बड़ी खबर LIVE: आवारा कुत्तों के मामले पर SC में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

आवारा कुत्तों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। जस्टिस विक्रमनाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से एक हफ्ते में लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

29 Jan 2026, 10:42 PM

गुजरात में एसआईआर को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां एसआईआर, वहां-वहां वोट चोरी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुजरात कांग्रेस का एक पोस्ट शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि जहां-जहां एसआईआर, वहां-वहां वोट चोरी।

उन्होंने कहा कि गुजरात में एसआईआर के नाम पर जो कुछ किया जा रहा है, वह किसी भी तरह की प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, यह सुनियोजित, संगठित और रणनीतिक वोट चोरी है। सबसे चौंकाने वाली और खतरनाक बात यह है कि एक ही नाम से हजारों-हजार आपत्तियां दर्ज की गईं।

गुजरात कांग्रेस ने लिखा कि कल जब चुनाव आयोग द्वारा जारी 12 लाख आपत्तियों में विशेष जाति-वर्ग-क्षेत्र को निशाना बनाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर एक ही व्यक्ति के नाम से दर्जनों आपत्तियां दर्ज कराई जाती है, जिसमें नाम किसी का, हस्ताक्षर किसी के और चुनाव आयोग एकदम मूकदर्शक रहता है।

29 Jan 2026, 10:14 PM

वायु प्रदूषण के कारण मौत होने के बारे में कोई निश्चित आंकड़ा नहीं : सरकार

सरकार ने राज्यसभा में बृहस्पतिवार को बताया कि वायु प्रदूषण के कारण मौतें होने की बात को स्थापित करने वाला कोई निश्चित आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उच्च सदन को यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) से सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

कांग्रेस सदस्य प्रमोद तिवारी ने मंत्रालय से श्वसन संबंधी ‘क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज’ (सीओपीडी) से प्रतिवर्ष होने वाली मौतों के बारे में प्रश्न पूछा था और यह जानना चाहा था कि क्या वायु प्रदूषण एक स्वास्थ्य संकट बन गया है?

सिंह ने इसके जवाब में कहा, "देश में ऐसा कोई निश्चित आंकड़ा उपलब्ध नहीं है जिससे वायु प्रदूषण के कारण होने वाली मौतों का सीधा संबंध स्थापित किया जा सके।"

29 Jan 2026, 9:31 PM

मुंबई में वायु प्रदूषण पर उच्च न्यायालय सख्त, उच्चस्तरीय समिति गठित करेगी

मुंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं हैं। इसके साथ ही अदालत ने प्रदूषण नियंत्रण उपायों के अनुपालन की निगरानी के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का फैसला किया है।

मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर की अगुवाई वाली खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि अदालत किसी की आलोचना नहीं कर रही है, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहती है कि "लोगों को शुद्ध हवा में जीने का अधिकार मिले।"

अदालत ने अक्टूबर 2023 में मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर स्वतः संज्ञान लिया था।

इसके बाद छह नवंबर 2023 को अदालत ने अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक उपायों को लेकर निर्देश और सुझाव जारी किए थे। हालांकि, अदालत ने कहा कि इसके बावजूद मुंबई और नवी मुंबई की नगरपालिकाओं द्वारा उठाए गए कदमों से वह संतुष्ट नहीं है।


29 Jan 2026, 8:48 PM

हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी के कारण 655 सड़कें बंद; 31 जनवरी से फिर बर्फबारी होने की संभावना

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बर्फबारी के परिणामस्वरूप तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित लगभग 655 सड़कें अभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध हैं, जिससे सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, लाहौल और स्पीति में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 03 (लेह-मनाली) और एनएच 505 (कजा-ग्रामफू) सहित 287 सड़कें, शिमला में 135, कुल्लू में एनएच 305 (औट-लुहरी-सैंज) सहित 81, मंडी में 77, चंबा में 40, किन्नौर में 27, सिरमौर और ऊना में तीन-तीन और कांगड़ा जिले में दो सड़कें अवरुद्ध हैं।

इसके अलावा, राज्य में 669 ट्रांसफार्मर अभी भी खराब हैं, जिससे हजारों घरों में बिजली नहीं पहुंच पा रही है। इनमें कुल्लू में 216, शिमला में 214, चंबा में 104, मंडी में 94, लाहौल और स्पीति में 22, सिरमौर में 13 और किन्नौर जिले में छह ट्रांसफार्मर शामिल हैं।

29 Jan 2026, 6:58 PM

वाराणसी: DCP काशी जोन वाराणसी गौरव बंसवाल ने बताया, "बिरला और रुइया छात्रावास के छात्रों के गुटों के बीच विवाद

वाराणसी: DCP काशी जोन वाराणसी गौरव बंसवाल ने बताया, "बिरला और रुइया छात्रावास के छात्रों के गुटों के बीच कुछ पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ है। पत्थरबाजी की सूचना मिलते हैं भारी पुलिस बल यहां मौके पर पहुंचा। एक छात्र घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपने बयान में कुछ पूर्व छात्रों के नाम बताए हैं जो अनाधिकृत तौर पर यहां रह रहे हैं। उन्होंने चिन्हित करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।"


29 Jan 2026, 5:55 PM

आवारा कुत्तों के मामले पर SC में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

आवारा कुत्तों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। जस्टिस विक्रमनाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से एक हफ्ते में लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा।

29 Jan 2026, 4:48 PM

SIR से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित, EC की शक्तियों को दी गई थी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने भारत के चुनाव आयोग (ECI) के विभिन्न राज्यों में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कराने के फैसले की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक बैच पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।


29 Jan 2026, 3:11 PM

सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC की 2026 की गाइडलाइंस पर रोक लगाने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जश्न मनाया 

29 Jan 2026, 3:00 PM

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में SIR को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर प्रक्रियात्मक अनियमितताओं के आधार पर निर्देश जारी किए हैं।


29 Jan 2026, 2:59 PM

वाराणसी, उत्तर प्रदेश -सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC की 2026 की गाइडलाइंस पर रोक लगाने के बाद काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी और यूपी कॉलेज के छात्रों ने जश्न मनाया।

29 Jan 2026, 1:43 PM

सुप्रीम कोर्ट ने UGC पर रोक लगाई: कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी भी छात्र को जाति के आधार पर भेदभाव का सामना न करना पड़े, इस पर फिर से चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह एक संवेदनशील मुद्दा है।"


29 Jan 2026, 1:42 PM

सुप्रीम कोर्ट ने UGC रेगुलेशन 2026 पर रोक लगा दी है, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने सही काम किया है क्योंकि UGC की गाइडलाइन असंवैधानिक थी।"

29 Jan 2026, 1:07 PM

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) रेगुलेशन पर रोक लगा दी है, जिसे 23 जनवरी, 2026 को नोटिफाई किया गया था। इसे कई याचिकाकर्ताओं ने मनमाना, भेदभावपूर्ण और संविधान के साथ-साथ यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन एक्ट, 1956 का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि नए आदेश तक 2012 के नियम लागू रहेंगे।


29 Jan 2026, 1:07 PM

यूजीसी केस: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, नए नियमों की वैधता की जांच की जाएगी

29 Jan 2026, 12:10 PM

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, नम आंखों से देश ने दी आखिरी विदाई

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।


29 Jan 2026, 11:38 AM

विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड से ड्रोन विजुअल्स, जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

29 Jan 2026, 11:04 AM

एनसीपी-एससीपी नेता सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार को सांत्वना दी


29 Jan 2026, 10:56 AM

लालू फैमिली को कोर्ट में पेश होने के आदेश: लैंड फॉर जॉब केस में CBI कोर्ट का फैसला; 1-15 फरवरी तक हाजिर होना होगा

29 Jan 2026, 10:14 AM

चंडीगढ़ के हाई-सिक्योरिटी सरकारी ज़ोन में स्थित हरियाणा सचिवालय के ऑफिशियल ईमेल एड्रेस पर एक ईमेल भेजा गया, जिसमें संभावित विस्फोटक खतरे की चेतावनी दी गई थी।


29 Jan 2026, 10:01 AM

काटेवाड़ी, बारामती- महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई 

29 Jan 2026, 10:00 AM

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड ले जाया जा रहा है।


29 Jan 2026, 9:27 AM

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का बारामती में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, जिनकी एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

29 Jan 2026, 9:24 AM

NCP-SCP प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचे।


29 Jan 2026, 9:23 AM

महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम अजीत पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार कल रात सतारा में उनके पैतृक गांव में उनके परिवार ने किया। 

29 Jan 2026, 8:33 AM

हरिद्वार के कई इलाकों मे कोहरा 


29 Jan 2026, 8:32 AM

बेंगलूरु जा रही एक बस में लगी आग 

29 Jan 2026, 7:59 AM

बारामती एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है 


29 Jan 2026, 7:57 AM

महाराष्ट्र: बारामती में उस जगह की तस्वीरें जहां कल एक चार्टर प्लेन क्रैश लैंड हुआ था।

29 Jan 2026, 7:55 AM

कोलंबिया वेनेजुएला बॉर्डर पर प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत, टेकऑफ करते ही आग का गोला बना विमान

कोलंबिया और वेनेजुएला की सीमा से सटे नॉर्टे डे सैंटेंडर प्रान्त में Satena एयरलाइन का एक व्यावसायिक विमान क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद हुई, जब विमान कुकुटा से उड़ान भरने के बाद ओकाना जा रहा था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia