बड़ी खबर LIVE: हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा, एक फैक्ट्री में आग लगने से कई लोग झुलसे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि महिला गिग वर्कर अन्याय और शोषण का सामना कर रही हैं, लेकिन केंद्र और कई प्रदेशों की बीजेपी सरकारें आंख मूंदकर बैठी हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर श्रीलंका ने कटाया सुपर आठ का टिकट
पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी से श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हरा कर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली।
ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर आउट करने के बाद श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
तीन मैच में दूसरी हार साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर आठ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गयी। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज निसांका ने 52 गेंद में नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 38 गेंद में 51 रन का योगदान
हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा, एक फैक्ट्री में आग लगने से कई लोग झुलसे
हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 24 में एक फैक्ट्री में आग लगने से कई लोग घायल हो गए। रवि कश्यप, वार्ड 03, पार्षद ने कहा, "यह बहुत दुखद हादसा हुआ है... फरीदाबाद DC, कमिश्नर, पुलिस अधिकारी, फायर टेंडर और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं... इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी..."
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा- हम किसान और मजदूरों को साथ लेकर रैली करेंगे
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "पंजाब कांग्रेस कमेटी द्वारा MGNREGA के मुद्दे को लेकर अनेक रैलियां निकाली गईं। अभी अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील हुई... राहुल गांधी शुरू से ही किसानों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। हम इस मुद्दे की शुरूआत भी पंजाब से करेंगे। हम किसान और मजदूरों को साथ लेकर रैली करेंगे। इस रैली में राहुल गांधी और केंद्र के अन्य नेता रहेंगे..."
ईडी ने न्यूजक्लिक और उसके प्रधान संपादक पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ और उसके प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ पर फेमा के तहत 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पोर्टल के स्वामित्व वाली कंपनी ‘पीपीके न्यूजक्लिक स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड’ पर 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि पुरकायस्थ पर कथित उल्लंघनों के लिए 64 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया है।
इन्हें विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पाया गया है, मुख्य रूप से दो मामलों में - प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) निधियों का गलत विवरण देने के साथ-साथ सेवाओं और निर्यात की गलत घोषणा। इस घटनाक्रम पर ‘न्यूजक्लिक’ से अभी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
कर्नाटक की पांच अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की
कर्नाटक उच्च न्यायालय की धारवाड़ पीठ और मांड्या, कोडगु, मंगलुरु तथा बेंगलुरु दक्षिण की जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सोमवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर धारवाड़, मांड्या, मंगलुरु, बेंगलुरु दक्षिण और कोडगु जिलों में अदालत परिसरों से वकीलों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने परिसर को घेर लिया और गहन जांच की। व्यापक तलाशी अभियान के बाद संबंधित जिलों की पुलिस ने इसे ‘‘फर्जी ईमेल’’ करार दिया, क्योंकि इनमें से किसी भी अदालत में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
AIADMK से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने चेन्नई में अपने समर्थकों के साथ मीटिंग की
कानपुर में पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद पूर्व सैनिक ने की खुदकुशी
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार को सेना के एक सेवानिवृत्त जवान ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद पास में ही रेल की पटरी पर जाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह घटना सोमवार सुबह हुई। पुलिस को सेन पश्चिम पारा इलाके में कथोगर-इमलीपुर अंडरपास के पास रेल की पटरी पर एक व्यक्ति का शव पाये जाने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान चेतराम पासवान (51) के रूप में हुई है। पुलिस को पास में एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिससे पुलिस को उसके घर का पता लगाने में मदद मिली। सूत्रों ने बताया कि जब पुलिसकर्मी पासवान तुलसियापुर के नई बस्ती इलाके में स्थित उसके घर पहुंचे तो उन्हें घर के अंदर उसकी पत्नी सुनीता वर्मा (40) और उनके बेटे दीप (16) के शव मिले। सुनीता का शव बिस्तर के पास पड़ा था। उसके सिर में गोली मारी गयी थी। वहीं, दीप का शव कमरे के बाहर पाया गया। उसके सीने में गोली लगी थी। रसोई से लेकर शयनकक्ष तक खून के धब्बे भी पाये गये हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विपिन ताडा ने बताया कि मौके से एक लाइसेंसी डबल-बैरल बंदूक मिली है। ऐसा लगता है कि रविवार देर रात आपसी झगड़े के बाद पासवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। एक अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि वारदात के बाद पासवान घर का दरवाजा बाहर से बंद करके चला गया और बाद में चलती ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि पहली नजर में यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। गहराई से जांच के बाद ही वास्तविकता का पता लग सकेगा।
राहुल गांधी बोले- महिला गिग वर्कर अन्याय का शिकार, बीजेपी सरकारें आंख मूंदे हुए हैं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि महिला गिग वर्कर अन्याय और शोषण का सामना कर रही हैं, लेकिन केंद्र और कई प्रदेशों की बीजेपी सरकारें आंख मूंदकर बैठी हुई हैं। उन्होंने पिछले दिनों अपने ‘जनसंसद’ कार्यक्रम में महिला गिग वर्कर के एक समूह से मुलाकात कर उनके मुद्दों को लेकर बातचीत की।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पिछले कुछ महीनों से समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, जिन्हें उन्होंने ‘जनसंसद’ नाम दिया है।
उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘कुछ दिन पहले जनसंसद में गिग वर्कर्स के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात हुई। बातचीत से साफ़ हुआ कि गिग अर्थव्यवस्था के फ़ायदे मज़दूरों तक पहुंचाने के लिए मज़बूत और ज़िम्मेदार सरकारी कार्रवाई ज़रूरी है।’’
एआई इम्पैक्ट समिट के चलते दिल्ली भर में यातायात जाम
भारत मंडपम में पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और यातायात का मार्ग बदलने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यात्रियों ने यातायात जाम और यात्रा में देरी की शिकायत की।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सराय काले खाँ के पास, डीएनडी फ्लाईओवर, विकास मार्ग-आईटीओ खंड, नारायणा, दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन क्षेत्र और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन-पुल मिठाई कॉरिडोर सहित प्रमुख मार्गों और परिवहन केंद्रों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई और गाड़ियां मुश्किल से चल पा रही थी।
भारत 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी कर रहा है, जिसमें मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, विदेशी प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्यों सहित 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
कई यात्रियों ने आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात में फंसे रहने की शिकायत की, और कई लोगों ने ईंधन की बर्बादी को लेकर चिंता व्यक्त की।
एक यात्री ने कहा, “समय और ईंधन की कितनी बर्बादी है। दिल्ली के लोग बेहतर यातायात प्रबंधन की उम्मीद करते हैं। हम पिछले 15 मिनट से फंसे हुए हैं और अभी और भी फंसे रहना पड़ेगा।”
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का मामला- सभी छह आरोपियों को 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
गाजियाबाद- साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया साइट 4 में दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव की सज़ा पर अंतरिम रोक लगा दी है।
रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना- 6 और आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
नौकरी के बदले ज़मीन घोटाला केस: दिल्ली: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को फिजिकली पेश होने से छूट दे दी है, जब तक कि फिजिकली पेश होने का कोई ऑर्डर न हो।
श्रीलंका: टीम इंडिया देश वापस जाने के लिए कोलंबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची।
राजस्थान: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में सात लोगों की जलकर मौत हो गई
दिल्ली हाई कोर्ट ने SDPI प्रेसिडेंट एम के फैजी को ज़मानत दे दी। उन्हें ED ने 3 मार्च, 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था।
ग्रेटर नोएडा: महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत
ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को इलाज के लिए पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुपरटेक इको विलेज 3 और हिमालय प्राइड सोसायटियों के निवासियों ने व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे, जिसके बाद उन्हें लगातार उल्टी और बुखार होने लगा. पीड़ितों की बिगड़ती हालत को देखते हुए सोमवार को उन्हें पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
तमिलनाडु: चेन्नई में अशोक स्तंभ के पास दूध ले जा रही एक लॉरी के AC यूनिट में धमाका हो गया
मुंबई: सुबह के समय फाइनेंशियल कैपिटल के कुछ हिस्सों में धुंध की एक परत छाई हुई है, मरीन ड्राइव इलाके से तस्वीरें
दिल्ली-NCR में चढ़ता पारा, IMD ने इस दिन जताई बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। यह बदलाव 16 से 21 फरवरी के बीच दर्ज किया जाएगा और तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है।
दिल्ली एनसीआर में 17 और 18 फरवरी के बीच बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी, जिस पर अब विभाग ने मुहर लगा दी है। 18 फरवरी को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia