बड़ी खबर LIVE: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराया

डेविड मिलर के तूफानी अर्धशतक के बाद मार्को यानसेन की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के एकतरफा मैच में रविवार को यहां भारत को 76 रन से रौंदकर इस प्रतियोगिता में उसके विजयी क्रम पर रोक लगा दी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

22 Feb 2026, 10:43 PM

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराया

डेविड मिलर के तूफानी अर्धशतक के बाद मार्को यानसेन की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के एकतरफा मैच में रविवार को भारत को 76 रन से रौंदकर इस प्रतियोगिता में उसके विजयी क्रम पर रोक लगा दी।

22 Feb 2026, 10:02 PM

घर में लगी आग बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट; पुलिसकर्मियों समेत 14 लोग घायल

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क में एक घर में लगी आग को बुझाने की कोशिश के दौरान एक एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर फट गया, जिससे दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों समेत 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घर में सुबह करीब नौ बजे आग लग जाने के बाद उसे बुझाने का प्रयास कर रहे तीन पुलिसकर्मी और तीन दमकलकर्मी रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, आग के कारण इमारत में और आसपास मौजूद कई स्थानीय लोग भी घायल हो गए।

पुलिस और दमकलकर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

22 Feb 2026, 8:58 PM

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 188 रन का दिया लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में रविवार को सात विकेट पर 187 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 63 जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी नाबाद 44 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने तीन जबकि अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए।


22 Feb 2026, 7:33 PM

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं

22 Feb 2026, 7:00 PM

टी20 वर्ल्ड कप : टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने चुनी बल्लेबाजी, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे सुपर-8 राउंड के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच की मेजबानी नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम कर रहा है।

साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। हालांकि, भारतीय टीम ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं की है।

टॉस जीतने के बाद एडेन मार्करम ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। हर किसी के लिए यह दमदार प्रदर्शन करके दिखाने का मौका है। हम काफी भाग्यशाली हैं कि इस मैदान पर कुछ मैच पहले से खेले हैं। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और केशव महाराज की वापसी हुई है।"

दूसर ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो वो भी पहले बैटिंग करने का फैसला करते। सूर्या ने बताया है कि भारतीय टीम ने अपनी अंतिम एकादश में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। ग्रुप स्टेज में खेले गए सभी मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजी में ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ईशान ने भारत की ओर से टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन भी बनाए हैं। ईशान 4 मैचों में 202 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 176 रन बना चुके हैं। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार के बल्ले से भी लगातार रन निकल रहे हैं। सूर्या 4 मैचों में 162 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती इस विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं। वरुण 4 मैचों में अब तक 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने भी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह विकेट निकालने के साथ-साथ रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।


22 Feb 2026, 5:31 PM

उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3,200 मीटर और उससे ज़्यादा ऊंचाई पर हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है, जिसमें गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, मुनस्यारी, नंदा देवी नेशनल पार्क, बद्रीनाथ, जोशीमठ और आस-पास के इलाके शामिल हैं।

22 Feb 2026, 4:31 PM

गुजरात: भारत आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में #ICCT20WorldCup2026 मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा।


22 Feb 2026, 3:51 PM

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए 

22 Feb 2026, 3:32 PM

किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चल रहे एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया है, अधिकारियों ने यह जानकारी दी


22 Feb 2026, 3:03 PM

पंजाब AAP सरपंच मर्डर केस: एनकाउंटर के बाद दो लोग गिरफ्तार

22 Feb 2026, 2:00 PM

दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन शुरू, आपके स्टेशन से पहली और आखिरी ट्रेन कितने बजे? पूरी टाइमिंग जानें

दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वालों के लिए आज खास दिन है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन हो गया है। 82 किलोमीटर लंबे रूट पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है।

ट्रेन कितने बजे कहां से चलेगी?

सराय काले खान – पहली ट्रेन सुबह 06:00 बजे, आखिरी रात 10:00 बजे।

न्यू अशोक नगर – पहली ट्रेन 06:05 बजे, आखिरी 10:05 बजे।

आनंद विहार – पहली ट्रेन 06:11 बजे, आखिरी 10:11 बजे।

साहिबाबाद – पहली ट्रेन 06:16 बजे, आखिरी 10:16 बजे।

गाजियाबाद – पहली ट्रेन 06:10 बजे, आखिरी 10:21 बजे।

गुलधर – पहली ट्रेन 06:14 बजे, आखिरी 10:25 बजे।

दुहाई – पहली ट्रेन 05:50 बजे, आखिरी 10:29 बजे।

मुरादनगर – पहली ट्रेन 05:54 बजे, आखिरी 10:33 बजे।

मोदीनगर सदर – पहली ट्रेन 05:59 बजे, आखिरी 10:38 बजे।

मोदीनगर उत्तर – पहली ट्रेन 06:03 बजे, आखिरी 10:42 बजे।

शताब्दी नगर – पहली ट्रेन 06:05 बजे, आखिरी 10:52 बजे।


22 Feb 2026, 1:47 PM

शरद पवार की हालत स्थिर, जल्द ही छुट्टी मिलने की संभावना: डॉ. पुरवेज ग्रांट

22 Feb 2026, 1:45 PM

अंतरिम अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा- “अबकी बार ट्रंप से हार”

अंतरिम अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने रविवार को कहा कि यह “अबकी बार ट्रंप से हार” का उदाहरण है। पार्टी ने यह भी कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को रद्द किए जाने के फैसले के बाद पैदा हुई स्थिति और भ्रम को देखते हुए इस समझौते को फिलहाल “ठंडे बस्ते” में डाल देना चाहिए।


22 Feb 2026, 11:15 AM

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर कांग्रेस के सवाल  

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर कहा, “हम प्रधानमंत्री से तीन बिल्कुल सीधे और स्पष्ट सवाल पूछना चाहते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 2 फरवरी रात 10:28 बजे की एक पोस्ट है। उस पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के चलते, और उनके अनुरोध पर, संयुक्त राज्य अमेरिका ने तत्काल प्रभाव से एक व्यापार समझौते पर सहमति दी।

उन्होंने कहा कि यह घोषणा 2 फरवरी को रात 10:28 बजे की गई, जो अमेरिका में लगभग दोपहर का समय था। राष्ट्रपति ट्रंप स्पष्ट रूप से कहते हैं कि प्रधानमंत्री के अनुरोध पर अमेरिका इस व्यापार समझौते के लिए सहमत हुआ और इसे तुरंत लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, हमारा पहला सवाल है: 2 फरवरी को आखिर ऐसा क्या हुआ? ऐसी कौन-सी मजबूरी थी कि राष्ट्रपति ट्रंप को इस व्यापार समझौते की घोषणा करनी पड़ी?”

22 Feb 2026, 10:51 AM

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच US ने मिडिल ईस्ट बेस पर सैनिकों को दूसरी जगह भेजा


22 Feb 2026, 9:46 AM

''खतरनाक और भड़काऊ'': चौदह देशों ने इज़राइल के क्षेत्रीय विस्तार पर US दूत की टिप्पणी की आलोचना की

22 Feb 2026, 8:44 AM

तेलंगाना BJP चीफ एन रामचंदर राव को कामारेड्डी दौरे से पहले हाउस अरेस्ट किया गया 


22 Feb 2026, 8:18 AM

यूपी के कासगंज में एक ही परिवार के पांच लोग मृत मिले

22 Feb 2026, 7:58 AM

अफगान सीमा पर पाकिस्तान का हवाई हमला, 19 की मौत, आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान ने बीती रात में अफगानिस्तान बॉर्डर के पास आतंकियों के ठिकानों पर हवाई हमला किया है। पाकिस्तान का दावा है कि इन हमलों में उन आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जो पाकिस्तान के भीतर हालिया फिदायीन हमलों के लिए जिम्मेदार थे। बताया जा रहा है इन एयरस्ट्राइकों में कई लोगों की मौत भी हुई है।

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हमले अफगानिस्तान के भीतर हुए हैं। हमले को लेकर अफगान सरकार का बयान भी सामने आया है। अफगान सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ने मदरसे पर हमला किया है। साथ ही दावा किया कि इन हमलों में 19 आम लोगों की मौत हुई है। अफगानिस्तान ने हमले का बदला लेने की बात भी कही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia