बड़ी खबर LIVE: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया, 61 रनों से जीता मैच

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया।

फोटो: pti
i
user

नवजीवन डेस्क

15 Feb 2026, 10:38 PM

बंगाल: सिलीगुड़ी में लोग जश्न मना रहे हैं।

बंगाल के सिलीगुड़ी में लोग जश्न मना रहे हैं। #ICCMensT20WorldCup2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीत हासिल की।

15 Feb 2026, 10:17 PM

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया, 61 रनों से जीता मैच  

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रिकॉर्ड आठवीं बार हरा दिया है। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए।

15 Feb 2026, 10:07 PM

भारत जीत से एक कदम दूर, 9वां विकेट गिरा    

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। वरुण चक्रवर्ती ने दो गेंद में पाकिस्तान को दो झटके दिए। 97 रनों पर पाकिस्तान के 9 विकेट गिर चुके है। अब भारत को जीत के लिए सिर्फ विकेट चाहिए।


15 Feb 2026, 10:05 PM

भारत जीत से दो कदम दूर, आठवां विकेट गिरा 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है।

15 Feb 2026, 9:52 PM

भारतीय गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी टीम बेदम, सात विकेट गिरे

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। तिलक वर्मा ने शादाब खान को 14 रन पर आउट कर भारत को 7वीं सफलता दिला दी।


15 Feb 2026, 9:46 PM

भारतीय गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी टीम बेदम, छठा विकेट गिरा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। पाकिस्तान का छठा विकेट गिर चुका है। कुलदीप ने नवाज को 4 रन पर आउट कर दिया है।

15 Feb 2026, 9:45 PM

भारतीय गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी टीम बेदम, पांचवा विकेट गिरा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। उस्मान खान को 44 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने स्टंप आउट करवा दिया। पाकिस्तान का 5वां विकेट गिर चुका है। मोहम्मद नवाज क्रीज पर आए हैं। 11 ओवर में 5 विकेट पर 73 रन बन चुके हैं।


15 Feb 2026, 9:20 PM

भारतीय गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी टीम बेदम, चौथा विकेट गिरा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। पाकिस्तान की टीम को मैच में चौथा झटका लग गया है। बाबर आजम 7 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। पाकिस्तान को 34 रन पर चौथा झटका लगा।

15 Feb 2026, 9:03 PM

भारतीय गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी टीम बेदम, तीसरा विकेट गिरा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। कप्तान सलमान आगा को 4 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।


15 Feb 2026, 9:02 PM

भारतीय टीम कसी हुई गेंदबाजी, पाकिस्तान के दो विकेट गिरे

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। बुमराह ने ओपनर सैम अयूब को 6 रन पर पगबाधा आउट कर दिया। पाकिस्तान दवाब में है। 6 रन पर दो विकेट गिर चुके हैं।

15 Feb 2026, 9:02 PM

पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। साहिबजादा फरहान को हार्दिक पंड्या ने डक पर आउट कर दिया। पाकिस्तान का खाता भी नहीं खुला और इस टीमका पहला विकेट गिर गया। एक ओवर में बिना किसी रन के पाकिस्तान का पहला विकेट गिर चुका है।


15 Feb 2026, 8:42 PM

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है।

15 Feb 2026, 8:36 PM

भारत का स्कोर 160 रन के पार

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। 18वें ओवर में 14 रन बने। इस ओवर के बाद भारत ने 5 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं।


15 Feb 2026, 8:17 PM

भारत की पारी लड़खड़ाई, लगातार दो विकेट गिरे, तिलक के बाद हार्दिक भी आउट

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को तीसरा झटका लगा है। इसके बाद दूसरे बॉल पर ही हार्दिक पंड्या भी डक पर आउट हो गए।

15 Feb 2026, 7:51 PM

टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर इशान किशन ऑउट

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन 77 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया, जबकि 10 चौके और 2 छक्के उड़ाए। 


15 Feb 2026, 7:32 PM

टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत, ईशान किशान का शानदार अर्धशतक

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। इशान किशन ने पिछले मैच में 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था और पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया। 

15 Feb 2026, 7:27 PM

टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत, 6 ओवर में स्कोर 50 के पार

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। इशान किशन का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ चल रहा है। उन्होंने पावरप्ले में 25 गेंदों पर 42 रन बना लिए हैं। भारत ने पहले 6 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं।


15 Feb 2026, 7:07 PM

भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा 0 पर आउट, सलमान ने दिया पहला झटका

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। सलमान आगा ने पहला ओवर फेंका और उन्होंने अभिषेक को 0 पर आउट कर दिया।

15 Feb 2026, 6:40 PM

पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, अभिषेक-कुलदीप को मिला मौका

पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाए। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।


15 Feb 2026, 6:28 PM

टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान में बीच मुकाबला, थोड़ी देर में होगा टॉस, बारिश के आसार नहीं

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है।  मैच के टॉस में कुछ ही देर में होने वाला है। मौसम साफ है। ऐसे में टॉस तय समय के मुताबिक, साढ़े 6 बजे (भारतीय समय के अनुसार) होगा।

15 Feb 2026, 6:13 PM

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "आज भारत-पाकिस्तान जिस स्थिति में है उसमें अगर मैच नहीं होता तो अच्छा था

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा, "आज भारत-पाकिस्तान जिस स्थिति में है उसमें अगर मैच नहीं होता तो अच्छा था। लेकिन अगर मैच हो रहा है तो खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए... अगर मैच हो रहा है तो खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए, इस तरह के निर्देश देना कि कप्तान से हाथ नहीं मिलाएं यह सही नहीं है। खेल को खेल भावना से लेना चाहिए।"


15 Feb 2026, 5:55 PM

एसआईआर के जरिये लोगों से नागरिकता छीनने की कोशिश कर रही है बीजेपी: असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मतदाता सूचियों के एसआईआर के माध्यम से लोगों की नागरिकता अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही है।

ओवैसी ने एआईएमआईएम के 68वें पुनरुत्थान दिवस समारोह के हिस्से के रूप में शनिवार को आयोजित एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि बिहार के बाद तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया जाएगा।

हैदराबाद के सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘ मैं जनता से अपील करता हूं कि जब एसआईआर कराया जाए, तो यह सुनिश्चित करें कि सभी वास्तविक नाम शामिल किए जाएं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एसआईआर के जरिये लोगों की नागरिकता छीनना चाहती है। वह भारत निर्वाचन आयोग के माध्यम से संशोधन कराकर ऐसा करने की कोशिश कर रही है। ’’

15 Feb 2026, 4:24 PM

महाराष्ट्र: इमारत के तहखाने में आग लगने से पांच लोग घायल, 40 दोपहिया वाहन नष्ट

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार तड़के एक इमारत के तहखाने में आग लगने से पांच लोग घायल हो गए और 40 दोपहिया वाहन जलकर नष्ट हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली कस्बे के सागांव इलाके में स्थित एक आवासीय भवन के तहखाने में स्थित पार्किंग में आग सुबह करीब चार बजे लगी।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी नामदेव चौधरी ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि एक महिला झुलस गई, जबकि एक व्यक्ति इमारत की पहली मंजिल स्थित एक फ्लैट से कूदने के बाद घायल हो गया और तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि घायल हुए सभी व्यक्ति पहली मंजिल पर रहते थे और उनका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि तहखाने में कम से कम 40 दोपहिया वाहन आग में नष्ट हो गए।


15 Feb 2026, 4:04 PM

US ट्रेड डील के नाम पर भारतीय किसानों के साथ धोखा हो रहा है: राहुल गांधी

भारत-US अंतरिम ट्रेड डील को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे और आरोप लगाया कि "हम भारतीय किसानों के साथ धोखा देख रहे हैं।"

15 Feb 2026, 3:26 PM

नसीमुद्दीन सिद्दीकी समाजवाद पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू भी सपा में शामिल हुए। अनीस अहमद तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा कई पूर्व विधायकों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


15 Feb 2026, 12:47 PM

भारत-पाक मैच पर पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे की प्रतिक्रिया  

पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे ने कहा, "आज एक बड़ा मैच है, और मैं 100 परसेंट कॉन्फिडेंस के साथ कहता हूं, इंडिया आज जीतेगा। वह (हार्दिक पांड्या) एक बड़ा प्लेयर है, और बड़े मौकों पर, वह पूरी तरह से हावी हो जाता है। आप आज यह देखेंगे।"

15 Feb 2026, 11:57 AM

असम सरकार ने केंद्र को और इमरजेंसी लैंडिंग सुविधाओं के लिए लिखा है: CM हिमंत बिस्वा सरमा 


15 Feb 2026, 10:29 AM

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, हवा की गुणवत्ता 'खराब' 

15 Feb 2026, 10:26 AM

पुरी के सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने महा शिवरात्रि के मौके पर सैंड एनिमेशन बनाया


15 Feb 2026, 9:20 AM

उत्तराखंड: देहरादून में हो रहे 'फिट इंडिया: संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में लोगों ने हिस्सा लिया  

15 Feb 2026, 8:52 AM

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ड्रोन से ली गई तस्वीरों में महाशिवरात्रि के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु आते दिख रहे


15 Feb 2026, 8:04 AM

तारिक रहमान 17 फरवरी को लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत-पाक समेत 13 देशों को न्योता

बीएनपी नेता तारिक रहमान 17 फरवरी की शाम को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई कैबिनेट के शपथ समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और इसे बड़े कूटनीतिक आयोजन के तौर पर पेश किया जा रहा है।

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने शपथ समारोह में शामिल होने के लिए 13 देशों के सरकार प्रमुखों को निमंत्रण भेजा है। यह कदम बांग्लादेश की नई सरकार की विदेश नीति और क्षेत्रीय संतुलन की दिशा का संकेत माना जा रहा है।

जिन देशों को न्योता भेजा गया है, उनमें भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia