बड़ी खबर LIVE: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश की खबर, विमान में 7 लोग थे सवार

झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले प्राइवेट चार्टर एम्बुलेंस का प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें सात लोग सवार थे।

प्रतिकात्मक फोटो
i
user

नवजीवन डेस्क

23 Feb 2026, 10:48 PM

रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में 7 लोग थे सवार

झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले प्राइवेट चार्टर एम्बुलेंस का प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें सात लोग सवार थे। सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करमटांड़ जंगल में संदिग्ध धातु का मलबा बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

23 Feb 2026, 9:42 PM

अजित पवार विमान हादसा: बारामती विधानसभा क्षेत्र में जांच की मांग तेज 

बारामती में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और कई नागरिकों ने 28 जनवरी को हुई उस विमान दुर्घटना मामले की विस्तृत जांच की मांग सोमवार को की, जिसमें स्थानीय विधायक और उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

लोग बारामती में प्रशासनिक भवन के बाहर इकट्ठा हुए और उनके हाथों में पवार की स्मृतियों से जुड़ी तख्तियां थीं।

एक निवासी ने कहा, "विमान दुर्घटना को 25 दिन हो गए हैं। घटना को लेकर संदेह बना हुआ है। रोहित पवार (राकांपा शप विधायक) जैसे नेताओं ने दुर्घटना के तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण किया है और लोगों की ओर से विस्तृत जांच की मांग की गई है।’’

23 Feb 2026, 8:25 PM

रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी: पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मुंबई की एक अदालत ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी से जुड़े मामले के पांच आरोपियों को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आदित्य गायकी (19), सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18) स्वप्निल सकट (23) और आसाराम फसाले को उनकी पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) न्यायाधीश महेश जाधव के समक्ष पेश किया गया।

न्यायमूर्ति जाधव ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कहा कि पुलिस पहले ही सभी आरोपियों की पर्याप्त हिरासत हासिल कर चुकी है।


23 Feb 2026, 6:50 PM

यूपी के लखनऊ में बड़ा हादसा, डबल डेकर बस पलटी, हादसे में 5 लोगों की मौत, 16 लोग घायल

यूपी के लखनऊ में एक डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे ये बड़ा हादसा हो गया। ये डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी।

23 Feb 2026, 6:49 PM

यूपी के लखनऊ में बड़ा हादसा, डबल डेकर बस पलटी, हादसे में 5 लोगों की मौत, 16 लोग घायल


23 Feb 2026, 6:20 PM

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने नीतीश कुमार की सरकार को घेरा

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों ने सोमवार को प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में कोई भी कानून व्यवस्था नहीं है। हम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पटना में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में लोग भगवान भरोसे जी रहे हैं और बच रहे हैं। क्या पता कि आप रोड पर निकलिए या विधानसभा में ही कोई कट्टा लेकर चला आएगा, मार देगा, और दुश्मनी ले लेगा। हम लोग भी अपने आपको बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं। यह सरकार किसी की जान की सुरक्षा नहीं कर सकती है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस में कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो जातिगत अपराधियों को बचा रहे हैं।

23 Feb 2026, 4:51 PM

बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा -21 साल में बिहार देश का सबसे गरीब राज्य, बेरोजगार राज्य, यहां सबसे ज्यादा पलायन है

बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "21 साल से NDA की सरकार चल रही है और 21 साल में बिहार देश का सबसे गरीब राज्य, बेरोजगार राज्य, यहां सबसे ज्यादा पलायन है। निवेश के मामले में बिहार सबसे चौपट है...शिक्षा-स्वास्थ्य और खेलकूद के मामले में बिहार सबसे फिसड्डी राज्य है...बिहार में 21 सालों में केवल अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन, तानाशाही बढ़ी है। इस बजट में कुछ भी खास नहीं है..."


23 Feb 2026, 4:14 PM

तमिलनाडु: टीम इंडिया चेन्नई पहुंची

23 Feb 2026, 2:32 PM

लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल के जरिए मिली। विधानसभा स्पीकर को धमकी भरा ईमेल भेजा गया। 1 घंटे तक तलाशी चला तलाशी अभियान, तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

23 Feb 2026, 1:13 PM

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के दीपक से मुलाकात की 

23 Feb 2026, 12:17 PM

रेप की FIR पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद- BJP पर भरोसा नहीं, किसी और राज्य की पुलिस करे जांच

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पर कहा कि बीजेपी शासित पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं, उनकी मांग है कि गैर BJP शासित पुलिस इस मामले की जांच करे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जांच के लिए कोई भी पुलिस आए हम पूरा सहयोग करेंगे


23 Feb 2026, 12:13 PM

दिल्ली- पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों के सपोर्ट से एक बड़ी आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए छह संदिग्धों को दिल्ली पुलिस दिल्ली लाई है 

23 Feb 2026, 12:12 PM

पटना के पास एक नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें अधिकारियों ने भारी मात्रा में नकली दवाएं, ओपिओइड, मशीनरी जब्त की है।


23 Feb 2026, 8:56 AM

CIF (D) व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जवानों ने J&K पुलिस और CRPF के साथ मिलकर OpTrashi-I के तहत किश्तवाड़ में अब तक तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।

23 Feb 2026, 8:04 AM

बंगाल के दिग्गज नेता मुकुल रॉय का 71 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार 

पूर्व रेल मंत्री और TMC नेता मुकुल रॉय का देर रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हुआ है।

शुभ्रांशु रॉय का कहना है कि उनके पिता कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे। हाल ही में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


23 Feb 2026, 7:56 AM

नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 18 लोगों की हुई मौत

नेपाल के धाडिंग में एक यात्री बस के नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल, बचाव अभियान जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia