बड़ी खबर LIVE: देश भर से #9बजे9मिनट अभियान में रोजगार के लिए उठी आवाज, लखनऊ में यूथ कांग्रेस के नेता गिरफ्तार

बेरोजगारी के खिलाफ देश भर में युवाओं ने #9बजे9मिनट अभियान के तहत रोजगार के लिए आवाज उठाई। देश के कई शहरों में बुधवार रात 9 बजते ही युवाओं ने घरों की लाइट बंद कर छतों पर और घर के बाहर आकर दिया, टॉर्च और मोमबत्ती जलाकर रोजगार की मांग की।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

09 Sep 2020, 11:41 PM

ईडी ऑफिस से बाहर निकले सीपीएम के केरल सचिव के बेटा, लगातार 12 घंटे चली पूछताछ

09 Sep 2020, 11:38 PM

अंडमान-निकोबार में आज कोरोना के 34 नए केस मिले, कुल मामलों की संख्या 3426 पहुंची

09 Sep 2020, 11:09 PM

कोरोना पर झूठ फैलाने के आरोप में 38 फेसबुक, 49 ट्विटर और 21 यूट्यूब अकाउंट ब्लॉकः पंजाब पुलिस


09 Sep 2020, 11:07 PM

कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया

09 Sep 2020, 10:55 PM

असम में आज कोरोना के 2243 नए केस मिले, राज्य में कुल केस 133066 पहुंचा


09 Sep 2020, 10:53 PM

मुंबई में आज कोरोना के 2227 नए केस मिले, 43 की मौत, 839 संक्रमित ठीक भी हुए

09 Sep 2020, 10:51 PM

मिजोरम में असम राइफल्स ने अभियान चलाकर पौने दो करोड़ का विदेशी माल जब्त किया


09 Sep 2020, 10:20 PM

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 23,816 नए केस, 325 मौत भी दर्ज, 13906 संक्रमित हुए ठीक

09 Sep 2020, 10:19 PM

रेल मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड के सांगठनिक ढांचे में बदलाव का आदेश जारी किया


09 Sep 2020, 10:02 PM

हिमाचल प्रदेश में कल से खुलेंगे सभी मंदिर, राज्य सरकार ने जारी किया SOP

09 Sep 2020, 9:52 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस दौरे पर वहां के विदेश मंत्री सर्गेई लैवरो से की मुलाकात


09 Sep 2020, 9:52 PM

झारखंड हाईकोर्ट और विधानसभा पर NGT के जुर्माने पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- फाइल देखेंगे

झारखंड हाईकोर्ट और विधानसभा पर NGT के जुर्माना लगाने पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें मीडिया द्वारा यह सूचना मिली है। प्रॉपर फाइल हमारे पास नहीं आई है। सारी चीजें प्रक्रिया के तहत होती हैं। सरकार किसी भी गलत कार्य को प्रोत्साहन नहीं देती। हम NGT के पत्र और दावे को देखकर आपको कुछ बता सकते हैं।

09 Sep 2020, 9:46 PM

राजस्थान में आज कोरोना के 1610 नए केस मिले, 14 संक्रमितों की मौत


09 Sep 2020, 9:45 PM

तमिलनाडु में आज कोरोना के 5584 नए केस मिले, 78 मरीजों की हुई मौत

09 Sep 2020, 9:44 PM

#9बजे9 मिनट अभियान में लालटेन के साथ शामिल हुए तेजस्वी, राबड़ी और तेजप्रताप भी रहे मौजूद


09 Sep 2020, 9:43 PM

कल सुबह अंबाला में राफेल विमान आधिकारिक तौर पर वायु सेना में शामिल होगा, गोल्डन ऐरो का हिस्सा बनेगा

09 Sep 2020, 9:37 PM

लखनऊ में #9बजे9मिनट अभियान में रोजगार मांगते यूथ कांग्रेस के नेता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोजगार के लिए 9बजे9मिनट अभियान के तहत प्रदर्शन करने पर यूपी पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। यूथ कांग्रेस ने बताया कि बेरोजगार युवाओं के पक्ष में मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन करने जा रहे मनीष चौधरी, ज्ञानेश शुक्ला, शाहनावज़ मंगल आज़मी, शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


09 Sep 2020, 9:20 PM

देश भर के युवाओं ने #9बजे9मिनट अभियान में रोजगार के लिए उठाई आवाज

बेरोजगारी के खिलाफ देश भर में युवाओं ने #9बजे9मिनट अभियान के तहत रोजगार के लिए आवाज उठाई। देश के कई शहरों में बुधवार रात 9 बजते ही युवाओं ने घरों की लाइट बंद कर छतों पर और घर के बाहर आकर दिया, टॉर्च और मोमबत्ती जलाकर रोजगार की मांग की।

09 Sep 2020, 9:13 PM

कर्नाटक के बेंगलुरू में भारी बारिश के बाद राजाजी नगर इलाक में जलजमाव


09 Sep 2020, 9:12 PM

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के किंग सलमान से फोन पर की बात, कोरोना संकट पर हुई चर्चा

09 Sep 2020, 9:05 PM

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर नया हमला, कहा-युवाओं को रोजगार के बजाय दी जा रहीं लाठियां

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर नया हमला किया है। उन्होंने कहा है कि "देश के युवाओं को रोजगार, उनकी रूकी हुई भर्तियों की ज्वाइनिंग, परीक्षाओं की डेट, नई नौकरियों की नोटिफिकेशन, सही भर्ती प्रक्रिया और नौकरियां चाहिए। इसके बदले सरकार कोरे भाषण, लाठियां और उपेक्षा देती है? "


09 Sep 2020, 8:06 PM

गुजरात के वडोडरा में रिहायशी इलाके में घुस आए मगरमच्छ को सुरक्षित निकाला गया

09 Sep 2020, 8:06 PM

असम के बागजन तेल कुएं के पास काम कर रहे ऑयल इंडिया के इंजीनियर की मौत, जांच जारी


09 Sep 2020, 8:03 PM

कर्नाटक में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 9540 नए केस, 128 की मौत

09 Sep 2020, 7:31 PM

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 4039 नए केस, 20 की मौत, 2 लाख के पार पहुंचा कुल आंकड़ा


09 Sep 2020, 7:24 PM

मणिपुर में कोरोना के 160 नए केस, अब तक 40 की मौत

09 Sep 2020, 7:14 PM

झारखंड में कोरोना के 2652 नए केस, 19 की मौत


09 Sep 2020, 7:13 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 10418 नए केस, राज्य में अब तक 4634 लोगों की मौत

09 Sep 2020, 7:03 PM

महाराष्ट्र के पालघर में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत


09 Sep 2020, 7:02 PM

केरल में कोरोना के आज 3402 नए केस, 12 लोगों की मौत

09 Sep 2020, 6:46 PM

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग


09 Sep 2020, 6:30 PM

J-K: पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1617 नए केस, केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 832 लोगों की मौत

09 Sep 2020, 6:20 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 6711 नए केस, 66 लोगों की मौत


09 Sep 2020, 6:13 PM

मुंबई के धारावी में कोरोना के 9 नए मामले, इलाके में कुल 2839 केस

09 Sep 2020, 6:04 PM

भारत-पाक सीमा पर BSF की 2 पाकिस्तानी स्मगलर के साथ मुठभेड़, दोनों स्मगलर मारे गए


09 Sep 2020, 5:43 PM

बिहार में कोरोना के कुल 1,52,192 मामले, अब तक 775 लोगों की मौत

09 Sep 2020, 5:30 PM

पुडुचेरी में कोरोना से 10 और लोगों की मौत, 341 नए केस


09 Sep 2020, 5:16 PM

जिस माटी ने कंगना को सम्मान दिया, उस माटी का इमान रखना चाहिए: नितिन राउत, महाराष्ट्र के मंत्री

09 Sep 2020, 5:12 PM

त्रिपुरा में कोरोना के 582 नए मामले, 9 और लोगों की मौत


09 Sep 2020, 5:02 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को यूएई-इजरायल शांति समझौते के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया

09 Sep 2020, 4:33 PM

यूपी: अरूण कुमार श्रीवास्तव को महोबा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया


09 Sep 2020, 4:21 PM

अधीर रंजन चौधरी का स्पीकर को पत्र, सदन के उप-अध्यक्ष को मॉनसून सत्र के दौरान चुना जाए

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा, "पहले ही एक साल बीत चुका है, लेकिन अभी भी लोकसभा उपाध्यक्ष को नहीं चुना गया, सदन के उप-अध्यक्ष को मॉनसून सत्र के दौरान ही चुना जाना चाहिए।"

09 Sep 2020, 4:02 PM

ओडिशा के कालाहांडी जिले में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में चार माओवादी मारे गए


09 Sep 2020, 3:48 PM

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 171.43 प्वाइंट नीचे

09 Sep 2020, 3:46 PM

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, उपाध्यक्ष के चयन की मांग


09 Sep 2020, 3:38 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 6711 नए मामले, राज्य में कुल 64,028 केस एक्टिव

09 Sep 2020, 3:36 PM

महाराष्ट्र: शिवसेना से जुड़े भारतीय कामगार सेना के कार्यकर्ताओं ने कंगना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया


09 Sep 2020, 3:18 PM

अंडमान-निकोबार में कोरोना के 33 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 3392 हुई

09 Sep 2020, 3:10 PM

मुंबई की स्पेशल कोर्ट में 10 सितंबर को रिया, उनके भाई शोविक की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर 10 सितंबर को मुंबई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी।


09 Sep 2020, 2:59 PM

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री कंगना रनौत, शिवसेना कार्यकर्ता काले झंडे लेकर पहुंचे

अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर कंगना का विरोध करने के लिए शिवसेना कार्यकर्ता काले झंडे लेकर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

09 Sep 2020, 2:47 PM

विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर आज रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे


09 Sep 2020, 1:52 PM

मुंबई में कंगना रनौत के दफ्तर पर BMC की ओर से की जा रही कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

मुंबई में कंगना रनौत के दफ्तर पर बीएमसी द्वारा की जा रही कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। कंगना की याचिका पर बीएमसी से कोर्ट ने जवाब तलब किया है। बीएमसी कहना था कि कंगना ने अपने दफ्तर में अवैध निर्माण किया है। नोटिस का सही जवाब नहीं मिलने के बाद बीएमसी की टीम कंगना के दफ्तर में जेसीबी लेकर कार्रवाई करने पहुंची थी।

09 Sep 2020, 1:40 PM

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना के 533 नए केस आए सामने, तीन लोगों की मौत


09 Sep 2020, 1:28 PM

पुडुचेरी में कोरोना के 341 नए केस आए सामने, 10 लोगों की मौत

09 Sep 2020, 1:17 PM

2014 बर्दवान विस्फोट मामला: JMB के चार आतंकियों को 7 साल की सजा

बांग्लादेश की चार जमात-उल-मुजाहिदीन (JMB) के आतंकवादियों को कोलकाता की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अदालत ने 2014 बर्दवान विस्फोट मामले में 7 साल कैद की सजा सुनाई


09 Sep 2020, 1:14 PM

कंगना रनौत की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई, BMC की कार्रवाई के खिलाफ लगाई है याचिका

अभिनत्री कंगना रनौत की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है। BMC की कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई है।

09 Sep 2020, 1:06 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल 7,880 केस हैं


09 Sep 2020, 12:52 PM

छत्तीसगढ़ के रायपुर के कई इलाकों में हुई बारिश

09 Sep 2020, 12:48 PM

शेयर बाजार: सेंसेक्स 328 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज


09 Sep 2020, 11:58 AM

मुंबई में अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर में अवैध निर्माण पर चली BMC की JCB

मुंबई में बीएमसी ने कंगना रनौत के दफ्तर पर जेसीबी लेकर पहुंची है। कंगना के दफ्तर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कल बीएमसी ने उन्हें नेटिस दिया था।

09 Sep 2020, 11:56 AM

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने 90 साल की महिला से रेप पर कड़ी प्रतिक्रिया दी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “ये घटना ये सवाल उठाती है कि दिल्ली और देश में न तो 6 महीने की बच्ची सुरक्षित है और न 90 साल की महिला।
मैं आज उपराज्यपाल और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से अपील करने वाली हूं और पत्र लिखने वाली हूं कि इस मामले में फास्ट्रैक तरीके से 6 महीने में फांसी की सजा दिलानी चाहिए।”


09 Sep 2020, 11:44 AM

ओडिशा में कोरोना के 3,748 नए केस आए सामने

09 Sep 2020, 11:15 AM

कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से में बिहार के 7 करोड़ युवआ बेरोजगार हो गए: तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “जितने बेरोजगार लोग हैं उन्होंने देशभर में आवाहन किया है कि आज रात को 9 बजे, 9 मिनट तक अपने घर की बिजली को बंद करके मोमबत्ती, दीप, लालटेन जला सकते हैं। हमारी पार्टी ने इसका पुरजोर समर्थन किया है। बिहार युवाओं का प्रदेश है और यहां करीब 7 करोड़ नौजवान बेरोज़गार हैं।”


09 Sep 2020, 10:53 AM

राजस्थान में कोरोना के 728 नए केस आए सामने, 7 लोगों की मौत

09 Sep 2020, 10:51 AM

मैं अक्टूबर के अंत से पहले श्रीनगर में अपना सरकारी आवास खाली करूंगा: उमर अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मैं अक्टूबर के अंत से पहले श्रीनगर में अपना सरकारी आवास खाली करूंगा। मैंने खुद यह फैसला लिया है।”


09 Sep 2020, 10:35 AM

मुंबई: NCB के अधिकारी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लेकर बायकुला जेल पहुंचे

09 Sep 2020, 10:17 AM

सुशांंत केस: रिया के भाई शोविक और बाकी आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया


09 Sep 2020, 10:07 AM

अचानक किया गया लॉकडाउन असंगठित वर्ग के लिए मृत्युदंड जैसा साबित हुआ: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था पर एक वीडियो जारी कर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अचानक किया गया लॉकडाउन असंगठित वर्ग के लिए मृत्युदंड जैसा साबित हुआ। वादा था 21 दिन में कोरोना खत्म करने का, लेकिन ख़त्म किए करोड़ों रोज़गार और छोटे उद्योग। मोदी जी का जनविरोधी 'डिज़ास्टर प्लान' जानने के लिए ये वीडियो देखें।”

09 Sep 2020, 9:55 AM

जैसलमेर: BSF के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया


09 Sep 2020, 9:45 AM

देश में 24 गंटे में कोरोना के 89706 नए केस, 1115 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 89,706 नए मामले सामने आए और 1,115 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 43,70,129 हो गई है, जिसमें 8,97,394 सक्रिय मामले, 33,98,845 ठीक / डिस्चार्ज/ माइग्रेट और 73,890 मौतें शामिल हैं।

09 Sep 2020, 9:30 AM

शेयर बाजार: सेंसेक्स में 220.64 अंकों की गिरावट दर्ज


09 Sep 2020, 9:20 AM

कंगना रनौत पर दिए गए बयान के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री के नागपुर कार्यालय में धमकी भरा कॉल

महाराष्ट्र के गृह मंत्री के कार्यालय के अधिकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के अभिनेत्री कंगना रनौत पर दिए उनके बयान के बाद उनके नागपुर कार्यालय में कल एक धमकी भरी कॉल आई।

09 Sep 2020, 9:11 AM

महाराष्ट्र: पाघर में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए


09 Sep 2020, 8:51 AM

देश में 8 सितंबर तक कोरोना के कुल 5,18,04,677 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, कल (8 सितंबर) तक देश में कुल कोरोना वायरस के 5,18,04,677 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,54,549 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

09 Sep 2020, 8:18 AM

दिल्ली में सब्जियों के दाम बढ़ने से सब्जी विक्रेता भी परेशान

दिल्ली में सब्जियों के दाम बढ़ने से सब्जी विक्रेता खुद परेशान हैं। गाजीपुर मंडी में सब्जी खरीदने आए एक सब्जी विक्रेता ने बताया, "हमें यहां (गाजीपुर मंडी) से सब्जी बहुत महंगी मिल रही है। आगे ग्राहक ले नहीं पा रहा है, बहुत नुकसान हो रहा है। मेरी सब्जी रोज सड़ती है।"


09 Sep 2020, 8:16 AM

तेलंगाना में कोरोना के 2,479 नए केस आए सामने, 10 लोगों की मौत

09 Sep 2020, 8:15 AM

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद


09 Sep 2020, 8:13 AM

मिजोरम में कोरोना के कुल 1192 मामले हैं

09 Sep 2020, 8:09 AM

दिल्ली में ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर मेट्रो सेवाएं आज से शुरू

दिल्ली में ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर मेट्रो सेवाएं आज से लोगों के लिए शुरू हो गई हैं।डीएमआरसी के मुताबिक, दोनों लाइनों पर मेट्रो सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक चलेगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia