LIVE: फ्रांस में कोरोना से मौत का आंकड़ा 186 से बढ़कर 860 हुआ, यूरोप में मरने वालों की संख्या 10,000 के पार

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक कोरोना वायरस से फ्रांस में मरने वालों की संख्या 186 सेबढ़कर 860 हो गई है। वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या यूरोप में 10,000 को पार कर गई है

वेबसाइट ग्रैब
वेबसाइट ग्रैब
user

नवजीवन डेस्क

24 Mar 2020, 12:20 AM

फ्रांस में कोरोना से मौत का आंकड़ा 186 से बढ़कर 860 हुआ, यूरोप में मरने वालों की संख्या 10,000 के पार

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक कोरोना वायरस से फ्रांस में मरने वालों की संख्या 186 से बढ़कर 860 हो गई है। वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या यूरोप में 10,000 को पार कर गई है

23 Mar 2020, 11:52 PM

30 राज्यों-UT के 548 जिलों में लॉकडाउन, पंजाब, महाराष्ट्र, पुडुचेरी में कर्फ्यू, सड़क, रेल, विमान सब बंद

कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके मद्देनजर इस वक्त देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 550 जिले बंद कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र, पंजाब और पुडुचेरी में कर्फ्यू लग गया है। रेल पहले बंद हो गई थी. आज से घरेलू विमान सेवाएं भी थम जाएंगी

ताजा अपडेट इस तरह हैं:

  • ICMR के मुताबिक देश में इस वक्त कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 471 पहुंच गई है
  • कोरोना से मौत का आंकड़ा 9 हो गया है
  • देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉक़डाउन कर दिया गया है
  • पंजाब, महाराष्ट्र और पुडुचेरी में कर्फ्यू लगा दिया गया है
  • संसद की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है
  • ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस यानी एम्स की ओपीडी बंद कर दी गई है
  • लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
  • दिल्ली में बिना कर्फ्यू पास के आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग भी नहीं आ जा सकते हैं
  • मीडिया कर्मियों को अपना प्रेस कार्ड दिखाना होगा
23 Mar 2020, 11:52 PM

देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 471 हुई


23 Mar 2020, 11:33 PM

कोरोना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे बंद किया गया

23 Mar 2020, 10:53 PM

कोरोना का असर, देश के 30 राज्यों-केद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन, यूपी, एमपी, ओडिशा में भी प्रतिबंध

कोरोना वायरस के तेजी से प्रसार को देखते हुए देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन कर दिया गया है। इनमें से महाराष्ट्र और पंजाब में पूर्णतः कर्फ्यू लगा दिया गया है, जबकि राजधानी दिल्ली में भी लगभग कर्फ्यू जैसे आदेश दिए गए हैं। वहीं तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा ने कुछ खास इलाकों में प्रतिबंध लगाया है।


23 Mar 2020, 10:47 PM

सार्क देशों के वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी 26 मार्च को करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कोरोना से मुकाबले पर होगी चर्चा

23 Mar 2020, 10:42 PM

बिहार में कोरोना के अब तक 3 मरीज मिले, एक की मौत, दो का इलाज जारी


23 Mar 2020, 10:40 PM

तमिलनाडु में कोरोना के तीन नए मरीज मिले, तीनों को आइसोलेशन में रखा गया

23 Mar 2020, 10:26 PM

कोरोना से मुकाबले के लिए झारखंड सरकार ने राज्य से लेकर प्रखंड स्तर तक बनाई समन्वय समिति


23 Mar 2020, 10:19 PM

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मनरेगा मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता देने के लिए केंद्र से मांगा फंड

23 Mar 2020, 10:02 PM

तेलंगाना में यूके से लौटे डीएसपी और उसके कोरोना संक्रमित बेटे के खिलाफ केस, क्वारंटाइन से बचने का आरोप

तेलंगाना पुलिस ने हाल ही में यूके से लौटे एक डीएसपी और उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों पर विदेश से लौटने पर अनिवार्य क्वारंटाइन से बचने का आरोप है। अब जांच में डीएसपी के बेटे की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।


23 Mar 2020, 9:54 PM

कोरोना के चलते कर्नाटक में भी लॉकडाउन, रात 12 बजे से आदेश लागू

23 Mar 2020, 9:29 PM

कोरोना को देखते हुए पूरे गुजरात में लॉकडाउन का ऐलान, राज्य की सभी सीमाएं सील


23 Mar 2020, 9:15 PM

पुडुचेरी में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू का ऐलान

23 Mar 2020, 9:14 PM

मीडिया कर्मियों को कर्फ्यू पास की आवश्यकता नहीं, उन्हें अपने पहचान पत्र ले जाने की आवश्यकता होगी: दिल्ली पुलिस


23 Mar 2020, 9:02 PM

दिल्ली में अघोषित कर्फ्यू, जरूरी सेवाओं के लिए अब जरूरी होगा कर्फ्यू पास

राजधानी दिल्ली में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। आवश्यक वस्तु और सेवाओं में शामिल व्यक्ति जिनका संबंधित संगठन दिल्ली में स्थित है उनको अपने संबंधित जिला पुलिस मुख्यालय से कर्फ्यू पास प्राप्त करना होगा।

23 Mar 2020, 9:01 PM

कोरोना वायरस के कारण तिहाड़ जेल से छोड़े जाएंगे 3 हजार कैदी: डीजी, तिहाड़ जेल


23 Mar 2020, 9:00 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के सात मामले, एक की मौत

23 Mar 2020, 8:59 PM

राजस्थान में कोरोना के 4 नए मामले, अब तक 32 लोग इस वायरस के चपेट में


23 Mar 2020, 8:36 PM

कोरोना वायरस से देश में 10वीं मौत, हिमाचल प्रदेश में एक शख्स की मौत

23 Mar 2020, 8:35 PM

भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 467 हुई


23 Mar 2020, 8:20 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना के दो नए मामले आए सामने, संक्रमित लोगों की संख्या 19 हुई

23 Mar 2020, 8:19 PM

हिमालच प्रदेश सरकार के सारे कार्यलय बंद करने का ऐलान, सिर्फ जरूरी सेवाएं वाले कार्यालय खुले रहेंगे


23 Mar 2020, 8:17 PM

जो जरूरी सामान से जुड़े व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें जिला पुलिस से लेनी होगी कर्फ्यू पास- दिल्ली पुलिस

23 Mar 2020, 8:08 PM

पंजाब सारकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र से 150 रुपए की मांग की


23 Mar 2020, 8:05 PM

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 97 हुए

23 Mar 2020, 8:05 PM

त्रिपुरा में कल दोपहर 2 बजे से 31 मार्च तक कम्प्लीट लॉकडाउन


23 Mar 2020, 8:04 PM

25 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के लोगों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

23 Mar 2020, 8:02 PM

पंजाब सीएम की चेतावनी- कर्फ्यू के दौरान बाहर निकलने वाले लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई


23 Mar 2020, 7:35 PM

नेपाल में कल से पूरे देश में लॉक डाउन का ऐलान, कोरोना के अब तक दो मामले आए सामने

23 Mar 2020, 7:32 PM

उत्तराखंड में सिर्फ सुबह 7 से 10 बजे तक की खुलेंगी दुकाने, परिवहन के सभी साधन भी होंगे बंद


23 Mar 2020, 7:25 PM

कोरोना वायरस का अर्थव्यवस्था पर बुरा असर, EMI-लोन कुछ समय के लिए स्थगित कर सरकार: कांग्रेस

23 Mar 2020, 7:21 PM

कर्नाटक में कोरोना वायरस के अब तक 33 मामले पाए गए, एक की मौत


23 Mar 2020, 7:20 PM

कोरोना वायरस: कर्नाटक के कई शहरों में कल से सभी यातायात सेवाएं बंद रहेंगी

23 Mar 2020, 7:18 PM

कोरोना वायरस: चंडीगढ़ में अगले आदेश तक कार्फ्यू का ऐलान


23 Mar 2020, 7:10 PM

भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 433 हो गई है

भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 433 हो गई है। इसमें 23 डिस्चार्ज मरीज और 7 मौतें भी शामिल हैं।

23 Mar 2020, 7:02 PM

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आधी रात से चंडीगढ़ में कर्फ्यू

चंडीगढ़ संघ शासित क्षेत्र प्रशासन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार की मध्य रात्रि से कर्फ्यू लगा दिया है


23 Mar 2020, 7:00 PM

कोरोना से लड़ने में मदद करने के लिए गौतम गंभीर ने एमपी फंड से दिल्ली सरकार को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की

कोरोना से लड़ने में मदद करने के लिए गौतम गंभीर ने एमपी फंड से दिल्ली सरकार को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

23 Mar 2020, 6:59 PM

राज्य सभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है


23 Mar 2020, 6:58 PM

देश में 15 हजार निजी लैब में भी होगी कोरोना जांच : आईसीएमआर

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इसके परीक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा लैब की जरूरत भी बढ़ती जा रही है। इसके लिए 15 हजार लैब के साथ 12 निजी लैब चेन को अनुबंधित किया गया है। आईसीएमआर ने सोमवार को यह जानकारी दी।

23 Mar 2020, 6:58 PM

कोरोना वायरस: CBSE ने छात्रों की सुरक्षा के लिए नई हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की


23 Mar 2020, 6:50 PM

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने नवोदय विद्यालय आयुक्त से की अपील

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि वर्तमान स्थिति का आंकलन करते हुए कहा कि मैंने नवोदय विद्यालय आयुक्त को सलाह दी है कि वे संबंधित जिला प्रशासन के लिए अपने छात्रावास (जहां कोई छात्र नहीं रह रहे हैं) उपलब्ध कराएं, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सहायता प्रदान करें।

23 Mar 2020, 6:45 PM

दिल्ली में जिस डॉक्टर ने कोरोना संक्रमित मरीज का किया इलाज, वो खुद हुआ बीमार, जीटीबी अस्पताल में भर्ती

कोरोना वायरस से पीड़ित एक मरीज का इलाज करने के क्रम में मोहल्ला क्लिनिक का एक डॉक्टर खुद वायरस संक्रमित हो गया। संक्रमित डॉ. गोपाल झा गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती हैं। डॉ झा ने बताया कि एक मरीज का इलाज करते समय वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। सिरदर्द से पीड़ित होने के कारण उन्होंने फोन पर अधिक जानकारी देने से असमर्थता जताई।


23 Mar 2020, 6:35 PM

कोरोना रोकने के लिए इमरान खान का अटपटा कदम, लॉकडाउन के बजाय शहरों में तैनात कर दी आर्मी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को लेकर पाकिस्तान सरकार ने अटपटा कदम उठाया है। सरकार ने लॉकडाउन करने के बजाए इस्लामाबाद, पंजाब प्रांत, सिंध प्रांत, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, बलूचिस्तान प्रांत, गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत में कोरोना वायरस को रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना की टुकड़ियों को तैनात किया है।

23 Mar 2020, 6:34 PM

कैप्टन अमरिंदर ने कोरोना वायरस को लेकर कहा - कर्फ्यू के किसी भी उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि कर्फ्यू के किसी भी उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


23 Mar 2020, 6:18 PM

केरल सरकार ने राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की

केरल सरकार ने राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य में सभी सीमाएं बंद रहेंगी, सभी सार्वजनिक परिवहन का संचालन बंद होगा। सभी पूजा स्थल भी बंद रहेंगे। बता दें कि केरल में आज 28 कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है। अब राज्य में कुल मामलों को 95 तक पहुंच गया है। लॉकडाउन आज रात से लागू होगा और यह 31 मार्च तक चलेगा।

23 Mar 2020, 6:09 PM

गुजरात में एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया

गुजरात में एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया, अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 30 हो गई है।


23 Mar 2020, 6:08 PM

देहरादून: कोरोना पॉजिटिव का एक और केस, देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हुई 435

23 Mar 2020, 6:00 PM

नीतीश कुमार ने आज हाई लेवल बैठक कर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गरीब परिवारों के लिए सहायता पैकेज का एलान किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हाई लेवल बैठक कर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गरीब परिवारों के लिए सहायता पैकेज का एलान किया है। राशन कार्डधारी परिवार वालों को मुफ्त में एक महीने का अनाज मिलेगा। पेंशनधारियों को पेंशन, डॉक्टर और सहायकों को उनके एक महीने के वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


23 Mar 2020, 6:00 PM

उड़ीसा सरकार ने कई जिलों को लॉकडाउन किया

उड़ीसा सरकार ने लॉकडाउन को- पुरी, नयागढ़, जगतसिंहपुर, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, ढेंकनाल, संबलपुर, झारसुगुड़ा जिलों में भी लागू करने का फैसला किया है। इन जिलों में कल 24 मार्च की सुबह 7 बजे से 29 मार्च को सुबह 9 बजे तक लॉकडाउन लागू होगा। अब लॉकडाउन के तहत जिलों की संख्या 14 हो गई

23 Mar 2020, 6:00 PM

असम में 24 मार्च की शाम से लेकर 31 मार्च तक रहेगा लॉकडाउनः हेमंत बिस्वा शर्मा, मंत्री असम सरकार


23 Mar 2020, 6:00 PM

हरियाणा में कल से 15 जिलों में लॉकडाउन: सीएम मनोहर लाल खट्टर

23 Mar 2020, 6:00 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- लॉकडाउन का पालन करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कोरोना वायरस के मद्देनजर उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करें। सरकार को कल से सख्ती करनी पड़ेगी।


23 Mar 2020, 5:30 PM

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- किराने का सामान, दूध, बेकरी, चिकित्सा आदि आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहेंगी

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि किराने का सामान, दूध, बेकरी, चिकित्सा आदि आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। केवल पुजारी और मौलवी ही अंदर होंगे और प्रार्थना करेंगे।

23 Mar 2020, 5:17 PM

कोरोना वायरस संकट के बीच पूरे महाराष्ट्र में कर्फ्यू का ऐलान, सीएम उद्धव ठाकरे का बड़ा फैसला

कोरोना वायरस संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पूरे महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज मैं राज्यव्यापी कर्फ्यू की घोषणा करने के लिए मजबूर हूं। लोग सुन नहीं रहे और हम मजबूर हैं।


23 Mar 2020, 4:57 PM

कोरोना संकट के बीच घरेलू उड़ानें 24 मार्च की मध्यरात्रि से बंद, कार्गो सेवा रहेगी जारी

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक, देश में सभी कमर्शियल उड़ानें 24 मार्च की मध्यरात्रि से बंद कर दी जाएंगी। वहीं, कार्गो विमान सेवा जारी रहेगी।

23 Mar 2020, 4:44 PM

कोरोना वायरस की जांच के लिए 12 नए लैब शुरू हुए: ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव


23 Mar 2020, 4:25 PM

देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया: लव अग्रवाल

देश में कोरोना संकट पर प्रेस से बात करते हुए केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है।

लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस के 415 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 23 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई। वहीं, अब तक 7 लोगों की मरने की पुष्टि हुई है।

23 Mar 2020, 4:20 PM

कोलकाता: कोरोना संकट पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सर्वदलीय बैठक की


23 Mar 2020, 4:07 PM

ईरान में कोरोना वायरस से 127 और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 1812 हुई

23 Mar 2020, 4:05 PM

तेलंगाना में अब तक कोरोना वायरस के 33 मामले सामने आ चुके हैं


23 Mar 2020, 4:04 PM

कोरोना वायरस: तमिलनाडु में आज शाम 6 बजे से 31 मार्च तक धारा 144 लगाने का ऐलान

23 Mar 2020, 3:59 PM

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय की सरकारी-प्राइवेट कंपनियों से अपील, कर्मचारियों के न काटें वेतन

कोरोना वायरस संकट के बीच केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सरकारी और प्राइवेट कंपनियों से अपील की है कि कर्मचारियों के वेतन न काटें।


23 Mar 2020, 3:40 PM

कोरोना वायरस की वजह से ऐतिहासिक गिवाट के साथ सोमवार को बंद हुआ बाजार

कोरोना वायरस की वजह से ऐतिहासिक गिवाट के साथ सोमवार को बंद शेयर बाजार बंद हुआ। सेंसेक्स 3972 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

23 Mar 2020, 3:27 PM

जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 2 छात्रों पर FIR दर्ज, पाकिस्तान-बांग्लादेश की यात्रा की जानकारी छिपाने का आरोप

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में रहने वाले दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि दोनों छात्रों ने पाकिस्तान और बांग्लादेश यात्रा की जानकारी छिपाई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है कि लोग अपनी यात्रा की जानकारी न छिपाएं।


23 Mar 2020, 3:21 PM

फिलहाल प्राइवेट वाहनों को उत्तराखंड में जाने की इजाजत है: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि फिलहाल प्राइवेट वाहनों के उत्तराखंड में आने की इजाजत दी गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग घर वापस लौट रहे हैं यही वजह है कि इसकी इजाजत दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा।

23 Mar 2020, 3:11 PM

दिल्ली हाई कोर्ट और जिला अदालतों में 4 अप्रैल तक सुनवाई स्थगित

कोरोना वायरस के खतरे को देकते हुए दिल्ली हाई कोर्ट और जिला अदालतों में 4 अप्रैल तक सभी मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी गई है।


23 Mar 2020, 3:04 PM

मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की घोषणा की

दिल्ली के डिप्टी सीएम वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की घोषणा की।

23 Mar 2020, 3:01 PM

PM ने कहा- COVID-19 एक चुनौती है और इसके निपटान के लिए नए समाधानों की जरूरत है


23 Mar 2020, 3:00 PM

किसी भी ताजा मामले की आवश्यक सुनवाई के लिए रजिस्ट्रार / संयुक्त रजिस्ट्रार को टेलीफोन पर संपर्क किया जाएगा: दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि किसी भी ताजा मामले की आवश्यक सुनवाई के लिए रजिस्ट्रार / संयुक्त रजिस्ट्रार को टेलीफोन पर संपर्क किया जाएगा। ऐसे मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी।

23 Mar 2020, 3:00 PM

लोकसभा को वित्त विधेयक पारित करने के बाद स्थगित कर दिया गया


23 Mar 2020, 2:49 PM

पूरे पंजाब में लगा कर्फ्यू, कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए बड़ा फैसला, उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

कोरोना वायरस की गंभीरता के मद्देनजर आज दोपहर 2 बजे से समूचे पंजाब के 22 जिलों और संबंधित कस्बों तथा गांवों मेंकर्फ्यू की घोषणा राज्य सरकार ने की है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हिदायत के बाद अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लागू हो गया है। अभी-अभी लगे कर्फ्यू में ढील के लिए जिला उपायुक्तों को विशेष अधिकार दिए गए हैं। कर्फ्यू शक्ति से लागू होगा। इसके लिए पंजाब पुलिस के साथ-साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।

23 Mar 2020, 2:39 PM

देश में कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछे कई अहम सवाल

देश में कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कई अहम सवाल पूछे हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, WHO की सलाह कि वेंटिलेट, सर्जिकल मास्क का पर्याप्त स्टाक रखने के विपरीत भारत सरकार ने 19 मार्च तक इन सभी चीजों के निर्यात की अनुमति क्यों दीं? ये खिलवाड़ किन ताक़तों की शह पर हुआ? क्या यह आपराधिक साजिश नहीं है।


23 Mar 2020, 2:34 PM

कोरोना वायरस की वजह से NGT में 31 मार्च तक सभी मामलों की सुनवाई स्थगित

23 Mar 2020, 2:33 PM

कोरोना वायरस: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित


23 Mar 2020, 2:32 PM

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली-एनसीआर में 55 CNG स्टेशन खुले रहेंगे

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, 23 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन की अवधि के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के 55 सीएनजी स्टेशन खुले रहेंगे।

23 Mar 2020, 2:27 PM

कोरोना वायरस की वजह से सुप्रीम कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई

कोरोना वायरस की वजह से सुप्रीम कोर्ट में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई हुई।


23 Mar 2020, 2:25 PM

कोरोना वायरस: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के सभी अधिकारी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक दिन का वेतन देंगे

कोरोना वायरस संकट के बीच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के सभी अधिकारी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक दिन के वेतन का योगदान देंगे।

23 Mar 2020, 2:20 PM

तेलंगाना में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हुई


23 Mar 2020, 2:18 PM

उत्तराखंड: लॉकडाउन के बीच देहरादून में बंद हैं सभी दुकानें, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

23 Mar 2020, 2:12 PM

सीएम ममता की पीएम मोदी से अपील, बंगाल में आने वाली सभी उड़ानों को रद्द करने का दें आदेश

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में लैंड करने वाली सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने की अपील की है।


23 Mar 2020, 2:10 PM

कोरोना संकट के बीच AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित करने की मांग की

23 Mar 2020, 2:10 PM

कोरना के खतरे को देखते हुए दिल्ली में डीटीसी बसों की संख्या को कम किया गया


23 Mar 2020, 2:01 PM

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने राज्य के कोरोना प्रभावित जिलों के डीएम के साथ बैठक की

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राज्य के कोरोना प्रभावित जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और जायजा लिया।

23 Mar 2020, 1:56 PM

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने राज्य में पूरी तरह से कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान राज्य में सिर्फ आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।


23 Mar 2020, 1:54 PM

झारखंड: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रांची को पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया

23 Mar 2020, 1:52 PM

कोरोना के खतरे को देखते हुए लुधियाना में आज दोपहर 2 बजे से 31 मार्च तक कर्फ्यू लगाने का फैसला


23 Mar 2020, 1:51 PM

कोरोना वायरस: केरल हाई कोर्ट को 8 मार्च तक बंद रखने का फैसला

23 Mar 2020, 1:49 PM

कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली हाई कोर्ट में वकीलों के चेंबर को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में वकीलों के चेंबर को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया गया है।


23 Mar 2020, 1:47 PM

कर्नाटक: कलबुर्गी में लॉकडाउन की घोषणा के बाद सब्जी मंडी में उमड़ी लोगों की भीड़

23 Mar 2020, 1:44 PM

कोरोना संकट के बीच भोपाल में आज बीजेपी विधायक दल की होगी बैठक


23 Mar 2020, 1:38 PM

गुजरात: अहमदाबाद में धारा 144 का उल्लंघन करने वाले 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

23 Mar 2020, 1:10 PM

कोरोना वायरस: दिल्ली एम्स में ओपीडी अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान


23 Mar 2020, 1:08 PM

बिहार में यात्री ट्रेनें रद्द होने, लॉकडाउन के बाद बसों में भीड़, बसों की छतों पर यात्रा करते दिखे लोग

रेलवे द्वारा यात्री ट्रेनों को रद्द करने और बिहार सरकार द्वारा राज्य में लॉकडाउन किए जाने की वजह से बड़ी संख्या में लोग बसों से यात्रा कर रहे हैं। पटना में बसों की छतों पर यात्रा करते हुए यात्रियों की तस्वीरें सामने आई हैं।

23 Mar 2020, 1:02 PM

केरल में सभी बार को अगले आदेश तक सरकार ने बंद करने का किया ऐलान

केरल के सीएम पिनराई विजय ने उच्चस्तरीय बैठक के बाद राज्य में सभी बार को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है।


23 Mar 2020, 12:42 PM

हिमचाल सरकार ने राज्य में किया लॉकडाउन का ऐलान

हिमचाल प्रदेश सरकार ने राज्य में तत्काल आज से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। राज्य में अगले आदेश तक लॉकडाउन जारी रहेगा। कोरोना वायरस बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

23 Mar 2020, 12:34 PM

ओडिशा में लॉकडाउन लागू, ट्रेन और बस सेवा ठप


23 Mar 2020, 12:31 PM

कश्मीर में बड़ा ऑपरेशन, 8 A-47 राइफल, 9 पिस्तौल, 300 गोलियां, 80 ग्रेनेड बरामद

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, “पुलिस ने केरन सेक्टर से आठ एके-47 राइफल, नौ पिस्तौल, 300 लाइव राउंड, 80 ग्रेनेड और अन्य सामग्री बरामद की है। यह ऑपरेशन जारी रहेगा।”

23 Mar 2020, 12:26 PM

कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च दिल्ली में बंद है मेट्रो सेवा, मेट्रो डिपो में खड़ी की गई ट्रेनें


23 Mar 2020, 12:17 PM

दिल्ली में यात्रियों को नहीं मिल रहे वाहन, लॉकडाउन घोषणा बाद सड़क से वाहन गायब

23 Mar 2020, 12:03 PM

कोरोना संकट के बीच पंजाब सरकार का ऐलान, जरूरतमंदों को फ्री खाना, दवा और रहने की सुविधा देगी सरकार

कोरोना वायरस संकट के बीच पंजाब सरकार ने बडा ऐलान किया है। जरूरतमंदों को सरकार फ्री खाना, दवा और रहने की सुविधा देगी। इसके लिए पंजाब के सीएम कैप्ट अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।


23 Mar 2020, 11:55 AM

कोरोना वायरस: सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ जरूरी मामलों की सुनावई होगी, वो भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदलात परिसर में वकीलों के चेंबर को बंद करने का फैसला लिया है। कोर्ट के मुताबिक, अब सिर्फ जरूरी मामलों की ही सुनावई होगी, वो भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए।

23 Mar 2020, 11:53 AM

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक 7 मामले आ चुके हैं सामने, सभी मरीजों की हालत स्थिर


23 Mar 2020, 11:50 AM

गोवा में आज भी जारी है जनता कर्फ्यू, रविवार को तीन दिन और बढ़ाने का लिया गया था फैला

23 Mar 2020, 11:44 AM

ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस के दो और नए मामले आए सामने, प्रशासन ने सोसायटी को किया सील

खबरों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में कोरोना के दो और नए मामले सामने आए हैं। बाताया जा रहा है कि दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके बाद डीएम बीएन सिंह ने सोसायटी को 25 मार्च सुबह तक सील कर दिया है।


23 Mar 2020, 11:42 AM

कर्नाटक विधानसभा सत्र जारी रहेगा: कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री

कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा सत्र जारी रहेगा, क्योंकि संसद सत्र भी जारी है।

23 Mar 2020, 11:38 AM

दिल्ली में कोरोना वायरस के 30 मामले सामने आए हैं: सीएम केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरना वायरस के 30 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि 30 लोगों में 23 लोग विदेश से लौटे हैं, बाकी सात लोग इनके परिवार के सदस्य हैं। सीएम ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली की स्थिति नियंत्रण में है। सभी से अनुरोध है कि लॉकडाउन का पालन करें।


23 Mar 2020, 11:36 AM

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 89 मामले आए सामने

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, “कोरना वायरस क्यूनिटी में नहीं फैला है। राज्य में कुल 89 पॉजिटिव कोरोना वायरस केस हैं।”

23 Mar 2020, 11:29 AM

लखनऊ के घंटाघर पर CAA धरना स्थगित होने के बाद जगह को सैनिटाइज किया गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घंटाघर पर महिलाओं द्वारा सीएए धरना स्थगित करने के बाद कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जगह को सैनिटाइज किया गया।


23 Mar 2020, 11:28 AM

जम्मू-कश्मीर 31 मार्च तक लॉकडाउन, बाजार बंद, सूनी हुई सड़कें

कोरोना वायरस के मद्देनजर 31 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद कर दी गई है और सड़कें खाली हैं।

23 Mar 2020, 11:24 AM

कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में कोहराम जारी, सेंसेक्स 3149 अंक गिरा


23 Mar 2020, 11:19 AM

कोरोना वायरस: ट्रेनों को 31 मार्च बंद करने के बाद दिल्ली स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

23 Mar 2020, 11:15 AM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 415 हुई


23 Mar 2020, 11:15 AM

केंद्र ने राज्य सरकारों को सख्ती से लॉकडाउन लागू करने के लिए कहा, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को सख्ती से लॉकडाउन लागू करने के लिए कहा है। केंद्र सरकार ने कहा है कि जो इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

23 Mar 2020, 11:15 AM

बिहार: लॉकडाउन की घोषणा के बाद पटना के बाजारों में जरूरी सामान खरीदने पहुंचे लोग

बिहार में लॉकडाउन की घोषणा के बाद पटना के बाजारों में जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग घर से बाहर निकले हैं।


23 Mar 2020, 11:15 AM

गुजरात में कोरोना वायरस के 29 मामले आ चुके हैं सामने, 1 व्यक्ति की हो चुकी है मौत: सरकार

23 Mar 2020, 11:15 AM

कर्नाटक में अब तक कोरोना वायरस के 27 मामले सामने आ चुके हैं

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा, “कर्नाटक में अब तक 27 पॉजिटिव कोरोना वायरस केस सामने आए हैं। हर जिले का एक अस्पताल कोरोना वायरस मरीज के उपचार के लिए समर्पित है। हमने 1000 वेंटिलेटर्स का ऑर्डर दे रखा है।”


23 Mar 2020, 11:15 AM

नोएडा: लॉकडाउन की वजह से पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर बॉर्डर पर वाहनों को रोक दिया है

23 Mar 2020, 10:39 AM

कोरोना वायरस से देश में एक और मौत, महाराष्ट्र में ये तीसरी मौत, मरीजों की संख्या 425 हुई

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से तीसरी मौत है। मरने वाला फिलीपिंस का रहने वाला है और उसकी मौत रविवार को हुई थी। बाताया जा रहा है कि वह पहले कोरोना पॉजिटिव था, लेकिन बाद में निगेटिव हो गया था. इसके बाद उसे मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल से प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, गुर्दा फेल हो जाने और सांस लेने में दिक्कत की वजह से उसकी मौत हुई है। वहीं, मरीजों की संख्या बढ़कर 425 हो गई है।


23 Mar 2020, 10:34 AM

पीएम मोदी की अपील, लॉकडाउन को गंभीरत से लें

23 Mar 2020, 10:24 AM

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट के बाद 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकी गई

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट के बाद 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोक दी गई है। सेंसेक्स में 2991 अंक और निफ्टी में 842 की गिरावट दर्ज की गई है।


23 Mar 2020, 10:23 AM

कोरना वायरस संकट के बीच संसद में सांसदों के इकट्ठा होने पर सीपीएम का राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस

सीपीएम सांसद केके रागेश ने कोरोना वायरस के प्रसार के बीच संसद में प्रधानमंत्री और सांसदों समेत 2000 लोगों के इकट्ठा होने पर राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

23 Mar 2020, 10:21 AM

तमिलनाडु में 31 मार्च तक यात्री ट्रेनें कैंसिल


23 Mar 2020, 10:17 AM

ओलंपिक पर मंडराया कोरोना वायरस का साया, भारतीय खिलड़ियों को भेजने पर अभी फैसला नहीं

क्या भारत ओलंपिक से बाहर होगा इस पर IOA के महासचिव ने कहा, “कनाडा ने ओलंपिक में अपने एथलीटों को भेजने से इनकार कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भी ओलंपिक से जुड़े सवाल उठाए हैं। अब तक हमने कुछ भी तय नहीं किया है।”

IOA के महासचिव राजीव मेहता ने आगे कहा, “भारतीय ओलंपिक संघ स्थिति की गंभीरता से निगरानी कर रहा है। हम सरकार के संपर्क में हैं। आज मैं केंद्रीय खेल मंत्री और केंद्रीय खेल सचिव से बात करूंगा।”

23 Mar 2020, 10:14 AM

कोरोना वायरस: शिवसेना के सांसद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण शिवसेना के सांसद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे।


23 Mar 2020, 10:11 AM

मध्य प्रदेश: मंदसौर में बिना वजह घर से निकल रहे लोगों को पुलिस पकड़ा रही है पोस्टर

मध्य प्रदेश के मंदसौर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच गैरजरूरी यात्रा करने वालों को सबक सीखाने के लिए पुलिस ने एक तरकीब निकाली है। पुलिस ऐसे लोगों के हाथों में एक पोस्टर थमा रही है, जिस पर लिखा है- 'मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा।”

23 Mar 2020, 10:08 AM

महाराष्ट्र: यात्री ट्रेन 31 मार्च कैंसिल, नागपुर स्टेशन पर खड़ी हैं यात्री ट्रेनें


23 Mar 2020, 9:42 AM

दिल्ली के विजय नगर इलाके में एक व्यक्ति पर केस दर्ज, महिला को कोरना बताकर बदसलूकी का आरोप

दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने कल रात उत्तरी दिल्ली के विजय नगर इलाके में एक मणिपुरी महिला पर थूक कर उसे "कोरोना" कहा था।

23 Mar 2020, 9:35 AM

अमर शहीद भगत सिंह जी, राजगुरू जी और सुखदेव जी के शहादत दिवस पर शत् शत् नमन: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले अमर शहीद भगत सिंह जी, राजगुरू जी और सुखदेव जी के शहादत दिवस पर शत् शत् नमन।”


23 Mar 2020, 9:26 AM

कोरोना वायरस का बाजार पर असर, सेंसेक्स 2532.74 अंक और निफ्टी 625.45 अंक गिरा

23 Mar 2020, 9:24 AM

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हुई


23 Mar 2020, 9:23 AM

लॉकडाउन की घोषणा के बाद गाजियाबाद में सड़कों पर कम दिख रहे लोग

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च तक गाजियाबाद समेत राज्य के 16 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। गाजियाबाद में सड़कों पर लोग कम दिखाई दे रहे हैं।

23 Mar 2020, 9:20 AM

लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में उबेर ने कैब सेवा को सस्पेंड किया

दिल्ली सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के चलते कैब ऑपरेटर उबर ने शहर में सभी सवारी सेवाओं को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है।


23 Mar 2020, 9:17 AM

लॉकडाउन की घोषणा के बाद गुरुग्राम में दूध लेने के लिए पहुंचे लोग, 31 मार्च लॉकडाउन लागू

कोरोना वायरस की महामारी की वजह से हरियाणआ के गुरुग्रा में 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू है। इस बीच कुछ लोगो दूध लेने के लिए दुकान पर पहुंचे हैं।

23 Mar 2020, 9:15 AM

राजस्थान में कोरोना वायरस के अब तक 28 मामले सामने आ चुके हैं


23 Mar 2020, 9:09 AM

लॉकडाउन की वजह से लखनऊ के घंटाघर का CAA धरना फिलहाल स्थगित किया गया

लखनऊ में घंटाघर के पास सीएए विरोधी प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने कोरना वायरस के मद्देनजर शहर में हुए लॉकडाउन के चलते अपने विरोध प्रदर्शन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

23 Mar 2020, 9:08 AM

बिहार में 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार में 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू हो गया है। इसके साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है।


23 Mar 2020, 8:27 AM

उत्तर प्रदेश: 16 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा के बाद बाजारों में भीड़, बढ़े सब्जियों के दाम

कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च तक राज्य के 16 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन के मद्देनजर कानपुर के एक बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सब्जियों की खरीद के लिए बाजार में भीड़ जुटी है।

 LIVE: फ्रांस में कोरोना से मौत का आंकड़ा 186 से बढ़कर 860 हुआ, यूरोप में मरने वालों की संख्या 10,000 के पार
23 Mar 2020, 8:21 AM

महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा

कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के प्रमुख शहरों में 31मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है। देश में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक सबसे ज्यादा है।


23 Mar 2020, 8:17 AM

दिल्ली में 35 हजार लोगों को होम क्वारंटाइन में रखने की तैयारी, की गई पहचान

कोरोना को बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में ऐसे 35 हजार लोगों की पहचान की गई है, जो 1 मार्च को 2020 के बाद विदेश लौटे हैं और दिल्ली में रह रहे हैं। इन सबका 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहना सुनिश्चित किया जाएगा। इन लोगों के संपर्क में भी जो लोग आए, उन्हें भी 14 दिन तक घर में रखा जाएगा।

23 Mar 2020, 8:13 AM

दिल्ली में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

कोरोना वायरस के कहर की वजह से देश के ज्यादातर राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया है। दिल्ली में लॉकडाउन का असर सुबह से दिखन को मिल रहा है। मेट्रो स्टेशन बंद हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जगह-जगह पुलिस बैरिकेड लगाकर आने-जाने से पूछताछ कर रही है। दिल्ली में 31 मार्च तक लॉकडाउन जारी रहेगा।


23 Mar 2020, 7:56 AM

कोरोना के कहर से हिंदुस्तान हलकान, कई राज्यों में लॉकडाउन, अब तक 7 की मौत, 400 के करीब पहुंचे मरीज

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आने से देश में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना के मरीजों की संख्या देश में 396 हो गई है। यही वजह है कि आज से कई राज्यों में लॉकडाउन है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia