बड़ी खबर LIVE: नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत, 8 लोग घायल
मध्य नेपाल के रामेछाप जिले के माचानेतार में एक यात्री बस तामाकोशी नदी में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए हैं, और उनमें से सात को गंभीर चोटों के कारण आगे के इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है।"

हिमाचल प्रदेश: निवेश के नाम पर न्यायाधीश से छह लाख रुपये की धोखाधड़ी
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने निवेश के नाम पर एक न्यायाधीश से छह लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मंगलवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मामला उस समय सामने आया, जब पीड़ित को वादे के मुताबिक लाभ नहीं मिला।
शिकायत के अनुसार, न्यायाधीश ने सोशल मीडिया मंच पर एक आकर्षक निवेश योजना का विज्ञापन देखा, जिसमें ज्यादा मुनाफा और निवेश की गई राशि को कम समय में लगभग दोगुना करने का वादा किया गया था।
भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत ने पांच पायदान की छलांग लगाई, 91वें स्थान पर पहुंचा
भारत मंगलवार को जारी भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (सीपीआई) 2025 में 182 देशों और क्षेत्रों में से पांच पायदान ऊपर चढ़कर 91वें स्थान पर पहुंच गया।
‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ के नवीनतम सीपीआई के अनुसार, भारत का स्कोर पिछले वर्ष से एक अंक बढ़ गया है, जबकि इसकी रैंक 96वें स्थान से बेहतर हुई है।
बर्लिन स्थित भ्रष्टाचार-रोधी निगरानी संस्था की रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में भ्रष्टाचार-रोधी प्रगति धीमी है, क्योंकि पिछले साल कई देशों में जनता का रोष देखा गया।
‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ ने कहा कि 2025 के भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक से पता चलता है कि दुनिया के हर हिस्से में भ्रष्टाचार एक गंभीर खतरा बना हुआ है, हालांकि प्रगति के सीमित संकेत हैं।
रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘नेताओं को सत्ता के दुरुपयोग और इस गिरावट के लिए जिम्मेदार व्यापक कारकों, जैसे लोकतांत्रिक नियंत्रण और संतुलन को वापस लेना और नागरिक समाज पर हमलों से निपटने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।’’
इसमें कहा गया, ‘‘दुनिया के कई हिस्सों में सरकार-विरोधी प्रदर्शनों से पता चलता है कि लोग गैर-जिम्मेदार नेतृत्व से तंग आ चुके हैं और सुधार की मांग कर रहे हैं।’’
चांदी 7,500 रुपये टूटकर 2.64 लाख रुपये प्रति किलो, सोना 2,200 रुपये चढ़ा
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को जहां चांदी की कीमतें 7,500 रुपये या करीब तीन प्रतिशत टूटकर 2.64 लाख रुपये प्रति किग्रा रह गईं, वहीं मजबूत डॉलर के बावजूद सोने की कीमतें 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गईं।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी सोमवार के 2,72,000 रुपये प्रति किग्रा के बंद भाव से 7,500 रुपये लुढ़ककर 2,64,500 रुपये प्रति किग्रा (सभी कर मिलाकर) रह गई।
दूसरी ओर, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपये या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
आर जी कर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक ने भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई अदालत में आत्मसमर्पण किया
आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने मंगलवार को यहां एक विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें 17 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बीमारी का हवाला देकर जमानत देने का अनुरोध भी अदालत ने खारिज कर दिया।
सरकारी अस्पताल के पूर्व अधिकारी अली ने अलीपुर में सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसी अस्पताल में अगस्त 2024 में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद देशभर में आक्रोश फैल गया था।
सीबीआई ने अली की जमानत याचिका का विरोध किया और उनकी हिरासत की मांग की। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अली को 17 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अविश्वास प्रस्ताव पर फैसले तक सदन की कार्यवाही से दूर रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और निर्णय होने तक सदन की कार्यवाही में शामिल न होने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर 9 मार्च को विचार किया जा सकता है, जो बजट सत्र के दूसरे चरण का पहला दिन होगा। इसी दिन सदन में अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने का निर्णय लिया जा सकता है।
गौरतलब है कि विपक्षी दल लगातार आरोप लगा रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन की कार्यवाही का संचालन निष्पक्ष तरीके से नहीं कर रहे हैं और सत्तापक्ष के पक्ष में झुकाव दिखा रहे हैं। हालांकि, लोकसभा में संख्या बल को देखते हुए इस अविश्वास प्रस्ताव को राजनीतिक तौर पर अधिकतर प्रतीकात्मक माना जा रहा है, क्योंकि इसके पारित होने की संभावना बेहद कम है।
मंगलवार को विपक्षी दलों ने संविधान के अनुच्छेद 94(सी) के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा था। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि यह नोटिस दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर लोकसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के नियम 94सी के अंतर्गत औपचारिक रूप से जमा किया गया।
नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत, 8 लोग घायल
मध्य नेपाल के रामेछाप जिले के माचानेतार में एक यात्री बस तामाकोशी नदी में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। रामेछाप जिला के पुलिस उपाधीक्षक भोला कुमार भट्टा ने आईएएनएस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे हुए इस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा, "आठ लोग घायल हुए हैं, और उनमें से सात को गंभीर चोटों के कारण आगे के इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है।"
भट्टा के मुताबिक, ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। बस, जो काठमांडू से ओखलढुंगा के पोकली के लिए निकली थी, तामाकोशी नदी में गिर गई।
रामेछाप के जिला प्रशासन कार्यालय ने बताया कि घटनास्थल से छह शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।
उत्तराखंड : विंडलास बॉयोटेक में कोडीन युक्त कफ सिरप के उत्पादन पर रोक
उत्तराखंड खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने यहां स्थित दवा निर्माता कंपनी विंडलास बॉयोटेक में कोडीन युक्त कफ सिरप के उत्पादन पर तत्काल रोक लगाते हुए संबंधित दवाई का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विभाग की औषधि निरीक्षक शाखा ने यह कार्रवाई औषधि निर्माण इकाई के निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के बाद की।
औषधि निरीक्षक शाखा के अधिकारियों ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान कफ सिरप के निर्माण की प्रक्रिया, कच्चे माल की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव एवं निर्धारित मानकों की विस्तार से जांच की थी।
विपक्ष ने बेरोजगारी पर जतायी चिंता, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सरकार से सफाई देने को कहा
राज्यसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने बजट में बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किए जाने का आरोप लगाया तथा भारत-अमेरिका के बीच हाल में हुए व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी पक्ष द्वारा किए जा रहे विभिन्न दावों पर सरकार से सफाई देने को कहा।
उच्च सदन में आम बजट 2026-27 पर चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के सुखेन्दु शेखर राय ने प्राचीन भारत के नास्तिक दार्शनिक चार्वाक की प्रसिद्ध उक्ति ‘यावत् जीवते सुखं जीवेत, ऋणं कृत्वा घृत पीबेत (जब तक जियो सुखो से जियो, कर्ज लेकर घी पियो)’ का हवाला दिया और कहा कि ऐसा प्रतीत होता कि सरकार के कई लोग इसी नीति पर चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विदेशी कर्ज सहित सरकार की कुल उधारी बढ़कर 2.53 लाख करोड़ रूपये हो गयी है, जो उनके ‘अमृतकाल’ का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश खोल दिया गया है जिससे राष्ट्रीय बीमा कंपनियों का व्यापार खतरे में पड़ गया है।
'अमेरिका से डील नहीं, ढील हुई है- अखिलेश यादव
लोकसभा में अखिलेश यादव बजट पर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शशि थरूर अभी बोल रहे थे। काफी आंकड़े गिनाए, उसी से मिलते-जुलते आंकड़े मेरे पास भी हैं। उन्होंने कहा कि बजट आने से पहले और बजट आने के बाद पूरे देश में अमेरिका से डील को लेकर बात चल रही थी। बीजेपी ने दावे किए कि हमने दुनिया में कई देशों से फ्री ट्रेड डील कर ली है। उनसे जानना चाहूंगा कि कितने देश बचे हैं, जिनसे फ्री ट्रेड डील नहीं कर पाए हैं। कुछ लोग रुपये को लेकर उम्र पर सवाल उठाते थे, इस डील के बाद रुपया कहां जाएगा। यही डील करनी थी, तो पहले ही क्यों नहीं कर ली गई। ये डील नहीं, ढील हुई है। देश जानना चाहता है कि 18 बड़ा है या जीरो। बजट पहले बना या पहले डील हुई।
पप्पू यादव को MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत, तीन दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई। धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में जमानत मिली है।
सरकार ने भारत को घाटे में लाकर खड़ा कर दिया है, आम आदमी के लिए बोझ बढ़ रहा है, ये है आपके बजट का हाल- शशि थरूर
कांग्रेस का सांसद शशि थरूर ने बजट पर चर्चा के दौरान सरकार के काम के आंकड़े रखे। उन्होंने कई योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार केवल हेडलाइन मैनेज करती है, असलियत कुछ और है।
उन्होंने कहा कि जल जीवन में केवल 9 महीने में 31 करोड़ खर्च हुए, पीएम अनुसूचित जाति के विकास के लिए 240 में 40 करोड़ खर्च हुए। सरकार ने कहा कि टैक्स कम आ रहै है, आम जनता पर टैक्स बर्डन बढ़ गया है जो कंपनियों पर होना चाहिए था। थरूर ने कहा कि सरकार ने भारत को घाटे में लाकर खड़ा कर दिया है। आम आदमी के लिए बोझ बढ़ रहा है, ये है आपके बजट का हाल।
किसानों के बारे में कहा कि हमें एग्रीकल्चर सेक्टर पर ज्यादा ध्यान देना होगा। उसे इग्नोर नहीं कर सकते। फसल बीमा योजना फेल हो गई है। किसानों को मुआवजा 2 रुपए 3 रुपए मिलता है। थरूर ने सरकार से कहा कि हमारे किसानों की आय दोगुनी करने का वादा आपसे पूरा नहीं हुआ, किसान सम्मान निधि बढ़ा दीजिए।
शिक्षित युवाओं की बेरोजगारी दर उच्च स्तर पर बनी हुई है। देश का विकास स्लोगन और हेडलाइंस से नहीं होता। स्मार्ट सिटी की घोषणा के बाद डेडलाइंस लगातार बढ़ती रहीं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं बदला है। यूएस ट्रेड डील पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हमारा ट्रेड सरप्लस 45 बिलियन डॉलर है और हमने यह डील कर ली कि अगले पांच साल में 500 बिलियन डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदेंगे। यह ट्रेड डेफिसिट लॉन्ग टर्म में बहुत नुकसानदायक होगा।
गारंटीड परचेज कमिटमेंट भारत के हित में नहीं है. वाणिज्य और विदेश मंत्री को टाइमलाइन और अन्य सवालों के जवाब देने चाहिए. हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन, दिल बहलाने के लिए गालिब ये खयाल अच्छा है. विकसित भारत स्लोगन से नहीं, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की डिलीवरी से बनेगा. ये हमारा कर्तव्य है
कांग्रेस MP गौरव गोगोई ने कहा, आज दोपहर 1.14 बजे हमने रूल्स एंड प्रोसीजर्स के रूल 94C के तहत लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन का नोटिस दिया
कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल को दिया है।
कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। पार्टी ने लोकसभा महासचिव को नोटिस सौंपा है। इसपर 118 से ज्यादा सांसदों का साइन है। नियम 94सी के तहत कांग्रेस ने ये प्रस्ताव लाया है। लोकसभा सचिवालय के हवाले से खबर है कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस मिल गया है। नियमों के अनुसार इसका आकलन करके आगे के कदम उठाए जाएंगे।
लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
नरवणे की किताब को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- पूर्व सेना प्रमुख झूठ नहीं बोल रहे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की किताब को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "या तो नरवणे साहब पर यकीन करें या पेंगुइन पर विश्वास करें। ज़ाहिर तौर पर मैं तो जनरल नरवणे पर ही विश्वास करूंगा।"
दिल्ली: 'बीजेपी न्याय दिलाने में भेदभाव करती है', कानपुर लेम्बोर्गिनी दुर्घटना पर अखिलेश यादव
मुंबई: NCP नेता सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम का पदभार संभालने के लिए ऑफिस पहुंचीं
नेहरू के समय की संसद की फीकी परछाई बन कर रह गई है वर्तमान संसद: कांग्रेस
कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि 1954 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लोकसभा में उस प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों को अधिक समय देने की मांग की थी, जो तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष जी. वी. मावलंकर को हटाने के लिए लाया गया था।
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जिस संसद को नेहरू ने बैठकर, बोलकर, सुनकर और समायोजन करते हुए गढ़ा था, वह आज अपने पुराने स्वरूप की केवल एक फीकी परछाईं बनकर रह गई है।
कांग्रेस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का नोटिस देने पर विचार कर रहा है।
विपक्ष का आरोप है कि बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने की अनुमति नहीं दी, और आठ सांसदों को निलंबित भी किया।
बजट सत्र: मनोज झा, संजय यादव, सुरेंद्र यादव समेत अन्य सांसदों ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया
बिहार के सांसदों, जिनमें मनोज झा, संजय यादव, सुरेंद्र यादव और दूसरे लोग शामिल हैं, ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया।
नीदरलैंड्स ने नई दिल्ली में पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप ग्रुप A मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ फील्डिंग का फैसला किया
ED टीना अंबानी को नया समन जारी करेगा
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट जल्द ही रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए नया समन जारी करेगा।
शुरुआती कारोबार में रुपया US डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.77 पर आ गया
संसद बजट सत्र: राज्यसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा जारी रहेगी
दिल्ली- सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार ITO के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 277 दर्ज किया गया जो 'खराब' कैटेगरी में है।
दिल्ली: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, AIIMS के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 296 दर्ज किया गया, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है।
दिल्ली में समय से पहले गर्मी? UP-बिहार में कोहरा, जानें कहां कैसा मौसम
15 फरवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।पारा धीरे-धीरे 30 डिग्री की ओर बढ़ रहा है, जो सामान्य से अधिक है। यूपी के मौसम में विरोधाभास बना हुआ है।एक तरफ दिल्ली से सटे इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने गोरखपुर, बरेली और पीलीभीत सहित 24 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उधर, बिहार के उत्तरी हिस्सों जैसे सुपौल और मुजफ्फरपुर में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है।
वहीं राजस्थान में कड़ाके की ठंड अब विदा ले रही है।पश्चिमी राजस्थान में सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं और अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री का उछाल देखा गया है। राज्य में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
