बड़ी खबर LIVE: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारतीयों को महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर हुए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम
मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर देशभर में देखने मिल रहा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पूरे 60 रुपये बढ़ गए हैं।

i
07 Mar 2026, 9:01 AM
आउटर डिस्ट्रिक्ट के रणहोला में एक बन रहे घर में छह साल के बच्चे का शव संदिग्ध हालात में मिला : दिल्ली पुलिस
07 Mar 2026, 8:22 AM
नेपाल चुनाव आयोग ने देश के आम चुनावों के शुरुआती रुझान जारी किए हैं।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 98 सीटों पर, नेपाली कांग्रेस 11 सीटों पर और CPN-UML (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल- यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) 11 सीटों पर आगे है।
07 Mar 2026, 7:56 AM
दिल्ली: दुबई से IGI एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री ने कहा, मिसाइलों को रोका जा रहा है और हमें इमरजेंसी अलर्ट मिलते थे
07 Mar 2026, 7:52 AM
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारतीयों को लगा महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर हुए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम
मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर देशभर में देखने मिल रहा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पूरे 60 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा। नई दर 7 मार्च से प्रभावी होगी।