बड़ी खबर LIVE: T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का बड़ा फैसला
पाकिस्तान सरकार ने ट्वीट किया," पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा।"

रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी के मामले में पांच लोग हिरासत में लिये गए, बिश्नोई गिरोह का नाम आया
फिल्मकार रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर गोलीबारी के मामले मे पुणे में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में इन लोगों के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
अधिकारियों के अनुसार, जूहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर शनिवार रात करीब 12:45 बजे कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं। एक गोली इमारत में स्थित जिम के शीशे में जा लगी।
घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना के समय शेट्टी अपने आवास पर मौजूद थे या नहीं। गोलीबारी के बाद शेट्टी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आम बजट गरीब और किसान विरोधी, हिमाचल प्रदेश की चिंताओं को नजरअंदाज किया गया : सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को संसद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश केंद्रीय बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए इसे गरीब-विरोधी और किसान-विरोधी करार दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में समाज के प्रमुख वर्गों के हितों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की चिंताओं को भी नजरअंदाज किया गया है।
केंद्रीय बजट में महंगाई और बेरोजगारी को नजरअंदाज किया गया : गुजरात के विपक्षी दल
गुजरात में विपक्षी दलों ने केंद्रीय बजट 2026-27 की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि इसमें आम आदमी के लिए दूरदर्शिता का अभाव है और यह बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट को दूर करने में विफल रहा है।
कांग्रेस ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की किसान विरोधी और गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे पूरी तरह खोखला करार दिया।
कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि बजट में किसानों, मजदूरों, युवाओं, छोटे व्यापारियों, मध्यम वर्ग और लघु एवं मध्यम उद्योगों को कोई ठोस राहत नहीं दी गई है।
उन्होंने एक बयान में कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम नागरिकों को बुरी तरह प्रभावित किया है, लेकिन बजट में राहत प्रदान करने या आजीविका को पुनर्जीवित करने के लिए कोई रूपरेखा प्रस्तुत नहीं की गयी है।
दोशी ने यह भी दावा किया कि विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित राशि, निधि में कितनी वृद्धि या कमी हुई है, और वास्तव में लाभार्थियों तक कितना पैसा पहुंचा है, इस बारे में बजट में कोई स्पष्टता नहीं है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आवास योजनाओं, स्टेडियमों और चिकित्सा सुविधाओं के बारे में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बजट में इनका वास्तविक प्रभाव नजर नहीं आता।’’
दोशी ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों के लिए विशेष योजनाओं में भी भारी कटौती की गई है, जिसका सामाजिक न्याय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
पाकिस्तान सरकार ने ट्वीट किया," पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा।"
एप्सटीन फाइल’ के मामले पर स्पष्टीकरण दें प्रधानमंत्री मोदी: कांग्रेस
कांग्रेस ने अमेरिका में जारी “एप्सटीन फाइल” में हुए “खुलासों” के बाद रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पोस्ट किया, “एप्सटीन फाइल के नए बैच की रिपोर्ट इस बात की बड़ी चेतावनी हैं कि किस तरह के लोगों की प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंच है और वह विदेशी दबाव/हेरफेर के प्रति कितने संवेदनशील हैं।”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस मांग करती है कि प्रधानमंत्री स्वयं इन खुलासों पर सामने आकर सच बताएं, जो गंभीर सवाल खड़े करते हैं।”
कांग्रेस नेता ने सवाल किया, “क्या उन्होंने जेफ्री एप्सटीन से मुलाकात की? या उन्होंने किसी को उससे मिलने भेजा? एप्सटीन के साथ उनकी बातचीत में क्या-क्या शामिल था?”
सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो की याचिका पर सुनवाई करेगा। आंगमो ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत वांगचुक की हिरासत के खिलाफ याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ के इस मामले की सुनवाई करने की संभावना है।
जोधपुर केंद्रीय कारागार में हिरासत में रखे गए वांगचुक ने 29 जनवरी को उन आरोपों का खंडन किया कि उन्होंने ‘अरब स्प्रिंग’ की तरह सरकार को उखाड़ फेंकने का बयान दिया था, और इस बात पर जोर दिया कि उन्हें आलोचना तथा विरोध करने का लोकतांत्रिक अधिकार है।
वांगचुक की पत्नी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि पुलिस ने हिरासत में लेने वाले अधिकारियों को गुमराह करने के लिए चुनिंदा वीडियो फुटेज का इस्तेमाल किया है।
जलवायु कार्यकर्ता के दूषित पानी के कारण पेट की समस्याओं की शिकायत करने के बाद सरकार ने एक विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा उनकी चिकित्सा जांच कराने का भी निर्देश दिया था।
हैदराबाद: फोन टैपिंग मामले में SIT की पूछताछ से पहले पूर्व सीएम और BRS अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव (KCR) नंदी नगर स्थित आवास पर पहुंचे।
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली
फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली है।शनिवार की देर रात हुई इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस केस की जांच कर रही है।
हरिद्वार: माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की।
'वेनेजुएला का तेल खरीदेगा भारत', डोनाल्ड ट्रंप का बयान; बोले-समझौते की रूपरेखा तैयार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
महाराष्ट्र- एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार बारामती में अपने आवास से निकले।
अयोध्या, यूपी: माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की
मुंबई: निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
प्रयागराज: माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर पर उमड़ा जनसैलाब
माघ मेले के पांचवे स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर जनसैलाब उमड़ा है। माघी पूर्णिमा का स्नान ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे शुरू शुरू हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु रवि पुष्य योग में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अब तक लाखों श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।
हरियाणा के करनाल में ओलावृष्टि हुई
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, यूपी-हरियाणा में गिरे ओले
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रविवार सुबह बारिश हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। वहीं यूपी हरियाणा में भी कई जगहों पर ओले गिरे।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia