बड़ी खबर LIVE: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी, गुरुवार को दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रनों का टारगेट दिया था। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 186 रन ही बना पाई।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी, गुरुवार को दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रनों का टारगेट दिया था। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 186 रन ही बना पाई।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने बनाए विशाल स्कोर, बोर्ड पर लगाए 256 रन, अभिषेक-तिलक-हार्दिक चमके
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी, गुरुवार को दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रनों का टारगेट दिया है। भारत ने 4 विकेट पर 256 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों का विस्तृत और व्यापक समीक्षा की
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ आज चेन्नई में आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों का विस्तृत और व्यापक समीक्षा की
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने राजस्थान के उदयपुर में शादी की
टी20 विश्व कप: जिम्बाब्वे का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बृहस्पतिवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने दो बदलाव करते हुए वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह की जगह अक्षर पटेल और संजू सैमसन को मौका दिया है। सैमसन विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। जिम्बाब्वे ने भी अपनी एकादश में एक बदलाव किया है।
राहुल गांधी ने वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों के लिए 100 घरों की आधारशिला रखी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को 2024 के भूस्खलन के पीड़ितों के लिए पार्टी द्वारा निर्मित किए जाने वाले 100 घरों की आधारशिला रखी। कांग्रेस द्वारा 100 मकानों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से प्रत्येक का क्षेत्रफल 1,100 वर्ग फुट और भूमि का क्षेत्रफल 8 सेंट होगा। सेंट भूमि मापन की एक इकाई है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि वह और उनका परिवार इस त्रासदी में सब कुछ खो चुके लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने दो बड़े भूस्खलनों और उन पर लोगों की प्रतिक्रिया को याद किया।
'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर लगी रोक, केरल हाई कोर्ट ने मेकर्स को दिया बड़ा झटका
केरल हाई कोर्ट ने विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है। ये फिल्म कल रिलीज होने वाली थी।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव पर कहा- हम लोग अपना प्रत्याशी उतारेंगे और हम जीतेंगे
RJD नेता तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हम लोग अपना प्रत्याशी उतारेंगे और हम जीतेंगे... कुछ दिन में औपचारिक फैसला होगा, तब हम बताएंगे।"
किसान की सुरक्षा-सम्मान से ही भारत सफल होगा- ट्रेड डील पर बोले राहुल गांधी
केरल दौरे पर पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केरल के कन्नूर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की असली ताकत उसके किसान हैं और भारत की तरक्की तभी संभव है जब किसानों को सम्मान और सुरक्षा मिले।
इसके बाद वे पेरावूर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने किसानों की समस्याओं पर विस्तार से बात की। राहुल गांधी ने कहा कि जब भी वे किसानों की स्थिति के बारे में सुनते हैं, तो उनकी परेशानियां और संघर्ष सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के पास पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह किसी इमारत को मजबूत बनाने के लिए ठोस नींव जरूरी होती है, उसी तरह देश को मजबूत बनाने के लिए भी मजबूत आधार की जरूरत होती है। उनके मुताबिक, भारत की असली नींव किसान और खेती हैं। आईटी और अन्य क्षेत्रों पर लंबे-लंबे भाषण दिए जाते हैं, लेकिन देश की बुनियाद माने जाने वाले किसानों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता।
राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि अगर किसानों को मजबूती नहीं दी गई, तो देश की प्रगति अधूरी रहेगी।
किसान देश की नींव फिर भी उन्हें नहीं मिल रहा सम्मान: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में कहा कि किसान देश की नींव होते हैं, फिर भी उन्हें वह सम्मान नहीं मिल रहा है जिसके वे हकदार हैं. अमेरिकी उत्पादों को भारत में आने देना आपराधिक कृत्य है.
Compromised PM के राज में शांतिपूर्ण विरोध करना ही सबसे बड़ा अपराध: राहुल गांधी
केरल हाई कोर्ट ने द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड की रिलीज़ पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है। फिल्म कल रिलीज़ नहीं होगी।
हैदराबाद के जुबली हिल्स में रोड नंबर 36 पर मंगल्या गौरी साड़ी शोरूम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
केरलम- लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कन्नूर पहुंचे
NCERT की किताब पर SC ने लगाई रोक, न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का है जिक्र
सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की किताब के उस चैप्टर पर बैन लगाया, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र है. सुप्रीम कोर्ट ने किताब की कॉपी के प्रकाशन और डिजिटल रूप से साझा करने पर रोक लगाई. साथ ही फिजिकल कॉपी को जब्त करने का आदेश दिया
'यह न्यायपालिका पर पहली गोली चलाने जैसा है', NCERT पर भड़के चीफ जस्टिस
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 8 की एक पाठ्यपुस्तक में ‘न्यायपालिका में करप्शन’ से जुड़ा एक अध्याय शामिल करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इस कदम की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह न्यायपालिका पर पहली गोली चलाने जैसा है। उन्होंने कहा कि आज न्यायपालिका मीडिया में ‘रक्तरंजित’ नजर आ रही है, जो बहुत गंभीर चिंता का विषय है।
राजस्थान के कांग्रेस विधायकों ने जयपुर में राज्य विधानसभा के बाहर भारत-US व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
पंजाब: वेस्टर्न कमांड ने पठानकोट में इंवेस्टीचर सेरेमनी II में ऑपरेशनल क्षमता दिखाई।
NCERT अब वापस ली गई क्लास 8 सोशल साइंस पार्ट 2 टेक्स्टबुक की 38 कॉपियां वापस लेने की कोशिश कर रहा है, जो बिक गई थीं : शिक्षा मंत्रालय के सूत्र
दिल्ली: लोकसभा एलओपी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने घर से केरल के वायनाड के लिए रवाना हुए
उत्तर भारत में गर्मी, दिल्ली-राजस्थान में तापमान बढ़ा, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट
दिल्ली में दोपहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को हल्की गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14°C और अधिकतम तापमान 31°C रहने का अनुमान है। अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में एक या 2°C की और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहने से दिन में तेज़ धूप निकलेगी। राजस्थान में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलेगा। 26-27 फरवरी को जम्मू‑कश्मीर, 27-28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 26 फरवरी को पंजाब में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
दिल्ली: ITO इलाके से सुबह के नज़ारे, राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई हुई है
जम्मू और कश्मीर: बांदीपुरा के मेन मार्केट में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia