बड़ी खबर LIVE: केकेआर के हाथों बुरी तरह हारा राजस्थान रॉयल्स, 37 रन से हुई हार

दुबई में खेले गए आईपीएल-13 के 12वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम कोलकाता की कसी हुई गेंदबाजी के आगे लड़खड़ा गई और 37 रन से मैच हार गई। कोलकाता ने पहले खेलते हुए 174 रन बनाएथे, जिसके जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 137 रन पर पवेलियन लौट गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

30 Sep 2020, 11:58 PM

ओडिशा के सभी सरकारी कार्यालय में अक्टूबर में 50 फीसद कर्मचारी आएंगे, शनिवार को छुट्टी

30 Sep 2020, 11:57 PM

यूपी के बलरामपुर में गैंगरेप और हत्या मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

30 Sep 2020, 11:24 PM

केकेआर के हाथों बुरी तरह हारा राजस्थान रॉयल्स, 37 रन से हुई हार

दुबई में खेले गए आईपीएल-13 के 12वें मैचमें राजस्थान की टीम कोलकाता की कसी हुई गेंदबाजी के आगे लड़खड़ा गई और 37 रन से मैच हार गई। कोलकाता ने पहले खेलते हुए 174 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 137 रन पर पवेलियन लौट गई।


30 Sep 2020, 11:02 PM

आईपीएल के 12वें मैच में संकट में राजस्थान रॉयल्स, सिर्फ 88 रन पर गिर गए 8 विकेट

आईपीएल-13 के 12वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम कोलकाता की कसी हुई गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आ रही है। कोलकाता के 175 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान के सिर्फ 88 रन पर 8 विकेट गिर गए हैं। 15वें ओवर में जोफ्रा आर्चर भी 6 बनाकर पवेलियन लौट गए।

30 Sep 2020, 10:58 PM

असम में आज कोरोना के 3590 नए केस मिले, कुल केसों की संख्या 180811 पहुंची


30 Sep 2020, 10:49 PM

आईपीएल के 12वें मैच में संकट में राजस्थान रॉयल, सिर्फ 66 रन पर गिर गए 6 विकेट

आईपीएल-13 के 12वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम संकट में आ गई है। कोलकाता के 175 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान के सिर्फ 66 रन पर 6 विकेट गिर गए हैं।

30 Sep 2020, 10:24 PM

झारखंड में आज कोरोना के 1108 नए केस मिले, 13 मरीजों की मौत


30 Sep 2020, 10:23 PM

भारत आने वाले सभी विदेशी यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की सुविधा उठा सकते हैं

30 Sep 2020, 10:22 PM

जम्मू-कश्मीर में कटरा-रियासी स्टेशन के बीच मेगा ब्रिज का काम जोरों पर, जून 2021 में होगा पूरा


30 Sep 2020, 10:10 PM

कृषि कानून के खिलाफ डीएमके सांसद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, किसानों के लिए ट्रिब्यूनल बनाने की रखी मांग

30 Sep 2020, 9:55 PM

गुजरात में आज कोरोना के 1390 नए केस मिले, 11 मरीजों की मौत, केसों की संख्या 137394 हुई


30 Sep 2020, 9:44 PM

सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में चुनाव आयोग ने पटना में बिहार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

30 Sep 2020, 9:42 PM

15 अक्टूबर से सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोग हो सकेंगे शामिल, राज्यों करेंगे तय


30 Sep 2020, 9:33 PM

आईपीएल-13 के 12वें मैच में कोलकाता ने राजस्थान को दिया 175 रन का टारगेट

दुबई में खेले जा रहे आईपीएल-13 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट लाइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 175 रन का टारगेट दिया है। राजस्थान ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। कोलकाता ने शुभमन गिल के 47 और मॉर्गन के नाबाद 34 रनों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए।

30 Sep 2020, 9:26 PM

सीएम योगी से बात के बाद हाथरस पीड़िता के पिता ने दोहराया- हमें बेटी को नहीं देखने दिया गया

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के पिता ने बताया कि मैंने आज सीएम योगी से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि हमें न्याय मिलेगा। यह सच है कि हमें अपनी बेटी को देखने नहीं दिया । हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा।


30 Sep 2020, 9:25 PM

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 3281 नए केस मिले, 59 मरीजों की हुई मौत

30 Sep 2020, 9:24 PM

कर्नाटक में आज कोरोना के 8856 नए केस मिले, 87 मरीजों की मौत


30 Sep 2020, 9:23 PM

केंद्रीय गृह सचिव ने री-ओपनिंग के गाइडलाइंस के सख्ती से अनुपालन के लिए राज्यों को पत्र लिखा

30 Sep 2020, 9:21 PM

पीएम मोदी ने आज श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए


30 Sep 2020, 9:20 PM

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 2004 नए केस मिले, 35 मरीजों की मौत दर्ज

30 Sep 2020, 9:19 PM

डीजीसीए ने अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के निलंबन को 31 अक्टूबर तक बढ़ाया


30 Sep 2020, 8:38 PM

हाथरस की निर्भया को मारा गया एक निष्ठुर सरकार द्वारा, उसके प्रशासन द्वारा, यूपी सरकार की उपेक्षा द्वारा: सोनिया गांधी

हाथरस की घटना पर कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हाथरस में मासूम लड़की के साथ जो हैवानियत हुई, वो हमारे समाज पर कलंक है। उन्होंने कहा कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है, उसे मारा गया है- एक निष्ठुर सरकार द्वारा, उसके प्रशासन द्वारा, उत्तरप्रदेश सरकार की उपेक्षा द्वारा।

30 Sep 2020, 8:28 PM

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18317 नए केस, 481 लोगों की मौत


30 Sep 2020, 8:24 PM

IPL2020 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए

30 Sep 2020, 8:11 PM

अनलॉक-5 की गाइडलाइंस जारी, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे सिनेमाघर

केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 की गाइलाइंस जारी कर दी है। सिनेमा / थिएटर / मल्टीप्लेक्स को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी, जिसके लिए I & B मंत्रालय द्वारा SOP जारी किया जाएगा।


30 Sep 2020, 8:08 PM

IPL2020 मैच-12 अपडेट: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 1 विकेट पर 42 रन बनाए

30 Sep 2020, 8:06 PM

होटल, फूड कोर्ट, रेस्तरां और बार को 5 अक्टूबर से 50% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति : महाराष्ट्र सरकार


30 Sep 2020, 7:49 PM

पंजाब में आज कोरोना के 1435 नए केस, 47 और लोगों की मौत

30 Sep 2020, 7:48 PM

महाराष्ट्र में 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन


30 Sep 2020, 7:46 PM

दिल्ली: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और भीम आर्मी के सदस्यों ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज इंडिया गेट के पास धरना दिया, 32 हिरासत में

30 Sep 2020, 7:42 PM

हरियाणा के बीजेपी नेता श्याम सिंह राणा ने नए कृषि कानूनों को लेकर छोड़ी पार्टी


30 Sep 2020, 7:37 PM

गुजरात में आज कोरोना के 1390 नए केस, 11 की मौत

30 Sep 2020, 7:34 PM

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आज फिर सीजफायर का उल्लंघन किया


30 Sep 2020, 7:26 PM

महाराष्ट्र: हाथरस गैंगरेप की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा से मुंबई में सेंट्रल लाइब्रेरी तक मार्च निकाला

30 Sep 2020, 7:12 PM

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, कोलकाता को बल्लेबाजी का न्योता


30 Sep 2020, 7:11 PM

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 975 नए केस, केंद्र शासित प्रदेश में 1181 की मौत

30 Sep 2020, 7:10 PM

राजस्थान में आज कोरोना के 2173 नए केस, 15 की मौत


30 Sep 2020, 6:47 PM

मणिपुर में कोरोना के 237 नए मामले सामने आए हैं

30 Sep 2020, 6:47 PM

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान


30 Sep 2020, 6:46 PM

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 6133 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 48 लोगों की मौत हुई है

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 6133 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 48 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 6,93,484 हुए, अब तक 5828 की मौत हो चुकी है।

30 Sep 2020, 6:44 PM

हाथरस गैंगरेप मामले की जांच सीबीआई या एसआईटी से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

हाथरस गैंगरेप मामले की जांच सीबीआई या एसआईटी से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल। मामले को यूपी से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग


30 Sep 2020, 6:41 PM

तमिलनाडु में आज कोरोना के 5569 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 67 लोगों की मौत हुई है

तमिलनाडु में आज कोरोना के 5569 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 67 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 5,97,602 हुए, अब तक 9520 की मौत हो चुकी है।

30 Sep 2020, 6:08 PM

केरल में कोरोना वायरस के 8830 नए मामले सामने आए हैं


30 Sep 2020, 6:07 PM

भारत चीन के सीमा विवाद पर वर्चुअल WMCC की बैठक में 20 अगस्त से चल रहे घटनाक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई

30 Sep 2020, 6:06 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 55 नए मामले सामने आए हैं


30 Sep 2020, 6:05 PM

गुवाहाटी: प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज धरना दिया

30 Sep 2020, 5:54 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय कोस्ट गार्ड ने 'ऑपरेशन सागर आरक्षा' के बारे में जानकारी दी


30 Sep 2020, 5:53 PM

कृष्ण जन्मभूमि विवाद, मथुरा कोर्ट ने ईदगाह हटाने को लेकर दाखिल वाद खारिज किया

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह को हटाने के मामले में बुधवार को ही वादी पक्ष के विष्णु जैन, हरीशंकर जैन और रंजन अगिनहोत्री ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा था।

30 Sep 2020, 5:30 PM

कोरोना में पराली का धुआं जानलेवा, 800 हेक्टेयर खेतों में सरकार हटाएगी पराली

पराली के धुएं से होने वाला प्रदूषण कोरोना महामारी के दौरान जानलेवा साबित हो सकता है। स्वयं दिल्ली सरकार ने यह बात स्वीकार की है। इसलिए अब दिल्ली सरकार लगभग 800 हेक्टेयर खेतों में पराली की समस्या सुलझाएगी। दिल्ली के खेतों में किसानों से पराली जलाने की बजाय एक विशेष घोल इस्तेमाल करने की अपील की जाएगी। इसके लिए जो किसान स्वीकृति देंगे, दिल्ली सरकार अपने खर्चे से उन किसानों के खेतों में यह घोल डालेगी। इस घोल से धान के डंठल भी समाप्त होंगे और खेतों की गुणवत्ता में भी इजाफा होगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार किसानों के घर जाएगी और जो किसान इसके लिए राजी होंगे, उनके खेतों में दिल्ली सरकार अपने खर्चे पर यह छिड़काव करेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार किराए पर ट्रैक्टर लेगी। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 20 लाख रुपए का खर्चा आएगा। यह खर्च दिल्ली दिल्ली सरकार उठाएगी।"


30 Sep 2020, 5:27 PM

मिजोरम में कोरोना के 22 नए मामले सामने आए हैं

30 Sep 2020, 5:13 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल उड़ान परीक्षण के लिए DRDO को बधाई दी


30 Sep 2020, 4:52 PM

हाथरस गैंगरेप मामले पर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने योगी सरकार को घेरा

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने हाथरस मामले पर कहा, “यह घटना देश का एक और दुर्भाग्यपूर्ण इतिहास है जो उस राज्य में रचा गया है जहां कि महिलाओं को 2017 में सुरक्षा का वादा किया गया था। यह रीढ़ की हड्डी उस लड़की की नहीं, यह रीढ़ की हड्डी वहां के प्रशासन की, शासन की और इंसानियत की मरी है।”

30 Sep 2020, 4:42 PM

डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मचारियों की टीम ने सरदार पटेल कोविड सेंटर से डिस्चार्ज हुए मरीजों को बधाई दी


30 Sep 2020, 4:38 PM

सीएम नितेश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 'गतबंधन' बिहार चुनाव लड़ेगा: बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव

30 Sep 2020, 4:21 PM

चोट की वजह से सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन से नाम वापस लिया


30 Sep 2020, 4:17 PM

देवेंद्र फड़नवीस को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का बिहार प्रभारी नियुक्त किया गया

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फड़नवीस को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का बिहार प्रभारी नियुक्त किया गया

30 Sep 2020, 4:04 PM

पश्चिम बंगालः हाथरस गैंगरेप मामले के विरोध में यूथ कांग्रेस का राजभवन के सामने प्रदर्शन


30 Sep 2020, 3:55 PM

फ्रांस की राजधानी पैरिस और आसपास के इलाकों में तेज धमाके की आवाज सुनी गई

30 Sep 2020, 3:45 PM

बाबरी मस्जिद गिराने के आरोपियों को बरी करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसले और संविधान के विपरीत है: रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बाबरी मस्जिद गिराने के आरोपियों को बरी करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसले और संविधान के विपरीत है। सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय पीठ ने ढांचे को गिराने को गैरकानूनी बताया।


30 Sep 2020, 3:44 PM

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1 पुलिसकर्मी की मौत और 327 नए पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं: महाराष्ट्र पुलिस

30 Sep 2020, 3:44 PM

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कोविड लॉकडाउन के बाद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया


30 Sep 2020, 3:16 PM

हाथरस गैंगरेप केस पर BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय बोले- योगी जी के प्रदेश में कभी भी गाड़ी पलट जाती है

बीजेपी नेता हाथरस गैंगरेप मामले पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और केस फास्ट ट्रैक में जा रहा है, मुझे लगता है कि थोड़ा सब्र करना चाहिए वे सभी जेल जाएंगे। योगी जी जो वहां के सीएम हैं, मैं जानता हूं कि उनके प्रदेश में गाड़ी कभी भी पलट जाती है।”

30 Sep 2020, 2:43 PM

बाबरी विध्वंस केस में आरोपियों के बरी होने पर जफरयाब जिलानी बोले- हाई कोर्ट में फैसले को देंगे चुनौती

बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में सीबीआई की विशेष कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने के बाद मस्जिद पक्ष ऊपरी अदालत में जाने की तैयारी में जुट गया है। वकील जफरयाब जिलानी ने कहा है कि वो इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।


30 Sep 2020, 2:29 PM

बाबरी विध्वंस केस में कोर्ट के फैसले पर ओवैसी बोले- आज का दिन न्यायपालिका के इतिहास में दुखद दिन

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “CBI कोर्ट का आज का ये फैसला भारत की अदालत की तारीख का एक काला दिन है। सारी दुनिया जानती है कि बीजेपी, RSS, विश्व हिन्दू परिषद, शिवसेना और कांग्रेस पार्टी की मौजूदगी में विध्वंस हुआ। इसकी जड़ कांग्रेस पार्टी है, इनकी हुकूमत में मूर्तियां रखी गईं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि सीबीआई अपनी स्वतंत्रता के लिए अपील करेगा, नहीं करेगा तो मैं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ज़िम्मेदारों से गुजारिश करूंगा कि वो इस फैसले के खिलाफ अपील करें।”

30 Sep 2020, 2:09 PM

पंजाब: अमृतसर के जंडियाला गांव में किसानों ने अपने खेतों में पराली जलाई


30 Sep 2020, 1:41 PM

हमारी लड़ाई घृणित सोच के खिलाफ: राहुल गांधी

30 Sep 2020, 1:21 PM

मुझे इस बात की खुशी है कि सभी को कोर्ट ने बरी कर दिया है: मुरली मनोहर जोशी

बाबरी विध्वंस केस में बरी होने के बाद मुरली मनोहर जोशी प्रतिक्रियादी है। उन्होंने कहा कि जो भी साक्ष्य थे हमारे पक्ष में उसे कोर्ट ने स्वीकार किया है। मुझे इस बात की खुशी है कि सभी को कोर्ट ने बरी कर दिया है।


30 Sep 2020, 1:19 PM

कोर्ट का जो फैसला है वह बेहद महत्वपूर्ण है: लालकृष्ण आडवाणी

बाबरी विध्वंस केस में बरी होने के बाद लालकृष्ण आडवाणी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो फैसला है वह बेहद महत्वपूर्ण है, और आज का जो दिन है हम सबके लिए खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि बहुत समय बाद अच्छा समाचार प्राप्त हुआ है। इसलिए मैं आपको इतना ही कह सकता हूं कि ‘जय श्री राम’।

30 Sep 2020, 1:01 PM

कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है: मुरली मनोहर जोशी

बाबरी विध्वंस केस में कोर्ट के फैसले पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। हमें न्यायिक व्यवस्था में पूरा भरोसा है।


30 Sep 2020, 12:52 PM

अयोध्या में जो कुछ हुआ सभी ने देखा था: इकबाल अंसारी

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी बाबरी विध्वंस केस में सभी आरोपियों के बरी होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो कुछ हुआ सभी ने देखा था। अब कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया है। ऐसे में हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं।

30 Sep 2020, 12:25 PM

बाबरी विध्वंस केस में आडवाणी, उमा, मुरली मनोहर जोशी समेत सभी आरोपी बरी

बाबरी विध्वंस केस में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने आडवाणी, उमा और मुरली मनोहर जोशी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। जज ने कहा कि घटना अचानक हुई थी, घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ सीबीआई सबूत पेश नहीं कर पाई, इसलिए सभी आरिपोयों को बाइज्जत बरी किया जाता है।


30 Sep 2020, 12:22 PM

घटना पूर्व नियोजित नहीं थी, ये घटना अचानक हुई थी: जज

बाबरी विध्वंस केस की सीबीआई स्पेशल कोर्ट से फैसला आना शुरू हो गया है। जज ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। जज ने यह भी कहा कि घटना अचानक हुई थी। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। जज ने यह भी कहा कि घटना अचानक हुई थी।

30 Sep 2020, 12:15 PM

बाबरी विध्वंस केस में थोड़ी देर में फैसला, स्पेशल जज एसके यादव कोर्ट पहुंचे

बाबरी विध्वंस केस में थोड़ी देर में सीबीआई कोर्ट से फैसला आएगा। स्पेशल जज एसके यादव कोर्ट पहुंच गए हैं।


30 Sep 2020, 12:04 PM

28 साल तक चले अयोध्या मामले को अब खत्म कर देना चाहिए: इकबाल अंसारी

अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत थोड़ी देर में फैसला आएगा। बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का कहना है कि 28 वर्ष तक चले इस मामले को अब खत्म कर देना चाहिए।

30 Sep 2020, 11:46 AM

पायल घोष मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को बुलाया

मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को अभिनेत्री पायल घोष के कथित यौन उत्पीड़न मामले में समन किया और कल सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने को कहा।


30 Sep 2020, 11:19 AM

अंतिम संस्कार के मुद्दे पर हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों के आरोप को डीएम ने खारिज किया

हाथरस के डीएम ने कहा, “रात को करीब 12:45बजे शव लाया गया, मेरी पिता और बेटे से बात हुई थी और उन्होंने सहमति दी थी कि रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए। करीब एक से सवा घंटे शव वाहन इनके घर पर खड़ा रहा और परिजन वहां पर उपस्थित थे (जब अंतिम संस्कार किया गया)। करीब 3 बजे अंतिम संस्कार किया गया।”

30 Sep 2020, 11:08 AM

हाथरस गैंगरेप की घटना पर पीएम मोदी ने मुझसे बात की: सीएम योगी


30 Sep 2020, 11:01 AM

हाथरस गैंगरेप की घटना पर जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT गठित

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाथरस गैंगरेप की घटना पर जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT गठित की गई है। SIT अपनी रिपोर्ट 7 दिन में प्रस्तुत करेगी।

30 Sep 2020, 10:56 AM

बाबरी विध्वंस केस में थोड़ी देर में फैसला, विनय कटियार, चंपत राय समेत कई आरोपी पहुंचे कोर्ट

बाबरी विध्वंस केस में थोड़ी देर में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट से फैसला आएगा। फैसला सुनने के लिए विनय कटियार और चंपत राय समेत कई आरोपी कोर्ट पहुंच गए हैं। जज भी कोर्ट पहुंच गए हैं।


30 Sep 2020, 8:56 AM

हाथरस गैंगरेप पर राहुल गांधी बोले- परिवार से अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया गया

हाथरस गैंगरेप पीड़िता का पुलिस द्वारा जबरन अंतिम संस्कार कराने पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भारत की एक बेटी का रेप-क़त्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया जाता है। ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है।”

30 Sep 2020, 8:14 AM

पंजाब: कृषि कानून के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष समिति का अमृतसर में रेल रोको आंदोलन जारी

कृषि कानून के विरोध में पंजाब के अमृतसर के देविदासपुर गांव में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का रेल रोको आंदोलन आज सातवें दिन भी जारी है।


30 Sep 2020, 8:13 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,986 हो गई है जिसमें 410 सक्रिय और 1,576 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं।

30 Sep 2020, 8:12 AM

लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत से आज बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आएगा फैसला

लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आज अपना फैसला सुनाएगी। अदालत ने सभी 32 आरोपियों को अदालत में उपस्थित रहने को कहा है। अदालत परिसर में सुनवाई से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई।


30 Sep 2020, 8:10 AM

महाराष्ट्र के ठाणे पश्चिम में एक कंपनी के ऑफिस में लगी आग, काबू पाने की कोशिश जारी

महाराष्ट्र के ठाणे पश्चिम में एक कंपनी के ऑफिस में आग लग गई है। मौके पर फायर टेंडर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

30 Sep 2020, 8:08 AM

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के धारचूला में सस्पेंशन ब्रिज नेपाली नागरिकों के लिए खोला गया


30 Sep 2020, 8:06 AM

यूपी: कानपुर में पिछले 20 में बढ़े डेंगू के मामले- DCMO

30 Sep 2020, 7:57 AM

परिजनों के विरोध के बीच हाथरस गैंगरेप पीड़िता का पुलिस ने आधी रात को करा दिया अंतिम संस्कार

हाथरस गैंगरेप पीड़िता का मंगलवार देर रात को पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया। खबरों के मुताबिक, परिजन और गांव वाले विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। पीड़िता का शव आधी रात को हाथरस पहुंचा। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia