटन मंत्री

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि सभी स्मारकों को 6 जुलाई से खोलने की इजाजत दी गई है। SOP बिलकुल स्पष्ट हैं। स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। यदि कोई स्मारक रेड ज़ोन में है और राज्य सरकार इससे सहमत नहीं है, तो हमारी सहमति का ये मतलब नहीं है कि स्मारक खोल दिया जाएगा।

09 Jul 2020, 5:30 PM

मुंबई के धारावी में कोरोना के 9 नए मामले आज सामने आए हैं

मुंबई के धारावी में कोोरना के 9 नए मामले सामने आए हैं। इलाके में कुल केस 2347 हुए, अब तक 86 की मौत हो चुकी है


09 Jul 2020, 5:22 PM

बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीखों की घोषणा नहीं की है: CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा कि कक्षा 12 और कक्षा 10 के 2020 बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के संबंध में एक फ़ेक संदेश सर्कुलेट किया जा रहा है। बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

09 Jul 2020, 5:16 PM

WHO ने स्थानीय आउटब्रेक या कम्युनिटी ट्रांसमिशन की कोई परिभाषा नहीं बताई है: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि WHO ने स्थानीय आउटब्रेक या कम्युनिटी ट्रांसमिशन की कोई परिभाषा नहीं बताई है। उन्होंने सदस्य देशों को इस बात का अधिकार दिया है हालात की जानकारी स्थानीय स्तर पर लेकर रिपोर्ट करें।


09 Jul 2020, 5:05 PM

देश में कोरोना रिकवरी रेड 72% से अधिक है: पुण्य सलिला श्रीवास्तव

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, “8 जुलाई तक दिल्ली में 6,79,831 कोरोना टेस्ट किए गए यानि प्रति 10 लाख की आबादी पर 35,780 टेस्ट। 9 जुलाई को दिल्ली में लगभग 23452 एक्टिव केस हैं और रिकवरी दर 72% से अधिक है। डबलिंग रेट लगभग 30 दिन हो गया है।”

09 Jul 2020, 4:58 PM

कोरोना को लेकर भारत दुनिया के मुकाबले बेहतर स्थिति में: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी राजेश भूषण ने कहा, “हम विश्व में जनसंख्या के आधार पर दुनिया के दूसरे बड़े देश हैं। इतनी बड़ी आबादी होने के बाद भी हमने कोरोना को मैनेज करने में संतोषप्रद काम किया है। WHO की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, आज भारत में 538 केस प्रति मिलियन हैं। वहीं, कुछ देशों की प्रति मलियन केसों की संख्या भारत से 16-17 गुना ज्यादा है। भारत में प्रति मिलियन पर मौत की संख्या 15 है।”

राजेश भूषण ने कहा, “रिकवर केस और एक्टिव केसों के बीच का गैप अब लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में अभी 476378 रिकवर केस और 269789 एक्टिव केस हैं। इस वक्त विश्व में 100 से अधिक वैक्सीन कैंडिडेट हैं जो अलग-अलग ट्रायल स्टेज पर हैं। भारत बायोटैक इंटरनेशनल लिमिटेड ICMR के साथ मिलकर और कैडिला हेल्थ केयर 2 स्वदेशी वैक्सीन बना रहे हैं। दोनों ने एनिमल टॉक्सिसिटी स्टडी पूरी कर ली है।”


09 Jul 2020, 4:29 PM

विकास दुबे कैसे पहुंचा उज्जैन? लखनऊ हाईकोर्ट के दो वकीलों से हो रही पूछताछ, दोनों कार से पहुंचे थे महाकाल

गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन कैसे पूछा इस संबंध में फिलहाल पुलिस लखानऊ हाई कोर्ट के दो वकीलों से पूछताछ कर रही है। उज्जैन के सीएसपी ने कहा, “लखनऊ हाई कोर्ट के दो एडवोकेट महाकाल के दर्शन के लिए आए थे। इनकी यूपी की कार थी, इसलिए सामान्य पूछताछ के लिए इन्हें लाया गया है। विकास दुबे के साथ इनका कोई डायरेक्ट और इनडायरेक्ट संबंध अब तक सामने नहीं आया है। पूछताछ जारी है।”

09 Jul 2020, 3:56 PM

पिछले 24 घंटों में 1248 नए मामले सामने आए हैं: यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद

यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1248 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस की कुल संख्या 10373 हो गई है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 21127 हो गई है। अब तक कोरोना से 862 लोगों की मौत हुई है।


09 Jul 2020, 3:29 PM

बिहार में आज कोरोना के 704 नए मामले सामने आए हैं

बिहार में आज 704 नए कोविड 19 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए, इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 13,978 हुई। अब तक कुल 9,541 लोग रिकवर हुए।

09 Jul 2020, 3:16 PM

कोविड की वजह से UGC ने 30 सितंबर तक परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की है: प्रो.रजनीश जैन

यूजीसी के सचिव प्रो.रजनीश जैन ने कहा, “हमने देखा कि बदलती हुई कोविड-19 की परिस्थितियों और छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए जुलाई में अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराना संभव नहीं था। इसलिए 30 सिंतबर तक परीक्षा कराने की गाइडलाइन दी गई हैं।”


09 Jul 2020, 3:03 PM

मिजोरम में 4.3 तिव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

09 Jul 2020, 2:45 PM

असम के तिनसुकिया जिले के लेखापानी में IED, सेना के बम निरोधक दल ने किया डिफ्यूज

असम के तिनसुकिया जिले के लेखापानी में 38 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुल के किनारे IED मिला, जिसे सेना के बम निरोधक दल ने डिफ्यूज कर दिया। IED मिलने के बाद पुल के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई थी।


09 Jul 2020, 2:43 PM

छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई भारी बारिश

09 Jul 2020, 2:24 PM

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने स्पष्ट किया है कि उसने आईपीएल की मेजबानी करने की पेशकश नहीं की


09 Jul 2020, 2:03 PM

उज्जैन में गिरफ्तार विकास दुबे VIP पास से महाकाल मंदिर में हुआ था दाखिल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार गैंगस्टर विकास दुबे महाकाल मंदिर में वीआईपी पास से दाखिल हुआ था। सवाल यह है कि आखिर मंदिर में दाखिल होने से पहले उसने वीआईपी पास कैसे बनवाया। क्या पास बनवाते समय उसकी जांच नहीं हुई? खबर यह भी कि विकास की गिरफ्तारी से पहले मंदिर में प्रशासन ने एक बैठक भी की थी।

09 Jul 2020, 1:38 PM

पंजाब: लुधियाना में आज तेज बारिश हुई


09 Jul 2020, 1:20 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1101 हुई

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अब 1,101 है, सक्रिय मामलों की संख्या 256 है। अब तक कुल 821 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 9 है।

09 Jul 2020, 1:19 PM

विकास दुबे को लाने के लिए विवेचक जाएंगे: यूपी के एडीजी

यूपी के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा, “विकास दुबे को लाने के लिए यहां से विवेचक जाएंगे। जो नियम अनुसार कार्रवाई होगी वो की जाएगी। कानपुर मुठभेड़ के जो भी आरोपी फरार चल रहे हैं, उनको पकड़ा जाएगा। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक सभी अभियुक्तों को सजा न दिला दें।”


09 Jul 2020, 12:45 PM

विकास दुबे की गिरफ्तारी मिलीभगत की ओर इशारा करता है: प्रियंका गांधी

गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिय दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कानपुर के जघन्य हत्याकांड में यूपी सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, वह पूरी तरह फेल साबित हुई। अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है।”

09 Jul 2020, 12:25 PM

यूपी: मुरादाबाद की कांठ तहसील में प्रशासन ने किसानों की गन्ने की खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया


09 Jul 2020, 12:05 PM

यूपी ने ही एमपी में विकास किया है: पीएल पुनिया

09 Jul 2020, 11:55 AM

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने पूछा, विकास दुबे की ‘गिरफ्तारी’: क्या मैच फिक्सिंग है?


09 Jul 2020, 11:35 AM

विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए सीएम शिवाराज ने एमपी पुलिस को बधाई दी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गैंगस्टर विकास दुबे को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मैं मध्य प्रदेश पुलिस को इसके लिए बधाई देता हूं।

09 Jul 2020, 11:33 AM

विकास दूबे आत्मसमर्पण नहीं कर सकता: बिहार डीजीपी

बिहार डीजीपी ने कहा कि वो (विकास दूबे) आत्मसमर्पण नहीं कर सकता। अगर करना होता तो कहीं और कर सकता था, दिल्ली, हरियाणा ज़्यादा सुरक्षित था, ये मध्य प्रदेश पुलिस की कामयाबी है। यूपी पुलिस से उसे डर था इसलिए उसे कहीं बाहर जाना था। महाकाल ने उसे दर्शन ही नहीं दिया, दर्शन करने से पहले ही पकड़ा गया।


09 Jul 2020, 11:31 AM

सरकार साफ करे, विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई या उसने आत्मसर्मपण किया है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि खबर आ रही है कि ‘कानपुर-कांड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर ये सच है तो सरकार साफ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की सीडीआर सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो।

09 Jul 2020, 11:12 AM

राजस्थान में कोरोना के 149 नए केस आए सामने, 7 लोगों की मौत


09 Jul 2020, 10:33 AM

उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ विकास दुबे: नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री के नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “कानपुर की नृशंस घटना के बाद से ही हमने पूरे मध्य प्रदेश और पुलिस को अलर्ट कर रखा था, जैसे ही संदेह हुआ उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया।”

09 Jul 2020, 10:30 AM

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने यूपी के सीएम योगी से की बात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। मध्य प्रदेश पुलिस उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।


09 Jul 2020, 10:26 AM

एमपी में बीजेपी सरकार की सरपरस्ती में छिपा था गैंगस्टर विकास दुबे? इस वीडियो से खुले कई राज!

कानपुर शूटआउट के मुख्या आरोपी विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी की खबर के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विकास दुबे बिना किसी हथकड़ी या हड़बड़ी के आराम से चलता हुआ खुद अपनी गिरफ्तारी देने आ रहा है। साथ में पुलिस वाले और प्राइवेट गार्ड भी दिख रहे हैं। ऐसे सवाल यह है कि क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की सरपरस्ती में विकास दुबे छिपा था?

09 Jul 2020, 10:02 AM

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


09 Jul 2020, 9:43 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 24879 केस आए सामने, 487 की मौत

09 Jul 2020, 9:41 AM

पंजाब: अमृतसर में हुई हल्की बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत


09 Jul 2020, 9:38 AM

मुंबई में आज दोपहर 3:02 बजे 4.26 मीटर ऊंची हाई टाइड आने की संभावना है: BMC

09 Jul 2020, 9:30 AM

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में मध्यम बारिश हुई


09 Jul 2020, 9:28 AM

देश में 8 जुलाई तक कोरोना के कुल 1,07,40,832 सैंपल के टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में 8 जुलाई (कल) तक कोरोना वायरस के कुल 1,07,40,832 सैंपल के टेस्ट किए गए। इनमें से 2,67,061 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

09 Jul 2020, 9:17 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज BRO द्वारा बनाए गए 6 नए पुलों का ई-उदघाटन करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए गए 6 नए पुलों का ई-उदघाटन करेंगे। ये 6 पुल लगभग 43 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए हैं।


09 Jul 2020, 9:13 AM

अनियोजित लॉकडाउन में भूख से मरता परिवार, क्या ये ही हमारे सपनों का भारत है?: राहुल गांधी

चित्रकूट की खदानों में मजदूर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण की खबर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अनियोजित लॉकडाउन में भूख से मरता परिवार, इन बच्चियों ने जिंदा रहने की ये भयावह कीमत चुकाई है। क्या ये ही हमारे सपनों का भारत है?”

09 Jul 2020, 8:13 AM

उत्तर प्रदेश: अगले दो घंटे में शामली और मुजफ्फरनगर में बारिश की संभावना


09 Jul 2020, 8:07 AM

मध्य प्रदेश: जिम मालिकों ने किया प्रदर्शन, सरकार से मांग, जिम खोलने की इजाजत दे

09 Jul 2020, 8:06 AM

छत्तीसगढ़: नक्सली जोड़े ने दंतेवाड़ा में किया सरेंडर


09 Jul 2020, 7:55 AM

गैंगस्टर विकास दुबे के दो और साथी प्रभात, रणबीर शुक्ला एनकाउंटर में मारे गए

कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे के करीबी प्रभात मिश्रा और रणबीर शुक्ला को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि प्रभात पुलिस कस्टडी से भाग रहा था। इसी दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में प्रभात को मार गिराया। वहीं, बउअन दुबे को पुलिस ने इटावा में हुई मुठभेड़ में मार गिराया है। यूपी के एडीजी ने इस बात की पुष्टि की है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia