बड़ी खबर LIVE: सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का दिल्ली मे निधन, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

आर्य समाज के प्रचारक स्वामी अग्निवेश का आज दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आर्य समाज के नेता स्वामी अग्निवेश जी का निधन आर्य समाज सहित पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

12 Sep 2020, 12:04 AM

असम में शुक्रवार को कोरोना के 2534 नए केस मिले, 138339 पहुंचा कुल केस

12 Sep 2020, 12:02 AM

महाराष्ट्र के पुणे में आज कोरोना के 4750 नए केस मिले, 88 मौत भी दर्ज

12 Sep 2020, 12:02 AM

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक गहरे खड्डे में गाड़ी के गिरने से 3 लोगों की मौत, दो घायल


11 Sep 2020, 11:42 PM

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने स्वामी अग्निवेश के निधन पर दुख जताया

11 Sep 2020, 11:27 PM

मुंबई में पूर्व नौसेना अधिकारी से मारपीट मामले में कमलेश कदम सहित चार आरोपी गिरफ्तार


11 Sep 2020, 11:23 PM

झारखंड में आज कोरोना के 961 नए केस मिले, 15 मौत दर्ज, कुल केस 59,040 पहुंचा

11 Sep 2020, 11:21 PM

गोवा में आज कोरोना के 555 नए केस मिले, राज्य में कुल केस 23445 पहुंचा


11 Sep 2020, 11:20 PM

पूर्व नौसेना अधिकारी पर हमले के आरोप में शिवसेना से जुड़ा कमलेश कदम गिरफ्तार

11 Sep 2020, 10:54 PM

डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और बहरीन के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने का ऐलान किया


11 Sep 2020, 10:32 PM

पश्चिम रेलवे 13 सितंबर को नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा

11 Sep 2020, 10:30 PM

अंडमान-निकोबार में आज कोरोना के 29 नए केस मिले, अब तक 3494 केस मिले


11 Sep 2020, 10:10 PM

लद्दाख में आज कोरोना के 51 नए केस मिले, दो संक्रमितों की हुई मौत

11 Sep 2020, 10:04 PM

कांग्रेस ने सांगठनिक कार्यों में सोनिया गांधी की सहायता के लिए 6 सदस्यीय विशेष कमेटी बनाई


11 Sep 2020, 10:02 PM

अरुणाचल से लापता 5 भारतीयों को चीन कल भारतीय सेना को सौंपेगा, वाछा में होगी सुपुर्दगी

11 Sep 2020, 10:02 PM

तेलंगाना के एक अस्पताल में एक कोरोना मरीज का सफल डबल लंग ट्रांसप्लांट सर्जरी हुआ


11 Sep 2020, 9:57 PM

हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 318 नए केस और 5 मौत, 8784 हुई कुल केसों की संख्या

11 Sep 2020, 9:47 PM

लॉकडाउन के दौरान का निजी स्कूलों में फीस माफ करने के लिए गाजियाबाद में अभिभावकों का प्रदर्शन


11 Sep 2020, 9:47 PM

बारामूला में लश्करे तैयबा से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, पास से एक ग्रेनेड बरामद

11 Sep 2020, 9:47 PM

कांग्रेस ने पार्टी महासचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारियों की नियुक्ति की


11 Sep 2020, 9:47 PM

कांग्रेस ने कार्यकारी समिति और केंद्रीय चुनाव समिति का पुनर्गठन किया

11 Sep 2020, 9:47 PM

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का दिल्ली मे निधन, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

आर्य समाज के प्रचारक स्वामी अग्निवेश का आज दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आर्य समाज के क्रांतिकारी नेता स्वामी अग्निवेश जी का निधन आर्य समाज सहित पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।


11 Sep 2020, 8:46 PM

नीट परीक्षा के मद्देनजर पंजाब में 13 सितंबर को नहीं होगा लॉकडाउन, गैर जरूरी सामान की दुकानें बंद रहेंगी

11 Sep 2020, 8:44 PM

स्वामी अग्निवेश के निधन पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि


11 Sep 2020, 8:03 PM

उत्तराखंड में आज कोरोना के 995 नए केस मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 29221 पहुंची

11 Sep 2020, 8:00 PM

अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 भारतीयों को चीन कल भारतीय सेना को सौंपेगा

केंद्रीय मंत्री और अरुणाचल प्रदेश से सांसद किरण रिजिजू ने बताया है कि चीन की सेना पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश से लापता भारतीय युवाओं को सौंपने की पुष्टि भारतीय सेना से की है। तयशुदा स्थान पर कल किसी भी समय भारतीय नागरिकों को चीन द्वारा सौंपने की संभावना है।


11 Sep 2020, 7:47 PM

इलाहाबाद हाईकोर्ट में चार अतिरिक्त जजों की नियुक्ति, कानून मंत्रालय ने जारी किया आदेश

11 Sep 2020, 7:44 PM

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

आर्य समाज के प्रचारक स्वामी अग्निवेश का आज निधन हो गया है। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। तबियत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (आईएलबीएस) में भर्ती कराया गया था। जहां मल्टी ऑर्गन फेल्योर के बाद शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया।


11 Sep 2020, 7:29 PM

14 सितंबर को सदन में मौजूद रहने के लिए बीजेडी ने अपने राज्यसभा सांसदों को व्हीप जारी किया

11 Sep 2020, 7:28 PM

मुंबई में पूर्व नौसेना अदिकारी पीटने के आरोपी और उसके 8-10 साथियों पर एफआईआर दर्ज


11 Sep 2020, 7:21 PM

कोरोना केसों की वजह से इलाहाबाद हाईकोर्ट के सभी विभाग 14 और 15 सितंबर को बंद रहेंगे

11 Sep 2020, 7:18 PM

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9464 नए केस, 130 मरीजों की मौत


11 Sep 2020, 7:17 PM

फिनलैंड में भारत के राजदूत रवीश कुमार एस्टोनिया गणराज्य में भी भारत के राजदूत होंगे

11 Sep 2020, 7:15 PM

सोपोर में पुलिस पोस्ट में ग्रेनेड फेंकने में शामिल आतंकी दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार


11 Sep 2020, 7:00 PM

सुप्रीम कोर्ट से मराठा आरक्षण पर रोक लगने पर सीएम उद्धव ठाकरे ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

11 Sep 2020, 6:57 PM

संसद में 13 सितंबर को राज्यसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी


11 Sep 2020, 6:54 PM

दिल्ली में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 4266 नए केस, 21 मरीजों की हुई मौत

11 Sep 2020, 6:53 PM

केरल में आज कोरोना के 2988 नए केस मिले, 14 संक्रमितों की हुई मौत


11 Sep 2020, 6:52 PM

प्रवर्तन निदेशालय ने सोना तस्करी केस में आज केरल के मंत्री केटी जलील से पूछताछ की

11 Sep 2020, 6:48 PM

बीएसएफ और नार्कोटिक्स विभाग ने नशीली और नींद की दवाओं का बड़ा जखीरा पकड़ा


11 Sep 2020, 6:42 PM

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के निगमीकरण के लिए राजनाथ की अध्यक्षता में मंत्री समूह का गठन हुआ

रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि केंद्र सरकार ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के निगमीकरण की पूरी प्रक्रिया की देखरेख और मार्गदर्शन करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक अधिकार प्राप्त मंत्री समूह का गठन किया है। मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल हैं।

11 Sep 2020, 6:39 PM

चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास के प्रकाशन पर संशोधित गाइडलाइन जारी किया


11 Sep 2020, 6:35 PM

चंडीगढ़ में आज कोरोना के 305 नए केस मिले, 3 मरीजों की मौत, कुल केस 7292 पहुंचा

11 Sep 2020, 6:34 PM

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 1578 नए केस, प्रदेश में कुल केस 50712 पहुंचा


11 Sep 2020, 6:34 PM

बेंगलुरू ड्रग्स केस में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी समेत 6 आरोपियों की पुलिस हिरासत 14 सितंबर तक बढ़ी

11 Sep 2020, 6:02 PM

मणिपुर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 109 नए केस मिले, 7579 पहुंचा कुल केस


11 Sep 2020, 6:01 PM

दिल्ली में 90 करोड़ रुपये कीमत की 23 किलो हेरोईन बरामद, मणिपुर के रास्ते म्यांमरा से आया

11 Sep 2020, 5:56 PM

महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश, मौसम विभाग ने अगले 6 दिन तक बारिश की संभावना जताई


11 Sep 2020, 5:47 PM

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 33 नए केस मिले, बस्ती में संक्रमितों की संख्या 2833 पहुंची

11 Sep 2020, 5:46 PM

त्रिपुरा में आज कोरोना के 559 नए केस मिले, 5 मरीजों की मौत, कुल केस 17833 पहुंचा


11 Sep 2020, 5:35 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 9999 नए मामले मिले, 77 मौत भी दर्ज, कुल केस करीब साढ़े पांच लाख पहुंचा

11 Sep 2020, 5:33 PM

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 300 करोड़ के पैकेज का ऐलान किया


11 Sep 2020, 5:26 PM

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगाड़ी हुए कोरोना संक्रमित, मिलने वालों को दी जांच की सलाह

11 Sep 2020, 5:25 PM

गुजरात के वडोडरा के कई इलाकों में हुई भारी बारिश


11 Sep 2020, 5:23 PM

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत आज रक्षा पर संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए

11 Sep 2020, 5:21 PM

आंध्र प्रदेश सीएम ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 'वाईएसआर आसरा' योजना की शुरुआत की


11 Sep 2020, 4:46 PM

'पीएम ने चीन को हमारी जमीन से बाहर निकालने की जिम्मेदारी से किया इनकार, बातचीत का कोई मतलब नहीं'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार केंद्र की मोदी सरकार को भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर घेरा है। उन्होंने कहा कि एलएसी पर स्टेटस को मेंटेन करने के लिए मार्च 2020 से चीन से बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा कि पीएम और उनकी सरकार ने चीन को हमारी जमीन से बाहर निकालने की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। ऐस में बातचीत का कोई मतलब नहीं बनता।

11 Sep 2020, 4:34 PM

दक्षिण ओडिशा के कई जिलों 13 तक बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मौमस विभाग के मुताबिक, 13 तारीख के आस-पास सेंट्रल बंगाल की खाड़ी और उससे जुड़े आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में एक लो प्रेशर एरिया बनेगा। इसके प्रभाव से एक्सट्रीम दक्षिण ओडिशा के कई जिलों के साथ मलकानगिरी और कोरापुट जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।


11 Sep 2020, 4:17 PM

ईडी ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर 100 करोड़ और तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक पर 17 करोड़ का जुर्माना लगाया

11 Sep 2020, 4:13 PM

शेयर आवंटन मामले में ईडी ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड और तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक को फेमा का दोषी पाया


11 Sep 2020, 3:57 PM

कंगना की चंडीगढ़-मुंबई फ्लाइट में फोटो और वीडियोग्राफी पर डीजीसीए ने इंडिगो से मांगी रिपोर्ट

11 Sep 2020, 3:54 PM

भारतीय तटरक्षक दल ने समुद्री तूफान में फंसी बोट से 24 मछुआरों को सुरक्षित बचाया


11 Sep 2020, 3:52 PM

कोलकाता पुलिस ने शिवसेना नेता संजय राउत को धमकी भरे फोन करने वाले को पकड़ा

11 Sep 2020, 3:51 PM

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के 67321 एक्टिव मामले- राज्य स्वास्थ्य विभाग


11 Sep 2020, 3:48 PM

बंगाल की खाड़ी के दबाव की वजह से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में 13 सितंबर को भारी बारिश की संभावना

11 Sep 2020, 3:42 PM

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के फरमान पर दो परिवारों ने छोड़ा गांव, प्रशासन ने की मदद

छत्तीसगढ़ के सुकमा के एसडीपीओ ने बताया कि पलामडागु से 2 परिवार अपने घरों को छोड़कर पोलम्पल्ली आए हैं। हमने उन्हें पंचायत भवन में रखा है। हम उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं। परिवारों का दावा है कि नक्सलियों ने उन्हें अपना गाँव छोड़ने का आदेश दिया था। यही नक्सलियों का असली चेहरा है।


11 Sep 2020, 3:40 PM

पंजाब में कोरोना से ज्यादातर मौतें जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की वजह सेः बलबीर सिंह सिद्धु

11 Sep 2020, 3:32 PM

प्रवर्तन निदेशालय नेएमके पटेल एक्जिम प्रा. लिमिटेड के निदेशकों के ठिकानों पर की छापेमारी


11 Sep 2020, 3:11 PM

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदारों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं।

11 Sep 2020, 2:53 PM

लालू यादव की जमानत पर अब 9 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने रांची में कहा, “केस (चारा घोटाला) की अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी और उस दिन जमानत पास हो जाएगी।”


11 Sep 2020, 2:16 PM

पटना में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के आवास के बाहर GNM का प्रदर्शन

11 Sep 2020, 2:10 PM

जम्मू-कश्मीर: रिश्वतखोरी के आरोप में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी का सहायक निदेशक गिरफ्तार

सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के एक सहायक निदेशक को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


11 Sep 2020, 2:02 PM

कोरोना रोगियों को एम्बुलेंस सेवा उचित मूल्य पर दिया जाए, इसे तय करने का SC ने दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना रोगियों के लिए एम्बुलेंस सेवा उचित मूल्य तय करने का निर्देश दिया है। साथ ही बढ़े रेट पर चिंता की है।

11 Sep 2020, 1:53 PM

कर्नाटक: मंगलुरु में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव


11 Sep 2020, 1:25 PM

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना के 189 नए केस आए सामने, एक जवान की मौत

11 Sep 2020, 1:17 PM

दिल्ली: गाजीपुर लैंडफिल साइट पर 4 और ट्रोमेल मशीनों का उद्घाटन

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने 4 और ट्रोमेल मशीनों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा," मैं रोज़ 40 लाख विज्ञापन पर नहीं खर्च कर सकता लेकिन 40 फीट कूड़ा खत्म करना मेरी जिम्मेदारी है, जनता का पैसा विज्ञापन पर नहीं सही कामों पर खर्च होना चाहिए।"


11 Sep 2020, 1:02 PM

हिमाचल में कोरोना के 22 नए केस आए सामने

हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 22 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 8,512 हो गए जिसमें 2,706 सक्रिय मामले, 5,726 रिकवर और 66 मौतें शामिल हैं।

11 Sep 2020, 1:01 PM

दिल्ली में 48 हजार झुग्गियों को तोड़ने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता अजय माकन


11 Sep 2020, 12:39 PM

पहले घोटाला, फिर सख्ती का नाटक और फिर घोटाला दबाना, यूपी का अजीब दास्तां है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वटी कर कहा, “न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक उप्र में कोरोना किट खरीदी में घोटाला हुआ है। क्या पंचायत चुनावों के साल में जिले-जिले वसूली केंद्र बना दिए गए हैं? PPE किट घोटाला, 69K घोटाला, बिजली घोटाला। पहले घोटाला, फिर सख्ती का नाटक और फिर घोटाला दबाना...अजीब दास्तां है ये, कहां शुरू कहां खत्म।”

11 Sep 2020, 12:34 PM

ओडिशा: गजपति में 1000 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

ओडिशा के गजपति में पुलिस ने एक ट्रक से 1000 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त कर वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया।


11 Sep 2020, 12:21 PM

मुंबई की स्पेशल कोर्ट से रिया और शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज

रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, ज़ैद विलात्रा, दिपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा कीजमानत याचिका मुंबई की विशेष अदालत ने खारिज कर दी है। सभी को सुशांत सिंह राजपूत मामले से संबंधित ड्रग के मामले में NCB द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानविंदे ने कहा, “एक बार जब हमें ऑर्डर कॉपी मिल जाएगी। हम अगले हफ्ते हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को लेकर फैसला करेंगे।”

11 Sep 2020, 11:59 AM

पुणे: डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कोविड पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर पुणे के जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।


11 Sep 2020, 11:55 AM

RJD सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया

दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।

11 Sep 2020, 11:40 AM

बंगाल: लॉकडाउन के बावजूद 24 परगना जिले में बाजार में दिखी भीड़


11 Sep 2020, 11:13 AM

ओडिशा में 10 सितंबर को कोरोना के 3,996 नए केस आए सामने, 11 लोगों की मौत

11 Sep 2020, 11:12 AM

कोरोना से लड़ने के लिए भारत को समन्वित नीति प्रतिक्रिया की जरूरत: आईएमएफ


11 Sep 2020, 11:10 AM

उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा में अगले तीन घंटे में बारिश की संभावना

11 Sep 2020, 11:01 AM

राजस्थान में 24 घंटे में कोरोना के 740 नए केस आए सामने, 7 लोगों की मौत


11 Sep 2020, 10:42 AM

कोरोना माहामरी से अलीगढ़ ताला उद्योग को भारी नुकसान

अलीगढ़ में कोरोना की वजह से ताले इंडस्ट्री का बहुत बुरा हाल है। यहां के एक व्यापारी ने कहा, “हमें कच्चे माल नहीं मिल रहें क्योंकि कोई व्यापारी बाहर नहीं जा रहा और न ही बाहर से यहां आ रहा है। कच्चे माल की कमी से माल महंगा हो गया है, जिससे हमें काफी दिक्कत हो रही है।”

11 Sep 2020, 10:20 AM

जम्मू-कश्मीर: बडगाम के कावोसा खलीसा इलाके में एक आतंकी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम के कावोसा खलीसा इलाके में एक संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है। भारतीय सेना के उत्तरी कमान ने यह जानकारी दी है।


11 Sep 2020, 10:07 AM

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में लॉकडाउन के दौरान की तस्वीरें

11 Sep 2020, 10:05 AM

बीजेडी ने अपने राज्यसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया

बीजेडी ने अपने राज्यसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसमें उन्हें 14 सितंबर को सदन में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।


11 Sep 2020, 9:47 AM

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, कोरोना जा चुका है

11 Sep 2020, 9:39 AM

देश में घंटे में 24 घंटे में कोरोना के 96 हजार से ज्यादा नए केस आए समाने, 1209 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 96,551 मामले सामने आए और 1,209 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 45,62,415 हो गई है, जिसमें 9,43,480 सक्रिय मामले, 35,42,664 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 76,271 मौतें शामिल हैं।


11 Sep 2020, 9:30 AM

पश्चिम बंगाल: लॉकडाउन के दौरान कोलकाता की सड़कों पर पसरा सन्नाटा

11 Sep 2020, 9:15 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सीमा पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में आज सुबह लगभग 08:30 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।


11 Sep 2020, 9:05 AM

चीन हमारी जमीन को ले लिया है, सरकार इसे कब वापस लेने का प्लान बना रही है: राहुल गांधी

रूस की राजधानी मॉस्को में एलएसी विवाद पर भारत-चीन के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बैठक के बाद राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “चीन ने हमारी जमीन को ले लिया है। सरकार आखिर कब जमीन को वापस लेने का प्लान बना रही है या फिर इसे भी यह कहते हुए छोड़ दिया जाएगा कि इसे भगवान ने किया है।”

11 Sep 2020, 9:01 AM

आज लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई

आज लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “उच्च न्यायलय पर हम लोगों को पूरा भरोसा है कि लालू जी को न्याय जरूर मिलेगा। आधा सज़ा पूरा हो जाने के बाद जमानत में कोई रुकावट नहीं होता।”


11 Sep 2020, 8:42 AM

दिल्ली: मजेंटा लाइन पर आज से मेट्रो सेवाएं शुरू

11 Sep 2020, 8:22 AM

महाराष्ट्र: नासिक में 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए


11 Sep 2020, 8:16 AM

दिल्ली में लगातार सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है

दिल्ली में लगातार सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। गाजीपुर सब्जी मंडी में एक सब्जी विक्रता ने बताया, "बारिश में सब्जियां खराब हो गई है इसलिए सब्जी महंगी हो गई है, इस समय टमाटर 60 रुपए किलो बिक रहा है और 1300-1400 रुपए कैरेट बिक रहा है।"

11 Sep 2020, 8:11 AM

दिल्ली: मजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो सेवाएं शुरू

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपने एक बयान में कहा, “हमारे दिशानिर्देशों का दिल्ली-एनसीआर के लोग अच्छे से पालन कर रहे हैं, हमने आज मजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो सेवाएं शुरू कर दिया है।”


11 Sep 2020, 7:59 AM

देश में कोरोना से मचे कोहराम कें बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी अच्छी खबर!

देश में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। हर दिन 90 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक राहत की खबर दी है। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 29 दिनों में रिकवरी और डिस्चार्ज हो चुके मरीजों में 100 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia