बड़ी खबर LIVE: अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, अब पूरी दुनिया पर लगाया 10% एक्स्ट्रा ग्लोबल टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया पर 10 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के आदेश पर साइन किए हैं। ये टैरिफ अगले 5 महीने के लिए लागू होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

21 Feb 2026, 8:58 AM

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में LPG सिलेंडर में आग लगने से कम से कम तीन लोग घायल हो गए। 

21 Feb 2026, 8:05 AM

पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।

21 Feb 2026, 7:55 AM

अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, अब पूरी दुनिया पर लगाया 10% एक्स्ट्रा ग्लोबल टैरिफ

टैरिफ के मोर्चे पर अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने देश की सुप्रीम कोर्ट से मिली हार के बाद अपनी ट्रेड पॉलिसी को और भी तीखा कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पूरी दुनिया पर 10 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के आदेश पर साइन किए हैं। ये टैरिफ अगले 5 महीने के लिए लागू होगा। इस एक्स्ट्रा टैरिफ को 24 फरवरी से लागू कर दिया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia