बड़ी खबर LIVE: अजित पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया, अंतिम दर्शन के लिए रखा गया

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन हो गया। विमान हादसे में जान गंवाने वाले अजित पवार का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बारामती अस्पताल से विद्या प्रतिष्ठान में लाया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

28 Jan 2026, 10:40 PM

न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में बुधवार को यहां भारत को 50 रन से शिकस्त दी। शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने सात विकेट पर 215 रन बनाने के बाद भारत को 18.4 ओवर में 165 रन पर आउट कर दिया।

भारत के लिए शिवम दूबे ने 23 गेंद में 65 जबकि रिंकू सिंह ने 30 गेंद में 39 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटेनर ने तीन जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट चटकाये।

28 Jan 2026, 10:10 PM

चंडीगढ़ के 26 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, कोई विस्फोटक सामाग्री नहीं मिली

चंडीगढ़ के 26 स्कूलों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद छात्रों और कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाला गया और पुलिस ने गहन जांच की।

पुलिस ने बताया कि सभी स्थानों की गहन तलाशी के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा रही है।

चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने संवाददाताओं से कहा कि 26 स्कूलों को बम धमकी वाले ई-मेल मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद नियंत्रण कक्ष 112 को सतर्क किया गया और स्थानीय पुलिस, दमकल वाहन, एंबुलेंस तथा बम निरोधक दस्तों को संबंधित स्कूलों में भेजा गया।

उन्होंने बताया कि ये धमकी भरे ई-मेल एक ही 'जीमेल अकाउंट' से स्कूलों को भेजे गए थे, जिनकी जांच चंडीगढ़ पुलिस की साइबर टीम कर रही है। इस संबंध में सेक्टर-17 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी नहीं मिली, वे खुले रहे।

28 Jan 2026, 9:13 PM

UGC के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कल

UGC के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। वकील विनीत जिंदल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि ये नियम सामान्य वर्ग के लिए भेदभावपूर्ण है। याचिका में इस पर रोक लगाने की मांग की गई है।


28 Jan 2026, 8:26 PM

अजित पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया, अंतिम दर्शन के लिए रखा गया

विमान हादसे में जान गंवाने वाले अजित पवार का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बारामती अस्पताल से विद्या प्रतिष्ठान में लाया गया। यहां पर एनसीपी समर्थक और बारामती के लोग अपने नेता का अंतिम दर्शन करेंगे। कल सुबह उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव काटेवाड़ी में किया जाएगा।

28 Jan 2026, 7:36 PM

चौथा टी20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नहीं खेलेंगे ईशान किशन

भारत ने एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि ईशान को हल्की चोट है, उनके स्थान पर अर्शदीप सिंह खेलेंगे। दूसरी ओर, कीवी टीम भी इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरेगी। काइल जैमीसन के स्थान पर जैक फॉल्क्स को मौका दिया गया है।

टॉस जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने कहा, "कल ट्रेनिंग में बहुत ज्यादा ओस थी। हम चाहते हैं कि टीम अच्छी आदतें दोहराते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन करे। ईशान किशन को थोड़ी चोट है, उनकी जगह अर्शदीप सिंह खेल रहे हैं।"

दूसरी ओर, कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, "ओस पहले ही पड़ चुकी है। हम चाहते हैं कि टीम ज्यादा रन बनाए। यह पिच अच्छी है। लॉकी, ब्रेसवेल अभी भी बाहर हैं और एलन अभी तक नहीं आए हैं। काइल जैमीसन के स्थान पर जैक फॉल्क्स को प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया गया है।"

भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले को 48 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मैच में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच को 8 विकेट से जीता।


28 Jan 2026, 7:35 PM

दिल्ली में बुधवार को पड़ी कड़ाके की ठंड, अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दिल्ली लीड मौसम

दिल्ली में बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार पालम में 16.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 18 डिग्री सेल्सियस, रिज में 17.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 4.2 सेल्सियस अधिक है।

आईएमडी के मुताबिक 28 जनवरी सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान सफदरजंग में 4.3 मिलीमीटर, पालम में 14.8 मिलीमीटर, लोधी रोड पर 3.4 मिलीमीटर, रिज में 14.4 मिलीमीटर और आया नगर में पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

28 Jan 2026, 6:02 PM

AAIB के अधिकारी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस से निकले, जिसने दुर्घटनाग्रस्त प्लेन को ऑपरेट किया था

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (जो VSR एविएशन के तौर पर काम करती है) के ऑफिस से निकले, जिसने दुर्घटनाग्रस्त प्लेन को ऑपरेट किया था।


28 Jan 2026, 5:05 PM

राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने बारामती में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुलाकात की

राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। आज सुबह एक विमान हादसे में अजित पवार की मौत हो गई।

28 Jan 2026, 4:39 PM

अजित पवार के चाचा शरद पवार बारामती के उस अस्पताल में पहुंच गए हैं जहां उनके भतीजे का शव रखा हुआ है।

अजित पवार के चाचा शरद पवार बारामती के उस अस्पताल में पहुंच गए हैं जहां उनके भतीजे का शव रखा हुआ है।


28 Jan 2026, 4:11 PM

अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया, जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि धमकी के बाद एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई और पूरे एयरपोर्ट इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, धमकी वाला ईमेल एम्बर डरहम नामक अकाउंट से भेजा गया था। यह ईमेल सुबह 11.05 बजे एयरपोर्ट के ऑफिशियल आईडी पर मिला था।

ईमेल में लिखा था, “अहमदाबाद एयरपोर्ट टारगेट है” और इसमें यह भी कहा गया था कि सिख हिंदू नहीं हैं। साथ ही आरोप लगाया गया था कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री खालिस्तान के दुश्मन हैं।

ईमेल में यह भी चेतावनी दी गई थी कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो गंभीर नतीजे होंगे। धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की।

28 Jan 2026, 3:37 PM

अजित पवार का कल बारामती में होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री​ अजित पवार का कल बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।


28 Jan 2026, 3:33 PM

बारामती- महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड ले जाया जा रहा है 

28 Jan 2026, 3:21 PM

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, अजीत पवार की असमय मौत हो गई, यह बहुत दुखद घटना है, "हम इस दुर्घटना की जांच की मांग करेंगे


28 Jan 2026, 3:20 PM

बजट सत्र 2026-27: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "राष्ट्रपति का भाषण खोखला है, जैसा कि आमतौर पर केंद्र सरकार तैयार करती है 

28 Jan 2026, 3:19 PM

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार बारामती मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के पार्थिव शरीर को ले जाया गया है।


28 Jan 2026, 3:18 PM

सुप्रिया सुले बारामती पहुंचीं, जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के पार्थिव शरीर को ले जाया गया है।

28 Jan 2026, 2:54 PM

बारामती  पहुंचे शरद पवार

एनसीपी के मुखिया शरद पवार बारामती पहुंचे


28 Jan 2026, 2:50 PM

महाराष्ट्र: NCP-SCP MP सुप्रिया सुले और डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी - राज्यसभा MP सुनेत्रा पवार बारामती में पवार परिवार के सदस्यों से मिलते समय रो पड़ीं

28 Jan 2026, 2:37 PM

चार्टर विमान में सवार पांच लोग महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार, विदिप जाधव, पिंकी माली, सुमित कपूर और सांभवी पाठक थे।


28 Jan 2026, 2:37 PM

महाराष्ट्र- बारामती में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बाहर NCP के समर्थक अपने पार्टी प्रमुख और डिप्टी CM अजीत पवार की तस्वीर लेकर बड़ी संख्या में जमा हुए।

28 Jan 2026, 1:43 PM

अजीत पवार के निधन पर अखिलेश यादव ने कहा, "यह बहुत दुखद है... यह पवार परिवार के लिए बहुत दुख की घड़ी है। इस समय, मैं भगवान से यही प्रार्थना कर सकता हूं कि उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति मिले 


28 Jan 2026, 1:02 PM

लोकसभा में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी गई 

28 Jan 2026, 12:59 PM

युवा पायलट शांभवी पाठक की विमान दुर्घटना में मौत

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

28 Jan 2026, 12:51 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान

अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे पर दुख भी जताया और फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हादसे की जानकारी भी दी। सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए आज का दिन दुखद है। वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंद ने हादसे की जांच की अपील की है।

28 Jan 2026, 12:25 PM

आज सुबह करीब 8:45 बजे हमें जानकारी मिली कि एक हादसा हुआ है... पांच लोगों की मौत की खबर है- प्लेन क्रैश पर पुणे ग्रामीण SP संदीप सिंह


28 Jan 2026, 12:24 PM

महाराष्ट्र- बारामती अस्पताल के बाहर भारी भीड़  

28 Jan 2026, 12:24 PM

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता बाबासाहेब पाटिल और एनसीपी नेता विक्रम काले ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर रोने लगे


28 Jan 2026, 12:12 PM

 क्रैश से पहले दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था विमान 

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar  ने बताया कि विमान बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी वह क्रैश हो गया।

28 Jan 2026, 11:34 AM

अजित पवार के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख


28 Jan 2026, 11:33 AM

बारामती में दुर्घटनास्थल पर विमान का मलबा, विमान में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत पांच लोग सवार थे, जिनकी विमान हादसे में मौत हो गई। 

28 Jan 2026, 11:22 AM

"विमान दुर्घटना में अजीत पवार के दुखद निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली और बेहद दुखद है- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "विमान दुर्घटना में श्री अजीत पवार के दुखद निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली और बेहद दुखद है। यह एक ऐसे नेता का असामयिक निधन है जिनका राजनीतिक करियर लंबा और उज्ज्वल होने वाला था। इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवार जिस अपार दुख से गुजर रहा होगा, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मैं पूरे पवार परिवार, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। महाराष्ट्र के लोगों की विभिन्न संवैधानिक पदों पर सेवा करने वाले श्री अजीत पवार को एक अनुभवी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समझदारी से निभाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"


28 Jan 2026, 11:06 AM

बजट सत्र- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

28 Jan 2026, 11:06 AM

मुंबई- एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार अपनी पत्नी प्रतिभा पवार के साथ अपने मुंबई आवास सिल्वर ओक्स से बारामती के लिए रवाना हुए 


28 Jan 2026, 11:03 AM

प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा- महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है. उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा. मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं. ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

28 Jan 2026, 10:53 AM

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के पुणे आवास के बाहर के विजुअल्स, जिनकी आज बारामती में एक चार्टर प्लेन क्रैश में मौत हो गई।


28 Jan 2026, 10:48 AM

प्रियंका गांधी ने अजीत पवार की मौत पर जताया दुख

प्रियंका गांधी ने अजीत पवार की मौत पर दुख जताया, प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने सुप्रीया सुले और अजीत की पत्नी से बात की

28 Jan 2026, 10:45 AM

बारामती क्रैश लैंडिंग-पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर शोक जताया


28 Jan 2026, 10:40 AM

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत, NCP-SCP सांसद नीलेश लांके ने कहा, "यह पूरे महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। 

28 Jan 2026, 10:39 AM

NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का परिवार - पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार दिल्ली से बारामती (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हो रहे हैं।


28 Jan 2026, 10:39 AM

चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की 

28 Jan 2026, 10:34 AM

एनसीपी-एससीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन की खबर सुनकर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए


28 Jan 2026, 10:26 AM

इतने जोशीले नेता का अचानक चले जाना बहुत दुखद है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं-  कांग्रेस सांसद इमरान मसूद  

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की चार्टर प्लेन क्रैश में मौत पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "इतने जोशीले नेता का अचानक चले जाना बहुत दुखद है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"

28 Jan 2026, 10:24 AM

केरल विधानसभा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


28 Jan 2026, 10:24 AM

पुणे जिले में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार और पांच अन्य लोगों की मौत हो गई, हादसे वाली जगह से तस्वीरें।

28 Jan 2026, 10:17 AM

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे


28 Jan 2026, 10:11 AM

पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए: महाराष्ट्र सरकार

28 Jan 2026, 10:08 AM

 प्लेन में सवार कोई शख्स जिंदा नहीं बचा: DGCA 

DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, उनके साथ दो लोग और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्य प्लेन में सवार थे. प्लेन में सवार कोई भी क्रैश में ज़िंदा नहीं बचा है।


28 Jan 2026, 10:07 AM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को ले जा रहा एक विमान पुणे जिले में क्रैश हो गया। मौके से तस्वीरें।

28 Jan 2026, 10:06 AM

यह बहुत चौंकाने वाला, दुखद और दिल दहला देने वाला है। हमारे बीच मतभेद थे, लेकिन हमने साथ मिलकर काम किया है। वह सच में एक समर्पित इंसान थे जो अपने काम के प्रति वफादार थे- अजीत पवार की मौत पर प्रियंका चतुर्वेदी


28 Jan 2026, 10:04 AM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पांच अन्य लोगों की विमान दुर्घटना में मौत के बाद, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "विमान दुर्घटना के बारे में मिली जानकारी बहुत परेशान करने वाली और दुखद है।"

28 Jan 2026, 9:49 AM

बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन हो गया। बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में गए थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। प्लेन में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ की भी जान गई है।


28 Jan 2026, 9:41 AM

हादसे के कुछ मिनट पहले अजित पवार ने किया था सोशल मीडिया पोस्ट 

28 Jan 2026, 9:25 AM

अजित पवार का प्लेन क्रैश, महाराष्ट्र के बारामती में हुआ हादसा

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है। महाराष्ट्र के बारामती में ये हादसा हुआ। विमान में अजित पवार भी सवार थे।


28 Jan 2026, 9:20 AM

मनाली, हिमाचल प्रदेश: शहर में भारी बर्फबारी हुई।

28 Jan 2026, 9:19 AM

उत्तराखंड: चमोली में भारी बर्फबारी हुई, जिससे कई सड़कें अस्थायी रूप से बंद हो गईं।


28 Jan 2026, 8:29 AM

राजौरी, जम्मू-कश्मीर: कोटरंका सब-डिवीजन और पीर पंजाल रेंज में भारी बर्फबारी हुई। 

28 Jan 2026, 8:28 AM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आज दिल्ली दौरा


28 Jan 2026, 8:27 AM

दिल्ली: एनकाउंटर के बाद क्राइम ब्रांच ने हत्या में वॉन्टेड 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

28 Jan 2026, 7:59 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से आज होगा संसद के बजट सत्र का आगाज 


28 Jan 2026, 7:53 AM

बजट सत्र का आज से आगाज, मनरेगा, SIR समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है, और विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बनाई है। इसमें प्रमुख रूप से मनरेगा, एसआईआर (स्पेशल इंवेस्टमेंट रीजन) और अन्य योजनाओं पर सवाल उठाए जाएंगे। 10 बजे विपक्षी नेताओं की बैठक होगी

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia