बड़ी खबर LIVE: रोहित पवार का बड़ा दावा, अजित पवार के विमान के ब्लैक बॉक्स डेटा में छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु से जुड़े मामले में एनसीपी विधायक रोहित पवार ने शुक्रवार को दावा किया कि वीएसआर वेंचर्स के मालिक वी के सिंह विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ डेटा में छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हमले में बिहार के एक समुद्री इंजीनियर की मौत: परिवार
बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले एक समुद्री इंजीनियर की पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान हुए हमले में मौत हो गई। उनके परिजनों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान देवनंदन सिंह (52) के रूप में हुई है, जो जिले के सोनहौला ब्लॉक के रानी बामिया गांव के निवासी थे।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि सिंह मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे होर्मुज जलडमरूमध्य के पास थाइलैंड के एक जहाज पर सवार होकर भारत आ रहे थे, कि तभी पोत पर हमला हो गया। सिंह, ब्रावो शिप मैनेजमेंट कंपनी के वाइस-चेयरमैन थे और मुंबई में रहते थे।
उनके भाई कृष्णनंदन प्रसाद सिंह ने बताया कि परिवार को बृहस्पतिवार सुबह घटना की सूचना मिली।
रोहित पवार का बड़ा दावा, अजित पवार के विमान के ब्लैक बॉक्स डेटा में छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु से जुड़े मामले में एनसीपी विधायक रोहित पवार ने शुक्रवार को दावा किया कि वीएसआर वेंचर्स के मालिक वी के सिंह विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ डेटा में छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे हैं।
वीएसआर वेंचर्स उस विमान का संचालन कर रही थी जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने से अजित पवार की मृत्यु हो गई थी।
रोहित पवार ने कहा कि विमान ‘लीयरजेट 45’ के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) डेटा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ का पता फॉरेंसिक ऑडिट के दौरान चल जाएगा।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ऐसी खबरें हैं कि वीएसआर कंपनी के मालिक और डेटा में हेरफेर करने के विशेषज्ञ वी के सिंह दुर्घटना में शामिल विमान के एफडीआर डेटा से कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे हैं।’’
सीईसी के खिलाफ नोटिस पर विचार नहीं हुआ तो संदेह पैदा होगा: डेरेक ओब्रायन
तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि यदि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस पर विचार नहीं किया गया तो कार्यपालिका और सीईसी के बीच मौन सहमति को लेकर संदेह उत्पन्न होगा।
विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस संसद के दोनों सदनों को दिया है।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ने एक ब्लॉग में कहा कि विपक्ष के सदस्य भारत की संस्थाओं की शुचिता की रक्षा के लिए उपलब्ध हर संवैधानिक माध्यम का उपयोग कर रहे हैं।
गैस संकट : ‘तवा रोटी के बजाय तंदूरी रोटी’, मप्र के होटलों में व्यंजन सूची बदलने के लिए परामर्श जारी
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते रसोई गैस की आपूर्ति में रुकावट से निपटने के लिए मध्यप्रदेश में होटल-रेस्तरांओं के एक संगठन ने ग्राहकों को परोसे जाने वाले व्यंजनों की सूची में बदलाव का परामर्श जारी किया है। संगठन के एक शीर्ष पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पदाधिकारी के मुताबिक संगठन ने अपने परामर्श में कहा है कि मौजूदा हालात में होटल-रेस्तरांओं की व्यंजन सूची में उन व्यंजनों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिनमें रसोई गैस की खपत कम होती है या जो जल्दी पक जाते हैं।
मध्यप्रदेश होटल एसोसिएशन ने परामर्श में कहा है कि हालिया भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण वाणिज्यिक उपयोग वाली रसोई गैस की आपूर्ति में रुकावट आई है और होटल-रेस्तरांओं में ईंधन बचाकर कारोबार जारी रखने के लिए उपाय किए जाने की जरूरत है।
परामर्श में कहा गया है,‘’रेस्तरां और रूम-सर्विस के मेनू को तर्कसंगत बनाएं। उन व्यंजनों को प्राथमिकता दें जिनमें रसोई गैस का उपयोग कम होता है या जिन्हें पकाने में कम समय लगता है।’’
राहुल गांधी ने संविधान सम्मेलन को किया संबोधित, कांशीराम को किया याद
लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "आज हम कांशीराम को याद करते हैं। उनका जो संघर्ष था, उनका जो विजन था उनका जो देश की राजनीति पर असर था उसको हम याद करते हैं और दिल से धन्यवाद करते हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार में दलित, आदिवासी और ओबीसी के लिए मौके कम किए जा रहे हैं। इंटरव्यू से बच्चों को निकाला जा रहा है। उन्हें पब्लिक सेक्टर में मौका नहीं मिल पाता है। हम सभी की बराबरी चाहते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है, क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे? मैंने संसद में Epstein का नाम लिया तो स्पीकर ने मुझे बोलने से रोक दिया। मंत्री हरदीप पुरी पहले से ही compromised हैं। इनका नाम Epstein files में है और ये Epstein के दोस्त रहे हैं। हरदीप पुरी की बेटी की कंपनी में जॉर्ज सोरोस का पैसा लगा है- जैसे ही मैंने संसद में ये बात रखी तो स्पीकर ने फिर मुझे बोलने से रोक दिया। यानी नरेंद्र मोदी दोनों साइड से फंसे हैं • एक तरफ Epstein files है • दूसरी तरफ Adani case है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश की संस्थाओं के बारे में पता लगाएंगे तो समझ आएगा कि उसमें 85% की भागीदारी है ही नहीं। 500 सबसे बड़ी कंपनियों के मालिकों और मैनेजमेंट में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे। यही हाल देश के प्राइवेट हॉस्पिटल्स, ज्युडिशरी, ब्यूरोक्रेसी, एजुकेशन सिस्टम का भी है, लेकिन अगर आप मनरेगा की लिस्ट निकालेंगे तो वहां देश की 85% आबादी भरी मिलेगी। आज देश के ऐसे हालात हैं, जबकि संविधान सभी को समान अधिकार देने की बात करता है।
रमजान के आखिरी जुमा पर तेहरान दहला, कुद्स दिवस रैली के दौरान कई धमाके
मुख्य खबर यह है कि तेहरान में रमजान के आखिरी जुमा यानी कुद्स डे के मौके पर आयोजित विरोध रैलियों के दौरान कई जगहों पर जोरदार धमाके हुए। दक्षिण-पूर्वी तेहरान के जवादियेह इलाके और शहर के मध्य स्थित आजादी स्क्वायर के पास धमाके की खबर है, जहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी अमेरिका और इजरायल के खिलाफ रैली में जुटे थे। ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार इस कार्यक्रम में अली लारीजानी भी मौजूद थे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में 12 नए पुलिस थानों के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने LPG संकट की खबरों पर प्रतिक्रिया दी
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने LPG संकट की खबरों पर कहा, "अगर कोई अफवाह फैला रहा है, तो वह सरकार ही है। BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ही यह ऊर्जा संकट पैदा किया है।"
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने पश्चिम एशिया संकट के बीच अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने पश्चिम एशिया संकट के बीच अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की। संकट शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह चौथी बातचीत है।
भारत सरकार इस दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य के दोनों ओर खड़े 28 व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने की कोशिशें तेज कर रही है।
कश्मीर के कुछ हिस्सों में पाबंदियां, शिया बहुल इलाकों में विरोध प्रदर्शन
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को कश्मीर के कुछ शिया बहुल इलाकों, मगाम और बडगाम समेत, में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए।
रमजान के आखिरी जुमे को संभावित प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए आज सुबह श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों, खासकर शिया बहुल इलाकों में पाबंदियां लगा दी गईं।
अधिकारियों ने बताया कि विरोध प्रदर्शनों की संभावना के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह एहतियातन लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने ईरान में अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ और फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाए। हालांकि अधिकारियों ने यह भी बताया कि अब तक विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।
बिहार: पटना में लोगों ने रमज़ान की आखिरी जुम्मे की नमाज़ अदा की
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में लोगों ने रमज़ान की आखिरी जुमा नमाज़ अदा की
विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली
सपा सांसद इकरा हसन का सवाल- पता नहीं किस दवाब में हमारी विदेश नीति चल रही है?
कमर्शियल LPG की आपूर्ति धीमी पड़ने से शिमला के होटल और ढाबे प्रभावित
घरेलू उपयोगकर्ताओं को प्राथमिकता दिए जाने के कारण कमर्शियल LPG की आपूर्ति धीमी पड़ने से शिमला के होटल और ढाबे प्रभावित।
दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में असम के लिए CEC की बैठक अकबर रोड पर हुई
गुजरात के बनासकांठा जिले में बस में आग लगने से एक की मौत, छह घायल: पुलिस
नरेंद्र मोदी कोविड-19 महामारी के दौरान भी यही बात कहते थे, उस समय भी लाखों लोगों की मौत हुई थी: आरजेडी नेता मनोज झा
आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा, “नरेंद्र मोदी कोविड-19 महामारी के दौरान भी यही बात कहते थे। उस समय भी लाखों लोगों की मौत हुई थी। घबराहट कभी भी बेबुनियाद नहीं होती। प्रधानमंत्री को कम से कम भेष बदलकर देशभर में यात्रा करनी चाहिए, वरना प्रोटोकॉल की वजह से उन्हें सच्चाई का पता नहीं चल पाएगा।”
जंग के बीच ईरान पर बौखलाए ट्रंप ने दी खुली धमकी, 'आज देखो इनका क्या हाल होता है...'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को ऑनलाइन माध्यम से एक बार फिर धमकी देते हुए लिखा, ‘‘देखिए, इन सनकी लोगों के साथ आज क्या होता है।’’
ट्रंप ने शुक्रवार को अपनी ‘ट्रुथ सोशल’ वेबसाइट पर एक ‘पोस्ट’ साझा करते हुए लिखा, ‘‘ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना अब नहीं रही, मिसाइलें, ड्रोन एवं बाकी हर चीज को नष्ट किया जा रहा है और उनके नेताओं को धरती के नक्शे से मिटा दिया गया है।’’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, ‘‘वे 47 साल से दुनिया भर में निर्दोष लोगों को मारते रहे हैं और अब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं उन्हें मार रहा हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा करना मेरे लिए कितने बड़े सम्मान की बात है!’’
खामेनेई की हत्या पर ‘चुप्पी’ को लेकर कांग्रेस का हमला- PM मोदी अमेरिका-इजरायल को नाराज नहीं करना चाहते
कांग्रेस ने शुक्रवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के मुद्दे पर सरकार की “चुप्पी” को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि “समझौता कर चुके प्रधानमंत्री निश्चित ही अपने अमेरिकी और इजरायली ‘मित्रों’ को नाराज़ नहीं करना चाहते।”
कांग्रेस के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि भारत ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की सही तरीके से निंदा की है, लेकिन शुरुआत में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले को लेकर पूरी तरह चुप्पी साध ली है।
संसद सत्र: तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने कथित LPG संकट को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया
अफगान सरकार का कहना है कि पाकिस्तान ने कंधार हवाई अड्डे के पास एक निजी एयरलाइन के ईंधन डिपो पर बमबारी की
Natixis के अर्थशास्त्री के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से उपजी महंगाई के बावजूद RBI द्वारा अभी ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना कम
केरल केंद्र से गैर-घरेलू LPG सिलेंडरों का कोटा बढ़ाने की मांग करेगा
ईरान के सरकारी मीडिया का दावा, इराकी प्रतिरोध समूह ने अमेरिकी विमान को गिराया, सेंटकॉम ने शत्रुतापूर्ण गोलीबारी से किया इनकार
ईरान से जंग के बीच अमेरिका को बड़ा झटका, ईराक में अमेरिकी सेना का रिफ्यूलिंग विमान क्रैश
ईरान से जंग के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी सेना का एक रिफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ईरान में जारी जंग के बीच उनका KC-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया। इस विमान में पांच क्रू मेंबर सवार थे।
सेना ने जारी बयान में कहा कि कुल दो विमान थे, जिसमें से एक विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई जबकि दूसरा विमान क्रैश हो गया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
