बड़ी खबर LIVE: जंग के बीच ईरान ने रखी 3 शर्तें, कहा- ये पूरी होंगी तभी थमेगा US-इजरायल से युद्ध

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता यह है कि ईरान के "वैध अधिकारों" को स्वीकार किया जाए, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की जाए और भविष्य में किसी भी हमले के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।

फोटो: AI Generated
i
user

नवजीवन डेस्क

12 Mar 2026, 9:11 AM

ईरान के नेवी चीफ ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को ईरान की मंजूरी की जरूरत है, नहीं तो उन्हें निशाना बनाया जा सकता है

12 Mar 2026, 8:38 AM

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने कीमतें कम करने के लिए 400 मिलियन तेल बैरल जारी करने पर सहमति जताई: ट्रंप 

12 Mar 2026, 8:15 AM

US ने मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस को लेकर 16 इकॉनमी में ट्रेड जांच शुरू की


12 Mar 2026, 7:56 AM

जंग के बीच ईरान ने रखी 3 शर्तें, कहा- ये पूरी होंगी तभी थमेगा US-इजरायल से युद्ध

जंग के बीच ईरान ने पहली बार खुलकर बताया है कि वह किन शर्तों पर अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध समाप्त करने को तैयार है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता यह है कि ईरान के "वैध अधिकारों" को स्वीकार किया जाए, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की जाए और भविष्य में किसी भी हमले के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए। उनका कहना है कि अगर इन तीनों शर्तों को मान लिया जाता है तो तेहरान जंग खत्म करने के लिए तैयार है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia