बड़ी खबर LIVE: हरदीप पुरी का एप्सटीन के साथ 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ, 14 बार मिले: कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि वर्ष 2014 से 2017 दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और अमेरिका में बाल यौन अपराध के दोषी जेफ्री एप्सटीन के बीच 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था तथा उनकी 14 मुलाकातें हुईं।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

17 Feb 2026, 10:22 PM

गुजरात: अहमदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी

17 Feb 2026, 8:07 PM

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "... आज देश जिन समस्याओं से घिरा हुआ है, प्रधानमंत्री मोदी उस पर कुछ नहीं करते हैं

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "... आज देश जिन समस्याओं से घिरा हुआ है, प्रधानमंत्री मोदी उस पर कुछ नहीं करते हैं। US ट्रेड डील में हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश पर कोई टैरिफ नहीं लगा मगर हम लोगों पर टैरिफ लगाया गया है। भारत को अमेरिका के किसानों की मार्केट बना दिया गया है और इससे हमारे किसानों की स्थिति बिगड़ेगी। इन सभी कठिनाइयों को सरकार को देखना चाहिए..."

17 Feb 2026, 7:15 PM

चेक बाउंस मामलों में न्यायालय के सजा निलंबित करने के बाद अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा चेक बाउंस मामलों में अस्थायी रिहाई की अनुमति दिए जाने के बाद अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार शाम तिहाड़ जेल से बाहर आ गए।

सूत्रों के मुताबिक, सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद राजपाल यादव शाम करीब 4:50 बजे तिहाड़ जेल से बाहर निकले। शिकायतकर्ता को डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाने के बाद उन्हें राहत दी गई।

यादव ने कहा, “2027 में, मैं बॉलीवुड में काम करते हुए 30 साल पूरे कर लूंगा। सभी लोग मेरे साथ रहे हैं। इसीलिए मैं 200-250 फिल्म कर सका।”

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने हमेशा उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी आवश्यकता होगी वह उपलब्ध रहेंगे।


17 Feb 2026, 5:49 PM

हरदीप पुरी का एप्सटीन के साथ 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ, 14 बार मिले: कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि वर्ष 2014 से 2017 दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और अमेरिका में बाल यौन अपराध के दोषी जेफ्री एप्सटीन के बीच 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था तथा उनकी 14 मुलाकातें हुईं।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पर ‘‘आदतन झूठ बोलने’’ का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पद से इस्तीफा देने के बाद सफाई देनी चाहिए।

कांग्रेस के इस नए दावे पर पुरी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी मुलाकात जेफ्री एप्स्टीन से ‘‘कुछ मौकों पर’’ हुई थी। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उसके साथ हुई बातचीत का उन अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था जिनमें अमेरिकी यौन अपराधी शामिल था।

17 Feb 2026, 5:17 PM

बिहार का दुर्भाग्य है कि नीतीश कुमार के रूप में 'अचेत' और 'कठपुतली' मुख्यमंत्री मिला: तेजस्वी यादव

आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'अचेत' और 'कठपुतली' सीएम बताते हुए कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि उसे ऐसा नेतृत्व मिला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज प्रदेश को मुख्यमंत्री नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा भ्रष्ट अधिकारी चला रहे हैं।


17 Feb 2026, 4:24 PM

बिहार: मुजफ्फरपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एएसआई को लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में बदमाश भी घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई जिससे वे घायल हो गए। इधर, पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हुआ है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम मंगलवार को बेला थाना क्षेत्र में एक कुख्यात एटीएम फ्रॉड को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस टीम घेराबंदी कर बदमाश के पास पहुंचने ही वाली थी कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में पुलिस के एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी को भी गोली लगी है।

17 Feb 2026, 3:59 PM

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में मीटिंग, जुलूस, प्रदर्शन और विरोध पर रोक लगा दी है


17 Feb 2026, 3:58 PM

कोकराझार जिले के गोसाईगांव इलाके में NH-27 पर एक तेल टैंकर में भीषण आग लग गई 

17 Feb 2026, 1:42 PM

मुंबई: एक्टर सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, सलीम खान को देखने के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंची


17 Feb 2026, 12:50 PM

गुजरात के गांधीनगर कचहरी में बम धमाके की धमकी, खाली कराया गया परिसर

गांधीनगर की कचहरी परिसर को बम धमाके की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा लिया और इलाके को घेराबंदी में ले लिया गया।

17 Feb 2026, 12:46 PM

कर्नाटक: CM सिद्धारमैया ने भारत में US एम्बेसडर सर्जियो गोर के साथ बातचीत की


17 Feb 2026, 11:12 AM

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार के विरोध में विधानसभा का घेराव करेगी

17 Feb 2026, 9:20 AM

ओडिशा: भुवनेश्वर में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे राजधानी में विज़िबिलिटी कम हो गई है।


17 Feb 2026, 9:20 AM

पटना, बिहार: 2026 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की सालाना परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्टूडेंट्स स्कूल कैंपस में पहुंचने लगे हैं।

17 Feb 2026, 9:12 AM

दिल्ली: CBSE क्लास 10 और 12 बोर्ड एग्जाम 2026 आज से शुरू हो रहे हैं।  


17 Feb 2026, 8:02 AM

वाशिंगटन, डी.सी.: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप वाशिंगटन, डी.सी. में व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पहुंचे।

17 Feb 2026, 8:01 AM

दिल्ली: इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 235 है, जिसे CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार 'खराब' कैटेगरी में रखा गया है।


17 Feb 2026, 7:59 AM

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं

17 फरवरी यानी आज सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है, जो कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है। खगोलविद इसे 'रिंग ऑफ फायर' कहते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के लगभग 96 फीसदी हिस्से को ढक देगा। यह सूर्य ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है। सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia