बड़ी खबर LIVE: मणिपुर में सरकार गठन के 24 घंटे बाद बवाल, आपस में भिड़े दो समुदाय, पुलिस पर पथराव, गोलियां भी चली

दक्षिणी मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में गुरुवार देर रात हालात अचानक बिगड़ गए, जहां कुकी समुदाय से जुड़े प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

06 Feb 2026, 7:57 AM

दिल्ली- आरके पुरम पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों की एक टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

06 Feb 2026, 7:56 AM

पूरा देश हैरान और कन्फ्यूज था कि पीएम ने कल लोकसभा में माननीय राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने से बचने का फैसला किया। मैंने आज सदन की प्रक्रिया और नियमों के उल्लंघन के बारे में माननीय लोकसभा स्पीकर को लिखा है- केसी वेणुगोपाल

06 Feb 2026, 7:51 AM

मणिपुर में सरकार गठन के 24 घंटे बाद ही भड़की हिंसा, देर रात आपस में भिड़े दो समुदाय, पुलिस पर पथराव 

दक्षिणी मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में गुरुवार देर रात हालात अचानक बिगड़ गए, जहां कुकी समुदाय से जुड़े प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही राष्ट्रपति शासन हटने के बाद नई सरकार ने कार्यभार संभाला, वैसे ही कुछ इलाकों में असंतोष होने लगा। चुराचंदपुर में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia