बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने कहा रुपए की घटती कीमत, आर्थिक असमानता और बेरोजगारी चिंता का विषय
विपक्ष ने संसद में रुपए की घटती कीमत, आर्थिक असमानता, युवाओं के रोजगार व देश में सामाजिक सद्भाव को मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये विषय उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट भारत में लगातार बढ़ती आर्थिक असमानता को उजागर कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, " किताब को तत्काल प्रकाशित किया जाए और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने दिया जाए..."
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "नरवणे जी ने देश की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन लगाया था, उन्होंने वह किताब(जिसके अंश राहुल गांधी ने सदन में पढ़े थे) देशहित के लिए लिखी थी। सरकार को लग रहा है कि उन्होंने सरकार की नाकामियों को लिखा है, इसी कारण सरकार उस किताब को प्रकाशित नहीं होने दे रही है। मगर उस किताब को तत्काल प्रकाशित किया जाए और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने दिया जाए..."
टी20 विश्व कप अभ्यास मैच: इशान का अर्धशतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 241 रन का लक्ष्य दिया
इशान किशन की अगुआई में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट पर 240 रन बनाए।
इशान ने 20 गेंद में सात छक्कों और दो चौकों के साथ 53 रन की पारी खेलने के अलावा अभिषेक शर्मा (24) के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। चोट के बाद वापसी कर रहे तिलक वर्मा ने भी 19 गेंद में तीन छक्कों और इतने ही चौकों से 45 रन बनाए।
अक्षर पटेल (नाबाद 35), कप्तान सूर्यकुमार यादव (30) और हार्दिक पंड्या (30) ने भी उपयोगी पारियां खेली।
उम्मीद है कि इशान सात फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले टी20 विश्व कप मैच में अभिषेक के साथ पारी का आगाज करेंगे।
किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र है भारत: रूस
रूस के राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ ने बुधवार को कहा कि भारत किसी भी देश से कच्चा तेल खरीदने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है और अपने आपूर्ति स्रोतों में विविधता लाने के उसके फैसले में कुछ भी नया नहीं है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम और अन्य अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा विशेषज्ञ इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि रूस, भारत को तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने वाला एकमात्र देश नहीं है। भारत हमेशा से अन्य देशों से भी ये उत्पाद खरीदता रहा है, इसलिए हमें इसमें कुछ भी नया नजर नहीं आता।’’
उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बारे में पूछा गया था, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूसी तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका तथा संभावित रूप से वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने पर सहमत हो गए हैं।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "... नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने से जानकर रोका जा रहा है क्योंकि वे बहुत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे उठा रहे हैं
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "... नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने से जानकर रोका जा रहा है क्योंकि वे बहुत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे उठा रहे हैं। आज इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई... नेता प्रतिपक्ष को बोलने से जबरदस्ती रोका जा रहा है और हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे पूर्व प्रधानमंत्रियों(पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी) के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं जा रही हैं। हम चाहते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो। असल बात है कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है... 3 दिनों से राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया है।"
संसद सत्र को लेकर पार्टी मीटिंग के लिए खड़गे के घर पहुंचे कांग्रेस सांसद
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "संसद में एक किस्म का माहौल बनाया जा रहा है
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "संसद में एक किस्म का माहौल बनाया जा रहा है... विपक्ष का काम है कि सभी सवालों को लोकसभा में रखे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया। नेता प्रतिपक्ष एक किताब का वर्णन कर रहे थे मगर उनसे कहा गया कि वह किताब छपी नहीं है तो आज वे वह किताब लेकर भी आ गए। राज्य सभा में भी लोग किताबों से ही कोट करते हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि एक तरफ भाजपा को कोट करने की मंजूरी है लेकिन विपक्ष को नहीं..
खड़गे ने कहा रुपए की घटती कीमत, आर्थिक असमानता और बेरोजगारी चिंता का विषय
विपक्ष ने संसद में रुपए की घटती कीमत, आर्थिक असमानता, युवाओं के रोजगार व देश में सामाजिक सद्भाव को मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये विषय उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट भारत में लगातार बढ़ती आर्थिक असमानता को उजागर कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में 9 लाख 70 हजार से अधिक पद खाली हैं। वहीं राज्यों, पुलिस व पब्लिक सेक्टर आदि में मिलाकर 50 लाख से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए नेता राज्यसभा में प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील भारतीय किसान विरोधी है।
उन्होंने कहा कि यह किसान विरोधी ट्रेड डील है; उन्होंने इसे विफल विदेश नीति का नतीजा बताया। खड़गे ने कहा कि विश्व मंच पर अमेरिका बार-बार भारत का अपमान करता है। राष्ट्रपति ट्रंप दावा करते हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध को ट्रेड डील की धमकी से रोका। खड़गे ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं, फिर भी हमारी सरकार चुप है। 1971 के बाद पहली बार चीन, नेपाल व बांग्लादेश एक साथ आ रहे हैं। नेपाल भारत के कालापानी व लिपुलेख जैसे इलाकों को अपना बता रहा है। हमारा चीन के साथ व्यापार घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के साथ व्यापार घाटा 116 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।
खड़गे ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि जो लोग कभी चीन को लाल आंख दिखाने की बात करते थे, वही अब चीन के लिए ट्रेड का लाल कार्पेट बिछा रहे हैं, जबकि चीन गलवान के बाद लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा ठोक रहा है। चीन भारत के साथ आर्थिक रिश्ते अपनी शर्तों पर तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड तब बढ़ रहा है जब सरकार कहती है कि पहलगाम हमले के बाद चीन पाकिस्तान को खुफिया मदद दे रहा था, फिर भी उसका स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति की विफलताएं विदेश तक सीमित नहीं रहतीं; वे आंतरिक सुरक्षा की चूक बनकर देश के भीतर उठती हैं।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "आप प्रधानमंत्री से पूछिए कि वे क्यों नहीं आ रहे हैं
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "आप प्रधानमंत्री से पूछिए कि वे क्यों नहीं आ रहे हैं। यह संसद है या कोई और सेंटर? सरकार इसे मज़ाक बनाने की कोशिश कर रही है। हम यह सब नहीं होने देंगे..."
लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, नहीं हुआ पीएम मोदी का भाषण
भारी हंंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल (गुरुवार) तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदम में पीएम मोदी का भाषण आज नहीं हो सका।
सेना का ऑपरेशन ‘किया’: उधमपुर में जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक गुफा में छिपे जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक स्वघोषित शीर्ष कमांडर समेत दो पाकिस्तानी आतंकवादी बुधवार को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दोपहर के आसपास जब सुरक्षा बलों ने गुफा पर धावा बोला, तो कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान रुबानी उर्फ अबू मविया के रूप में हुई, जो पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय था।
उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी का शव एक गुफा के पास से बरामद किया गया, जबकि दूसरे का शव गुफा के अंदर मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 5 बजे लोकसभा में बोलेंगे।
गृह मंत्रालय ने आज एक नोटिफिकेशन जारी कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की घोषणा की।
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी संसद पहुंचीं
दिल्ली: कांग्रेस सांसदों ने 'LoP को बोलने दो' के नारे लगाए और संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल के साथ अन्याय, SC ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सुनवाई हुई। इस बीच सभी की नजर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रही। वो भी कोर्ट में मौजूद थीं। ममता बनर्जी ने कोर्ट से बोलने की इजाजत मांगते हुए कहा कि क्या मैं बोल सकती हूं। मैं राज्य से तालुक रखती हूं। उन्होंने कहा कि हमें कहीं भी इंसाफ नहीं मिल रहा है। हमने 6 बार चुनाव आयोग को पूरी डिटेल्स के साथ चिट्ठी लिखी। मैं बहुत सामान्य परिवार से आती हूं। इंसाफ रो रहा हो। मैं अपनी पार्टी के लिए नहीं लड़ रही हूं। इस पर अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान चुनाव आयोग को नोटिस भेजा और सोमवार को जवाब देने को कहा है।
ममता बनर्जी की याचिका पर SC का ECI को नोटिस
ममता की याचिका पर SC ने ECI को नोटिस जारी किया है जिस पर ECI सोमवार को जवाब दाखिल करेगा। पश्चिम बंगाल सरकार डेप्यूट करने के लिए उपलब्ध क्लास 2 अधिकारियों की लिस्ट देगी।
JK: उधमपुर में ढेर हुए जैश के 2 आतंकी
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में कल से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने उधमपुर के जाफर इलाके में एक गुफा में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया।
Mismatch को mismap किया जा रहा है: सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की बेंच के सामने टैगोर का उद्धरण दिया। CJI ने कहा, सैद्धांतिक रूप से अगर ऐसा हो रहा है कि रॉय, दत्ता, गांगुली आदि के नाम अलग-अलग तरह से लिखे जा रहे हैं… तो हम यह भी नहीं जानते कि आजकल टैगोर कैसे लिखा जा रहा है-कुछ लोग ‘E’ लगाते हैं, कुछ नहीं।”
ममता बनर्जी ने कहा, “अगर आप अनुमति दें तो मैं प्रमुख बंगाली अखबारों में छपी कुछ तस्वीरें दिखा सकती हूं। Mismatch को mismap किया जा रहा है। अगर बेटी शादी के बाद ससुराल जाती है और पति का उपनाम इस्तेमाल करती है, तो उसे भी mismatch दिखाया जा रहा है। बेटी के ससुराल शिफ्ट होने पर भी नाम mismatch बताकर हटाया जा रहा है। काम के लिए लोग पता बदलते हैं, तो उसे भी ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ बताकर नाम हटाया जा रहा है।यह पूरी प्रक्रिया ‘डिस्क्रेपेंसी मैपिंग’ है। बंगाल के लोग बहुत खुश थे कि इस अदालत ने आधार कार्ड, डोमिसाइल सर्टिफिकेट और सरकारी आवास कार्ड स्वीकार करने का आदेश दिया। लेकिन चुनाव से ठीक पहले सिर्फ बंगाल को ही निशाना बनाया जा रहा है। 24 साल बाद इतनी जल्दबाजी क्यों? जो काम दो साल में होना था, उसे चार महीने में क्यों किया जा रहा है? फसल कटाई के मौसम में, पूजा के समय-जब लोग शहर में नहीं थे,तब नोटिस जारी कर दिए गए।
तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज पश्चिम बंगाल के CEO के ऑफिस जाएगा।
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई शुरू कर दी है। इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं अदालत में उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं जो अब तक अनमैप्ड (अचिह्नित) हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
ममता बनर्जी के वकील ने यह भी दलील दी कि आगामी चुनावों को देखते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के लिए बहुत कम समय बचा है, और यदि समय रहते उचित उपाय नहीं किए गए तो इससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई जारी रखी है और सभी पक्षों की दलीलों पर विचार कर रहा है।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हम काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह उन पर निर्भर करता है। वे नहीं चाहते कि सदन चले। वे सदन के हर सदस्य को सस्पेंड कर सकते हैं
ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में SIR पर अपना पक्ष ख़ुद रखने की इजाज़त मांगी
ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में SIR पर अपना पक्ष ख़ुद रखने की इजाज़त मांगी है। उन्होंने अपनी अर्जी में कहा है कि उनको इस केस के तथ्यों और हालात की पूरी जानकारी है। वो एक राज्य की मुख्यमंत्रीऔर टीएमसी पार्टी के चेयरपर्सन है और कोर्ट के कामकाज के तरीके और अनुशासन से भलीभांति वाकिफ़ हैं
मुझे नहीं लगता कि PM में आज लोकसभा में आने की हिम्मत होगी क्योंकि अगर वह आते हैं, तो मैं उन्हें यह किताब देने वाला हूं- राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा मुझे नहीं लगता कि PM आज लोकसभा में आने की हिम्मत होगी क्योंकि अगर वह आते हैं, तो मैं उन्हें यह किताब देने वाला हूं। अगर PM आते हैं, तो मैं खुद जाकर उन्हें यह किताब दूंगा ताकि वह इसे पढ़ सकें और देश को सच्चाई पता चल सके। भारत के हर युवा को यह देखना चाहिए कि यह किताब मौजूद है। यह मिस्टर नरवणे की किताब है। उन्होंने इस किताब में लद्दाख का पूरा ब्यौरा दिया है; मुझे बताया गया है कि मैं इस किताब का हवाला नहीं दे सकता। मुख्य बात यह है कि PM ने क्या कहा - "जो उचित समझो वो करो"। जब (पूर्व) सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने राजनाथ सिंह जी को फोन किया और कहा कि चीनी टैंक कैलाश रिज तक पहुंच गए हैं, तो हमें क्या करना चाहिए? पहले, राजनाथ सिंह ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने जयशंकर जी, NSA और राजनाथ सिंह से पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने एक बार फिर राजनाथ सिंह को फोन किया। राजनाथ सिंह ने उनसे कहा कि वह 'टॉप' से पूछेंगे। 'टॉप' का स्टैंडिंग ऑर्डर था कि अगर चीनी सेना आती है, तो हमें बिना इजाज़त के उन पर गोली नहीं चलानी चाहिए। नरवणे जी और हमारी सेना उन टैंकों पर गोली चलाना चाहती थी क्योंकि वे हमारे इलाके में घुस गए थे। नरेंद्र मोदी जी ने संदेश दिया कि "जो उचित समझो वो करो"। इसका मतलब है कि नरेंद्र मोदी ने अपने कर्तव्य पूरे नहीं किए; उन्होंने सेना प्रमुख से कहा कि जो चाहो करो क्योंकि "यह मेरे बस की बात नहीं है।" नरवणे जी लिखते हैं, 'मुझे सच में बहुत अकेला महसूस हुआ, पूरे सिस्टम ने मुझे छोड़ दिया था।'
AAP सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, और भारत में आने वाले अमेरिकी कृषि उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी को घटाकर शून्य करने पर आपत्ति जताई।
'पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं' पोस्टर लेकर संसद की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं कांग्रेस सांसद
चीन, विदेश मामलों और पाकिस्तान पर चर्चा हमेशा संसद में होती रही है, राहुल ने एक पब्लिश्ड सोर्स से कोट कर रहे थे, और उन्होंने कल उस सोर्स को ऑथेंटिकेट भी किया था- प्रियंका गांधी
सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि वह (राहुल गांधी) एक पब्लिश्ड सोर्स से कोट कर रहे थे, और उन्होंने कल उस सोर्स को ऑथेंटिकेट भी किया था, तो इसके बारे में बात करने में क्या नुकसान है? जब भी रूलिंग पार्टी भाषण देती है, तो वे भी किताबों और मैगज़ीन से कोट करते हैं। यह सिर्फ़ विपक्ष के नेता को बोलने न देने का मामला नहीं है, यह लोकतंत्र और संसद के काम करने के तरीके का एक बुनियादी मुद्दा है। चीन, विदेश मामलों और पाकिस्तान पर चर्चा हमेशा संसद में होती रही है। चाहे विपक्ष हो या सरकार, पारंपरिक रूप से सभी को अपना पक्ष रखने की इजाज़त दी गई है... उन्हें डर है कि क्या सामने आ सकता है। उन्होंने इस किताब को पब्लिश नहीं होने दिया है। किताब में ऐसी सामग्री है जो संकट के समय प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया को उजागर करती है..."
ममता के समर्थन में आईं प्रियंका चतुर्वेदी
सुप्रीम कोर्ट में SIR की सुनवाई और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के SC के सामने पेश होने पर, शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "...जिस तरह से पश्चिम बंगाल और दूसरे चुनाव वाले राज्यों में SIR किया जा रहा है, वह एकतरफा तरीके से किया जा रहा है. चुनाव आयोग वही कर रहा है जो BJP उनसे करने को कह रही है. ED, CBI और IT पहले से ही यह कर रहे थे अब EC भी इसमें शामिल हो गया है. मैं ममता बनर्जी जो कर रही हैं, उसका समर्थन करती हूं. वह सामने से कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं. अगर BJP की यह मनमानी जारी रही, तो हम यह लड़ाई लड़ेंगे
दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास से सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना हुईं।
दिल्ली: SIR मामले की सुनवाई और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुप्रीम कोर्ट में पेश होने से पहले, सुप्रीम कोर्ट में भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
सुरक्षा बलों ने जोफर रामनगर में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।
दिल्ली में कोहरा, आईटीओ की तस्वीर
SIR पर ममता बनर्जी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, अदालत में खुद दलील पेश कर सकती हैं पश्चिम बंगाल CM
आज सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर से ढकी रही। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आस-पास की तस्वीर
दिल्ली-NCR में कोहरा, ठंड और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, ठंड और बढ़ता प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम में बदलाव के साथ IMD ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हवा धीमी रहने से अगले दिनों में राहत नहीं है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia