बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश के दौलतपुर गांव में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान गिरा, कई मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के दौलतपुर गांव में एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान गिर गया। कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। बचाव और तलाशी अभियान चल रहा है।

फोटो: प्रतिकात्म फोटो
i
user

नवजीवन डेस्क

13 Feb 2026, 10:38 PM

लाल किला विस्फोट: अदालत ने एनआईए को जांच पूरी करने के लिए 45 दिन का और समय दिया 

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को 10 नवंबर, 2025 को लाल किले के निकट हुए विस्फोट के संबंध में अपनी जांच पूरी करने के लिए 45 और दिन का समय दिया।

पटियाला हाउस अदालत के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीतांबर दत्त ने आरोपियों के वित्तीय और डिजिटल संबंधों की जांच करने के आधार पर 90 दिन का अतिरिक्त समय देने की एनआईए की याचिका को स्वीकार कर लिया।

13 Feb 2026, 9:22 PM

बिहार : राबड़ी देवी ने महिला टीचरों को उनके गृह जिलों में ट्रांसफर करने की मांग की

बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को राज्य विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन महिला शिक्षकों को उनके गृह जिलों में ट्रांसफर करने का मुद्दा उठाया गया।

अपने विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देते समय, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को तब टोका गया जब पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने महिला टीचरों के बारे में एक सुझाव देने के लिए चेयरमैन की इजाजत मांगी। यह मामला उठाते हुए, आरजेडी नेता ने कहा कि अपने गृह जनपद से बाहर पोस्टेड महिला टीचरों को गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं पर अक्सर बच्चों की देखभाल और घर के कामों जैसी परिवार की अतिरिक्त जिम्मेदारियां होती हैं, और लंबी दूरी तक आना-जाना या घर से दूर रहना बेवजह की मुश्किलें पैदा करता है।

राबड़ी देवी ने कहा, "जो महिला टीचर एक जिले से दूसरे जिले में चली गई हैं, उन्हें वापस उनके गृह जिले में ट्रांसफर कर देना चाहिए। महिलाओं को आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। उन पर अपने बच्चों और परिवार की जिम्मेदारियां होती हैं। उन्हें उनके घरों के पास पोस्ट करने से उन्हें बहुत आसानी होगी।"

13 Feb 2026, 8:31 PM

गायक जुबिन गर्ग: परिवार ने त्वरित अदालत में मुकदमे की सुनवाई की मांग की

गायक जुबिन गर्ग की मृत्यु के मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने शुक्रवार को दो आरोपियों (श्यामकानू महंत और सिद्धार्थ शर्मा) द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का अवलोकन किया। वहीं, गायक की पत्नी और बहन ने राज्य सरकार के वादे के अनुरूप मुकदमें को यथाशीघ्र तार्किक मुकाम पर पहुंचाने के लिए त्वरित अदालत स्थापित करने का अनुरोध किया।

कामरूप महानगर जिला एवं सत्र न्यायालय ने महंत की ‘फ्रीज’ बैंक खातों से लेन-देने पर लगी रोक को हटाने की याचिका स्वीकार कर ली और शर्मा की भी तीन याचिकाओं पर सुनवाई की। शर्मा की एक याचिका में गर्ग की मृत्यु के संबंध में सिंगापुर के कोरोनर न्यायालय की रिपोर्ट सौंपने का अनुरोध किया गया था।

दोनों आरोपियों के वकीलों ने भी मामले से संबंधित विभिन्न दस्तावेज अवलोकन के लिए अदालत में प्रस्तुत किए।


13 Feb 2026, 8:09 PM

अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, कहा- आप दूसरे का इतिहास खत्म करके अपना इतिहास बनाना चाहते हैं?

अखिलेश यादव ने कहा, "राज माता अहिल्याबाई होलकर ने हमारी संस्कृति को बचाने का काम किया। उनका एक योगदान है काशी की विरासत के संरक्षण में। उन्होंने बड़े पैमाने पर काशी का संरक्षण कराया। उन्हीं राजमाता की इन्होंने मूर्ति तोड़ दी। जब मूर्ति टूट गई तो सरकार बचने के लिए कहती है कि वो AI से बनाई गई थी। सच्चाई को AI से नहीं छिपा सकते हैं... आप दूसरे का इतिहास खत्म करके अपना इतिहास बनाना चाहते हैं? "

13 Feb 2026, 7:18 PM

पटना बेउर जेल से निकलने पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मुझे नहीं पता कि प्रशासन ने ऐसा क्यों किया

पटना बेउर जेल से निकलने पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मुझे नहीं पता कि प्रशासन ने ऐसा क्यों किया। सरकार में एक दो लोग हैं जिन्होंने बदमाशी की है। ... एक दिल्ली के नेता, एक बिहार के नेता और एक पुर्णिया के नेता की ये साजिश थी... खेमका हत्याकांड में जो एनकाउंटर हुआ वो गलत बच्चे का हुआ। हमें वो गवाही मिल गई है। बच्चों को 4 बजे निकालकर गोली मारी गई। मैं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा और केस लड़ूंगा... NEET की बच्ची की लड़ाई मैं रुकने नहीं दूंगा। जिन लोगों ने भी हमारा समर्थन किया मैं उनका ऋणी हूं... मुझे मरवाने की भी कोशिश हुई।"


13 Feb 2026, 6:29 PM

दिल्ली के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे संदेश अफवाह निकले

दिल्ली के कम से कम पांच स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए जिन्हें बाद में अफवाह घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में उकसाने वाली और आपत्तिजनक सामग्री थी जिसमें दावा किया गया था, “दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा और स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे बम विस्फोट होगा।”

ईमेल में यह भी कहा गया था कि दोपहर 2.11 बजे संसद के अंदर विस्फोट होगा, जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों के बीच सतर्कता बढ़ा दी गई और समन्वय स्थापित किया गया।

13 Feb 2026, 5:28 PM

उत्तर प्रदेश के दौलतपुर गांव में बड़ा हादसा, एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान गिरा, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश: दौलतपुर गांव में एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान गिर गया। कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। बचाव और तलाशी अभियान चल रहा है।


13 Feb 2026, 4:22 PM

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "स्पष्ट रूप से हरदीप सिंह पूरी के इस्तीफे की मांग कांग्रेस पार्टी कर रही है

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "स्पष्ट रूप से हरदीप सिंह पूरी के इस्तीफे की मांग कांग्रेस पार्टी कर रही है। इस व्यक्ति को 1 सेकेंड के लिए अपने पद पर बने रहने का हक नहीं है। नैतिक अधिकार कतई नहीं है। पिछले 48 घंटों में हरदीप पुरी ने केवल झूठ बोला।"

13 Feb 2026, 3:13 PM

तमिलनाडु: सलेम में एक्टर विजय की रैली में एक की मौत

तमिलनाडु के सेलम जिले में आयोजित एक राजनीतिक बैठक के दौरान एक 37 साल के युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी था।


13 Feb 2026, 12:14 PM

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम ज़मानत दे दी है, जिन पर राजस्थान पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया था।

13 Feb 2026, 12:13 PM

संसद के बजट सेशन के दूसरे हिस्से के लिए लोकसभा की कार्यवाही 9 मार्च 2026 को फिर से शुरू करने के लिए स्थगित कर दी गई।


13 Feb 2026, 11:35 AM

लोकसभा आज दोपहर 12 बजे फिर से शुरू होगी

13 Feb 2026, 10:39 AM

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट

सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आईटी कंपनियों के शेयर में भारी नुकसान से बाजार में गिरावट आई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 883.4 अंक या 1.05 प्रतिशत टूटकर 82,791.52 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 262.60 अंक या 1.02 प्रतिशत फिसलकर 25,544.60 अंक पर रहा।

प्रौद्योगिकी शेयर पर पिछले सत्र से जारी बिकवाली का दबाव बरकरार रहा। सेंसेक्स में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट देखी गई।

इटर्नल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में रहे।

बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 1.93 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 1.40 प्रतिशत टूटा।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कंपोजिट गिरावट में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पीसकारात्मक दायरे में रहा।


13 Feb 2026, 10:23 AM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीएनपी, रहमान को जीत की बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत पर उसके नेता तारिक रहमान को बधाई दी और कहा कि एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश को सभी भारतीय नागरिकों का हमेशा सहयोग मिलेगा।

खड़गे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं तारिक रहमान और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बांग्लादेश में संसदीय चुनाव जीतने पर हार्दिक बधाई देता हूं। भारत और बांग्लादेश के बीच इतिहास, भाषा, संस्कृति तथा अनेक अन्य समानताओं के गहरे और मजबूत संबंध हैं।"

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिरता और शांति के लिए एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश को सभी भारतीय नागरिकों का हमेशा सहयोग प्राप्त रहेगा।

13 Feb 2026, 9:56 AM

दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच


13 Feb 2026, 9:06 AM

तेलंगाना- निज़ामाबाद के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में म्युनिसिपल इलेक्शन के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटिंग 11 फरवरी को हुई थी।

13 Feb 2026, 9:05 AM

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शकरपुर टीम और अपराधियों के बीच उस्मानपुर में मुठभेड़ हुई।


13 Feb 2026, 7:58 AM

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, ITO के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 174 दर्ज किया गया, जो 'मॉडरेट' कैटेगरी में है।

13 Feb 2026, 7:54 AM

बांग्लादेश चुनाव में BNP का शानदार प्रदर्शन, तारिक रहमान का PM बनना तय

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने चुनाव में जीत का दावा करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और समर्थकों से जश्न नहीं मनाने की अपील की है। पार्टी ने कहा कि जीत का उत्सव मनाने के बजाय आज पूरे देश में समर्थक शुक्रवार की नमाज में शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को याद करें।

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेगम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी करीब 20 साल के बाद सरकार बनाती दिख रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia