बड़ी खबर LIVE: BNP या जमात किसकी बनेगी सरकार? बांग्लादेश में 299 सीटों पर आज हो रहे मतदान
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में आज पहली बार संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

i
12 Feb 2026, 9:11 AM
मज़दूर-किसानों की पुकार: क्या सत्ता सुनेगी उनकी आवाज़-राहुल गांधी
12 Feb 2026, 9:09 AM
सलमान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल भेजा गया; भेजने वाले ने बिश्नोई से लिंक होने का दावा किया
12 Feb 2026, 8:10 AM
ढाका: बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है।
12 Feb 2026, 8:09 AM
सुबह-सुबह एक कार के ट्रक से टकराने के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस में गाजीपुर के पास भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
12 Feb 2026, 8:03 AM
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।
12 Feb 2026, 8:00 AM
BNP या जमात किसकी बनेगी सरकार? बांग्लादेश में 299 सीटों पर आज हो रहे मतदान
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में आज पहली बार संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। भारत के समय के अनुसार, वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। संसदीय चुनाव के लिए मतदान के साथ-साथ जुलाई चार्टर को लेकर रेफरेंडम भी हो रहा है। मतदाता एक साथ दो वोट डालेंगे, एक चुनाव के लिए और एक रेफरेंडम के लिए। वोटिंग बैलेट पेपर पर हो रही है
संसदीय चुनाव के लिए सफेद बैलेट और जुलाई चार्टर रेफरेंडम के लिए रंगीन बैलेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद काउंटिंग शुरू होगी। चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे।बांग्लादेश संसद की 300 सीटों में से 299 पर वोटिंग हो रही है। शेरपुर-3 चुनाव क्षेत्र में एक कैंडिडेट की मौत की वजह से वोटिंग रोक दी गई है।