बड़ी खबर LIVE: टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया
न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। कोलकाता ईडन गार्डेन में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया। कीवी टीम के लिए फिन एलेन ने नाबाद 100 रन और टिम सीफर्ट ने 58 रन की शानदार पारी खेली।

टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया
न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। कोलकाता ईडन गार्डेन में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया। कीवी टीम के लिए फिन एलेन ने नाबाद 100 रन और टिम सीफर्ट ने 58 रन की शानदार पारी खेली।
टी20 वर्ल्ड कप: मार्को जानसेन का अर्धशतक, फाइनल के टिकट के लिए न्यूजीलैंड को 170 रन का लक्ष्य
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य दिया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने सर्वाधिक 55 रन की पारी खेली। कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही, और टीम ने दूसरे ही ओवर में 12 के स्कोर पर डिकॉक और रिकल्टन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। 55 के स्कोर पर मार्करम का विकेट गिरा। वह तीसरे विकेट के रूप में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 77 के स्कोर पर मिलर और ब्रेविस के रूप में चौथा और पांचवां विकेट गिरा।
ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका मुश्किल से 125-130 तक पहुंच पाएगी। छठे विकेट के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को जानसेन ने 73 रन की साझेदारी का टीम का स्कोर 150 तक पहुंचाया। खतरनाक होती इस जोड़ी को फर्ग्यूसन ने स्टब्स को आउट कर तोड़ा। स्टब्स 24 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स के आउट होने के बाद कॉर्बिन बोश 2 और रबाडा 0 पर आउट हुए। केशव महाराज 1 रन पर नाबाद रहे। लगातार गिरते विकेटों के बीच मार्को जानसेन ने 30 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली। जानसेन की पारी की वजह से ही टीम 8 विकेट 169 रन बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2, कोले मैककोंची ने 1 ओवर में 9 रन देकर 2, लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1, निशम ने 3 ओवर में 42 रन देकर 1, और रचिन रवींद्र ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए।
नीतीश कुमार छोड़ेंगे बिहार के सीएम की कुर्सी, राज्यसभा जाएंगे: जेडीयू के सूत्रों के हवाले से ANI का दावा
अमेरिकी सेना ने हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमले के विज़ुअल्स जारी किए
तमिलनाडु चुनाव के लिए डीएमके और कांग्रेस में हुआ सीट समझौता
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। डीएमके ने एक राज्यसभा सीट भी सहयोगी दल कांग्रेस को आवंटित की। तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख सेल्वापेरुंथगाई ने कहा कि हम द्रमुक के साथ सीट-बंटवारे को लेकर हुए समझौते से संतुष्ट और प्रसन्न हैं।
बारामती प्लेन क्रैश: रोहित पवार ने वीएसआर वेंचर्स को बचाने के प्रयासों का आरोप लगाया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बुधवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े विमान हादसे के संबंध में कोई वीएसआर वेंचर्स को बचाने की कोशिश कर रहा है। पवार ने दावा किया कि वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक जांच ने उनके द्वारा पहले उठाए गए संदेहों को सही साबित कर दिया है।
उन्होंने वीएसआर कंपनी पर अतीत में कई गंभीर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया।वीएसआर वेंचर्स द्वारा संचालित लीयरजेट45 विमान 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
ओमान के निकट पोत पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद से राजस्थान का युवक लापता
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच ओमान के पास एक तेलवाहक पोत पर हुए हमले के बाद, उस पर सवार राजस्थान के नागौर जिले का एक युवक लापता बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक मार्च को जब पोत कसाब बंदरगाह पर रुका हुआ था तब एक ईरानी मिसाइल ने उसे निशाना बनाया जिससे जहाज को गंभीर नुकसान पहुंचा।
पोत के चालक दल के सदस्य दिलीप सिंह लापता हैं। सिंह नागौर जिले के खिनवताना गांव के निवासी हैं और उन्होंने 22 जनवरी से ड्यूटी शुरू की थी। वह स्काईलाइट कंपनी द्वारा संचालित पोत पर चालक दल के सदस्य के रूप में तैनात थे। हमले के समय, दलीप जहाज के आगे के हिस्से में थे और उनके साथ एक अन्य चालक दल सदस्य, बिहार निवासी आशीष कुमार मौजूद थे।
दलीप के भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि कुमार का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन वह (दलीप) अभी भी लापता हैं। देवेंद्र ने कहा कि कंपनी ने उन्हें बताया था कि हमले के दौरान चालक दल के ज्यादातर सदस्यों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया। देवेंद्र ने बताया कि दलीप ने आखिरी बार 28 फरवरी को परिवार से बात की थी। इसके अलावा, नागौर जिले के एक और व्यक्ति सुनील कुमार भी उसी पोत पर थे। दलीप ने बताया था कि उन्होंने अपनी ड्यूटी, सुनील के शिफ्ट पूरी करने के बाद संभाली थी।
टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दक्षिण अफ्रीका, बदलाव के साथ उतरी हैं दोनों टीमें
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टॉस के बाद सेंटनर ने कहा, "हम गेंदबाजी करेंगे। हमने रात में पिच को थोड़ा देखा था। यह काफी अच्छी लग रही थी। यह फिर से काफी फ्लैट होनी चाहिए, इसलिए शुरुआत में कुछ बढ़त बनाने की कोशिश करें और उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। हम जानते हैं कि वे (दक्षिण अफ्रीका) एक बेहतरीन टीम हैं, जैसा कि उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में दिखाया है। हमें तैयार रहना होगा। मुझे लगता है, सेमीफाइनल में, हमेशा थोड़ा दबाव होता है। हम देखेंगे कि क्या होता है। मैटी हेनरी समय पर वापस आ गए हैं, जो अच्छा है। वह प्लेइंग इलेवन में हैं। यह पिच कोलंबो की तरह स्पिन नहीं करेगी। इसलिए इश की जगह नीशम टीम में हैं।"
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा, "उम्मीद है कि हम बल्ले से अच्छी शुरुआत करेंगे और बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे। हमने कल रात यहां ट्रेनिंग की और नॉक-आउट गेम में बोर्ड पर रन बनाना कोई बुरी बात नहीं है। हमने 3 बदलाव किए। रबाडा, मार्को जेनसन और केशव महाराज वापस आ गए हैं।"
दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में पहुंची है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही विभाग में दक्षिण अफ्रीका बेहद संतुलित और मजबूत दिखी है। न्यूजीलैंड का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम को ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका और सुपर-8 में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
स्पेन के प्रधानमंत्री ने ट्रंप की धमकी का दिया जवाब, फिर की ईरान युद्ध की आलोचना
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान में अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाइयों की एक बार फिर आलोचना की और आगाह किया कि युद्ध में लाखों लोगों के जीवन के साथ एक खतरनाक खेल खेला जा रहा है।
इससे पहले स्पेन के ईरान पर हमलों में अमेरिका को संयुक्त सैन्य अड्डों का उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंम ने स्पेन के साथ अमेरिकी व्यापार को समाप्त करने की धमकी दी थी।
दिल्ली के सदर बाज़ार में एक दुकान में आग लगी, मौके पर करीब 14 दमकल गाड़ियां मौजूद
ईरान में युद्ध के कारण कम से कम 1,045 लोगों की मौत: सरकारी एजेंसी
ईरान के अमेरिका और इजराइल के साथ जारी युद्ध में मरने वालों की संख्या कम से कम 1,045 हो गई है। ईरान की एक सरकारी एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईरान के शहीद और पूर्व सैनिक मामलों के संगठन ने यह आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि इन लोगों की पहचान हो गयी है और इन शवों का अंतिम संस्कार किया जाना बाकी है।
अबू धाबी हवाई अड्डे के पास हमले में तेलंगाना का युवक घायल
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ईरान द्वारा किए गए एक हमले में तेलंगाना का युवक घायल हो गया। घायल युवक के माता-पिता ने बुधवार को यह जानकारी दी। राजन्ना सिरसिल्ला जिले में पोथिरेड्डीपल्ले गांव के निवासी एन राजेश्वर राव इस हमले में घायल हो गए। हवाई अड्डे के 'हाउसकीपिंग' विभाग में काम करने वाले राव ने अपने माता-पिता को बताया कि उन्हें और कई अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए शरद पवार को समर्थन देने का फैसला किया
ट्रंप की धमकी का स्पेन के प्रधानमंत्री ने दिया करारा जवाब, ईरान युद्ध की आलोचना की
ईरान पर हमले के लिए सैन्य अड्डे देने से इनकार करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंन की ओर से व्यापार समाप्त करने की धमकी देने पर करारा पलटवार करते हुए स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने एक बार फिर ईरान में अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों की आलोचना की और आगाह किया कि ईरान युद्ध में लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिये ‘रूसी रूलेट गेम’ खेला जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर सूची के प्रकाशन के बाद दो लोगों ने की ‘आत्महत्या’
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना जिलों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद ‘‘मानसिक तनाव’’ के कारण दो लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रफीक अली गाजी (44) का शव दक्षिण 24 परगना के घोलपारा इलाके में बुधवार सुबह अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। उन्होंने कहा, गाजी का नाम सूची में ‘‘विचाराधीन’’ श्रेणी में पाया गया। उनके परिवार ने दावा किया कि उस श्रेणी में अपना नाम पाकर वह गंभीर मानसिक तनाव में थे।
पुलिस ने कहा कि एक अन्य घटना में जलपाईगुड़ी शहर में मोमो विक्रेता गौरंगा डे (62) को भी मंगलवार सुबह अपने आवास के शौचालय में लटका हुआ पाया गया। डे की पत्नी ने दावा किया कि 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम सूची में उनका नाम ‘हटाए गए’ श्रेणी में आने के बाद वह बेहद चिंतित थे।
श्रीलंका के तट पर एक ईरानी जहाज़ पर पनडुब्बी से हमले में 32 लोग घायल
ट्रंप की व्यापार धमकी के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री ने फिर की ईरान युद्ध की आलोचना
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने एक बार फिर ईरान में अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों की आलोचना की और आगाह किया कि ईरान युद्ध में लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिये ‘रूसी रूलेट गेम’ खेला जा रहा है। सांचेज़ ने एक टेलीविज़न संबोधन में कहा, ‘‘हम किसी प्रतिशोध के डर से किसी ऐसी चीज़ में शामिल नहीं होने जा रहे हैं जो दुनिया के लिए बुरा है और हमारे मूल्यों और हितों के विपरीत भी है।’’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंन ने मंगलवार को स्पेन के साथ अमेरिकी व्यापार को समाप्त करने की धमकी दी क्योंकि स्पेन ने ईरान पर हमलों में अमेरिका को संयुक्त सैन्य अड्डों का उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप यूरोपीय संघ के सदस्य स्पेन के साथ व्यापार कैसे बंद करेंगे। यूरोपीय संघ अपने सभी 27 सदस्यों की ओर से व्यापार पर बातचीत करता है।
स्पेन के इनकार के बावजूद, ट्रंप ने मंगलवार को दक्षिणी स्पेन में दो सैन्य ठिकानों का जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘अगर हम चाहें तो हम उनके उन अड्डों का उपयोग कर सकते हैं, जो अमेरिका और स्पेन साझा करते हैं... लेकिन हमें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है।"
पश्चिम एशिया संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,123 अंक टूटा
पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज होने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के बीच बुधवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 1.55 प्रतिशत तक टूट गए।
लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज करते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह एक समय 1,795.65 अंक या 2.23 प्रतिशत तक लुढ़ककर 78,443.20 के निचले स्तर पर आ गया था। हालांकि, सत्र के दूसरे भाग में कुछ नुकसान की भरपाई हुई।
इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 24,480.50 पर बंद हुआ। यह पिछले छह महीनों का सबसे निचला बंद स्तर है। दिन के दौरान निफ्टी 560.3 अंक या 2.25 प्रतिशत गिरकर 24,305.40 पर आ गया था।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 67 पैसे टूटकर 92.16 के सर्वकालिक निचले स्तर पर
पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 67 पैसे की गिरावट के साथ 92.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता का माहौल है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की मांग बढ़ी है। इसके चलते डॉलर सूचकांक 98 के स्तर को पार कर गया, जिससे भारतीय मुद्रा पर दबाव और बढ़ गया।
इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी रुपये की गिरावट में भूमिका निभाई। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.05 पर खुला और कारोबार के दौरान 92.35 के अब तक के सबसे निचले स्तर तक चला गया। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 67 पैसे की भारी गिरावट के साथ 92.16 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
श्रीलंका के तट पर एक ईरानी जहाज़ पर पनडुब्बी से हमले में 101 लोग लापता, 78 लोग घायल
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ईरान पर हमलों और खामेनेई की हत्या के विरोध में ट्रंप और नेतन्याहू के पोस्टर जलाया
बेयर शेवा: संघर्ष के तीसरे दिन ईरानी मिसाइल हमले में 60 लोग घायल, इजरायल ने कहा
ईरान के इस शहर में खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी, जंग के साए में दी जाएगी अंतिम विदाई
यूएस-इजरायल जंग में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को देश के सबसे पवित्र शहरों में से एक में दफनाने की तैयारी हो रही है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज़ एजेंसी का हवाला देते हुए, AFP ने बताया कि उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा, जो उत्तर-पूर्वी शहर है। इसी शहर में खामेनेई का जन्म हुआ था।
मिडिल ईस्ट संकट के बीच BLR एयरपोर्ट पर 34 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल हुईं
ईरान के नए सुप्रीम लीडर को चुनने की कोशिश के बीच, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि जो भी होगा, उसे 'खत्म करने का टारगेट' बनाया जाएगा: AP की रिपोर्ट
BJP ने महाराष्ट्र राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नीचे दिए गए नामों को मंजूरी दी
भारतीय जनता पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमिटी ने महाराष्ट्र राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नीचे दिए गए नामों को मंजूरी दे दी है।
श्रीनगर के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन भी पाबंदियां जारी
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद श्रीनगर के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन भी पाबंदियां जारी हैं।
संघर्ष: यूएस-बांग्ला एयरलाइंस यूएई में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए दो स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगी
अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा को उनका उत्तराधिकारी चुना गया, जल्द ही औपचारिक घोषणा होगी
ईरानी हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिकों में से 4 की तस्वीरें पेंटागन ने जारी की
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने ईरान युद्ध में मारे गए 4 अमेरिकी सैनिकों की पहचान बताई है> साथ ही उनकी तस्वीरें भी जारी कर दी गई हैं। यह सैनिक कुवैत के पोर्ट शुआइबा में एक कमांड सेंटर पर ईरानी ड्रोन हमले में मारे गए थे। हमले में कुल 6 सैनिक मारे गए थे, लेकिन अभी 2 की पहचान नहीं हो पाई है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia