बड़ी खबर LIVE: टी20 वर्ल्ड कप में दुबे और चक्रवर्ती ने भारत को नीदरलैंड पर 17 रन की जीत दिलाई
भारत ने नीदरलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में जीत के लिए 194 रन का टारगेट दिया है। इस पारी में शिवम दुबे ने 10 बाउंड्री के साथ तूफानी 66 रन बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप में दुबे और चक्रवर्ती ने भारत को नीदरलैंड पर 17 रन की जीत दिलाई
शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती के फिरकी के जादू से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां नीदरलैंड को 17 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की।
भारत चार मैच में आठ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि नीदरलैंड ने अपने अभियान का अंत चार मैच में एक जीत से दो अंक के साथ किया।
नोएडा की एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा के सेक्टर-63 में बुधवार दोपहर एक इमारत में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, आग दोपहर करीब 2:15 बजे छिजारसी गांव में बनी तीन मंजिला इमारत के भूतल के एक कमरे में लगी।
उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की टीम ने इमारत के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुमार ने कहा, ‘‘फंसे हुए लोग छत पर चढ़ गए और बाद में उन्हें सीढ़ी की मदद से पास की छत पर ले जाकर बचाया गया।’’
टी20 वर्ल्ड कप में 10 बाउंड्री के साथ दुबे का तूफानी अर्धशतक, नीदरलैंड को जीत के लिए 194 रन का टारगेट
भारत ने नीदरलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में जीत के लिए 194 रन का टारगेट दिया है। इस पारी में शिवम दुबे ने 10 बाउंड्री के साथ तूफानी 66 रन बनाए।
बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए।
टीम इंडिया को मैच की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। अभिषेक इस विश्व कप की लगातार तीसरी पारी में 'शून्य' पर आउट हुए, जिसके बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 39 रन की साझेदारी की। ईशान इस पारी में 7 ही गेंदों का सामना कर सके, जिसमें 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 18 रन बनाए।
यहां से तिलक वर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। तिलक ने 4 बाउंड्री के साथ 31 रन बनाए। भारतीय टीम 69 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी, यहां से सूर्या ने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों में 41 रन जोड़कर टीम को 110 के स्कोर तक पहुंचाया।
कप्तान सूर्या 28 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद शिवम दुबे ने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन जोड़कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। दुबे 31 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पंड्या ने 21 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 30 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से लोगन वैन बीक ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि आर्यन दत्त ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, काइल क्लेन ने 1 सफलता प्राप्त की।
‘झूठे आंकड़ों’ और ‘खोखले वादों’ का पुलिंदा है मध्यप्रदेश सरकार का बजट: कांग्रेस
कांग्रेस ने बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट को ‘‘झूठे आंकड़ों’’ और ‘‘खोखले वादों’’ का पुलिंदा करार दिया और सवाल उठाया कि जब राजकोषीय घाटा ही 74 हजार करोड़ रुपये हैं तो घोषित योजनाओं को पूरा करने के लिए पैसा कहां से आएगा।
मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का 4,38,317 करोड़ रुपये के परिव्यय का महिला केंद्रित बजट पेश किया। साथ ही कोई नया कर नहीं लगाए जाने की घोषणा की।
देवड़ा ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के व्यवधानों के बीच यह बजट पेश किया। इस दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने राज्य के लोगों पर बढ़ते कर्ज के बोझ पर चिंता जताई, हंगामा किया और जमकर नारेबाजी भी की। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह झूठे आंकड़ों और खोखले वादों का बजट है।
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रैप-2 के प्रतिबंध हटाए गए
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बदलती मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार के बाद चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के दूसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों को बुधवार को हटा दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सीएक्यूएम के एक अधिकारी ने कहा, “मौसम संबंधी अनुकूल परिस्थितियों के कारण दिल्ली के एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में सुधार हुआ है और आज शाम चार बजे यह 214 दर्ज किया गया। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में एक्यूआई ‘खराब’ या ‘मध्यम’ श्रेणी में रह सकता है।” ग्रैप के चरण-एक और चरण-दो क्रमशः पिछले साल 14 और 19 अक्टूबर से लागू थे।
दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, DMRC ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक किया बंद
दिल्ली में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है, हालांकि बंद की अवधि और इसके कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव
भारत ने बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है।
भारतीय टीम में कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है, जबकि अक्षर पटेल के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, नीदरलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं। यह एक अच्छी पिच लग रही है। हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं और बॉलर्स पर टोटल डिफेंड करने का प्रेशर डालना चाहते हैं। कैंप में माहौल बहुत अच्छा है और वे वैसा ही क्रिकेट खेल रहे हैं जैसा मैं चाहता हूं। हमने दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह आए हैं, जबकि अक्षर पटेल आराम कर रहे हैं, उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर आए हैं।"
सुप्रीम कोर्ट ने अजमेर दरगाह में शिव मंदिर के दावे से जुड़ी सुनवाई रोकने वाली याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे से जुड़े मामले में सुनवाई पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। यह याचिका दरगाह को मानने वाले दरवेश समुदाय के लोगों ने दायर की थी। कोर्ट ने याचिका को तकनीकी आधार पर खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता अजमेर की निचली अदालत में चल रहे मुख्य मामले के पक्षकार नहीं हैं।
उन्होंने अपनी याचिका में उन मूल पक्षकारों को भी शामिल नहीं किया था, जिन्होंने यह दावा किया है कि दरगाह किसी प्राचीन शिव मंदिर के अवशेषों पर बनी है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस आधार पर याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता।
याचिका में दावा किया गया था कि प्लेसेस ऑफ वर्शिप (एक्ट) 1991 की वैधता से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 12 दिसंबर 2024 को अंतरिम आदेश दिया था। इस आदेश में कहा गया था कि धार्मिक स्थलों से जुड़े किसी नए मुकदमे को देश भर की कोई निचली अदालत स्वीकार न करे और ऐसे मामलों में कोई प्रभावी आदेश न पास करे।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने कॉन्ट्रैक्टर हिमांशु गुप्ता और कविश गुप्ता की एंटीसिपेटरी बेल अर्जी खारिज कर दी
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने कॉन्ट्रैक्टर हिमांशु गुप्ता और कविश गुप्ता की एंटीसिपेटरी बेल अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश कुमार की रेगुलर बेल अर्जी भी खारिज कर दी।
राज्य सरकार के बजट ने दिव्यांगों को निराश किया : अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार के आगामी वित्त वर्ष (2026-27) के बजट ने दिव्यांगजनों को निराश किया है और वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘‘BJP सरकार के बजट ने प्रदेश के ‘विशेष योग्यजनों’ को पूरी तरह निराश किया है। हमारी (तत्कालीन) सरकार ने दिव्यांगों के लिए दो विश्वविद्यालय दिए, जिन्हें आज ठप कर दिया गया है। इनका काम आगे बढ़ता तो ये प्रदेश के दिव्यांगों के लिए हितकारी होते।’’
पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सरकार ‘‘मौन’’ है, जबकि दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में कोई प्रभावी बढ़ोतरी नहीं हुई।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘समझ नहीं आता कि BJP वंचित और कमजोर वर्गों के प्रति इतनी असंवेदनशील क्यों है? क्या बजट में इनके लिए बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए थीं? दिव्यांगजन आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।’’
डबल इंजन की सरकार बताए कि क्यों उनकी लापरवाही से लोगों की जानें जा रही हैं: कुमारी शैलजा
कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा ने पलवल जिले के छांयसा गांव में गंदे पानी से हुई मौतों पर कहा, "सदन में खड़े होकर ये(बीजेपी) लोग बड़े-बड़े नारे लगाते हैं कि 'हर घर जल' लेकिन हर जगह हालात ऐसे हैं, चाहें इंदौर की बात हो या हरियाणा में कई जगहों पर... पीने का पानी प्रदूषित हो रहा है। पलवल में भी कितने लोगों की जान गई है। सरकार कर क्या रही है?... आम नागरिक का जीवन खतरे में है। सरकार इस तरह के खतरों की बात क्यों नहीं करती? बीजेपी की सरकार बताए, डबल इंजन की सरकार बताए कि क्यों उनकी लापरवाही से लोगों की जानें जा रही हैं…"
कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओल्ज़ास बेक्टेनोव दिल्ली पहुंचे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार करिस से मुलाकात की
नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कैंटर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौत
थाना फेस-2 क्षेत्र में नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक कैंटर की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के बदरपुर निवासी सोनी लाल (40) मंगलवार रात करीब नौ बजे नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पैदल जा रहे थे। सिंह के अनुसार, इसी दौरान एक अज्ञात कैंटर चालक ने कथित रूप से तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सोनी लाल को पुलिस ने फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
गुजरात में कार दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत, वाहन से शराब की 677 बोतल बरामद
गुजरात के वाव-थराद जिले के पास एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के पेड़ से टकराने के बाद उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। वाहन से शराब की 677 बोतल बरामद हुई हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ निषेध अधिनियम के तहत और ‘डुप्लीकेट’ नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
गुजरात में शराब का निर्माण, बिक्री और उसकी खपत पर प्रतिबंध है।
जम्मू और कश्मीर: जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया
श्रीनगर, J&K: लाल बाज़ार पुलिस स्टेशन के पास आग लग गई। मौके पर फायर ट्रक मौजूद हैं। आगे की जानकारी का इंतज़ार है
चीन में बने रोबोडॉग के डिस्प्ले पर हुए विवाद के बाद, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टाफ और अधिकारियों ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो में अपना स्टॉल खाली कर दिया।
शिवसेना UBT MP संजय राउत के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "वह एक सीनियर लीडर हैं। अगर उन्होंने कुछ कहा है, तो बेशक, INDIA के सभी अलायंस पार्टनर इसे सुनेंगे और देखेंगे कि क्या करना है।"
अभी तक, हमें कोई जानकारी नहीं है। बातचीत चल रही है। हम जल्द ही एक प्रेस रिलीज़ जारी करेंगे- गलगोटिया यूनिवर्सिटी
एक्सपो में चीन में बने रोबोडॉग के डिस्प्ले पर हुए विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो खाली करने के लिए कहे जाने पर, गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने कहा, "अभी तक, हमें कोई जानकारी नहीं है। बातचीत चल रही है। हम जल्द ही एक प्रेस रिलीज़ जारी करेंगे। फैकल्टी और स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के साथ हैं।"
चीनी प्रोडक्ट दिखाए गए, AI समिट बना PR का तमाशा -राहुल गांधी
राहुल गांधी ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 को सिर्फ पीआर (प्रचार) का तमाशा बताया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा ‘चीनी रोबोटिक डॉग’ को प्रदर्शित किए जाने के बाद हुए बवाल के बाद केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘X’ पर पोस्ट किया, “भारत की प्रतिभा और डेटा का इस्तेमाल करने के बजाय, एआई शिखर सम्मेलन अव्यवस्थित तरीके से पीआर का तमाशा बन गया है। भारतीय डेटा बिक्री के लिए उपलब्ध है और चीनी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
रोबोट विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर एक्शन, AI समिट से बाहर किया गया
राजधानी दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में चीनी रोबोटिक डॉग को अपना बताने और शोकेस करने को लेकर विवादों में आए गलगोटिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ एक्शन लिया गया है। TV9 के मुताबिक समिट के दौरान चीनी रोबोट को अपना बताए जाने से हुई किरकिरी के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट से बाहर कर दिया गया है
बारामूला, J&K: आज सुबह श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर मीरगुंड नरबल में एक संदिग्ध चीज़ मिली और उसे निष्क्रिय कर दिया गया।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश; मोती बाग से तस्वीरें
ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में बढ़ाई सैन्य मौजूदगी, तैनात किए 50 से ज़्यादा फाइटर जेट
US मिडिल ईस्ट में अपनी मिलिट्री मौजूदगी को काफी बढ़ा रहा है, उसने 50 से ज़्यादा फाइटर जेट और एक कैरियर स्ट्राइक ग्रुप तैनात किया है, जबकि वह ईरान के साथ सेंसिटिव इनडायरेक्ट न्यूक्लियर बातचीत में भी लगा हुआ है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia