बड़ी खबर LIVE: पंजाब के किसानों ने बिजली (संशोधन) विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला
पंजाब के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसानों ने बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 को वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला।

अंडर 19 वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान के खिलाफ 'सुपर सिक्स' मुकाबले में श्रीलंका की 4 विकेट से जीत
श्रीलंका ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे सुपर सिक्स मुकाबले में जीत दर्ज की। इस टीम ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को खेले गए मैच में अफगानिस्तान को 4 विकेट से मात दी।
ग्रुप-1 में मौजूद श्रीलंकाई टीम 29 जनवरी को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अपना अगला सुपर सिक्स मैच खेलेगी, जबकि अफगानिस्तान 30 जनवरी को आयरलैंड से भिड़ेगा।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस टीम ने 16 के स्कोर पर खालिद अहमदजई (5) का विकेट खो दिया था। यहां से फैसल शिनोजादा (22) ने उस्मान सादात के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 रन जुटाए, लेकिन टीम ने 64 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए।
यहां से उस्मान सादात ने अजीजुल्लाह मियाखिल (43) के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 140 के स्कोर तक पहुंचाया। उस्मान 107 गेंदों में 3 चौकों के साथ 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद खातिर स्टानिकजई (13) ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को दोहरे शतक के करीब पहुंचाया। इनके अलावा, वहीदुल्लाह जादरान ने 13 गेंदों में 22 रन की नाबाद पारी खेली।
विपक्षी खेमे से कुगाथास मथुलन और विरान चामुदिथा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि सेठमिका सेनेविरत्ने, रसिथ निमसार और चमिका हेनातिगाला ने 1-1 विकेट निकाला।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 46.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम ने 5 के स्कोर पर विरान चामुदिथा (1) का विकेट गंवा दिया था। यहां से सेनुजा वेकुनागोडा ने दिमंथा महाविथान के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 60 के स्कोर तक पहुंचाया।
जीतू पटवारी ने PCC मीटिंग पर कहा, "... MGNREGA को लेकर देश में जो माहौल है उसकी समीक्षा की गई
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने PCC मीटिंग पर कहा, "... MGNREGA को लेकर देश में जो माहौल है उसकी समीक्षा की गई और साथ ही साथ देश में SIR के माध्यम से बीजेपी की वोट के अधिकार को छीनने की जो साजिश है, उसके खिलाफ प्लानिंग हुई। मैं मानता हूं कि यह संगठन की रिव्यू मीटिंग थी।"
पंजाब के किसानों ने बिजली (संशोधन) विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला
पंजाब के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसानों ने बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 को वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला।
एसकेएम ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च का आह्वान किया और ठीक इसी दिन 2021 में भी निरस्त तीन कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसानों ने नयी दिल्ली में लाल किले पर धावा बोल दिया था जिनमें से कई ने अवरोधक तोड़ दिए थे और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई थी।
पंचकूला में ‘पिकअप वैन’ दुर्घटनाग्रस्त, 6 बच्चे घायल
पंचकूला जिले में एक निजी ‘पिकअप वैन’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से सोमवार को छह बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना रत्तेवाली गांव के पास हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वैन की शाफ्ट टूट जाने से उसका पहिया फंस गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना के दौरान कुछ बच्चों को वाहन से गिरते हुए देखा जा सकता है।
पश्चिम बंगाल में गोदाम में आग लगी, तीन लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार को एक गोदाम में लगी आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के नरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र में नजीराबाद स्थित गोदाम में लगी आग पर सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस और दमकलकर्मियों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए।
बारुईपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार ने बताया कि शव बुरी तरह झुलसे होने के कारण अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि मलबा पूरी तरह से साफ होने के बाद ही पता चल पाएगा कि संबंधित स्थल पर कोई और शव तो नहीं है या मलबे में कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं है।
दिल्ली: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इंद्रजीत सिंह बिंद्रा के निधन पर कहा, "उनका निधन एक बहुत बड़ी क्षति है"
दिल्ली: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इंद्रजीत सिंह बिंद्रा के निधन पर कहा, "उनका निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। ICC और देश के स्तर पर उनका बहुत बड़ा योगदान था। हमें याद है कि हम जब 1983 में विश्व कप जीते थे तो हमारे पास खिलाड़ियों को देने के लिए पैसे नहीं थे। लता मंगेश्कर जी की मदद से खिलाड़ियों के नाम 1-1 लाख रुपए दिए गए थे... आज वे हमारे बीच नहीं रहे तो हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।"
जम्मू-कश्मीर के सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार को इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी।
घुसपैठिया रामगढ़ सेक्टर के माजरा इलाके में एक बॉर्डर चौकी से भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी चौकस बीएसएफ जवानों ने उसकी हरकत देख ली।
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती और चेतावनी दी। हालांकि, जब उसने चेतावनियों को नजरअंदाज किया और अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा की तरफ बढ़ता रहा, तो सैनिकों ने गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने आगे बताया, "मारे गए पाकिस्तानी नागरिक का शव इंटरनेशनल बॉर्डर के पास पाकिस्तान की तरफ पड़ा है।"
जम्मू और कश्मीर में सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में 240 किलोमीटर लंबी इंटरनेशनल बॉर्डर है। बीएसएफ भारत की तरफ इंटरनेशनल बॉर्डर की रखवाली करती है, जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तानी रेंजर्स इसकी रखवाली करते हैं।
इस केंद्र शासित प्रदेश में कश्मीर के बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों और पुंछ, राजौरी और कुछ हद तक जम्मू जिलों में 740 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ कंट्रोल है। सेना लाइन ऑफ कंट्रोल की रखवाली करती है।
सेना और बीएसएफ की ड्यूटी बॉर्डर पर घुसपैठ, सीमा पार तस्करी और पाकिस्तान की तरफ से होने वाली ड्रोन गतिविधियों को रोकने के लिए लगाई गई है।
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रध्वज, कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना
कांग्रेस ने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोपी मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराए जाने को लेकर सोमवार को बीजेपी पर निशाना साधा।
उच्चतम न्यायालय ने 19 जनवरी को राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि वह कर्नल कुरैशी के बारे में विवादित टिप्पणियों के लिए शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर दो सप्ताह में फैसला करे।
इससे पहले, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने इस मामले में शाह को फटकार लगाई थी और पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था।
शाह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने गृह जिले खंडवा के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी भी ली।
शाह के पास जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग हैं।
प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल उठाया कि कर्नल कुरैशी के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में शाह को अब तक मंत्री पद से या क्यों नहीं हटा गया और उन्हें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में राष्ट्रध्वज फहराने की जिम्मेदारी क्यों दी गई?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी के इंदौर कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया।
पश्चिम बंगाल: कोलकाता के मल्लिक बाज़ार में मंदिर गली में एक रिहायशी अपार्टमेंट में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, UGC नियमों और शंकराचार्य विवाद से थे नाराज
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर जनरल कैटेगरी के छात्रों में असंतोष और प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े घटनाक्रम को जोड़ते हुए बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कर्नाटक कांग्रेस मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ 'राजभवन चलो' विरोध प्रदर्शन करेगी
कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने के विरोध में मंगलवार को ‘राजभवन चलो’ मार्च निकालेगी। उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को बेंगलुरु स्थित पार्टी मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद इसकी घोषणा की।
शिवकुमार ने कहा, “महात्मा गांधी के नाम पर शुरू की गई मनरेगा योजना को खत्म करना बेहद चिंताजनक है। इससे लोगों के काम के अधिकार पर सीधा असर पड़ेगा। इसके विरोध में हम पूरे देश में आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कर्नाटक में ‘राजभवन चलो’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।”
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराया
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर IAF के मार्चिंग दस्ते और स्पेशल फोर्सेस का प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस 2026: CRPF और SSB के मोटरसाइकिल जांबाजों ने कर्तव्य पथ पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED फटने से 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
Republic Day Parade: राष्ट्रगान के साथ कर्तव्य पथ परेड का समापन
वरुण फॉर्मेशन के विज़ुअल्स जिसमें एक P-8i एयरक्राफ्ट और दो Su-30 एयरक्राफ्ट 'विक' फॉर्मेशन में एक साथ उड़ रहे हैं।
दिल्ली: वज्रांग फॉर्मेशन की तस्वीरें। इस फॉर्मेशन में 6 राफेल विमान 'वज्रांग' फॉर्मेशन में उड़ रहे हैं।
गणतंत्र दिवस परेड 2026: असिस्टेंट कमांडेंट सीमा नाग और नवीन कुमारी के नेतृत्व में CRPF और SSB की सभी महिला टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर अलग-अलग बाइक फॉर्मेशन में मार्च पास्ट किया और अपनी दिलेरी दिखाई।
आसमान में गूंजे वायुसेना के विमान
भारतीय वायुसेना के विमानों ने आसमान में जौहर दिखाया। 6 राफेल फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरी। 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से राफेल उड़ता दिखा। C-130 की अगुवाई में दो C-295 विमान भी आसमान में गूंज उठे।
भारतीय वायु सेना ने कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्रदिवस परेड के दौरान फ्लाई-पास्ट पेश किया।
कर्तव्य पथ पर बीएसएफ ऊंट दस्ता और कैमल माउंटेड बैंड का शाही मार्च
कर्तव्य पथ पर टी-90 भीष्म और अर्जुन टैंक की गर्जना, नौसेना की झांकी में दिखा INS विक्रांत
गणतंत्र दिवस परेड में हिम योद्धा और एनिमल कंटिन्जेंट का अनोखा प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस परेड 2026: महाराष्ट्र की झांकी में गणेश उत्सव के लिए भगवान गणेश की मूर्तियों को बनाने का दृश्य गर्व से दिखाया गया।
गणतंत्र दिवस 2026: पंजाब की झांकी में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को श्रद्धांजलि दी गई
गणतंत्र दिवस 2026: नागालैंड की झांकी में हॉर्नबिल फेस्टिवल को कल्चर-लेड टूरिज्म और आत्मनिर्भरता के मॉडल के तौर पर दिखाया गया।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर कंबाइंड मिलिट्री बैंड, राजपूत रेजिमेंट और असम रेजिमेंट ने मार्च किया।
कर्तव्य पथ पर शानदार गणतंत्र दिवस 2026 परेड के दौरान जम्मू और कश्मीर की झांकी में इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति को दिखाया गया।
गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी में बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति को दिखाया गया।
गणतंत्र दिवस 2026: हिमाचल प्रदेश की झांकी, जिसकी थीम 'देव भूमि, वीर भूमि' है, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिखाई गई
गणतंत्र दिवस 2026: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान DRDO की लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल कर्तव्य पथ पर दिखाई गई, जिसमें भारत की एडवांस्ड हाइपरसोनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी और मिलिट्री ताकत का प्रदर्शन किया गया।
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर HMRV का प्रदर्शन, परेड में भारतीय नौसेना का मार्चिंग दस्ता भी हुआ शामिल
कर्तव्य पथ पर भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल, हाई मोबिलिटी रिकॉनैसेंस व्हीकल (HMRV) प्रदर्शित किया गया। इसे महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स ने विकसित किया है और वर्ष 2023 में इसे सेना में शामिल किया गया था। यह वाहन अत्याधुनिक बैटलफील्ड सर्विलांस रडार से लैस है, जो जवानों, वाहनों और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले हेलिकॉप्टरों का पता लगाने में सक्षम है। इसके साथ ड्रोन, उन्नत संचार प्रणाली और एंटी-ड्रोन गन भी लगी हैं, जिससे यह छोटे दस्तों को दुश्मन की गश्ती टुकड़ियों और यहां तक कि बख्तरबंद लक्ष्यों को भी नष्ट करने में सक्षम बनाता है। भारतीय नौसेना का मार्चिंग कंटिन्जेंट भी कर्तव्य पथ पर परेड में हिस्सा लेता नजर आया।
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल हुआ यूरोपीय संघ का दस्ता
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर 61वीं कैवेलरी का शौर्य प्रदर्शन, कैप्टन अहान कुमार ने किया नेतृत्व
बीएसएफ, दिल्ली पुलिस के दल ने किया मार्च
सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के दस्ते ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इनके बाद चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के दस्ते ने मार्च किया। दिल्ली पुलिस के दल ने भी मार्च किया। कर्तव्य पथ पर रेगिस्तान के जहाज ऊंट पर बीएसएफ के दल ने परेड किया। यह दस्ता 1976 के बाद से लगातार गणतंत्र दिव परेड का हिस्सा रहा है।
कर्तव्य पथ पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का झंडा लेकर उड़ा ध्रुव हेलिकॉप्टर
अरुणाचल स्काउट और राजपूत रेजीमेंट के दल ने किया मार्च
ऊंचे और पहाड़ी इलाकों पर युद्ध में विशेषज्ञा रखने वाले अरुणाचल स्काउट ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसके बाद सेना की राजपूत रेजीमेंट ने मार्च किया। यह सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट में से एक है। इसके बाद असम रेजीमेंट के जवानों ने मार्च किया।
सेना की जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंट्री के दस्ते ने मार्च किया। साथ ही कंबाइंड मिलिट्री बैंड ने मार्च किया, जिसका नेतृत्व सूबेदार एए खान ने किया। सिख लाइट इंफेंट्री के मार्चिंग दस्ते ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इंडियन नेवी बैंड ने सामंजस्य और भव्यता को दिखाते हुए जय भारती की धुन बजाई।
सेना के पशु दस्ते ने किया मार्च, मूक योद्धाओं को देख दर्शक रोमांचित
आकाश मिसाइल और ड्रोन शक्ति ईगल प्रहार ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के पशु दस्ते ने मार्च किया, जिसका नेतृत्व कैप्टन हर्षिता यादव ने किया।
ब्रह्मोस मिसाइल टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च
दिव्यास्त्र और अग्निबाण टुकड़ी ने परेड की। साथ ही रॉकेट टुकड़ी सूर्यास्त्र और ब्रह्मोस मिसाइल की टुकड़ी ने भी कर्तव्य पथ पर परेड की और हर भारतीय के सीने को गर्व से भर दिया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से किए गए सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया. उन्हें ये सम्मान ISS में 18 दिनों तक रिसर्च के लिए दिया गया है, जो भारत के गगनयान मिशन में अहम साबित होगा
77वां गणतंत्रदिवस- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन परेड देखने के लिए दिल्ली में कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे।
गणतंत्र दिवस अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है: सेना प्रमुख
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर लोगों को उन अमर नायकों के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका देता है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया और अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन किया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जनरल द्विवेदी ने कहा, "देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह गौरवशाली दिन हमें उन अमर नायकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है, जिनके अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अद्वितीय वीरता ने भारत की स्वतंत्रता, संप्रभुता और अखंडता सुनिश्चित की।"
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान की याद को भी मजबूत करता है, जो देश के लोकतंत्र की नींव है और हर नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश है।
कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, पहली बार होगी कॉम्बैट परेड
कर्तव्य पथ पर सेना के तीनों अंग थलसेना, वायुसेना और नौसेना के मार्चिंग दस्ते पारंपरिक गियर के बजाय लड़ाकू भूमिका में प्रस्तुत किए जाएंगे। इस वर्ष की परेड में कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की जंग के मैदान की व्यूह-रचना यानी बैटल एरे दिखाई जाएगी। इसके लिए भैरव बटालियन, विभिन्न स्काउट्स के सैनिक, टैंक, तोप, रॉकेट और मिसाइल कर्तव्य पथ पर इस तरह तैनात किए जाएंगे जैसे युद्ध के मैदान में होते हैं। परेड में शामिल सेना की कैवलरी यानी घुड़सवार टुकड़ी भी पहली बार कॉम्बैट वेशभूषा में नजर आएगी। इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सेना के मार्चिंग दस्ते और हथियार जैसे ड्रोन वॉरफेयर और एयर डिफेंस मिसाइल भी इस परेड का हिस्सा होंगे।
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हवा में तिरंगा लहरा रहा है।
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना के गांधी मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे।
सिंगापुर में भारतीय प्रवासी समुदाय ने गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया
भारतीय उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने यहां दूतावास में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया।
डॉ. अंबुले ने राष्ट्रपति का भाषण पढ़ा और इस कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए समुदाय के 1,200 से अधिक सदस्यों को बधाई दी।
भारतीय स्कूलों के छात्रों ने पारंपरिक संगीत पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए और समारोह के दौरान देशभक्ति के गीत बजाए गए। मेहमानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इन प्रस्तुतियों को सराहा।
सिंगापुर में अगले सप्ताह होने वाले ‘एयर शो’ के लिए यहां आए सारंग हेलीकॉप्टर दस्ते के सदस्यों ने दूतावास में आयोजित इस समारोह में भारतीय समुदाय के साथ भाग लिया।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश: आज गणतंत्रदिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर को तिरंगे के रंगों के फूलों से सजाया गया।
Republic Day 2026: चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा का कड़ा पहरा
चिल्ला बॉर्डर पर भी गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने आसपास के राज्यों के साथ मिलकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। बॉर्डर इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। सड़कों पर लगातार चेकिंग की जा रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है, ताकि परेड और समारोह बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें।
Republic Day 2026: दिल्ली के बॉर्डर इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
77वें गणतंत्र दिवस को देखते हुए राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर तीन लेयर की बैरिकेडिंग, लोहे की कीलें और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा हर वाहन की तलाशी ली जा रही है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia