बड़ी खबर LIVE: AI समिट में हिस्सा नहीं लेंगे बिल गेट्स, एपस्टीन फाइल्स पर मचे बवाल के बीच बदला कार्यक्रम

गेट्स फाउंडेशन इंडिया ने कहा कि काफी सोचने समझने के बाद, और यह पक्का करने के लिए कि AI समिट की खास जरूरतों पर फोकस बना रहे, बिल गेट्स अपना कीनोट एड्रेस नहीं देंगे। गेट्स फाउंडेशन को अफ्रीका और इंडिया ऑफिस के प्रेसिडेंट अंकुर वोरा रिप्रेजेंट करेंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

19 Feb 2026, 9:39 AM

AI समिट में हिस्सा नहीं लेंगे बिल गेट्स, एपस्टीन फाइल्स पर मचे बवाल के बीच बदला कार्यक्रम

गेट्स फाउंडेशन इंडिया ने एक बयान में कहा, "काफी सोचने समझने के बाद, और यह पक्का करने के लिए कि AI समिट की खास जरूरतों पर फोकस बना रहे, बिल गेट्स अपना कीनोट एड्रेस नहीं देंगे। गेट्स फाउंडेशन को अफ्रीका और इंडिया ऑफिस के प्रेसिडेंट अंकुर वोरा रिप्रेजेंट करेंगे, जो आज बाद में समिट में बोलेंगे।"

19 Feb 2026, 9:02 AM

मथुरा में कार के नहर में गिरने से तीन भाइयों समेत चार की मौत 

19 Feb 2026, 8:35 AM

महाराष्ट्र: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर नागपुर में शिव जयंती का जश्न चल रहा


19 Feb 2026, 8:16 AM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई हुई है, अक्षरधाम मंदिर इलाके से सुबह की तस्वीरें

19 Feb 2026, 7:54 AM

अमेरिकी सांसद ने किया बड़ा दावा, कहा- ट्रंप फिर खोज रहे हैं भारत पर टैरिफ बढ़ाने का बहाना

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य ब्रैड शर्मन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया है। शर्मन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन रूसी तेल आयात को आधार बनाकर भारत पर आर्थिक बोझ डालने की योजना बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारत अपनी जरूरत का केवल 21 प्रतिशत तेल रूस से लेता है। इसके बावजूद भारत को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि हंगरी और चीन जैसे देशों पर रूसी तेल खरीदने के लिए कोई टैरिफ नहीं लगाया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia