बड़ी खबर LIVE: अमेरिकी सीनेट में खारिज हुआ ट्रंप के युद्ध को रोकने का प्लान, उधर ईरान के बुकान शहर पर भारी बमबारी
अमेरिकी सीनेट ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को रोकने से जुड़े प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उधर, ईरान के बुकान शहर पर भारी बमबारी की खबर है।

दिल्ली के रिठाला में आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक
दिल्ली के रिठाला इलाके में बृहस्पतिवार तड़के झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग जाने से करीब 50 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बचाव अभियान चलाया और झुग्गियों में तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए करीब 16 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कांग्रेस ने राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है
दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से US-इज़राइल बनाम ईरान संघर्ष के चलते फ्लाइट में रुकावट के बीच, दुबई से दिल्ली की फ्लाइट IGI एयरपोर्ट पर लैंड हुई
ईरान के बुकान शहर पर भारी बमबारी, सरकारी इमारत भी निशाने पर
ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर बुकान में भारी बमबारी की खबर है, जिसमें गवर्नरेट बिल्डिंग समेत कई घरों और कारोबारिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है, ईरानी की तसनीम न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी
ईरान पर हमले रोकने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में खारिज
अमेरिकी सीनेट ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को रोकने से जुड़े प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रिपब्लिकन सदस्यों ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध अभियान को सीमित करने की कोशिश को नाकाम कर दिया।‘वॉर पावर्स रेजोल्यूशन’ के नाम से पेश यह बिल 47 के मुकाबले 53 वोट से गिर गया। वोटिंग ज्यादातर पार्टी लाइन के अनुसार हुई, हालांकि रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल ने बिल के पक्ष में वोट दिया, जबकि डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन फेटरमैन ने इसके खिलाफ मतदान किया।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia