बड़ी खबर LIVE: भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, सूर्यकुमार और इशान ने खेली आक्रामक पारी

कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) और इशान किशन (76) की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड को 28 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया।

pti
i
user

नवजीवन डेस्क

23 Jan 2026, 10:38 PM

भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

 कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) और इशान किशन (76) की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड को 28 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया।

बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों में न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 208 रन पर रोकने के बाद भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट पर रन के साथ श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।

सूर्यकुमार ने 37 गेंद की नाबाद पारी के दौरान नौ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए इशान के साथ महज 49 गेंद में 122 और शिवम दुबे (नाबाद 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 81 रन की अटूट की साझेदारी के साथ टीम के आसानी से जीत दिला दी।

23 Jan 2026, 9:47 PM

असम में एसआईआर की चिंताओं को लेकर टीएमसी सांसद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सुष्मिता देव ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर असम में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर ‘‘गंभीर चिंताएं’’ व्यक्त कीं।

पत्र में देव ने दावा किया कि मतदाता सूची से व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये फॉर्म बड़ी संख्या में दाखिल किए जा रहे थे, और अधिकतर मामलों में, फॉर्म में नामित शिकायतकर्ता या तो लापता थे या उन्होंने फॉर्म दाखिल करने की बात से इनकार कर दिया था।

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य ने पत्र में कहा कि मतदाता सूची का मसौदा 27 दिसंबर, 2025 को प्रकाशित किया गया था और फॉर्म-7 भरने की प्रक्रिया 22 जनवरी, 2026 को पूरी हो गई।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति ‘‘इस प्रक्रिया के प्रभावी और सटीक रूप से आगे बढ़ने के बारे में कुछ गंभीर सवाल खड़े करती है।’’

23 Jan 2026, 9:06 PM

न्यूजीलैंड ने भारत को 209 रन का लक्ष्य दिया

 न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ शुक्रवार को यहां पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 208 रन बनाये।

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 जबकि रचिन रविंद्र ने 44 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके।


23 Jan 2026, 8:11 PM

उत्तराखंड: 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब छह माह बंद रहने के बाद इस वर्ष 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए फिर खोल दिए जाएंगे। मंदिर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर के कपाट खोलने की तिथि और समय का मुहूर्त बसंत पंचमी के पर्व पर टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राज दरबार में परंपरागत पूजा अर्चना के बाद निकाला गया।

उन्होंने बताया कि महाराजा मनुजेंद्र शाह की उपस्थिति में हुए धार्मिक समारोह में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना और महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को सुबह सवा छह बजे खोले जाने की घोषणा की।

मंदिर खोलने का मुहूर्त निकाले जाने के दौरान टिहरी की महारानी और टिहरी गढ़वाल से लोकसभा सदस्य माला राज्यलक्ष्मी शाह, बदरीनाथ मंदिर के पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा अनेक तीर्थ पुरोहित भी मौजूद रहे।

23 Jan 2026, 6:18 PM

मध्य प्रदेश के तराना में दो गुटों के बीच झड़प, बसों में आगजनी और पथराव

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना कस्बे में शुक्रवार को एक बार फिर तनाव फैल गया। जुमे की नमाज के बाद कथित तौर पर भीड़ ने बसों में आग लगा दी, दुकानों में तोड़फोड़ की और कई जगहों पर पथराव किया। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


23 Jan 2026, 6:14 PM

खड़गे, सांसद राहुल गांधी ने बिहार के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की

दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।

23 Jan 2026, 4:58 PM

उत्तराखंड: 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब छह माह बंद रहने के बाद इस वर्ष 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए फिर खोल दिए जाएंगे। मंदिर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर के कपाट खोलने की तिथि और समय का मुहूर्त बसंत पंचमी के पर्व पर टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राज दरबार में परंपरागत पूजा अर्चना के बाद निकाला गया।

उन्होंने बताया कि महाराजा मनुजेंद्र शाह की उपस्थिति में हुए धार्मिक समारोह में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना और महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को सुबह सवा छह बजे खोले जाने की घोषणा की।


23 Jan 2026, 4:37 PM

माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के कथित अपमान को लेकर तेजस्वी बोले- जिस तरह से व्यवहार किया गया वह नहीं होना चाहिए था

जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "बसंत पंचमी के मौके पर पूरे देश के लोगों, खासकर बिहार के लोगों को मैं शुभकामनाएं देता हूं..." माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के कथित अपमान को लेकर उन्होंने कहा, "शंकराचार्य आदरणीय पूजनीय हैं। उनके साथ जिस तरह से व्यवहार किया गया वह नहीं होना चाहिए था। संत, साधू महात्मा ज्ञान का प्रकाश होते हैं। जिस तरीके से उनके साथ व्यवहार किया गया उसका जन शक्ति जनता दल विरोध करती है।"

23 Jan 2026, 3:46 PM

दिल्ली- लोकसभा अध्यक्ष राहुल गांधी केरल चुनाव पर पार्टी मीटिंग के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे


23 Jan 2026, 3:45 PM

उत्तराखंड: मौसम में बदलाव के बाद मसूरी में बर्फबारी हो रही है।

23 Jan 2026, 3:44 PM

जम्मू-कश्मीर: डोडा शहर में भारी बर्फबारी


23 Jan 2026, 2:45 PM

लद्दाख का द्रास शहर बर्फ की चादर से ढका हुआ है, जबकि कई हिमालयी शहरों में आज भारी बर्फबारी हुई है।

23 Jan 2026, 2:33 PM

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा ने केंद्र सरकार से MGNREGA को बनाए रखने की मांग करते हुए प्रस्ताव पास किया


23 Jan 2026, 2:30 PM

दिल्ली में भारी के बाद सड़कों पर पानी भरा

23 Jan 2026, 1:59 PM

मध्य प्रदेश सरकार वोट चोरी से बनी, पक्षपात करने वाले BLOs जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे- जीतू पटवारी


23 Jan 2026, 1:12 PM

पश्चिम बंगाल: SIR के डर से रोजाना तीन से चार लोग कर रहे आत्महत्या, निर्वाचन आयोग ले इसकी जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में कहा कि राज्य में एसआईआर के डर से रोजाना तीन से चार लोग आत्महत्या कर रहे हैं, निर्वाचन आयोग को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

23 Jan 2026, 12:43 PM

असम में परिवर्तन निश्चित, जनता ने लिया भ्रष्ट सीएम को हटाने का संकल्प, भूपेश बघेल का दावा

कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि असम में सरकार बदलने वाली है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि असम की जनता ने भ्रष्ट सीएम को हटाने का संकल्प ले लिया है।


23 Jan 2026, 12:37 PM

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में ताज़ा बर्फबारी हुई

23 Jan 2026, 11:58 AM

दिल्ली में एनकाउंटर के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो सदस्य पकड़े गए


23 Jan 2026, 11:24 AM

बेंगलुरु: सीएम सिद्धारमैया ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

23 Jan 2026, 11:14 AM

मध्य प्रदेश: इंदौर के महू कस्बे में 22 लोगों में पीलिया के लक्षण पाए गए, आठ अस्पताल में भर्ती


23 Jan 2026, 10:39 AM

अयोध्या: बसंत पंचमी पर भक्तों ने ठंड के मौसम में सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई

23 Jan 2026, 10:37 AM

धार के विवादित परिसर में वसंत पंचमी की पूजा जारी, करीब 8,000 कर्मी तैनात

वसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार को धार के भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर में सूर्योदय के बाद से हिंदू समुदाय द्वारा पूजा-अर्चना किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया और दिन चढ़ने के साथ ही 11वीं सदी के इस विवादित स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखा गया।

हिंदू त्योहार और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के मद्देनजर इस ऐतिहासिक शहर में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए करीब 8,000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

सूर्योदय के साथ ही विवादित परिसर में श्रद्धालुओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था।


23 Jan 2026, 10:09 AM

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में ताज़ा बर्फबारी, चारों तरफ बर्फ जमी

23 Jan 2026, 8:48 AM

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी 


23 Jan 2026, 8:28 AM

जम्मू और कश्मीर के बारामूला में ताज़ा बर्फबारी हुई

23 Jan 2026, 7:41 AM

हिमाचल प्रदेश - शिमला जिले के मशोबरा शहर में बर्फबारी हुई


23 Jan 2026, 7:40 AM

गणतंत्र दिवस को देखते हुए, देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के तौर पर पुलिस वाले गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं।

23 Jan 2026, 7:38 AM

दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंड, बर्फबारी के कारण श्रीनगर में लैंडिंग-टेकऑफ बाधित

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई है। ठंड के बीच बूंदा-बांदी से मौसम में बदलाव देखने को मिला है, ठंड में औऱ बढ़ोतरी होने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन घंटे कई रज्यों में गरज-चमक के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) होने की संभावना है।

उधर, श्रीनगर में मौसम में बदलाव के बाद इंडिगो ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "श्रीनगर में बर्फबारी की वजह से, फ्लाइट ऑपरेशन, टेक-ऑफ और लैंडिंग दोनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. इससे फ्लाइट के अंदर और ज़मीन पर दोनों जगह इंतज़ार का समय बढ़ सकता है

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia