बड़ी खबर LIVE: सोनिया गांधी ने पलायन कर रहे लोगों की मदद के लिए पीएम को लिखी चिट्ठी, दिए कई सुझाव

कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन से परेशान होकर बड़े पैमाने पर अपने घरों को कूच कर रहे लोगों की मदद के लिए सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने परेशान लोगों की मदद की अपील करते हुए इसके लिए पीएम को कुछ सुझाव भी दिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

27 Mar 2020, 10:15 PM

इटली में कोरोना वायरस से मौत का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1000 लोगों की गई जान

27 Mar 2020, 10:09 PM

आईएमएफ का बड़ा ऐलान, कोरोना की वजह से मंदी की चपेट में आई पूरी दुनिया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालीना जॉर्जीवा ने कहा है कि दुनिया मंदी में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर हम कोरोना वायरस पर काबू पा लेते हैं और तरलता की समस्याओं को सॉल्वेंसी समस्या बनने से रोक पाते हैं, तो हम 2021 में उबर सकते हैं।

27 Mar 2020, 10:03 PM

सोनिया गांधी ने पलायन कर रहे लोगों की मदद के लिए पीएम को लिखी चिट्ठी, दिए सुझाव

कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन से परेशान होकर बड़े पैमाने पर अपने घरों को कूच कर रहे लोगों की मदद के लिए सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने परेशान लोगों की मदद की अपील करते हुए इसके लिए पीएम को कुछ सुझाव भी दिए हैं।


27 Mar 2020, 10:03 PM

जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 329 एफआईआर दर्ज, 600 दुकानें सील

27 Mar 2020, 10:03 PM

पाकिस्तान में भी कोरोना का कहर, अब तक 1300 लोग संक्रमित पाए गए, 9 की गई जान


27 Mar 2020, 10:03 PM

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पीएम को लिखा पत्र, कोरोना पर नेताओं से चर्चा करने की रखी मांग

27 Mar 2020, 9:33 PM

पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर कई रेडियो जॉकी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की बात


27 Mar 2020, 9:31 PM

उत्तराखंड में कोरोना संदिग्ध तीन ट्रेनी फॉरेस्ट ऑफिसर की जांच निगेटिव आई

27 Mar 2020, 9:21 PM

कोरोना वायरस की वजह से सिंगापुर ने इतिहास में पहली बार शांगरी-ला संवाद को टाला


27 Mar 2020, 9:12 PM

कोरान वायरस से मुंबई में 65 साल की महिला की मौत

27 Mar 2020, 9:01 PM

दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश


27 Mar 2020, 9:00 PM

राजस्थान में कोरोना वायरस के सात नए मामले, कुल 50 लोग पाए गए पॉजिटिव

27 Mar 2020, 8:50 PM

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 40 हुई


27 Mar 2020, 8:39 PM

कोरोना वायरस के छत्तीसगढ़ में 6 मामले, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने दी जानकारी

27 Mar 2020, 8:35 PM

केंद्रीय विद्यालय के कमरों में रखे जाएंगे कोरोना के संदिग्ध, मिली अनुमति


27 Mar 2020, 8:31 PM

अंडमान-निकोबार में कोरोना के 4 नए मामले, कुल 6 लोगों को संक्रमण

27 Mar 2020, 8:28 PM

कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज 85 वर्षीय डॉक्टर की मुंबई के निजी अस्पताल में मौत


27 Mar 2020, 8:28 PM

कर्नाटक में 10 महीने के बच्चे का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

27 Mar 2020, 8:23 PM

जापान एयरलाइंस ने आज दिल्ली हवाई अड्डे से 170 जापानी नागरिकों को जापान पहुंचाया


27 Mar 2020, 8:21 PM

पीएम मोदी ने आज रेडियोल जॉकीस से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की

27 Mar 2020, 8:12 PM

दिल्ली बॉर्डर पर इकट्ठा हुए हजारों लोग, प्रियंका गांधी ने की मदद की अपील

लॉकडाउन के बाद अपने घर जाने के लिए हजारों लोग दिल्ली बॉर्डर पर जमा हो गए हैं। प्रियंका गांधी ने सरकार से इनकी मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर त्रासद स्थिति पैदा हो चुकी है। हजारों की संख्या में लोग पैदल अपने घरों की तरफ निकल पड़े हैं। कोई साधन नहीं, भोजन नहीं। कोरोना का आतंक, बेरोजगारी और भूख का भय इनके पैरों को घर गाँव की ओर धकेल रहा है। मैं सरकार से प्रार्थना करती हूँ कृपया इनकी मदद कीजिए।


27 Mar 2020, 7:54 PM

पंजाब में तय कीमत से ज्यादा पर मास्क और सैनिटाइजर बेचने के आरोप में केमिस्ट गिरफ्तार

27 Mar 2020, 7:49 PM

कोरोना के लेकर गलत खबर फैलाने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई- ममता बनर्जी


27 Mar 2020, 7:47 PM

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की केंद्र से मांग- बारिश और ओला से किसानों को हुआ नुकसान, मदद करे सरकार

27 Mar 2020, 7:45 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन


27 Mar 2020, 7:44 PM

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के अब तक 35 मामले आए सामने

27 Mar 2020, 7:43 PM

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने NEET परीक्षा को स्थगित किया


27 Mar 2020, 7:37 PM

कोल्लम के उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा निलंबित किए गए, कोरोना जांच के बाद हो गए थे लापता

27 Mar 2020, 7:35 PM

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का नया मामला सामने आया


27 Mar 2020, 7:23 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 6 नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 153 हुई

27 Mar 2020, 7:22 PM

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव


27 Mar 2020, 7:00 PM

लॉक डाउन लागू करवाने के लिए पुरानी दिल्ली में अर्ध सैनिक बल तैनात

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा की गई है। लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए अधिकांश स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी देखी जा सकती है, हालांकि पुरानी दिल्ली के कुछ इलाकों में लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए बकायदा अर्ध सैनिक बल तैनात किए गए हैं। यहां लगभग हर गली के बाहर अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी देखी जा सकती है। चांदनी चौक के फराश खाना इलाके में एक परिवार को कोरोनावायरस के संदेह के चलते घर ही में क्वॉरेंटाइन किया गया है।

27 Mar 2020, 6:57 PM

दिल्ली-यूपी की सीमा के पास गाजीपुर में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपने घरों की ओर पैदल जाते लोग

कोरोना वायरस से लॉकडाउन के बाद परिवहन सेवाओं के अभाव में दिल्ली-यूपी की सीमा के पास गाजीपुर में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपने घरों की ओर पैदल जाते हुई भीड़


27 Mar 2020, 6:57 PM

उत्तराखंड सरकार राज्य ने सभी जिलों के लिए #COVID19 कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं

27 Mar 2020, 6:49 PM

बई में आज 9 और लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया

बीएमसी ने जानकारी दी कि मुंबई में आज 9 और लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। इसमें से 5 का यात्रा का इतिहास है और 4 इनके निकट संपर्क में थे। उनमें से 6 मुंबई से और 3 अन्य स्थानों से हैं। शहर में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 86 हो गई है।


27 Mar 2020, 6:49 PM

तेलंगाना में आज 10 नए के कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं

27 Mar 2020, 6:31 PM

केरल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के केस, आज आए 39 नए मामले

केरल मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि कासरगोड से 34, कन्नूर से 2 और त्रिशूर, कोझीकोड और कोल्लम से 1-1 नया मामला सामने आया है।


27 Mar 2020, 6:20 PM

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, पीएम मोदी ने ट्वीट करके उनको फाइटर बताया

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करके उनको फाइटर बताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

27 Mar 2020, 6:11 PM

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से अपने गृह राज्य न लौटने की अपील की

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से अपने गृह राज्य न लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप वापस लौट आइए, हम आपके लिए सारे इंतजाम कर रहे हैं।


27 Mar 2020, 6:10 PM

अगर एक ही दिन में कोरोना के 100, 500 या 1000 मामलों बढ़ते भी हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर एक ही दिन में कोरोना के 100, 500 या 1000 मामलों बढ़ते भी हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं। टेस्ट किट, ऐम्बुलेंस और आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि मामले बढ़ेंगे, हम बस किसी भी हालात के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

27 Mar 2020, 6:10 PM

अभी तक आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के 5 अस्पताल ऐसे हैं जो कोरोना टेस्ट कर सकते हैं

अभी तक आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के 5 अस्पताल ऐसे हैं जो कोरोना टेस्ट कर सकते हैं। 6 अतिरिक्त अस्पतालों को भी टेस्ट के लिए जरूरी संसाधनों से लैस किया जा रहा है।


27 Mar 2020, 5:56 PM

हिमाचल प्रदेश के चंबा में शाम 5.11 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए

हिमाचल प्रदेश के चंबा में शाम 5.11 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई।

27 Mar 2020, 5:55 PM

रूरतमंदों और अनुबंध श्रमिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की सलाह दी गई है: चंद्रशेखर राव

तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव ने कहा कि सभी शहरी स्थानीय निकायों, नगर निकायों और जिला कलेक्टरों को जरूरतमंदों और अनुबंध श्रमिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की सलाह दी गई है।


27 Mar 2020, 5:44 PM

जम्मू और कश्मीर: सेना ने कश्मीर घाटी में दैनिक वेतन पर काम करने वालों को राशन पैकेट बांटे

जम्मू और कश्मीर में भारतीय सेना ने कश्मीर घाटी में दैनिक वेतन पर काम करने वालों, प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंदों को राशन पैकेट बांटे हैं

27 Mar 2020, 5:42 PM

कश्मीर में 4 और पॉजिटिव मामले सामने आए, सभी श्रीनगर जिले के हैं


27 Mar 2020, 5:36 PM

आज 19 सैंपल का टेस्ट हुआ और सभी के नतीजे नेगेटिव पाए गए: हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि आज 19 सैंपल का टेस्ट हुआ और सभी के नतीजे नेगेटिव पाए गए। अब तक कोरोना वायरस के 152 मामलों की जांच की गई जिसमें 149 नमूने नेगेटिव पाए गए और 3 नमूने पॉजिटिव पाए गए।

27 Mar 2020, 5:21 PM

कोरोना वायरस एक वैश्विक संकट बन गया है:

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि कोरोना वायरस एक वैश्विक संकट बन गया है जिसने गरीबों की आजीविका को प्रभावित किया है। राज्य में समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए, मैं 2200 करोड़ रुपये का पैकेज घोषित कर रहा हूं।


27 Mar 2020, 5:19 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर छात्रों के लिए ये मांग की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर भारत के विभिन्न हिस्सों में हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को लॉकडाउन के दौरान बुनियादी चीजें और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के कहा है।

27 Mar 2020, 5:18 PM

लॉकडाउन पर बोले राहुल गांधी- बहुत सोच समझकर उठाने होंगे कदम, अभी बहुत देर नहीं हुई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लॉकडाउन पर सवाल उठाते हुए कहा, “लॉकडाउन हमारे गरीब और कमजोर लोगों को तबाह कर देगा। यह भारत के लिए बहुत बड़ा झटका होगा जिसे हम प्यार करते हैं। भारत ब्लैक ऐंड व्हाइट नहीं है।”


27 Mar 2020, 4:51 PM

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। उनका इलाज जारी है।

27 Mar 2020, 4:45 PM

'सरकार के कहने पर करीब 1.4 लाख कंपनियों ने अनपे कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी'

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लगभग 1.4 लाख कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को हमारी अपील पर घर से काम करने के लिए कहा है।


27 Mar 2020, 4:18 PM

देश में 24 घंटे के भीतर कोरोना से 4 लोगों की मौत, 75 नए मामले आए सामने: स्वास्थ्य विभाग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राल के मुताबिक, कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में देश में 4 लोगों की मौत हुई है और 75 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अब तक देश में कोरोना वायरस से 17 लोगों की मौत हुई और 724 मामले सामने आए हैं।

लव अग्रवाल ने बताया, “हमने 10 हजार वेंटिलेटर प्रदान करने के लिए एक PSU को आदेश दिए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से भी 1-2 महीनों में 30 हजार अतिरिक्त वेंटिलेटर खरीदने का अनुरोध किया गया है।”

27 Mar 2020, 4:14 PM

कोरोना संकट के चलते घरेलू उड़ानों पर 14 अप्रैल तक बढ़ाया गया प्रतिबंध

कोरोना संकट को देखते हुए देश में घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध 14 अप्रैल, 2020 तक बढ़ाया गया। नागर विमानन महानिदेशालय ने इस बात की जानकारी दी है।


27 Mar 2020, 4:06 PM

सीएम योगी की अपील, यूपी के नागरिक जहां हैं, उन्हें सुविधा दें, हम भुगतान करेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैंने हरियाणा, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि वहां पर जो उत्तर प्रदेश के नागरिक रह रहे हैं, उन्हें वहीं पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दें और इसमें जो भी खर्चा होगा वो उत्तर प्रदेश सरकार देगी।”

27 Mar 2020, 4:01 PM

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 नए मामले आए सामने, राज्य में मरीजों की संख्या 147 हुई

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सांगली में 12 और लोग कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 147 हो गई है।


27 Mar 2020, 3:57 PM

राजस्थान को जोधपुर में कोरोना वायरस का एक मामला आया सामने, राज्य में मरीजों की संख्या 46 हुई

राजस्थान को जोधपुर में कोरोना वायरस का एक मामला आया सामने। जिस व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है वह यूके से जोधपुर आते समय कोरोना के मरीज के संपर्क में आया था। राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।

27 Mar 2020, 3:56 PM

कर्नाटक में 10 महीने का बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया


27 Mar 2020, 3:29 PM

केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि काम करने दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों की पूरी मदद की जाए

केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि काम करने दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों की पूरी मदद की जाए और उनके रहने की भी व्यवस्था की जाए।

27 Mar 2020, 3:27 PM

त्रिपुरा: लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने अगरतला में सभी जरूरतमंदों को भोजन बांटा


27 Mar 2020, 3:27 PM

जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के दौरान श्रीनगर की सारी मस्जिदें बंद हैं।

जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के दौरान श्रीनगर की सारी मस्जिदें बंद हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी सभी लोगों से ये अपील की है कि वो अपने घर पर ही नमाज़ अदा करें

27 Mar 2020, 3:27 PM

हरियाणा में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19 हुई: स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा सरकार


27 Mar 2020, 3:15 PM

दिल्ली से अब भी आसपास के राज्यों के रहने वाले दिहाड़ी मजदूर पैदल ही भाग रहे हैं

दिल्ली से अब भी आसपास के राज्यों के रहने वाले दिहाड़ी मजदूर पैदल ही भाग रहे हैं। उनका कहना है कि अब तो 10 वाला बिस्किट भी 30 रुपये का मिलता है।

27 Mar 2020, 2:56 PM

कोरोना संकट के बीच प्रियंका ने CM योगी को लिखा पत्र, दिहाड़ी मजदूरों को लेकर जताई चिंता, मदद की अपील

देश समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कई अहम सुझाव दिए हैं। उन्होंने गरीबों, खास तौर पर दिहाड़ी मजदूरों को लेकर चिंता जाहिर की है। प्रियंका गांधी ने सीएम योगी से अपील की है कि वे इस मुश्किल घ़ड़ी में दिहाड़ी मजदूरों को रहात पहुंचाने के लिए कदम उठाएं।

बड़ी खबर LIVE: सोनिया गांधी ने पलायन कर रहे लोगों की मदद के लिए पीएम को लिखी चिट्ठी, दिए कई सुझाव

27 Mar 2020, 2:42 PM

दूसरे शहरों से दिल्ली में काम करने आए मजदूर पैदल ही अपने गांव जाने को हैं मजबूर

दूसरे शहरों से दिल्ली में काम करने आए मजदूर पैदल ही अपने गांव जाने को मजबूर हैं। एक मजदूर सद्दाम हुसैन ने बताया कि दो दिन से खाना नहीं मिला है। आनंद विहार से लखीमपुर खीरी 400 किलोमीटर है, 8-10 दिन में पहुंच जाएंगे।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
27 Mar 2020, 2:28 PM

श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 51 करोड़ रुपये दान किए

शिरडी के श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपये दान किए।


27 Mar 2020, 2:21 PM

दिल्ली: कालका जी मंदिर के पास रैन बसेरे में भोजन की हो रही कमी, महिला ने लगाया आरोप

दिल्ली में कालका जी मंदिर के पास एक रैन बसेरा में रहने वाली महिलाओं ने भोजन की कमी की बात कही। एक महिला ने कहा, "हम आमतौर पर कालका जी मंदिर में भोजन ले आते हैं। यहा जो जितना भोजन मिलता है, उससे हमारी जरूरतें पूरी नहीं होतीं। हमारे बच्चों को दूध भी नहीं मिलता।”

रैन बसेरों में रहने वाली महिलाओं के आरोप पर दक्षिण दिल्ली के डीएम ने कहा, “हमने दैनिक वेतन भोगियों के लिए भोजन की आवश्यकता के लिए डेटाबेस तैयार किया है। हम खाने पैकेट प्रदान करने के लिए कुछ एजेंसियों का भी सहारा ले रहे हैं। कल हमने 9,500 खाने पैकेट वितरित किए। हमें दक्षिण दिल्ली के स्थानों के लिए प्रतिदिन 11,134 खाने के पैकेट की आवश्यकता है”

27 Mar 2020, 2:14 PM

कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपये दान किए

सचिन तेंदुलकर ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख रुपये दान किए।


27 Mar 2020, 2:12 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना लॉकडाउन के मद्देनजर सभी तरह के निर्माण कार्यों पर लगी रोक

27 Mar 2020, 2:10 PM

गुजरात के मोटेरा में स्थानीय लोगों ने जरूरतमंदों को भोजन बांटा


27 Mar 2020, 2:02 PM

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने लखनऊ में सामुदायिक रसोईघर का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के जियामऊ में एक सामुदायिक रसोईघर का निरीक्षण किया।

27 Mar 2020, 1:57 PM

दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार में बना हुआ ताजा खाना गरीबों में बांटा


27 Mar 2020, 1:38 PM

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर बस में आ रहे 14 जापानी नागरिकों को पुलिस ने रोका

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर बस में आ रहे 14 जापानी नागरिकों को पुलिस ने रोक लिया है। बस के ड्राइवर ने बताया कि वह इन जापानी नागरिकों को उत्तराखंड के ऋषिकेश के एक योगा सेंटर से लेकर आ रहा था। इन सभी जापानी नागरिकों को उसे पहाड़गंज में छोड़ना था। सभी का कोरोना टेस्ट हुआ है कि नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

27 Mar 2020, 1:27 PM

दिल्ली: गाजीपुर के पास यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने प्राइवेट वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक


27 Mar 2020, 1:18 PM

कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड में बिना पुलिस की इजाजत के हो रही थी शादी, दूल्हा समेत 8 गिरफ्तार

कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड में बिना पुलिस की इजाजत के शादी हो रही थी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और दूल्हा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

27 Mar 2020, 1:15 PM

गुजरात में कोरोना वारयरस के अब तक 44 मामले आ चुके हैं सामने, 3 लोगों की हो चुकी है मौत


27 Mar 2020, 1:11 PM

राजस्थान: भीलवाड़ा में सरपंच किस्मत गुरजर अपने गांव को खुद कर रही हैं सैनिटाइज

राजस्थान के भीलवाड़ा के देवरिया पंचायत में सरपंच किस्मत गुरजर अपने गांव को खुद ही सैनिटाइज कर रही हैं। साथ ही इलाके के लोगों को मास्क भी बांट रही हैं।

27 Mar 2020, 1:04 PM

कोरोना वायरस: दिल्ली के जामा मस्जिद में कुछ ही लोग नमाज पढ़ने पहुंचे

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के जामा मस्जिद में कुछ ही लोग नमाज पढ़ने पहुंचे हैं। इससे पहले सैयद इमाम बुखारी ने अपील की थी कि लोग अपने घरों में ही जुमें की नमाज पढ़ें।


27 Mar 2020, 1:02 PM

कर्नाटक के तुमकुर में कोरोना वायरस से 65 साल के व्यक्ति की मौत

27 Mar 2020, 12:57 PM

महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना वायरस के 32 मामले सामने आ चुके हैं

महाराष्ट्र के पुणे जिले में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जिनमें से 10 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।


27 Mar 2020, 12:51 PM

कोरोना वायरस से दुनिया भर में 23 हजार लोगों की मौत, 5 लाख से ज्यादा मामले सामने आए

27 Mar 2020, 12:48 PM

कोरोना संकट के बीच RBI द्वारा उठाए गए कदम की पीएम मोदी ने सराहना की

आरबीआई द्वारा राहत पैकेज के ऐलान के बाद पीएम मोदी ने कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाने के लिए आरबीआई ने बड़े कदम उठाए हैं। इससे लिक्विडिटी में सुधार होगा, फंड की लागत में कमी होगी, मध्यम वर्ग और व्यवसायों को मदद मिलेगी।”


27 Mar 2020, 12:39 PM

मुसलमान घर पर ही जुमे की नमाज पढ़ें: अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख

अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा, “मैं भारत में सभी मुसलमानों और इमामों से अपील करता हूं कि वे कोरोना वायरस पर सरकार के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करें। मैं सभी मुसलमानों से अपील करता हूं कि वे आज ही अपने घरों पर जुमे नमाज पढ़ें।”

27 Mar 2020, 12:28 PM

कोरोना वायरस के मद्देनजर सेना ने अपने कर्मियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया


27 Mar 2020, 12:24 PM

महाराष्ट्र: फायर ब्रिगेड विभाग ने मुंबई के मानखुर्द इलाके को सैनिटाइज किया

27 Mar 2020, 12:16 PM

गुजरात में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के कोई भी मामले सामने नहीं आए हैं

गुजरात में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के कोई भी मामले सामने नहीं आए हैं। इस बात की जानकारी राज्य की मुख्य सचिव जयंति रवि ने दी है।


27 Mar 2020, 12:12 PM

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलो की संख्या बढ़कर 39 हुई

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलो की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। 39 में से 29 लोग बाहर से आए हैं। वहीं, कोरोना के 10 मामले कम्यूनिटी में फैसले के सामने आए हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया, “अब तक हम 224 रैन बसेरों में 20,000 लोगों को खाना खिला रहे थे। आज से हम 325 स्कूलों के अंदर लंच और डिनर दोनों देंगे और रैन बसेरों में भी खाना बढ़ाएंगे। आज से हम 2 लाख लोगों को खाना खिलाएंगे और कल से हम 4 लाख लोगों को खाना खिलाएंगे”

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर जो भी लोग रह रहे हैं उन सब लोगों की जिम्मेदारी हमारी है, चाहे वो झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु के हो सकते हैं।

27 Mar 2020, 11:57 AM

कोरोना संकट पर सेना प्रमुख बोले- तैयार हैं हम, जरूरत पड़ी तो कोरोना खिलाफ शुरू करेंगे ऑपरेशन नमस्ते

देश में कोरोना संकट पर प्रतिक्रिया देते हुए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि सेना अतीत में सभी अभियानों पर सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सेना ऑपरेशन नमस्ते को भी सफलतापूर्वक अंजाम देगी।

जनरल नरवणे ने कहा, “आर्मी चीफ होने के नाते मेरी प्राथमिकता अपनी सेना को सुरक्षित रखना है हम तभी अपनी ड्यूटी निभा पाएंगे जब हम कोरोना वायरस की बीमारी से दूर रहेंगे। अगर हमें अपने देशवासियों की मदद करनी है तो हम ये मदद तभी कर पाएंगे जब हम सुरक्षित होंगे, फिट होंगे।”


27 Mar 2020, 11:13 AM

जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच श्रीनगर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा

27 Mar 2020, 11:09 AM

राजस्थान में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस से दूसरी मौत

राजस्थान में भीलवाड़ा के रहने वाले एक 60 साल के कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, "व्यक्ति को 6 मार्च को दिल का दौरा पड़ा था। शुरुआत में उसका इलाज स्वास्तिक अस्पताल में किया गया, फिर 7 मार्च को उसे बांगड़ अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद से वह 7 से 9 मार्च तक आईसीयू में रहा।"


27 Mar 2020, 11:01 AM

देश भर में लॉकडाउन के बीच दिहाड़ी मजदूरों की मुश्किलें जारी, शहरों से पैदल गांव लैटने को मजबूर

देश भर में लॉकडाउन के बीच दिहाड़ी मजदूरों की मुश्किलें जारी हैं। शहरों से पैदल अपने गांव लैटने को दिहाड़ी मजदूर, मजबूर है। गाजियाबाद से कुछ मजदूर राजस्थान के दौसा से निकले। एक मजदूर ने बताया कि उसके पास सिर्फ 200 रुपये हैं। वह राजस्थान के दौसा के लिए निकला है, जोकि 300 किलोमीटर दूर है।

27 Mar 2020, 10:57 AM

कोरोना संकट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे प्रेस से बात करेंगे


27 Mar 2020, 10:49 AM

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 5 नए मामले आए सामने

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं। चार केस नागपुर में और एक केस गोंदिया में सामने आया है।

27 Mar 2020, 10:13 AM

देश में कोरोना संकट के बीच RBI ने रेपो रेट में 75 बेसिस प्लाइंट की कटौती की घोषणा की

देश में कोरोना संकट के बीच RBI ने रेपो रेट में कटौती की घोषणा की है। रेपो रेट में 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती की घीषणा की गई है। इस कटौती के साथ ही रेपो रेट 4.40 फीसदी हो गया है। वहीं, रिवर्स रेपो रेट में 0.90 फीसदी की कटौती की गई है। इस कटौची के साथ यह 4 फीसदी हो गया है।

रेपो रेट कटौती का फायदा होम, कार या अन्य तरह के लोन समेत कई तरह के ईएमआई भरने वाले करोड़ों लोगों को मिलने की उम्मीद है।

आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि जबरदस्त अनिश्चितता है, ऐसे में विकास दर और महंगाई दर का अनुमान लगाना मुश्किल है। आरबीआई के गर्वनर ने कहा कि बैंक चाहें तो 3 महीने के लिए ईएमआई लेना टाल सकते हैं। आरबीआई ने बैंकों को छूट देते हुए कहा कि बैंक तीन महीने तक होम, कार लोन आदि की EMI लेना टाल सकते हैं।

आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा, “भारतीय बैंकिंग सिस्टम सुरक्षित और मजबूत है। हाल के दिनों में शेयर बाजार में कोरोना वायरस से संबंधित अस्थिरता ने बैंकों के शेयर की कीमतों को प्रभावित किया, जिसका नतीजा ये हुआ कि लोगों ने घबराकर कुछ निजी क्षेत्र के बैंकों से जमा राशि निकाल ली।”


27 Mar 2020, 10:04 AM

शेयर बाजार: कोरोना संकट के बीच सेंसेक्स में 1107 अंकों की बढ़ देखी जा रही

27 Mar 2020, 9:48 AM

प्रसिद्ध चित्रकार और मूर्तिकार सतीश गुजराल का 94 साल की उम्र में निधन


27 Mar 2020, 9:31 AM

कोरोना वायरस को रोका जा सकात है, इन बातों का रखे ध्यान: रमेश पोखरियाल निशंक

27 Mar 2020, 9:27 AM

बिहार में कोरोना वायरस के दो और मामले आए सामने, मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हुई

देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच बिहार में कोरोना के दो और मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।


27 Mar 2020, 9:21 AM

तेलंगाना में कोरोना वायरस का एक और मामला आया सामने, राज्य में मरीजों की संख्या 45 हुई

27 Mar 2020, 9:19 AM

कोरोना संकट: शिवसेना के सभी सांसद और विधायक एक-एक महीने की सैलरी सीएम राहत कोष में देंगे

देश में कोरोना संकट के भीच महाराष्ट्र में शिवसेना के सभी सांसद और विधायक एक-एक महीने की सैलरी सीएम राहत कोष में देने का फैसला लिया है।


27 Mar 2020, 9:12 AM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में पुलिस खाना बनाकर गरीबों में बांट रही है

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के बीच प्रयागराज में पुलिस गरीब लोगों के लिए खाना तैयार कर उन्हें मुफ्त में बांट रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “सभी थाना अध्यक्षों और पुलिस की गाड़ियों को हमने बताया है कि कहीं भी भूखा व्यक्ति मिलता है तो एनजीओ की मदद से या फिर स्वयं के स्तर पर उनकी मदद करें।

27 Mar 2020, 8:38 AM

पश्चिम बंगाल: कोलकाता का हुगली ब्रिज लॉकडाउन के बीच सुनसान नजर आ रहा


27 Mar 2020, 8:31 AM

जम्मू-कश्मीर में आज से गरीबों को फ्री राशन बांटा जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में आज से गरीबों को मुफ्त में राशन बांटा जाएगा। इसकी शुरुआत नगरपालिकाओं से होगी। आज से केमिस्ट की सभी दुकानें खुली रहेंगी। 8 बजे से लेकर 11 बजे तक ही दूध की आपूर्ति की जा सकेगी। 27 मार्च के दिन 10 बजे से 4 बजे तक किराना की 4 दुकाने ही खुलेंगी।

27 Mar 2020, 8:29 AM

दिल्ली में लॉकडाउन के बीच रैन बसेरों में राज्य सरकार फ्री भोजन दे रही है


27 Mar 2020, 8:27 AM

पंजाब: जालंधर में पुलिस ने जरूरत मंदों को लॉकडाउन के दौरान खाने के पैकेट बांटे

27 Mar 2020, 8:26 AM

मुंबई: मुंबादेवी मंदिर के बाहर भक्तों ने टीवी के जरिए आरती के दर्शन किए

मुंबई में नवरात्र के तीसरे दिन मुंबादेवी मंदिर के बाहर भक्तों ने टीवी के जरिए आरती के दर्शन किए। लॉकडाउन की वजह से मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।


27 Mar 2020, 8:24 AM

अंडमान में कोरोना वायरस का दूसरा मामला आया सामने

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव ने बताया कि अंडमान में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। उसने कोरोना वायरस पॉजिटिव पहले व्यक्ति के साथ यात्रा की थी। दोनों अस्पताल में हैं और प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

27 Mar 2020, 8:22 AM

कोरोना संकट: राजस्थान के भीलवाड़ा अस्पताल में गाना गाकर डॉक्टरों की टीम ने सबका हौसला बढ़ाया


27 Mar 2020, 8:19 AM

दिल्ली: नवरात्र के तीसरे दिन चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में कुछ ही भक्त नजर आए

नवरात्र के तीसरे दिन दिल्ली के चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में कुछ ही भक्त नजर आए। कोरोना वायरस को देखते हुए मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं, जिसके बाद भक्त बाहर से ही दर्शन कर रहे हैं।

27 Mar 2020, 8:16 AM

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास आज 10 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे

देश में कोरोना संकट के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास आज 10 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।


27 Mar 2020, 8:06 AM

इटली में कोरोना वायरस से कोहराम, 6153 नए मामले आए सामने, अब तक 80539 केस दर्ज

कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इस जानलेवा बीमारी से सबसे ज्यादा इटली प्रभावित हुआ है। इटली में कोरोना वायरस के 6153 नए मामले सामने आए हैं। यहां पर कोरोना के अब तक 80539 केस की पुष्टि हो चुकी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia