बड़ी खबर LIVE: लखनऊ में कल सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू जैसी पाबंदी, किसी भी वाहन को नहीं होगी इजाजत

लखनऊ में शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सरकारी कर्मचारियों,पास धारकों को भी 9.30 बजे तक हर हाल में कार्यालय पहुँचने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हें शाम छह बजे के बाद कार्यालय से निकलने को कहा गया है।

नवजीवन
नवजीवन
user

नवजीवन डेस्क

10 Apr 2020, 12:00 AM

पंजाब में कोई भी स्कूल फीस, किताबों और यूनीफार्म के पैसों की मांग नहीं करेगा, ऑनलाइन क्लासेस के लिए फीस भी नहीं मांगेगा

पंजाब सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी स्कूल अपने स्टाफ को वेतन देंगे और इसके बदले अभिभावकों से किसी भी किस्म की कोई फीस नहीं लेंगे। इसमें ऑनलाइन क्लासेस के बदले फीस, बस, किताबों और यूनीफार्म का पैसा भी शामिल है ऐसा करने वालों स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस सिलसिले में 48 स्कूलों को नोटिस भेजा गया है।

09 Apr 2020, 11:03 PM

वेंटिलेटर, मास्क, पीपीई और टेस्टिंग किट आदि से 30 सितंबर तक कस्टम ड्यूटी हटाई

09 Apr 2020, 10:58 PM

लखनऊ में कल सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू जैसी पाबंदी, किसी भी वाहन को नहीं होगी इजाजत

लखनऊ में शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सरकारी कर्मचारियों,पास धारकों को भी 9.30 बजे तक हर हाल में कार्यालय पहुँचने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हें शाम छह बजे के बाद कार्यालय से निकलने को कहा गया है। लेकिन मीडिया को पहले की तरह इससे छूट होगी

बड़ी खबर LIVE: लखनऊ में कल सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू जैसी पाबंदी, किसी भी वाहन को नहीं होगी इजाजत
बड़ी खबर LIVE: लखनऊ में कल सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू जैसी पाबंदी, किसी भी वाहन को नहीं होगी इजाजत

09 Apr 2020, 9:55 PM

मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 411 हुई, अब तक 33 लोगों की मौत

09 Apr 2020, 9:54 PM

असम में 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर चुके 70000 लोगों को छोड़ा जाएगा


09 Apr 2020, 9:52 PM

जम्मू-कश्मीर पर चीन के प्रतिनिधि के बयान का भारत ने किया विरोध, कहा- आंतरिक मामले में दखल ना दें

09 Apr 2020, 9:40 PM

पंजाब सरकार ने भी घर के बाहर मास्क लगाना अनिवार्य किया

पंजाब सरकार ने भी अब घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों से कहा है कि जब भी आप किसी आपातकालीन/आवश्यक वस्तु लेने के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनना याद रखें। इसके लिए साफ कपड़े का टुकड़ा भी चलेगा।


09 Apr 2020, 9:37 PM

कोरोना के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र के 5 जेलों को किया गया लॉकडाउन, सभी जेलकर्मी भी रहेंगे बंद

09 Apr 2020, 9:33 PM

राजस्थान में आज कोरोना के 80 मामले मिले, राज्य में 463 हुए कुल मामले


09 Apr 2020, 9:01 PM

पंजाब में भी मास्क अनिवार्य, बाहर निकलने वालों को पहनना होगा मास्क

09 Apr 2020, 8:59 PM

कोरोना की वजह से नेवी में भर्ती, ट्रांसफर और मूवमेंट पर रोक


09 Apr 2020, 8:50 PM

जम्मू-कश्मीर: मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

09 Apr 2020, 8:48 PM

असम में कोरोना का एक और मामला, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई


09 Apr 2020, 8:43 PM

राजस्थान: सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, 3 महीने की अग्रिम फीस नहीं ले सकेंगे स्कूल

09 Apr 2020, 8:33 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 229 नए केस, कुल संख्या 1364 हुई

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आज 229 नए मामले सामने आए हैं। आज 25 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1364 हो गई है।


09 Apr 2020, 8:32 PM

गुजरात में कोरोना के 21 नए मामले, राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 262 हुई

09 Apr 2020, 8:31 PM

दिल्ली में आज कोरोना के 51 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 720 हुई

दिल्ली में कोरोना के आज 51 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 4 केस मरकज से जुड़े हुए हैं। दिल्ली में अब कुल मरीजों की संख्या 720 हो गई है। यहां पर अब तक कोरोना से 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है।


09 Apr 2020, 8:30 PM

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में कोरोना के हॉटस्पॉट इलाकों को सील किया जाएगा

09 Apr 2020, 8:28 PM

मुंबई के घनी आबादी वाले इलाके के लोगों को स्कूल में रखा जाएगा: राजेश टोपे, स्वास्थ्य मंत्री


09 Apr 2020, 8:05 PM

महाराष्ट्र में कुल 1346 लोग कोरोना से संक्रमित, मुंबई में ही 746 मामले

09 Apr 2020, 8:03 PM

महाराष्ट्र: पुणे में कोरोना से 3 और लोगों की मौत, जिले में अब तक 24 लोगों की मौत


09 Apr 2020, 7:50 PM

मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल 397 मरीज, अब तक 24 की मौत

09 Apr 2020, 7:48 PM

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में कोरोना का पहला मामला, 22 साल के शख्स का टेस्ट पॉजिटिव


09 Apr 2020, 7:47 PM

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने कोरबा के काठघोरा इलाके को सील करने के आदेश दिए

09 Apr 2020, 7:45 PM

महाराष्ट्र: सांगली में कोरोना के 14 मरीज पूरी तरह ठीक हुए, अस्पताल से मिली छुट्टी


09 Apr 2020, 7:41 PM

मुंबई के धारावी में कोरोना के 3 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 17 हुई

09 Apr 2020, 7:33 PM

तेलंगाना में आज कोरोना के 18 नए पॉजिटिव मामले, संंक्रमितों की संख्या 471 हुई


09 Apr 2020, 7:31 PM

राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया

09 Apr 2020, 7:08 PM

कोविड19 : अगले चरणों के लिए तैयार किए जा रहे हैं नर्स और डॉक्टर्स

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए डॉक्टर्स, नर्सो, अर्धचिकित्सा कर्मियों, तकनीशियनों, सहायक नसिर्ंग मिडवाइव्स आदि को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी तरह सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे राज्य सरकार के अधिकारियों एवं अग्रिम पंक्ति के अन्य कर्मचारियों को भी कोरोना वायरस से लड़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह विशेष ट्रेनिंग मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सहायता से दी जा रही है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)


09 Apr 2020, 6:56 PM

मुंबई नागरिक प्रशासन ने वर्ली में नैशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया को क्वारंटीन सुविधा में बदला

मुंबई नागरिक प्रशासन ने वर्ली में नैशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (NSCI) को क्वारंटीन सुविधा में बदल दिया है।

09 Apr 2020, 6:56 PM

राजस्थान सरकार ने शहरी क्षेत्रों में लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।


09 Apr 2020, 6:56 PM

हरियाणा में सभी मेडिकल स्टाफ की सैलरी डबल, जब तक कोरोना संकट चलेगा: खट्टर

09 Apr 2020, 6:49 PM

आज मुंबई में 79 और #COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

आज मुंबई में 79 और #COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। शहर में पॉजिटिव कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 775 हो गई है:


09 Apr 2020, 6:48 PM

#COVID19 पॉजिटिव 9 लोगों ने आज मुंबई में अपनी जान गंवा दी

09 Apr 2020, 6:39 PM

राज्य के सभी मछुआरों को 2000 रुपये दिए जाएंगे: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि राज्य के सभी मछुआरों को 2000 रुपये दिए जाएंगे जबकि लॉटरी बेचने वालों और बीड़ी श्रमिकों को वित्तीय सहायता के रूप में 1000 रुपये दिए जाएंगे।


09 Apr 2020, 6:28 PM

आज कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव परीक्षण करने वाले 96 व्यक्तियों में से 84 "सिंगल सोर्स" घटना से हैं: बीला राजेश

तमिलनाडु स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने कहा कि कहा कि आज कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव परीक्षण करने वाले 96 व्यक्तियों में से 84 "सिंगल सोर्स" घटना से हैं। राज्य के कुल 834 मामलों में से 763 मामले "सिंगल सोर्स" घटना से हैं।

09 Apr 2020, 6:22 PM

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा- राज्य में 12 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले दर्ज़ किए गए

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि राज्य में 12 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले दर्ज़ किए गए- कन्नूर और कासरगोड 4 प्रत्येक, मलप्पुरम 2, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम प्रत्येक1। इनमें से 11 को स्थानीय संपर्क के माध्यम से बीमारी हुई और 1 विदेश से लौटा था। कुल पॉजिटिव मामले 357 तक पहुंच गए हैं।


09 Apr 2020, 6:17 PM

बिहार : कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में पीएमसीएच के माइक्रोबायोलजी विभागाध्यक्ष निलंबित

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के सैंपल की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबायोलजी विभाग के अध्यक्ष डॉ़ सत्येंद्र नारायण सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, " पीएमसीएच के माइक्रोबायोलजी विभाग के अध्यक्ष डॉ़ सत्येंद्र नारायण सिंह को कोरोनावायरस के नमूने में जांच में सहयोग नहीं करने तथा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।"

09 Apr 2020, 6:09 PM

12 नए कोरोना वायरस के मरीज आज सामने आए हैं: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि 12 नए कोरोना वायरस के मरीज आज सामने आए हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामले 80 हैं। तीन मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।


09 Apr 2020, 6:09 PM

पंजाब में आज 24 कोरोना पॉजिटिव के मरीज सामने आए हैं

09 Apr 2020, 6:09 PM

दिल्ली में 21 इलाकों को सील किया गया है: अरविंद केजरीवाल


09 Apr 2020, 6:04 PM

कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के युगांडा के प्रयासों का भारत हर तरह से समर्थन करेगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से कोरोना महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बारे में फोन पर बात की। वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के युगांडा के प्रयासों का भारत हर तरह से समर्थन करेगा।

09 Apr 2020, 6:03 PM

कोरोना वायरस: दिल्ली के सीएम बोले- डॉक्टरों पर हमला बर्दाश्त नहीं

दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि कल पता चला कि सफदरजंग अस्पताल की 2 डॉक्टरों के साथ उनके इलाके के लोगों ने ये कहकर दुर्व्यवहार किया कि वो कोरोना का इलाज करती हैं और अपने इलाके में भी कोरोना फैला देंगी। जिस व्यक्ति ने उनके साथ बतमीजी की थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


09 Apr 2020, 5:44 PM

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण बोरसि जॉनसन अस्पताल में भर्ती हैं।

09 Apr 2020, 5:42 PM

कोरोना संक्रमण की वजह से आज पुणे में तीन और लोगों की मौत हो गई

कोरोना संक्रमण की वजह से आज पुणे में तीन और लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ पुणे में मौतों की संख्या बढ़कर 21 हो गई।


09 Apr 2020, 5:33 PM

हरियाणा में 134 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मामले हैं और इसमें से 106 तबलीगी जमात के हैं: अनिल विज

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज हमारे हरियाणा में 134 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मामले हैं और इसमें से 106 तबलीगी जमात के हैं। अगर हम 106 तबलीगी जमात के लोगों को 134 में से कम करें तो 28 मरीज हरियाणा के बनते हैं।

09 Apr 2020, 5:31 PM

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 16 और # COVID19 मामले सामने आए


09 Apr 2020, 5:30 PM

#CoronavirusLockdown के उल्लंघन के लिए IPC की धारा 188 के तहत 39,857 लोगों के खिलाफ 12,236 FIRs दर्ज़

यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि #CoronavirusLockdown के उल्लंघन के लिए IPC की धारा 188 के तहत 39,857 लोगों के खिलाफ 12,236 FIRs दर्ज़ की गई हैं। #COVID19 से संबंधित फर्जी समाचारों के संचलन के संबंध में 78 मामले दर्ज़ किए गए हैं।

09 Apr 2020, 5:28 PM

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को लिखा खत

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को लिखे एक पत्र में कहा है, "उम्मीद है कि (COVID19 को देखते हुए ग्राहकों को) का लाभ आगे बढ़ाया जाएगा, जिसमें सभी प्रीपेड ग्राहक शामिल हैं, जिनके पास रिचार्ज करने का साधन है। उचित नहीं"


09 Apr 2020, 5:12 PM

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 7 नए मामले आए सामने, राज्य में मरीजों की संख्या 18 हुई

09 Apr 2020, 5:03 PM

बिना राशन कार्ड वालों को भी राशन देगी केजरीवाल सरकार: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, “जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है स्कूलों में उन्हें राशन बांटने का काम शुरू हुआ है।10 लाख लोगों को राशन में 4 किलों गेहूं, 1 किलो चावल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर दिया जा रहा है। राशन कूपन के लिए आवेदन करने वाले 16 लाख से भी ज्यादा लोगों को राशन देंगे।”


09 Apr 2020, 4:58 PM

अब तक 1,30,000 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, “अब तक 1,30,000 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है। इनमें से 5,734 नमूनों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। पिछले 1-1.5 महीनों में पॉजिटिव रेट दर 3-5 फीसदी के बीच है। इसमें पर्याप्त वृद्धि नहीं हुई है। कल हमने 13,143 नमूनों का टेस्ट किया।”

09 Apr 2020, 4:50 PM

'गृह मंत्रालय ने जो कंट्रोल रूम बनाया, कल उससे 300 से ज्यादा समस्याओं का निदान किया गया'

केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, “राज्य सरकारें लॉकडाउन के काम में जुटी हुई हैं। कल गृह मंत्रालय ने जो कंट्रोल रूम बनाया है। कल उसके द्वारा 300 से ज्यादा समस्याओं का निदान किया गया। नॉर्थ ईस्ट के लिए लगाई गई हेल्पलाइन 1944 भी सुचारू रूप से सेवाएं प्रदान कर रही है।”


09 Apr 2020, 4:43 PM

पीएम मोदी ने आज दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों के सामने चुनौती, वर्तमान आर्थिक स्थिति और महामारी से निपटने के लिए अपने देशों में उठाए गए कदमों की जानकारी साझा की।

09 Apr 2020, 4:41 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के 24 नए मामले आए सामने, राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हुई


09 Apr 2020, 4:40 PM

मुंबई के धारावी में 70 साल की महिला की कोरोना वायरस से मौत

09 Apr 2020, 4:33 PM

पीपीई मास्क और वेंटिलेटर की सप्लाई अब शुरू हो गई: लव अग्रवाल

केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा, “पीपीई मास्क और वेंटिलेटर की सप्लाई अब शुरू हो गई है। देश में 20 घरेलू निर्माताओं को पीपीई के लिए विकसित किया गया है। 1.7 करोड़ पीपीई के लिए ऑर्डर दिए गए हैं और सप्लाई भी आना शुरू हो गया है। 49 हजार वेंटिलेटर का ऑर्डर भी दिया जा चुका है।”


09 Apr 2020, 4:10 PM

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी, 24 घंटे में 549 नए मामले आए सामने, अब तक 166 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, “देश में अब तक 5734 केस सामने आ चुके हैं। 24 घंटे के भीतर 549 नए मामले सामने आए हैं, इसी दौरान 17 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक 166 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।”

अव अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा के करनाल जिले में 'एडॉप्ट ए फैमिली’अभियान के तहत 13000 जरूरतमंद परिवारों को 64 लाख रुपये की मदद दी जा रही है।

09 Apr 2020, 3:51 PM

गुरुवार को शेयर बाजार ने अच्छी तेजी देखी

गुरुवार को शेयर बाजार ने अच्छी तेजी देखी। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1265.66 अंकों की तेजी के साथ 31,159.62 पर बंद हुआ। वहीं, NSE का निफ्टी 4% की तेजी के साथ 9,102.75 पर बंद हुआ।


09 Apr 2020, 3:49 PM

दिल्ली के सीएम केजरीवाल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए #COVID19 पर चिकित्सा अधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए #COVID19 सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन,मुख्य सचिव विजय देव और स्वास्थ्य सचिव भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे

09 Apr 2020, 3:40 PM

महाराष्ट्र कैबिनेट ने अगले एक साल तक विधायकों की सैलरी में 30 फीसदी की कटौती के प्रस्ताव को मंजूरी दी

महाराष्ट्र कैबिनेट ने अगले एक साल तक विधायकों की सैलरी में 30 फीसदी की कटौती के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह अप्रैल महीने से ही लागू होगा।


09 Apr 2020, 3:31 PM

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 11 मरीज हैं, 9 स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं: सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनके राज्य में कुल 11 मरीज हैं उनमें से 9 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 1 मरीज है वो स्वस्थ है और वो भी बहुत जल्द ही घर चला जाएगा। 11वां मरीज कल रात ही मिला, जहां वो मिला उसको हमने पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया है।

09 Apr 2020, 3:23 PM

दिल्ली: नितिन गडकरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए MSME अधिकारियों के साथ बैठक की

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए MSME अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मंत्रालय और MSME को भविष्य के लिए तैयार करना था। नितिन गडकरी ने मौजूदा योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की और भविष्य की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा की।


09 Apr 2020, 3:18 PM

मध्य प्रदेश: इटारसी में एक डॉक्टर और उसकी पत्नी समेत 6 लोगों में हुई कोरना वायरस की पुष्टि

मध्य प्रदेश के इटारसी में एक डॉक्टर और उसकी पत्नी समेत 6 लोगों में हुई कोरना वायरस की पुष्टि हुई है।

09 Apr 2020, 3:13 PM

राजस्थान में कोरोना वायरस के 47 नए मामले आए सामने, राज्य में मरीजों की संख्या 430 हुई

राजस्थान में कोरोना वायरस के 47 नए मामले सामने आए हैं। इनमें बांसवाड़ा से दो, जयपुर से 11, जैसलमेर से 5, झुंझुनूं से 7, जोधपुर से 3, झालावाड़ से 7, बाड़मेर से 1 एक शामिल है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 430 हो गई है।


09 Apr 2020, 3:02 PM

झारखंड: रांची में कोरोना वायरस के कुल 7 मामले सामने आए हैं, 6 मरीज एक ही परिवार से हैं

झारखंड के रांची में कोरोना वायरस पॉजिटिव के कुल 7 मामले हैं, जिसमें से 6 एक ही परिवार के हैं। सभी 7 रिम्स के आइसोलेशन वार्ड और उसके कोविड अस्पताल में हैं। कल जो 5 पॉजिटिव केस पाए गए उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर ली गई है। उनके संपर्क में आए लोगों का सैंपलिंग कराई जा रही है।

09 Apr 2020, 2:59 PM

गाजियाबाद: सेवियर सोसाइटी को पूरी तरह से सील

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोहन नगर की सेवियर सोसाइटी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इलाके में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। सोसाइटी के अंदर ही लोगों को जरूरी सामान की डिलीवरी की जा रही है।


09 Apr 2020, 2:47 PM

पंजाब के जालंधर में कोरोना के 3 नए मामले आ सामने

09 Apr 2020, 2:40 PM

देश में डॉक्टरों पर हुए हमले को लेकर FORDA ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र


09 Apr 2020, 2:29 PM

तेलंगाना: कंटोनमेंट जोन में किसी को जाने की इजाजत नहीं, राज्य में अब तक 427 कोरोना केस आए सामने

09 Apr 2020, 2:20 PM

दिल्ली हाई कोर्ट ने गर्मियों की छुट्टियों को किया रद्द, जून में भी अदालतों में होगा काम

दिल्ली हाई कोर्ट ने हाई कोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों का ग्रीष्मकालीन अवकाश निलंबित कर दिया है। दिल्ली में जून के महीने भी अदालतों में काम होगा।


09 Apr 2020, 2:08 PM

जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के बीच CRPF के जवान लोगों तक पहुंचा रहे जरूरी सामान

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सीआरपीएफ जरूरी सामान का इंतजाम कर, उन्हें ट्रक के जरिए राज्य के अलग-अलग जिलों में पहुंचा रहा है। कश्मीर रेंज के आईजी राजेश कुमार ने बताया, “रोज की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग सीआरपीएफ की मददगार हेल्पलाइन पर संपर्क करें हम सब चीजें उनके डोर-स्टेप पर पहुचाएंगे।”

09 Apr 2020, 2:04 PM

बिहार: लॉकडाउन की वजह से किसानों को नहीं मिल रहे मजदूर, किसान खुद कर रहे फसल की कटाई


09 Apr 2020, 1:53 PM

छत्तीसगढ़ में 76000 लोग होम क्वारंटाइन हैं: सीएम भूपेश बघेल

कोरोना संकट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस से बात की। उन्होंने कहा, “इस समय पूरी दुनिया के साथ भारत भी कोरोना के प्रकोप से गुजर रहा है। हम सब इससे निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं। जैसे ही राहुल गांधी जी ने इस विषय में चिंता जाहिर की, हमने छत्तीसगढ़ में तैयारी शुरु कर दी। सबसे पहले 13 मार्च को हमने शिक्षा संस्थानों, मॉल, टॉकीज, मंत्रालयों को बंद किया।”

भूपेश बघेल ने कहा, “15 मार्च को पहला टेस्ट हुआ और 18 मार्च को पहला पॉजिटिव केस हमें मिला। उसी दिन पूरे प्रदेश में हमने धारा 144 लागू कर दी थी और 21 मार्च को हमने पूरे प्रदेश में लॉकडाउन कर दिया था। हमें 3 और केस मिले और केस हिस्ट्री में हमें पता चला कि इसमें यूके से यात्रा करके लौटने वाले लोग थे। विदेश से यात्रा करके लौटने वाले लोगों की संख्या लगभग 2100 थी। हमने इन सबको तत्काल क्वारंटाइन में रखा।”

छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा, “हमारे लिए विशिष्ट बात यह रही कि हमने बिना लक्षणों वाले व्यक्ति की जांच की और वो भी पॉजिटिव निकला। तो हमें यह पता चल गया कि बिना लक्षणों के भी लोग हैं, जो पॉजिटिव हो सकते हैं। फिर हमने उनके परिवारजनों को भी क्वारंटाइन किया।”

सीएम बघेल ने कहा, “अभी छत्तीसगढ़ में लगभग 76,000 लोग होम क्वारंटाइन में हैं और उनकी समुचित मॉनिटरिंग की जा रही है। हमने राज्य की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया और उसके बाद जिलों की सीमाएं बन्द कीं।”

09 Apr 2020, 1:53 PM

मुंबई: धारावी इलाके में सब्जी, फलों के बाजार बंद करने के आदेश, बीएमसी बोली- डोर-टू-डोर दी जाएगी सेवा

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने लॉकडाउन के दौरान धारावी के नियंत्रण क्षेत्र में सभी सब्जी/ फलों के बाजारों, फेरीवालों और विक्रेताओं पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इलाके में दवाई की दुकानों को खोलने की अनुमति है। बीएमसी ने कहा कि इस इलाके में आज या कल में डोर-टू-डोर जरूरी सेवा शुरू की जाएगी।


09 Apr 2020, 1:53 PM

हरियाणा में लॉकडाउन के बीच किसानों को नहीं मिल रहे मजदूर, फसल काटने में हो रही दिक्कत

09 Apr 2020, 1:22 PM

नोएडा के कोरोना हॉटस्पॉट इलाकों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बोलीं- सरकार ने सिर्फ एक मास्क दिया

नोएडा के सेक्टर -5 में स्थित हरोला गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य सर्वेक्षण कर रही हैं। इस इलाके की पहचान कोरोना वायरस हॉटस्पॉट के रूप में की गई है। प्रशासन द्वारा इस इलाके को सील कर दिया गया है। एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कहा, “हम डोर टू डोर सर्वे करते हैं और जानकारी एकत्र करते हैं। हमें सिर्फ एक मास्क दिया गया है और कुछ नहीं।”


09 Apr 2020, 1:11 PM

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 1297 मामले सामने आ चुके हैं

09 Apr 2020, 1:09 PM

ओडिशा में कोरोना वायरस के दो नए मामले आए सामने

ओडिशा के ढेंकनाल में 51 वर्षीय महिला और भुवनेश्वर के 69 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।


09 Apr 2020, 1:03 PM

नोएडा सेक्टर-74 के सुपरटेक केपटाउन अपार्टमेंट, सेक्टर-79 के हाइड पार्क अपार्टमेंट को पूरी तरह से सील किया गया

नोएडा सेक्टर-74 के सुपरटेक केपटाउन अपार्टमेंट और सेक्टर-79 के हाइड पार्क अपार्टमेंट को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यह इलाका यूपी सरकार द्वारा सील किए गए 15 जिलों के हॉटस्पॉट में शामिल है।

09 Apr 2020, 12:58 PM

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 10 नए मामले आए सामने, राज्य में मरीजों की संख्या 191 हुई

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 191 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 28 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है, वहीं 6 लोगों की मौत हो चुकी है।


09 Apr 2020, 12:46 PM

मध्य प्रदेश लॉकडाउन: खेतों में फसल है तैयार, नहीं मिल रहे मजदूर, फसल हो रही है खराब

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन में मजदूर ना मिलने की वजह से छतरपुर में फसल की कटाई नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।

09 Apr 2020, 12:28 PM

कोरोना संकट के बीच ओडिशा सरकार ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का किया ऐलान

कोरोना संकट के बीच ओडिशा सरकार ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। ओडिशा लॉकडाउन बढ़ाने वाला पहला राज्य बन गया है। राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह 30 अप्रैल तक रेल और हवाई सेवा शुरू ना करे।

देश भर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। हालांकि देश भर में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर चर्चा हो रही है।


09 Apr 2020, 12:25 PM

बिहार में कोरोना वायरस के 12 नए मामले आए सामने, सिवान में एक ही परिवार के 10 लोगों में करोना की पुष्टि

बिहार में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। सिवान के एक ही परिवार के 10 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।

09 Apr 2020, 12:15 PM

आरोग्य सेतु IVRF को लॉन्च किया गया: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, “आज भारत सरकार और तमिलनाडु के बीच एक बहुत ही अच्छी पहल की शुरुआत हुई है। आरोग्य सेतु IVRF को लॉन्च किया गया है। जैसे ही आप एक बार मिस कॉल देते हैं ये तभी एक्टिवेट हो जाएगा, आपकी लोकेशन की पहचान कर ली जाएगी। इस पर हेल्थकेयर के लिए मदद और गाइडेंस उपलब्ध होगी। आज इसकी पायलट योजना थी। इसे दूसरे राज्यों में भी जल्द ही लागू किया जाएगा। ये नॉन-स्मार्टफोन के लिए भी है।”


09 Apr 2020, 12:10 PM

दिल्ली: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में कोरोना पर मंत्रियों के समूह की बैठक जारी

09 Apr 2020, 11:59 AM

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का सीएम योगी को पत्र, निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के कर्मचारियों को मदद की अपील

कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के कर्मचारियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को हर महीने पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की अपील है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आने वाले दिनों में ऐके कर्मचारियों की हालत और बिगड़ने वाली है। ऐसे सरकार को इनका ध्यान रखना चाहिए।

बड़ी खबर LIVE: लखनऊ में कल सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू जैसी पाबंदी, किसी भी वाहन को नहीं होगी इजाजत

09 Apr 2020, 11:53 AM

पंजाब में कोरोना वायरस से हुई 10वीं मौत

पंजाब में कोरोना वायरस से मौतों के सिलसिले में इजाफा हो रहा है। सूबे में गुरुवार को एक और करोना वायरस के मरीज की जालंधर में मृत्यु हो गई। यह कोरोना वायरस से पंजाब में 10वीं मौत है। 59 वर्षीय प्रवीण शर्मा मृतक स्थानीय कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा के पिता थे। जालंधर के मीट्ठा बाजार में रहने वाले प्रवीण शर्मा बुधवार रात से वेंटिलेटर पर थे। कल ही उन्हें कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई थी। उनका दवाइयों का कारोबार था। कल मोरिंडा के गांव चतामली के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। उक्त मृतक का बेटा और पत्नी भी पॉजिटिव हैं। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 33 दिनों में 115 तक पहुंच गई है। इनमें से 14 ठीक हो चुके हैं और 92 संक्रमित अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। कुल संक्रमित मामलों में से 31.30 प्रतिशत मामले सिर्फ मोहाली जिले में ही रिपोर्ट हुए हैं। इस लिहाज से मोहाली कोरोना कैपिटल बन गया है। मोहाली में पॉजिटिव पाए गए तमाम लोगों की उम्र 50 साल से अधिक है। फिलहाल तक मोहाली में 36, नवांशहर में 19, अमृतसर में 10, जालंधर में 8, होशियारपुर और पठानकोट में 7-7, लुधियाना में 8, मानसा में 5, मोगा में 4, रूपनगर में 3, फतेहगढ़ साहिब और फरीदकोट में 2-2, पटियाला, बरनाला कपूरथला और मुक्तसर में 1-1 पॉजिटिव केस हैं।

(अमरीक के इनपुट के साथ)

09 Apr 2020, 11:29 AM

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 162 नए मामले आए सामने, राज्य में मरीजों की संख्या 1297 हुई

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 162 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर बढ़कर 1297 हो गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।


09 Apr 2020, 11:15 AM

दिल्ली में क्वारंटाइन परिवारों से पीईपी पहनकर सफाई कर्मी उठा रहे हैं कूड़ा

दिल्ली में क्वारंटीन किए गए परिवारों से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक अलग टीम तैयार की है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सफाई कर्मियों ने पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विमेंट पहन रखा है।

09 Apr 2020, 11:12 AM

गुजरात में कोरोना वायरस के 55 नए मामले आए सामने

गुजरात में कोरोना वायरस के 55 नए पॉजिटिव केस मिले है। इनमें 50 मामले अहमदाबाद से, 2 सूरत से, 1-1 मामला (दाहोद ,आनंद और छोटा उदेपुर) से। अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 241 हो गई है।


09 Apr 2020, 10:48 AM

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 669 केस आ चुके हैं सामने

देश की राजधानी में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 669 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 426 केस निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हैं।

09 Apr 2020, 10:37 AM

दिल्ली: उपराज्यपाल और सीएम केजरीवाल आज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और सीएम अरविंद केजरीवाल आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


09 Apr 2020, 10:21 AM

पंजाब में लॉकडाउन के दौरान फीस मांगने वाले 15 और प्राइवेट स्कूलों को शिक्षा विभाग का नोटिस

पंजाब में लॉकडाउन के बची फीस की मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग ने 15 और निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। अब तक 38 प्राइवेट स्कूलों को सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस दिया गया है। इससे पहले 23 स्कूलों को पहले नोटिस जारी किए गए थे।

09 Apr 2020, 10:09 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल में कोरोना वायरस के अब तक 93 मामले आए हैं सामने


09 Apr 2020, 10:06 AM

झारखंड: बोकारो के 75 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज की आज सुबह मौत हुई

झारखंड में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है। बोकारो के 75 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज की आज सुबह मौत हो गई।

09 Apr 2020, 9:53 AM

दिल्ली के बंगाली मार्के और आसपास के इलाके को सील किया गया

दिल्ली के बंगाली मार्केट और आसपास के इलाके को सील किया गया है। पुलिस यहां लोगों से घरों से बाहर ना आने की अपील कर रही है। आदेश का पालन ना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरी सामान की होम डिलीवरी के लिए फोन नंबर की लिस्ट पैम्फलेट के जरिए जारी की गई है। लोग उससे अपना सामान मंगा सकते हैं।


09 Apr 2020, 9:51 AM

मध्य प्रदेश: खंडवा में कोरोना वायरस के पांच मामले आए सामने

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कोरोना वायरस के 5 मामले सामने आए हैं। अब पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जो इन लोगों के संपर्क में आए थे।

09 Apr 2020, 9:33 AM

दिल्ली: आज मंत्रियों के समूह की एक उच्च-स्तरीय बैठक होगी

दिल्ली में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण में आज कोरोना वायरस को लेकर मंत्रियों के समूह की एक उच्च-स्तरीय बैठक होगी।


09 Apr 2020, 9:33 AM

बिहार: सिवान में कोरोना वायरस के चार नए मामले आए सामने

09 Apr 2020, 9:33 AM

दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में एक डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और एक सफाई कर्मचारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई

दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में एक डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और एक सफाई कर्मचारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब 21 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अस्पताल के 45 कर्मचारियों को घर पर क्वारंटाइन किया गया है।


09 Apr 2020, 9:33 AM

यूपी: आगरा में कोरोना वायरस के 19 नए मामले आए सामने

उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहा हैं। आगरा में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है।

09 Apr 2020, 9:13 AM

पंजाब: अमृतसर सब्जी में लोंगों की उमड़ी भीड़

पंजाब के अमृतसर की सब्जी मंडी में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एक डिसइंफेक्शन रूम तैयार किया गया है। मंडी में सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।


09 Apr 2020, 8:45 AM

पंजाब के लुधियाना में कोरोना वायरस के दो नए मामले आए सामने

09 Apr 2020, 8:44 AM

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी, 24 घंटे के भीतर 540 नए मामले आए सामने, 17 की मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 540 नए मामले सामने आए हैं और 17 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 5734 हो गई है। इसमें 5095 सक्रिय मामले हैं और 473 लोग ठीक हो चुके हैं, जिन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में अब तक कोरोना से 166 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।


09 Apr 2020, 8:29 AM

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का एक और मामला आया सामने, राज्य में मरीजों की संख्या 11 हुई

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने बताया, “राज्य में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11 है। इसमें डिस्चार्ज हो चुके 9 लोग भी शामिल हैं।

09 Apr 2020, 8:27 AM

झारखंड में कोरोना वारस का एक और मामला आया सामने, राज्य में मरीजों की संख्या 13 हुई

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा, “राज्य में कोरोना वायरस के 4 और मामलों की पुष्टि हुई है, 1 रांची में कोरोना संक्रमित परिवार से है और 3 अन्य बोकारो में एक संक्रमित परिवार से हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 13 हो गई है।”


09 Apr 2020, 8:24 AM

उत्तराखंड: चमोली जिले के बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी

09 Apr 2020, 8:19 AM

दिल्ली: आई.पी.एक्सटेंशन में मयूर ध्वज अपार्टमेंट पूरी तरह से सील

दिल्ली में आई.पी.एक्सटेंशन में मयूर ध्वज अपार्टमेंट को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। मयूर ध्वज अपार्टमेंट दिल्ली सरकार द्वारा सील किए गए 20 हॉटस्पॉट में शामिल है।


09 Apr 2020, 8:18 AM

दिल्ली: मयूर विहार का वर्धमान अपार्टमेंट का सील, राजधानी में कुल 20 हॉटस्पॉट हैं

दिल्ली में मयूर विहार के वर्धमान अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। यहां सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। वर्धमान अपार्टमेंट को मिलाकर राजधानी में कुल 20 हॉटस्पॉट हैं, जिन्हें सील किया गया है।

09 Apr 2020, 8:09 AM

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे के भीतर 2000 लोगों की मौत, अब तक 14 हजार से ज्यादा की गई जान

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अमेरिका में सबसे ज्यादा बुरा है। अमेरिका में 24 घंटे के भीतर 2000 लोगों की मौत हो गई है। कल भी 2000 लोगों की जान चली गई थी। अमेरिका में अब तक 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia