बड़ी खबर LIVE: 5वें टी20 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया, कीवी टीम 225 रन पर हुई ऑलआउट

तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हरा दिया है। भारत के 271 रन के जवाब में पूरी कीवी टीम 225 पर आउट हो गई। ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अर्शदीप सिंह ने गेंद से कीवी टीम की कमर तोड़ दी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

31 Jan 2026, 11:00 PM

हैदराबाद : सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली महिला ने दो बच्चों संग मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दी

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में टीम लीडर के तौर पर काम करने वाली एक महिला ने कथित तौर पर अपने किशोर बेटे और बेटी के साथ मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चेंगिचेरला निवासी पी.विजया (38) ने 18 वर्षीय बेटी और 17 वर्षीय बेटे के साथ शुक्रवार देर रात करीब 12.40 बजे रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि महिला की बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता था। विजया की कार से बरामद ‘सुसाइड नोट’ में लिखा गया है कि इस कदम के लिए वह स्वयं जिम्मेदार है। पुलिस ने बताया, ‘‘आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि उसे अपना जीवन पसंद नहीं था और उसकी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।’’

31 Jan 2026, 10:33 PM

5वें टी20 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया, कीवी टीम 225 रन पर हुई ऑलआउट

तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हरा दिया है। भारत के 271 रन के जवाब में पूरी कीवी टीम 225 पर आउट हो गई। ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अर्शदीप सिंह ने गेंद से कीवी टीम की कमर तोड़ दी। अर्शदीप ने पांच विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने 4-1 से सीरीज जीत ली है।

31 Jan 2026, 10:31 PM

दिल्ली-एनसीआर में एक ही दिन में तीन चाकूबाजी की घटनाएं, राजधानी की कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को चाकूबाजी की तीन घटनाएं हुईं, जिनमें उत्तर प्रदेश के खोड़ा इलाके में दोहरे हत्याकांड और उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में 25 वर्षीय युवक की हत्या शामिल है। इन घटनाओं ने क्षेत्र में हिंसक अपराधों की बढ़ती संख्या पर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पहली घटना में, खोड़ा के आजाद विहार इलाके में दोहरे हत्याकांड की घटना घटी, जो उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन दोस्त खाना खाने के लिए बाहर गए थे। हालांकि, खाने को लेकर एक भोजनालय के मालिक से उनका झगड़ा हो गया। इससे दो गुटों के बीच चाकूबाजी के साथ हिंसक झड़प हुई। हमले के दौरान सत्यम और श्रीपाल नाम के दो युवकों ने दम तोड़ दिया। अंगराग नाम का एक तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनाक्रम का सटीक पता लगाने और हिंसा में शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

एक अन्य घटना में, उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के न्यू उस्मानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के शास्त्री पार्क स्थित डीडीए पार्क में एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुबह के समय पार्क में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को एक युवक का शव मिला, जिस पर चाकू के कई घाव थे। सबूत जुटाने के लिए अपराध दल और फोरेंसिक विशेषज्ञों को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत का कारण पता चल सके। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़ित की पहचान करने और आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी, 2026 की सुबह शास्त्री पार्क स्थित डीडीए पार्क में एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है।


31 Jan 2026, 10:28 PM

नगालैंड: कोहिमा के पास बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत, कई घायल

नगालैंड की राजधानी कोहिमा से लगभग 21 किलोमीटर दूर एक बस पलट जाने से कम से कम चार महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शुरुआती खबरों के अनुसार, चुमौकेदिमा आओ बैपटिस्ट चर्च के लगभग 40 सदस्यों को ले जा रही बस मोकोकचुंग जिले में एक प्रार्थना सभा के बाद चुमौकेदिमा लौट रही थी, तभी कोहिमा जिले में 10 माइल और पेदुचा के बीच सड़क पर रात लगभग आठ बजे यांत्रिक खराबी के कारण बस पलट गई। घायलों को राहगीरों की मदद से पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस ने बचाव कार्य में सहायता के लिए एम्बुलेंस भी मंगवाई हैं।

31 Jan 2026, 9:40 PM

5वां टी20ः न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, स्कोर 9 ओवर में 117/2


31 Jan 2026, 8:42 PM

5वें टी20 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दिया 272 रन का लक्ष्य, ईशान किशन ने जड़ा शतक 

तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टी20 मैच में टीम इंडिया ने रनों का पहाड़ खड़ा कर न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से ईशान किशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा।

31 Jan 2026, 8:39 PM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विभिन्न अभियानों में 70 उग्रवादी मारे गए, 10 सुरक्षाकर्मियों की भी मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 12 अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कम से कम 70 उग्रवादी मारे गए, जिनमें से कुछ बीएलए से जुड़े थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, सुरक्षाबलों के सूत्रों का कहना है कि मारे गए उग्रवादियों की संख्या 108 है।

लेकिन बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब तक 70 उग्रवादी मारे गए हैं और शुक्रवार रात को शुरू हुआ यह अभियान शनिवार शाम भी जारी रहा। इस दौरान 10 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा, “शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात (उग्रवादियों के) ने पुलिस, सीमावर्ती बल और आम नागरिकों को निशाना बनाया।”


31 Jan 2026, 8:39 PM

अजित पवार की मौत के कारण NCP के गुटों के विलय की प्रक्रिया में बाधा आ सकती है: शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि अजित पवार के निधन के कारण एनसीपी (एसपी) और एनसीपी के विलय की प्रक्रिया में अब अड़चन आ सकती है। एनसीपी के प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने बारामती में पत्रकारों से कहा कि अजित पवार और जयंत पाटिल के नेतृत्व में पिछले चार महीनों से दोनों गुटों के विलय की प्रक्रिया चल रही थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सभी चर्चाएं उनके स्तर पर हुईं, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि इस विमान दुर्घटना के बाद प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही थी, लेकिन दुर्घटना ने प्रक्रिया को बुरी तरह प्रभावित किया।’’ उन्होंने कहा कि दोनों गुटों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या विलय की प्रक्रिया जारी रहेगी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है क्योंकि वह इन चर्चाओं का हिस्सा नहीं थे। पवार ने कहा, ‘‘यह अजित की इच्छा थी कि दोनों गुट एकजुट हों, और अब हमारी आकांक्षा है कि उनकी यह इच्छा पूरी हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अजित को वापस नहीं ला सकते। हमने उन्हें खो दिया है। अब हमें देखना होगा कि इस स्थिति का सामना कैसे करें।’’

शरद पवार ने कहा कि दोनों गुटों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति बन गई है और यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘विलय पर निर्णय की घोषणा 12 फरवरी को होनी थी। अजित ने यह तारीख दी थी, लेकिन दुर्भाग्यवश, दुर्घटना हो गई।’’

31 Jan 2026, 8:28 PM

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनंदपुर आग की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया


31 Jan 2026, 8:09 PM

भोपाल में गोली लगने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके में शनिवार को सिर में गोली लगने से एक ठेकेदार के पुत्र और तीसरी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि 12 वर्षीय इब्राहिम लाला देर रात करीब दो बजे अपने घर की बालकनी पर अचेत अवस्था में खून से लथपथ पाया गया।

पुलिस ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि लड़के को कहीं और गोली लगी। एक अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने बच्चे को अस्पताल ले जाने से पहले बालकनी में लिटा दिया। अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें जिम्मेदार ठहराए जाने का भय था।

उन्होंने बताया कि परिवार ने कथित तौर पर यह जताने की कोशिश की कि लड़का गिर गया है और उसे चोटें आई हैं। गौतम नगर पुलिस थाने के प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या घटना खेलते समय दुर्घटनावश हुई।

31 Jan 2026, 8:04 PM

यूपी में सरकार खत्म हो चुकी है, वे हाफ एनकाउंटर, फुल एनकाउंटर कर रहे हैंः अजय राय

इलाहाबाद हाई कोर्ट की यूपी पुलिस पर आरोपियों के पैर में गोली मारने की प्रैक्टिस पर की गई टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "राज्य सरकार खत्म हो चुकी है और वे हाफ एनकाउंटर, फुल एनकाउंटर कर रहे हैं...वे घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं, क्या वे किसी को इंसाफ दिलाएंगे?...मैं कोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं और जो लोग इन गलत कामों में शामिल थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"


31 Jan 2026, 7:21 PM

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को स्टेट एक्साइज ड्यूटी, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक और औकाफ विभाग मिले

दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र के सीएम ने उन्हें विभाग भी आवंटित कर दिया है। सुनेत्रा पवार को स्टेट एक्साइज ड्यूटी, स्पोर्ट्स और यूथ वेलफेयर, अल्पसंख्यक विभाग और औकाफ विभाग मिले हैं। वहीं योजना और वित्त विभाग, जो स्वर्गीय अजित पवार को दिए गए थे, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास रहेंगे।

31 Jan 2026, 7:12 PM

भूपेश बघेल ने बजट को लेकर कहा- बेरोजगारी और महंगाई है, किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे

केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "बजट कल, रविवार को पेश किया जा रहा है, जो छुट्टी और रविदास जयंती दोनों है। हम क्या उम्मीद कर सकते हैं? बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और महंगाई है, और किसानों को उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। मनरेगा, जो मजदूरों के लिए एकमात्र उम्मीद थी, उसे हटा दिया गया है, और जीएसटी ने पहले ही लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।"


31 Jan 2026, 6:34 PM

कर्नाटक: दम घुटने से चार प्रवासी मजदूरों की मौत

कर्नाटक में बेंगलुरु के बाहरी इलाके में किराए के एक मकान में रह रहे चार प्रवासी श्रमिकों की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि ये प्रवासी मजदूर असम के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान जयंत शिंदे, नरेंद्रनाथ, डॉक्टर टाइड और धनंजय टाइड के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात होसकोट तालुका के सुलीबेले थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि सभी मजदूर पास के एक गोदाम में सामान लादने और उतारने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि ठंड के मौसम के कारण उन्होंने दरवाजे और खिड़कियां बंद कर ली थीं।

अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक जांच में पता चला कि खाना पकाने के कारण कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड जमा हो गई। कमरे में हवा के निकलने की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसकी वजह श्रमिकों की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई।” प्राप्त जानकारी के मुताबिक घर में एक खिड़की थी लेकिन वो भी बंद थी।

पुलिस के अनुसार, मामला तब सामने आया जब उनका एक दोस्त उनके कमरे पर पहुंचा लेकिन दरवाज खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और उसने बाहर से खिड़की खोलने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारी मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम और फोरेंसिक की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

31 Jan 2026, 6:30 PM

अजीत पवार की आखिरी इच्छा थी कि NCP के दोनों गुट एक हो जाएंः फौजिया खान

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एससीपी) की सांसद फौजिया खान ने कहा, "अजीत पवार की आखिरी इच्छा थी कि एनसीपी के दोनों गुट एक हो जाएं। मुझे उम्मीद है कि सुनेत्रा पवार और एनसीपी के दूसरे नेता इस बात का ध्यान रखेंगे। अगर अजित पवार की आखिरी इच्छा पूरी नहीं हुई तो बहुत दुख होगा।" उन्होंने आगे कहा, "...बहुत अच्छा होता अगर सुनेत्रा पवार बारामती से जाने से पहले शरद पवार से आशीर्वाद ले लेतीं।"


31 Jan 2026, 6:16 PM

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के 3 साल पूरे, कांग्रेस ने बताया देश की राजनीति में एक परिवर्तनकारी घटना

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश की राजनीति में एक अत्यंत परिवर्तनकारी घटना थी, जिसने लोगों तक तीन संदेश पहुंचाए जिनमें बढ़ती आर्थिक असमानता, गहराता सामाजिक ध्रुवीकरण और बढ़ता राजनीतिक अधिनायकवाद शामिल है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक पोस्ट में याद दिलाया कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा तीन साल पहले श्रीनगर में गांधी के प्रेरणादायक भाषण के साथ समाप्त हुई थी।रमेश ने पोस्ट में लिखा, ‘‘राहुल गांधी और 200 से अधिक भारत यात्रियों ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की। ​​145 दिनों से अधिक की यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरी।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘आर्थिक असमानताओं में बढ़ोतरी, गहराता सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक अधिनायकवाद में वृद्धि के तीन संदेशों को लोगों तक पहुंचाने वाली यह यात्रा हमारे देश की राजनीति में एक अत्यंत परिवर्तनकारी घटना थी।’’ रमेश ने कहा कि यह यात्रा आने वाले दशकों तक याद रखी जाएगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी, 2023 को समाप्त हुई। कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर की इस यात्रा में कई दलों के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भाग लिया।

31 Jan 2026, 5:11 PM

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोक भवन में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और दूसरे नेता मौजूद रहे।


31 Jan 2026, 5:08 PM

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम फडणवीस, एकनाथ शिंदे लोकभवन पहुंचे

31 Jan 2026, 5:02 PM

NCP विधायक दल की नेता सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोक भवन पहुंचीं

NCP विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोक भवन पहुंचीं।


31 Jan 2026, 4:10 PM

सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया, हमने आज शपथ समारोह करने की रिक्वेस्ट की हैः सुनील तटकरे

एनसीपी के महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा, "...सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया है...हमने आज शपथ समारोह करने की रिक्वेस्ट की है।"

31 Jan 2026, 3:48 PM

मुंबई: लोक भवन में एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं।


31 Jan 2026, 3:27 PM

सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा 

सुनेत्रा पवार ने अपने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर शपथ लेने से पहले अपना सांसद पद छोड़ दिया है।

31 Jan 2026, 3:25 PM

दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार NCP विधायक दल की बैठक के बाद राज्य विधानसभा से निकलीं।


31 Jan 2026, 3:22 PM

मनी लॉन्ड्रिंग केस: जेपी इन्फ्राटेक के पूर्व एमडी मनोज गौड़ की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अगली तारीख 2 फरवरी

पटियाला हाउस कोर्ट में शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार जेपी इन्फ्राटेक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गौड़ की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। इस पर अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी। फिलहाल मनोज गौड़ उनकी मां की गंभीर बीमारी के चलते 14 दिन की अंतरिम जमानत पर हैं। निचली अदालत में सुनवाई के दौरान मनोज गौड़ की तरफ से वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कोर्ट को बताया था कि उनकी मां उम्रदराज हैं, उन्हें डायलिसिस की जरूरत है और कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। मां की देखभाल के लिए जमानत की मांग पर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की अंतरिम जमानत दे दी थी।

31 Jan 2026, 2:49 PM

बीदर, कर्नाटक: हुमनाबाद तालुक के मोलाकेरा में रहस्यमय धमाके में 5 लोग घायल 


31 Jan 2026, 2:46 PM

जालंधर में PM के दौरे से पहले डेरा बल्लन और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

31 Jan 2026, 2:35 PM

NCP विधानमंडल की अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार

मुंबई में एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार विधानमंडल भवन में हुई बैठक में विधानमंडल की अध्यक्ष चुनी गईं


31 Jan 2026, 1:53 PM

सुनेत्रा पवार शाम 5 बजे शपथ लेंगीः लोकभवन

मुंबई स्थित लोकभवन राज्यपाल दफ्तर की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है कि सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण करेंगी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत शाम 4 बजे देहरादून से मुंबई लौट रहे हैं। फिर 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। लोकभवन (राजभवन) में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

31 Jan 2026, 1:35 PM

राष्ट्रीय नेताओं ने कोई फैसला लिया है, तो यह उनकी मर्ज़ी है- सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की खबरों पर संजय राउत

ऐसी खबरों पर कि अजित पवार की मौत के बाद आज सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगी, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "मैं ऐसी खबरें सुन रहा हूं। महाराष्ट्र अभी अजित पवार की मौत के दुख से उबर नहीं पाया है। यह उनकी पार्टी का फैसला है। प्रफुल्ल पटेल एक राष्ट्रीय नेता हैं। सुनील तटकरे भी एक राष्ट्रीय नेता हैं। अगर इन राष्ट्रीय नेताओं ने कोई फैसला लिया है, तो यह उनकी मर्ज़ी है।"


31 Jan 2026, 11:27 AM

राजस्थान जेल में बंद वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, एम्स की इमरजेंसी में लेकर पहुंची पुलिस

एक्टिविस्ट और साइंटिस्ट सोनम वांगचुक की जेल में तबीयत खराब हो गई है। पुलिस सुबह जोधपुर सेंट्रल जेल जेल से वांगचुक को लेकर एम्स हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पहुंची।

31 Jan 2026, 11:00 AM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ठंड की लहर के बीच पर्यटक डल झील की खूबसूरत नज़ारों का आनंद ले रहे हैं 


31 Jan 2026, 10:59 AM

बारामती: पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के घर पर एनसीपी-एससीपी नेताओं की बैठक चल रही है।

31 Jan 2026, 9:32 AM

मुझे सुनेत्रा के डिप्टी CM के पद की शपथ लेने की जानकारी नहीं ,उनकी पार्टी लेगी फैसला- शरद पवार


31 Jan 2026, 7:59 AM

दिल्ली एनसीआर में आज फिर धुंध छाई, तस्वीर अक्षरधाम की है 

31 Jan 2026, 7:53 AM

किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फिर मुठभेड़

किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ डोलगाम इलाके में हुई है। जहां आतंकवादी 18 जनवरी, 22 जनवरी और 24 जनवरी को भाग निकले थे। भारतीय सेना और SOG किश्तवाड़ ने आतंकवादियों को घेर लिया है। इलाके में 2-3 आतंकवादी फंसे हुए हैं।सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia