बड़ी खबर LIVE: BJP का राष्ट्रवाद झूठा, नरवणे की पुस्तक से मोदी सरकार के मंत्री क्यों घबराएं हुए हैं: खड़गे

खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आरएसएस-बीजेपी की वैचारिक आधारशिला ही तथ्यों को छिपाने पर टिकी है, तभी ये कायर मोदी सरकार संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर सवालों पर जवाब देने से ऐसे बच रही है जैसे उसकी दुखती रग पर किसी ने हाथ रख दिया हो।’’

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

02 Feb 2026, 9:02 PM

एअर इंडिया विमान दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही : सरकार

नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पिछले साल जून में एअर इंडिया के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है और जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दुर्घटना की जांच वायुयान दुर्घटना अनुसंधान ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है। इस दुर्घटना में कुल 260 लोगों की मौत हुई थी।

पिछले साल 12 जून को लंदन गैटविक जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, 241 यात्रियों सहित कुल 260 लोगों की मौत हो गई।

नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि एएआईबी की जांच जारी है।

02 Feb 2026, 7:59 PM

BJP का राष्ट्रवाद झूठा, नरवणे की पुस्तक से मोदी सरकार के मंत्री क्यों घबराएं हुए हैं: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रवाद को झूठा करार दिया और सवाल किया कि पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की पुस्तक में ऐसा क्या लिखा है कि मोदी सरकार के मंत्री घबरा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर सवालों पर जवाब देने से ऐसे बच रही है जैसे उसकी दुखती रग पर किसी ने हाथ रख दिया हो।

खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आरएसएस-बीजेपी की वैचारिक आधारशिला ही तथ्यों को छिपाने पर टिकी है, तभी ये कायर मोदी सरकार संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर सवालों पर जवाब देने से ऐसे बच रही है जैसे उसकी दुखती रग पर किसी ने हाथ रख दिया हो।’’

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद गंभीर मुद्दा उठाया है।

02 Feb 2026, 7:04 PM

देश को जानना चाहिए कि यह सरकार चीन के सामने नतमस्तक क्यों है?: प्रमोद तिवारी 

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी देश की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा रहे थे जिसे एक ऐसे व्यक्ति ने उठाया है जो कि खुद भारतीय सेना के सर्वोच्च पद पर रहा है... देश को जानना चाहिए कि यह सरकार चीन के सामने नतमस्तक क्यों है?... राहुल गांधी तो देश की हित की बात कर रहे थे तो यह बात तो सुनी जानी चाहिए थी।"


02 Feb 2026, 5:49 PM

CEC ज्ञानेश से मुलाकात के बाद CM ममता बनर्जी बोलीं- ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में चुनाव आयोग के ऑफिस से बाहर आईं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत दुखी हूं। मैं बहुत लंबे समय से दिल्ली की राजनीति में शामिल हूं। मैं 4 बार मंत्री और 7 बार सांसद रही हूं। मैंने ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा। मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी कुर्सी की इज्जत करती हूं क्योंकि कोई भी कुर्सी किसी के लिए स्थायी नहीं होती। एक दिन आपको जाना ही होगा... बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव लोकतंत्र में एक त्योहार होते हैं, लेकिन आपने 98 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया..."

02 Feb 2026, 5:49 PM

दिल्ली: ममता बनर्जी मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने पहुंचीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी, पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी और अन्य लोग भारत के चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचे।


02 Feb 2026, 5:09 PM

बांग्लादेश की अदालत ने भ्रष्टाचार के मामलों में शेख हसीना को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई

बांग्लादेश की एक अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को सरकारी आवास परियोजना में भूमि आवंटन से जुड़ी कथित अनियमितताओं से संबंधित भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में सोमवार को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

ढाका की विशेष अदालत ने 79 वर्षीय शेख हसीना को सरकारी पद का गलत इस्तेमाल कर पुरबाचोल स्थित राजधानी उन्नयन कर्तृपक्ष (राजुक) न्यू टाउन परियोजना में अपनी भतीजी एवं ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद व वहां की पूर्व मंत्री ट्यूलिप सिद्दीक सहित अन्य लोगों को आवासीय भूखंड दिलाने के मामले में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

02 Feb 2026, 4:34 PM

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- जब इनकी कोई ऐसी चीज बाहर आती है जिससे ये छुपना चाहते हैं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "आर्मी को भाईया (राहुल गांधी) कभी नहीं बदनाम करेंगे। वह आर्मी चीफ की किताब पढ़ रहे थे इसमें बदनाम करने की बात क्या है?...ये तो हमेशा यही कहते हैं जब इनकी कोई ऐसी चीज बाहर आती है जिससे ये छुपना चाहते हैं।"


02 Feb 2026, 4:07 PM

पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस में तीन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

महाराष्ट्र के पुणे जिले के चर्चित पोर्श हादसे में सुप्रीम कोर्ट ने तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग के परिवार को सबूतों से छेड़छाड़ करने में मदद की और ब्लड सैंपल बदल दिए।

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने आशीष सतीश मित्तल, आदित्य अविनाश सूद और अमर संतोष गायकवाड़ को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। यह देखते हुए कि वे 18 महीने से जेल में हैं। मित्तल मुख्य आरोपी के पिता का दोस्त है, जबकि सूद उस लड़के का पिता है जो कार की पिछली सीट पर बैठा था। गायकवाड़ एक बिचौलिए का काम करता है जिसने ब्लड सैंपल में हेराफेरी करने के लिए 3 लाख रुपये लिए थे।

02 Feb 2026, 4:02 PM

अपने भाषण के दौरान हुए व्यवधान को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, मैं बोलने की कोशिश करूंगा


02 Feb 2026, 1:40 PM

लोकसभा में डोकलाम और चीनी घुसपैठ पर राहुल के बोलते ही जोरदार हंगामा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जैसे ही डोकलाम और चीनी घुसपैठ पर बोलना शुरू किया सदन में सत्ता पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

राहुल गांधी ने डोकलाम पर पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे को कोट करते हुए बोलना शुरू किया। इस पर राजनाथ सिंह खड़े हुए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। स्पीकर ने राहुल गांधी से ऑथेंटिंकेट करने के लिए कहा। रक्षा मंत्री राजनाथ ने सवाल किया कि जिस किताब की बात कर रहे हैं, वह प्रकाशित हुई है कि नहीं हुई है।

02 Feb 2026, 12:48 PM

पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के बजट सत्र के लिए पहुंचे


02 Feb 2026, 10:23 AM

आंध्र प्रदेश: भारतीय नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने तिरुमाला मंदिर का दौरा किया 

02 Feb 2026, 9:09 AM

संसद बजट सत्र: लोकसभा में आज राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी


02 Feb 2026, 8:38 AM

दिल्ली-NCR में घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, विजिबिलिटी शून्य होने से बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली-NCR में आज सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। तड़के सुबह दिल्ली-एनसीआर पर धुंध की चादर छाई नजर आई। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में धुंध फैली है, लेकिन एनसीआर सबसे ज्यादा प्रभावित है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। इसकी वजह से यातायात प्रभावित होने की आशंका है। आगे कुछ घंटों में विजिबिलिटी और भी खराब होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर के कई इलाकों में हल्की धुंध रहेगी और कुछ छिटपुट इलाकों में मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia