बड़ी खबर LIVE: आईपीएल-13 के दूसरे सुपर ओवर में बेंगलुरू ने मुंबई को हराया, ईशान-पोलार्ड की पारी गई बेकार

दुबई में खेले गए आईपीएल-13 के 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू ने 201 रन बनाए, जिसका पीछा करने उतरी मुंबई को शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन ने संभाला। फिर पोलार्ड ने मैच को बराबरी पर ला दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

28 Sep 2020, 11:52 PM

आईपीएल-13ः सुपर ओवर में बेंगलुरू ने मुंबई को हराया, ईशान-पोलार्ड की पारी गई बेकार

दुबई में खेले जा रहे आईपीएल-13 के 10वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू ने 201 रन बनाए, जिसका पीछा करने उतरी मुंबई को शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन ने संभाला। फिर पोलार्ड ने मैच को बराबरी पर ला दिया, जिसके बाद सुपर ओवर से फैसला हुआ।

28 Sep 2020, 11:37 PM

मुंबई-बेंगलुरू मैच सुपर ओवर में पहुंचा, आरसीबी को जीत के लिए 8 रन की जरूरत

28 Sep 2020, 11:28 PM

ईशान किशन की शानदार पारी से मुंबई-बेंगलुरू के बीच हुआ टाई, अब सुपर ओवर से होगा फैसला


28 Sep 2020, 11:22 PM

आंध्र प्रदेश पुलस ने अल्लागाड्डा में कालभैरव की मूर्ति खंडित करने के आरोपी को पकड़ा

28 Sep 2020, 11:14 PM

असम पुलिस ने दो पूर्व डीआईजी पर घोषित किया एक लाख का ईनाम, चल रहे हैं फरार


28 Sep 2020, 10:36 PM

अरुणाचल प्रदेश में आज कोरोना के 329 नए केस मिले, कुल केसों की संख्या 9332 पहुंची

28 Sep 2020, 10:35 PM

इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने के मामले में गंभीर कानूनों में केस दर्ज, 6 लोग गिरफ्तार

दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध में इंडिया गेट के पास एक ट्रैक्टर जलाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, धारा 188, आपदा प्रबंधन कानून, महामारी रोग कानून और आईपीसी की एन्य विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार और 2 गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।


28 Sep 2020, 10:32 PM

हिमाचल के सोलन में भूस्खलन से सड़क पर आई दरारें, चंडीगढ़-शिमला हाईवे हुआ बंद

28 Sep 2020, 10:28 PM

बॉम्बे हाईकोर्ट में एनसीबी ने दिया हलफनामा, रिया और शौविक की जमानत याचिका का किया विरोध

सुशांत मौत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉम्बे हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका का जवाब दिया गया है, जिसमें उनके वकील ने दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार एनसीबी का इस केस में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।


28 Sep 2020, 10:11 PM

बॉम्बे हाईकोर्ट में रिया और शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका का एनसीबी ने किया विरोध

28 Sep 2020, 10:10 PM

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक शख्स को मारी गोली, अस्पताल में मौत


28 Sep 2020, 10:01 PM

आईएएस अधिकारी डॉ. पी डी वाघेला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त

28 Sep 2020, 10:00 PM

पुड्डुचेरी में घर पर पटाखे बनाते समय आग लगने से दंपति की मौत


28 Sep 2020, 9:57 PM

आईपीएल-13ः बेंगलुरू ने मुंबई को दिया 202 रन का टारगेट, शुरुआती 3 झटकों से हिली मुंबई

दुबई में खेले जा रहे आईपीएल-13 के 10वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 202 रनों का टारगेट दिया। जवाब में उतरी मुंबई की टीम शुरुआतती दो झटकों के बाद संभलने की कोशिश कर रही है। टीम का स्कोर 7 ओवर में 3 विकेट पर 39 रन है।

28 Sep 2020, 9:48 PM

कई मंत्रालयों में हुई नए अधिकारियों की नियुक्ति, कोयला मंत्रालय में संयुक्त सचिव बने एसबी नेगी


28 Sep 2020, 9:46 PM

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक स्थगित, 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होने वाली थी

28 Sep 2020, 9:01 PM

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6892 नए केस, 59 की मौत


28 Sep 2020, 8:46 PM

मध्य प्रदेश में कोरोना के 1957 नए केस, 35 की मौत

28 Sep 2020, 8:43 PM

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1630 नए केस, 24 की मौत


28 Sep 2020, 8:42 PM

पंजाब में कोरोना के 1271 नए केस, 46 की मौत

28 Sep 2020, 8:41 PM

कांग्रेस 2 अक्टूबर को 'किसान-मजदूर बचाओ दिवस' का आयोजन करेगी, देश भर के हर विधानसभा और जिला मुख्यालयों पर धरने और मार्च होंगे


28 Sep 2020, 8:27 PM

IPL 2020: मुंबई के खिलाफ 10 ओवर तक आरसीबी का स्कोर 85/1

28 Sep 2020, 8:10 PM

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11921 नए केस, 180 की मौत


28 Sep 2020, 8:05 PM

IPL2020 मैच-10 अपडेट: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए 59 रन बनाए

28 Sep 2020, 8:03 PM

पंजाब: #FarmBills के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष समिति का अमृतसर में 'रेल रोको' आंदोलन


28 Sep 2020, 8:01 PM

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1984 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 37 की मौत 

28 Sep 2020, 8:00 PM

जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


28 Sep 2020, 7:27 PM

मणिपुर में कोरोना के 178 नए केस, राज्य में अब तक 64 की मौत

28 Sep 2020, 7:05 PM

IPL2020:  मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता


28 Sep 2020, 6:54 PM

सोनिया गांधी की अपील- केंद्र के कृषि विधेयकों को खारिज करने के लिए कानूनों पर विचार करे कांग्रेस शासित राज्य

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कांग्रेस शासित राज्यों से कहा है कि केंद्र के कृषि विधेयकों को खारिज करने के लिए कानून पर विचार करें।

28 Sep 2020, 6:50 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 824 नए केस, 14 की मौत 


28 Sep 2020, 6:45 PM

राजस्थान में कोरोना के 2112 नए केस, 15 की मौत

28 Sep 2020, 6:42 PM

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4538 नए केस, 20 की मौत 


28 Sep 2020, 6:10 PM

यूएई: #IPL2020 के 10 वें मैच में आज विराट कोहली की अगुवाई वाली RCB का मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस

28 Sep 2020, 6:08 PM

उत्तराखंड:  29 सितंबर से फिर से शुरू होगीं अंतर-राज्य बस सेवाएं


28 Sep 2020, 5:52 PM

गोवा के डीजीपी मुकेश कुमार मीणा कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

28 Sep 2020, 5:32 PM

मिजोरम में आज कोरोना के 44 नए मामले, राज्य में कुल 491 केस एक्टिव


28 Sep 2020, 5:31 PM

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने विभिन्न हथियारों और उपकरणों के लिए 2290 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

28 Sep 2020, 5:23 PM

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना कर रही भारी गोलीबारी, मोर्टार का भी सहारा लिया

जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना भारी गोलीबारी कर रही है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पाक सेना गोलीबारी के लिए मोर्टार का भी सहारा ले रही है।


28 Sep 2020, 5:13 PM

मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं, अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी: मनीष सिसोदिया

28 Sep 2020, 5:10 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडेरिकसेन के साथ की बात 


28 Sep 2020, 4:59 PM

बालासुब्रह्मण्यम को भारत रत्न देने की मांग, आंध्र के सीएम का पीएम को पत्र

आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गायक एसपी बालासुब्रह्मण्यम को भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की है। बीते 25 सितंबर को बालासुब्रह्मण्यम का निधन हो गया था।

28 Sep 2020, 4:45 PM

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर


28 Sep 2020, 4:31 PM

भोपाल: राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया।

28 Sep 2020, 4:06 PM

हम सभी को एकजुट होकर किसानों के लिए कदम उठाने और केंद्र सरकार से इसे लेकर लड़ने की जरूरत है: कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस समय सभी को अपने राजनीतिक दलों को अलग रखना चाहिए। हम सभी को एकजुट होकर किसानों के लिए कदम उठाने और केंद्र सरकार से इसे लेकर लड़ने की जरूरत है, लेकिन हमें इस लड़ाई को संवैधानिक रूप से लड़ना होगा।


28 Sep 2020, 4:05 PM

किसान बिल के खिलाफ यूपी में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू गिरफ्तार

यूपी की राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध और राज्य में अपराध बढ़ने समेत कई तरह के आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। लखनऊ के परिवर्तन चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी जीपीओ की ओर बढ़े, जिनको चौक के पास ही रोक लिया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिल के विरोध को लेकर जगह-जगह से कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए। कई को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। सेवादल के कई कार्यकर्ता परिवर्तन चौक के पास पुलिस हिरासत में लिए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। विरोध की हर आवाज को दबाया जा रहा है।

28 Sep 2020, 3:33 PM

लंदन में शरीफ के घर के बाहर इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारी, लगाए नारे

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लंदन स्थित आवास के बाहर 20 से अधिक प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और उन्होंने शरीफ के खिलाफ नारेबाजी भी की। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट के जरिए मिली है। डॉन न्यूज के पास उपलब्ध फुटेज के अनुसार, रविवार की शाम को शरीफ के निवास के बाहर 20 से अधिक युवक चेहरे पर मास्क और हुड लगाकर जमा हुए और उन्होंने 'गो नवाज गो' के नारे लगाए। उनमें से कई ने अपने हाथ में तख्तियां भी रखी हुईं थीं, जिनमें लिखा है, 'हम पाक सेना के साथ हैं' और 'नवाज शरीफ चोर है'।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)


28 Sep 2020, 3:32 PM

पुडुचेरी में आज कोविड 19 के 286 नए मामले, 505 डिस्चार्ज और 2 मौतें रिपोर्ट हुई हैं

पुडुचेरी में आज कोविड 19 के 286 नए मामले, 505 डिस्चार्ज और 2 मौतें रिपोर्ट हुई हैं, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 26,685 हो गई है जिसमें 5,013 सक्रिय मामले, 21,156 रिकवरी मामले और 515 मौतें शामिल हैं

28 Sep 2020, 3:21 PM

बीजेपी सरकार खरबपति मित्रों के लिए किसानों की MSP का हक छीनकर बंधुआ खेती में धकेल रही: प्रियंका गांधी


28 Sep 2020, 3:13 PM

उत्तराखंड: देहरादून में कांग्रेस पार्टी ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

28 Sep 2020, 3:04 PM

महाराष्ट्र पुलिस में 24 घंटे में कोरोना के 189 नए केस आए सामने, 4 जवानों की हुई मौत


28 Sep 2020, 2:54 PM

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- कृषि कानून के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह कृषि कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि एक राज्य का विषय है। कृषि बिलों को बिना पूछे संसद से पास करा लिया गया, यह असंवैधानिक है।

28 Sep 2020, 2:18 PM

कर्नाटक: कृषि कानून के खिलाफ हुबली में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस और वामपंथी दलों का प्रदर्शन

कर्नाटक में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस और वामपंथी दलों ने कृषि कानून के खिलाफ हुबली में केंद्रीय और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।


28 Sep 2020, 1:56 PM

बेंगलुरु: कृषि कानून के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस का प्रदर्शन

28 Sep 2020, 1:49 PM

CBI, सुशांत केस में कहां तक पहुंची, इसका हमें बेसब्री से इंतजार: महाराष्ट्र के गृह मंत्री ​अनिल देशमुख

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, “सुशांत केस को सीबीआई को सौंपे डेढ़ महीने के करीब हो गया है, उनकी जांच कहां तक पहुंची है इसका हम बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”


28 Sep 2020, 1:30 PM

मुंबई: अंधेरी में एक इमारत में लगी आग, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे

28 Sep 2020, 1:29 PM

गुजरात: गांधीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया


28 Sep 2020, 1:17 PM

कोरोना महामारी में श्राइन बोर्ड ने भक्तों के लिए प्रसाद की होम डिलीवर शुरू की

कोरोना महामारी में कुछ ही लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पा रहे हैं, ऐसे में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने डाक विभाग के साथ मिलकर भक्तों के लिए प्रसाद की होम डिलीवर शुरू की है। प्रसाद के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर बुकिंग करनी होगी। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने कहा, “जो भी भक्त प्रसाद बुक कराते हैं, उनके नाम से प्रसाद माता के भवन में जाता है और उनके नाम की पूजा की जाती है। प्रसाद तीन पैकेजिंग में है 500 रुपये, 1100 रुपये और 2100 रुपये। 72 घंटे में हम उनको प्रसाद भेज देते हैं।”

28 Sep 2020, 1:11 PM

कर्नाटक: कोडागु जिले में कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस, JDS, SDPI कार्यकर्ता हिरासत में


28 Sep 2020, 12:45 PM

यूपी में किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार! 1 हजार से ज्यादा कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के करीब 1 हजार से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद किया गया है। कहा जा रहा है कि कृषि कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रधर्शन को देख कर योगी सरकार डर गई है। यही वजह है कि किसानों की आवाज उठाने से रोक रही है।

28 Sep 2020, 12:36 PM

पंजाब: भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह कृषि कानून के खिलाफ धरने पर बैठे

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद भगत सिंह नगर के खटकर कलां में भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी फिर कृषि कानून के विरोध में धरने पर बैठे।


28 Sep 2020, 12:32 PM

देश में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 50 लाख के पार: केंद्र सरकार

28 Sep 2020, 12:04 PM

कृषि कानून के खिलाफ कर्नाटक बंद के दौरान बेंगलुरु में किसानों का प्रदर्शन


28 Sep 2020, 11:28 AM

कृषि कानून हमारे किसानों के लिए मौत की सजा है: राहुल गांधी

कृषि कानून को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कृषि कानून हमारे किसानों के लिए मौत की सजा है। उनकी आवाज को संसद और बाहर कुचल दिया गया। यहां इस बात का प्रमाण है कि भारत में लोकतंत्र मर चुका है।”

राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए एक अखबर की कटिंग को शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। यह पूरा विवाद राज्यसभा में कृषि बिलों को लेकर मत विभाजन से जुड़ा है। मत विभाजन नहीं कराने पर राज्यसभा के उप सभापति का बयान आया है, जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि चूंकि सीट पर विपक्ष के संसाद मौजूद नहीं थे इसलिए मत विभाज की बजाय कृषि बिलों को ध्वनिमत से ही पारित करा लिया गया था।

इस बीच कई अखबारों और मीडिया हाउस ने राज्यसभा की कार्यवाही के वीडियो के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उप सभापति का यह कहना कि राज्यसभा में कृषि बिल पास कराने के दौरान एक भी विपक्षी सांसद सीट पर मौजूद नहीं थे इसलिए उन्होंने मत विभाजन नहीं कराया यह गलत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस समय राज्यसभा में हंगामा हो रहा था और विपक्षी सांसद आसन के करीब पहुंच गए थे, उस समय भी सीट पर दो विपक्षी सांसद मौजूद थे और मत विभाजन की मांग कर रहे थे। ऐसे में नियमों के हिसाब से उप सभापति को मत विभाजन कराना चाहिए था, जोकि उन्होंने नहीं कराया। इसी बात का राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में जिक्र करते हुए लिखा है कि देश में लोकतंत्र मर चुका है।

28 Sep 2020, 11:07 AM

यूपी: मेरठ में बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर पुलिस लगा रही जुर्माना


28 Sep 2020, 10:55 AM

कोल्हापुर में राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर सेंटर में आग

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली है। ट्रॉमा सेंटर में आए 15 मरीजों में से 4 को शिफ्ट किया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

28 Sep 2020, 10:36 AM

दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के 5 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में इंडिया गेट के पास प्रदर्शन कर रहे पंजाब यूथ कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


28 Sep 2020, 10:22 AM

तमिलनाडु: कांचीपुरम के कीझाम्बी गांव में कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन, एमके स्टालिन हुए शामिल

28 Sep 2020, 10:11 AM

कृषि कानून के खिलाफ बेंगलुरु में प्रो-कन्नड़ कार्यकर्ताओं और किसानों का प्रदर्शन

बेंगलुरु में प्रो-कन्नड़ कार्यकर्ताओं और किसानों ने पुट्टनाचेट्टी टाउन हॉल के सामने कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कृषि कानून के विरोध में आज राज्य में किसान संगठनों ने बंद का आवाहन किया है।


28 Sep 2020, 9:58 AM

शिवसेना के मुखपत्र सामना में केंद्र सरकार पर हमला

शिवसेना के मुखपत्र सामना के आज से संपादकीय में लिखा है, “पंजाब के अकाली दल ने भी एनडीओ को छोड़ दिया है। चलो अच्छा हुआ पीछा छूटा की तर्ज पर उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया गया। उन्हें लगा था कि उनसे कहा जाएगा कि वे विचलित न हों, ऐसा कदम न उठाएं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। केंद्र सरकार की सत्ता हाथ में है तो कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन सत्ता का ‘किला’ भले जीत लिया हो पर वे एनडीए के दो शेरों को गंवा चुके हैं, इस तथ्य से कैसे इनकार किया जा सकता है?”

28 Sep 2020, 9:35 AM

कर्नाटक बंद आज, कृषि कानून के खिलाफ हुबली में किसानों का प्रदर्शन


28 Sep 2020, 9:24 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 82170 नए केस आए सामने, 1039 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 82,170 नए मामले सामने आए हैं और 1,039 मौतें हुईं हैं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 60,74,703 हो गई है, जिसमें 9,62,640 सक्रिय मामले, 5,01,6521 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट मामले और 95,542 मौतें शामिल हैं।

28 Sep 2020, 9:23 AM

देश में 27 सितंबर तक कोरोना के कुल 7,19,67,230 सैंपल टेस्ट किए गए


28 Sep 2020, 9:19 AM

दिल्ली: पंजाब यूथ कांग्रेस का कृषि कानून के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन

पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ने दिल्ली में इंडिया गेट के पास कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

28 Sep 2020, 8:57 AM

दिल्ली: इंडिया गेट के सामने अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर को किया आग के हवाले, पुलिस मौके पर पहुंची


28 Sep 2020, 8:44 AM

कृषि कानून के खिलाफ कर्नाटक बंद आज, जगह-जगह किसान कर रहे हैं प्रदर्शन

कर्नाटक में कृषि कानून के विरोध में आज राज्य में किसान संगठनों ने बंद बुलाया है। हुबली में प्रदर्शनकारी बंद का समर्थन करने के लिए दुकानदारों को फूल दे रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

28 Sep 2020, 8:35 AM

कर्नाटक: हासन में कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने हेमावती की मूर्ति के सामने कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया


28 Sep 2020, 8:23 AM

कर्नाटक में कृषि कानून के खिलाफ किसानों के बंद को देखते हुए कलबुर्गी में सुरक्षा कड़ी

28 Sep 2020, 8:21 AM

कर्नाटक में मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से 33.80 लाख रुपये का सोना बरामद

कर्नाटक में मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने 27 सितंबर को दुबई से आए एक विमान में लगभग 33.80 लाख रुपये के लावारिस सोने के 6 टुकड़े बरामद किए।


28 Sep 2020, 8:16 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,908 हो गई है, जिसमें 535 सक्रिय और 1,373 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं।

28 Sep 2020, 8:09 AM

कोरोना से मचे कोहराम के बीच राहत की खबर! देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50 लाख पार के पार

देश में कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच केंद्रयी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक राहत की खबर दी है। मंत्रायल के मुताबिक, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50 लाख पार के पार पहुंच गई है। पिछली 10 लाख रिकवरी सिर्फ 11 दिन में हुई हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia