बड़ी खबर LIVE: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एकतरफा, इस पर रोक लगनी चाहिए: कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता स्पष्ट रूप से एकतरफा है और आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता यह है कि केंद्र सरकार इसे स्थगित करने का साहस दिखाए क्योंकि यह देश भर के लाखों किसानों के लिए विनाशकारी होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

25 Feb 2026, 10:46 PM

दिल्ली बम धमाका: एनआईए ने दो और आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लालकिले के पास हुए विस्फोट की साजिश में कथित तौर पर शामिल दो और आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

इसके साथ ही आतंकवाद रोधी एजेंसी द्वारा इस मामले में अब तक 11 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

एनआईए द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली बम विस्फोट से संबंधित साजिश में सक्रिय संलिप्तता के लिए दोनों आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। बयान में कहा गया है कि दोनों की पहचान गांदरबल के जमीर अहमद अहंगर और श्रीनगर के तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है।

25 Feb 2026, 10:01 PM

मोदी सरकार ने ‘नफरत का माहौल’ पैदा किया, जिससे नमाज पढ़ने वालों को निशाना बनाया जा रहा है: कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक मंदिर के सामने खाली जमीन पर नमाज़ पढ़ने के बाद एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ कथित मारपीट की घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पैदा किए गए नफरत के माहौल के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को रुद्रपुर में एक मंदिर के सामने खाली जमीन पर नमाज़ पढ़ने के बाद कथित रूप से पीटा गया और उससे जबरन धार्मिक नारे लगवाए गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस महासचिव सैयद नासिर हुसैन ने कहा, ‘‘रुद्रपुर, उत्तराखंड में एक दिहाड़ी मजदूर शाहिद को खुले मैदान में नमाज पढ़ते समय कथित रूप से पीटा गया। उसे जमीन पर गिराया गया, गालियां दी गईं, डंडे से मारा गया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया।’’

25 Feb 2026, 8:45 PM

महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी, मतदान 16 मार्च को होगा

महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी की गई। मतदान 16 मार्च को होगा।

चुनाव अधिकारी विलास आठवले ने अधिसूचना जारी की और बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पांच मार्च है। महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य इस चुनाव में मतदान करेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) प्रमुख शरद पवार समेत राज्य के सात राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। शरद पवार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे दोबारा चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

आठवले ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच छह मार्च को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मार्च है।

अधिसूचना में कहा गया है कि यदि आवश्यक हुआ तो 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधान भवन में मतदान होगा और उसके बाद मतगणना होगी।


25 Feb 2026, 8:34 PM

साल 2014 से एप्सटीन बन गया भारत-इजराइल संबंधों का आधार: कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से भारत और इजराइल के बीच संबंधों का आधार यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन बन गया और उसके मरने के बाद भी उसकी नीतियां ही वर्तमान सरकार की विदेश नीति तय कर रही हैं।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल के दौरे के बीच यह भी कहा कि भारत, इराजइल और फलस्तीन के मामले में हमेशा दो राष्ट्र के सिद्धांत का पालन किया है, लेकिन यह सरकार इस सिद्धांत से दूर जा चुकी है।

खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इजराइल और फलस्तीन को लेकर भारत की विदेश नीति हमेशा से 'दो राष्ट्र' के सिद्धांत की रही है। लेकिन अमेरिका-इजराइल की एक लॉबी ने हमारी दशकों पुरानी विदेश नीति की दशा और दिशा बदल दी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि जेफ्री एप्सटीन आम लोगों के लिए एक कुख्यात यौन अपराधी है, लेकिन मोदी सरकार की विदेश नीति के लिए एक नायक है। मरने के बाद भी एप्सटीन मोदी सरकार के फैसलों और उनकी नीतियों में जिंदा है। कहना गलत नहीं होगा कि ‘एप्सटीन’ इस सरकार की विचारधारा है।’’

25 Feb 2026, 6:57 PM

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एकतरफा, इस पर रोक लगनी चाहिए: कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता स्पष्ट रूप से एकतरफा है और आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता यह है कि केंद्र सरकार इसे स्थगित करने का साहस दिखाए क्योंकि यह देश भर के लाखों किसानों के लिए विनाशकारी होगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह काफी असाधारण है कि अमेरिका ने भारत से कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 125.87 प्रतिशत शुल्क लगाया है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के प्रति राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिबद्धता के बारे में क्या कहता है, जिसकी नयी दिल्ली में उनके अच्छे दोस्त ने इतनी प्रशंसा की और सराहना की कि यह अमेरिका में भारत के निर्यात के लिए दरवाजे खोल रहा है?’’


25 Feb 2026, 6:08 PM

राजस्थान में दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे पंचायतीराज और नगरपालिका के चुनाव

राजस्थान सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव से पहले दो से अधिक संतान वालों को भी पंचायतीराज और नगरपालिका चुनाव लड़ने की अनुमति देने का फैसला किया है।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कैबिनेट की बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए अलग-अलग विधेयक लाएगी। इन मंत्रियों ने बताया कि राज्य मंत्रिमण्डल की बुधवार को हुई बैठक में इसे मंजूरी दी गई।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में आर्थिक अपराधों के प्रभावी रोकथाम के लिए राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन तथा राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति को भी मंजूरी दी गई।

25 Feb 2026, 4:50 PM

‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक, नाराज CJI ने कहा था- बदनाम करने..

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की नाराजगी के बाद 'ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर वाली NCERT की किताब की बिक्री पर रोक लग गई है। CJI सूर्यकांत ने बुधवार को इस मुद्दे पर नाराजगी जताई थी। CJI ने कहा था- दुनिया में किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।


25 Feb 2026, 4:20 PM

हार्ट अटैक की खबरों पर टीम का खुलासा, 'रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए गए थे भंसाली, चिंता की कोई बात नहीं'

संजय लीला भंसाली की सेहत को लेकर फैली अफवाहों पर उनकी टीम की ओर से बयान सामने आया है। खबर सामने आई थी कि मशहूर फिल्ममेकर को हार्ट अटैक आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस खबर ने फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी चिंता में डाल दिया। इसी बीच उनकी टीम ने सामने आकर इन खबरों पर पूरी तरह विराम लगाया है।

भंसाली प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया, ''संजय लीला भंसाली बिल्कुल ठीक हैं। वे रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए गए हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। हम सभी के दिखाए गए प्यार, देखभाल और चिंता के लिए दिल से आभारी हैं। आपके लगातार सपोर्ट और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।''

25 Feb 2026, 3:38 PM

यूपी- अपने पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या के आरोपी अक्षत प्रताप सिंह ने कहा,  यह गलती से हुआ। 


25 Feb 2026, 3:18 PM

महाराष्ट्र: BMC ने 80,952 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने बुधवार को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए 80,952 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। कमिश्नर भूषण गगरानी ने स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन प्रभाकर शिंदे को बजट पेश किया है।

25 Feb 2026, 1:17 PM

गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने कश्मीरी गेट कार शूटआउट की जिम्मेदारी ली, FIR दर्ज


25 Feb 2026, 12:16 PM

फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का टाइटल बदलने की मांग वाली अर्जी खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आशंकाएं बेबुनियाद

सुप्रीम कोर्ट ने आने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का टाइटल बदलने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी है। अर्जी में कहा गया था कि नाम से एक गलत छवि बनती है और यादव समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है। पिटीशनर ने कहा था कि फिल्म का टाइटल समुदाय की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है और मौजूदा नाम से इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए निर्देश मांगे थे। चुनौती को खारिज करते हुए, कोर्ट ने कहा कि जताई गई आशंकाएं बेबुनियाद थीं।

25 Feb 2026, 11:50 AM

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिल गई है।


25 Feb 2026, 11:08 AM

NCERT की किताब में ज्यूडिशियरी में करप्शन से संबंधित सामग्री का SC ने लिया स्वत: संज्ञान

25 Feb 2026, 10:13 AM

कल रात कश्मीरी गेट इलाके के पास अज्ञात लोगों ने एक कार पर गोलियां चलाईं, जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री समेत पांच लोग सवार थे।


25 Feb 2026, 10:12 AM

बाहरी उत्तरी दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी।

25 Feb 2026, 9:40 AM

 डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर 32 हजार प्रदर्शनकारियों को मारने का आरोप लगाया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ऐसी लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा है जो भविष्य में अमेरिका तक पहुंच सकती हैं। उनके अनुसार, ईरान पहले ही ऐसी मिसाइलें तैयार कर चुका है जो यूरोप और विदेशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों के लिए खतरा बन सकती हैं, और अब वह अपनी क्षमता को और बढ़ाने में जुटा है।

ट्रम्प ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान ने 32,000 प्रदर्शनकारियों की हत्या की है। उन्होंने कहा कि ईरान का रवैया आक्रामक है और वह अमेरिका को एक बड़े सैन्य टकराव की ओर धकेलना चाहता है।


25 Feb 2026, 9:26 AM

'मैंने नहीं रुकवाया होता भारत-पाक युद्ध तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम', ट्रंप का नया दावा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम

25 Feb 2026, 9:22 AM

सभी देश ट्रेड डील बनाए रखना चाहते हैं- डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने अपने भाषण में उन टैक्स कटौतियों की बात की। उन्होंने कहा कि उनके बड़े कानून 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' से इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स कटौती हुई है। ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जिसमें कहा गया कि उन्होंने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के तहत ग्लोबल टैरिफ लगाकर अपनी राष्ट्रपति शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया।

सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ वाले फैसले का जिक्र करने के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि लगभग सभी देश और कंपनियां पहले से किए गए समझौते को बनाए रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी जानते हैं कि राष्ट्रपति के तौर पर मेरे पास नया समझौता करने की कानूनी ताकत है, जो उनके लिए और भी सख्त हो सकता है।


25 Feb 2026, 9:21 AM

गाजा में इजराइल-हमास की डील सफल रही- ट्रंप

ट्रम्प ने कहा कि गाजा में इजराइल और हमास के बीच हुई संघर्ष विराम की डील सफल रही। ट्रम्प ने दोहराया कि उन्होंने कार्यालय में लौटने के बाद आठ युद्धों को खत्म किया है और इसे भी उसी तरह की सफलता बताया। उन्होंने कहा कि गाजा में युद्ध अब बहुत लो लेवर पर चल रहा है और इस समझौते की वजह से सभी इजराइली बंधक भी रिहा हो गए।

25 Feb 2026, 9:14 AM

अमेरिका का स्वर्ण युग आ चुका है, US पहले से ज्यादा बेहतर- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार यानी 24 फरवरी 2026 की रात को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपना 2026 स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन दिया। ट्रंप ने कहा कि हमारा देश पटरी पर वापस आ गया है. पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, बेहतर, अमीर और मजबूत. अमेरिका का 'गोल्डन एज' शुरू हो गया है. ट्रंप ने कहा, 'अब से 5 महीने से भी कम समय में हमारा देश अमेरिकी इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर मनाएगा


25 Feb 2026, 8:35 AM

शरद पवार को आज अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. स्वास्थ्य संबंधी अस्वस्थता के कारण वे पिछले चार दिनों से रूबी हॉल क्लिनिक में उपचाराधीन हैं. डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत अब स्थिर और बेहतर है, इसलिए आज उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है.

25 Feb 2026, 8:33 AM

BMC 2026–27 का बजट पेश करने की तैयारी कर रहा है।


25 Feb 2026, 7:59 AM

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस, पूरे यूपी में आज प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ प्रयागराज में हुई एफआईआर की कार्रवाई को लेकर सीधे तौर पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस आज पूरे राज्य में प्रदर्शन करेग।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia